ipd tower - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बजट 2026-27 : दस्तावेज के अभाव में ईलाज से वंचित नहीं रहेगा आम आदमी, सभी को मिलेगी मुफ्त ईलाज की सुविधा; अस्पतालों में परिजनों के रुकने के लिए बनेगी धर्मशालाएं
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। इस दौरान उन्होंने मेडिकल और हेल्थ को लेकर भी कई घोषणाएं की।

कुमारी ने बजट में चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। उन्होंने किहा कि जो लोग दस्तावेजों के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते है। उन लोगों को भी अब मुफ्त में ईलाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चिकित्सा आरोग्य योजना एवं निरोगी राज्य योजना के तहत उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा।

हेल्थ को लेकर प्रमुख घोषणाएं :

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 75 करोड़ की लागत से नया आईपीडी टावर बनेगा।

गंभीर मरीजों और एक्सीडेंट के मामलों में तत्काल इलाज मिलेगा। इसके लिए नई योजना शुरू होगी।

अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणाों के लिए 300 करोड़ खर्च करने की घोषणा।

अस्पतालों में मरीजों और परिजनों के रुकने के लिए धर्मशालाएं बनाई जाएगी।

हाईवे पर एंबुलेंस तैनात होगी।

जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खोलने की घोषणा।

आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य पर राज ममता के नाम से नया प्रोग्राम शुरू करेंगे।

जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं है, उन्हें भी मुफ्त ईलाज का लाभ दिया जाएगा।

कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग के लिए काउंसलर भेजे जाएंगे।

अगले वर्ष 24 मंजिला आईपीडी टॉवर की मिल सकती है सौगात
जयपुर। प्रदेश के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मुहैया कराने के लिए पूववर्ती सरकार द्वारा एसएमएस अस्पताल परिसर में आईपीडी टॉवर की नींव रखी गई थी। जिसे वर्तमान सरकार ने भी पूरी शिद्धत से पूरा करने का मन बना लिया है। खुद चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी कुछ समय पहले आईपीडी टॉवर का दौरा कर इस टॉवर की मंजिल को कम करने के कयासों पर विराम लगा चुके हैं और इसे पूरा 24 मंजिला ही बनाकर अगस्त 2025 में मरीजों के लिए शुरू करने की बात कह चुके हैं। इसके बाद से ही टॉवर का काम युद्ध स्तर पर जारी है और उम्मीद है कि अगले साल अगस्त या सात के अंत तक टॉवर का काम पूरा कर इसे मरीजों को समर्पित किया जा सकता है।

किस मंजिल पर क्या होगा
पहला फ्लोर रजिस्ट्रेशन और फूड कोर्ट। दूसरा फ्लोर डायग्नोस्टिक सेंटर, सभी प्रकार की जांचें यहां होगी। तीसरा और चौथा फ्लोर सर्विसेज और एसआईसीयू, यहां 112 आईसीयू बनेंगे। पांचवां और छठा फ्लोर 10-10 ओटी, साथ ही पोस्ट ओटी भी होंगे। सातवां फ्लोर सर्विसेज। आठ से चौदह फ्लोर वार्ड होंगे, इनकी संख्या 837 तक होगी। पंद्रह और सोलह फ्लोर डीलक्स रूम बनेंगे। सत्रहवां फ्लोर सर्विसेज। अठारह और उन्नीस फ्लोर प्रीमियम सुइट रूम बनेंगे। इनमें मरीजों को रखा जाएगा। बीस, इक्कीस, बाइस फ्लोर प्रेसिडेंशियल रूम होंगे, ये काफी बड़े होंगे और इनमें भी मरीजों को रखा जा सकेगा। तेइसवां फ्लोर लॉन्ज होगी। चौबीसवां फ्लोर सर्विसेज लॉबी। पच्चीसवां फ्लोर यहां हैलिपेड बनाया जाएगा।

सरकार तय करेगी SMS अस्पताल में निर्माणाधीन IPD टावर की ऊंचाई, जेडीए के प्रस्ताव पर एम्पावर्ड कमेटी लेगी फैसला
जयपुर। एसएमएस अस्पताल में निर्माणाधीन IPD टावर की ऊंचाई को लेकर अब राज्य सरकार के स्तर पर फैसला होगा। जेडीए ने इस संबंध में निर्णय के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है।एम्पावर्ड कमेटी टावर का भविष्य तय करेगी। यूडीएच मंत्री की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में चिकित्सा मंत्री, यूडीएच और मेडिकल के सचिव, जेडीए आयुक्त और SMS अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक शामिल है, जेडीए की मंशा 456 करोड़ रुपए और बाद में स्वीकृत 60 करोड़ रुपए ही खर्च करने की है, जबकि प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 75 करोड़ रुपए अथवा जीएसटी मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपए चाहिए। इसी अतिरिक्त राशि की जेडीए ने मेडिकल कॉलेज से मांग की है। SMS मेडिकल कॉलेज ने केंद्र व राज्य की योजनाओं से प्रोजेक्ट के लिए राशि देने का भरोसा दिया है। जानकार सूत्रों के अनुसार SMS मेडिकल कॉलेज प्रशासन चाहता है, प्रोजेक्ट को पूर्व निर्धारित मंजिलों तक ही पूरा किया जाए, इसमें किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाए।

महाराजा कॉलेज की जमीन अधिग्रहण के खिलाफ तेज हुए विरोधी सुर, सिंडीकेट बैठक में भी हुई चर्चा
जयपुर।  राजधानी  जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज (महाविद्यालय) में भारत का सबसे बड़ा आईपीडी टावर बनाया जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाए गए इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान सरकार की जमकर तारीफ भी हो रही है। लेकिन आईपीडी टावर के लिए राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक महाराजा कॉलेज की 10750 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, जिसके खिलाफ विरोध के सुर तेज होते जा रहे हैं। यह जमीन एसएमएस मेडिकल कॉलेज में बन रहे आईपीडी टॉवर के लिए ली जा रही है। जिसको लेकर सरकार का चौतरफा विरोध हो रहा है। महाराजा कॉलेज से जमीन के अधिग्रहण को लेकर विश्वविद्यालय की सिंडीकेट बैठक में भी चर्चा हुई। जिसमें सभी सदस्यों ने जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। साथ ही विश्व विद्यालय से जुड़े शिक्षण संगठन और अ शैक्षणिक कर्मचारी संघ ने भी फैसले पर विरोध जताया है।

आईपीडी टावर के लिए 132 केवी का ग्रिड बनाना भी प्रस्तावित

दरअसल आईपीडी टावर के सामने की सड़क को चौड़ा किया जायेगा। इसके अलावा आईपीडी टावर के लिए 132 केवी का ग्रिड बनाना भी प्रस्तावित है। जिसके लिए महाराजा कॉलेज की जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। और सरकार के इसी फैसले को लेकर अब एबीवीपी, एनएसयूआई, एलुमिनाई और वर्तमान छात्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

भारत के सबसे पुराने महाविद्यालयों में से एक, 1844 में हुई स्थापना

महाराजा महाविद्यालय भारत के सबसे पुराने महाविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना 1844 में की गई थी। वर्तमान में यह विज्ञान संकाय में उच्‍च स्‍तर की शिक्षा के लिए राजस्‍थान का सबसे अग्रणी महाविद्यालय है। इसी कॉलेज के कैंपस में 70 सालों से गोखले हॉस्टल भी संचालित है। जिसमें करीबन 300 विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं। महाराजा कॉलेज के पास में ही एसएमएस मेडिकल कॉलेज संचालित है। जिसमें देश का सबसे बड़ा आईपीडी टावर बनाया जा रहा है। टावर के लिए 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आईपीडी टावर के सामने वाली सड़क को चौड़ा किया जायेगा। इसके लिए महाराजा कॉलेज के गोखले हॉस्टल की 10750 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। प्रस्तावित अधिग्रहण की वजह से गोखले हॉस्टल में बने कर्मचारीयों के 17 क्वार्टर्स, हॉस्टल का मेस, एल्यूमिनाई का ऑफिस और कैंपस में लगे सैंकड़ों पैड खत्म किए जायेंगे। इसी को लेकर एबीवीपी, एनएसयूआई और वर्तमान से लेकर पूर्व छात्र, इस अधिग्रहण के खिलाफ खड़े हो गए है।

तोड़ी गई चीजों के निर्माण के बाद ही होगा अधिग्रहण: धारीवाल

महाराजा महाविद्यालय की 10750 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण के बढ़ते विरोध के बीच मंत्री शांति धारीवाल और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आईपीडी टॉवर के लिए ली जा रही जमीन की वजह से महाराजा कॉलेज की जो भी चीजें तोड़ी जाएंगी। पहले उनका कहीं ओर जगह पर निर्माण किया जाएगा और उसके बाद ही कॉलेज में से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

महाराजा कॉलेज सिर्फ़ एक बिल्डिंग नहीं बल्कि एक बॉन्डिंग है: वार्डन

जमीन अधिग्रहण को लेकर महाराजा कॉलेज के वार्डन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा कि महाराजा महाविद्यालय जिससे पढ़कर कोई राजनिति के शिखर पर पहुंचा तो कोई दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर बना। ऐसे में यहां पढ़ रहे विद्यार्थी हो या फिर यहां से पढ़कर निकले विद्यार्थी हो, उनके लिए महाराजा कॉलेज सिर्फ़ एक बिल्डिंग नहीं बल्कि एक बॉन्डिंग है। ऐसे में अब इसी बॉन्डिंग को बनाए रखने के लिए प्रदेश से लेकर विदेश तक महाराजा कॉलेज से की जा रही जमीन के अधिग्रहण की आवाज उठ रही है।

CM गहलोत ने किया IPD टॉवर और कार्डियक सेंटर का शिलान्यास
जयपुर। एसएमएस हॉस्पिटल में बनाए जाने वाले आईपीडी ब्लॉक का मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिलान्यास किया। इस मौके पर आए देश के जाने-माने डॉक्टर्स ने देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने देश में ज्यादा से ज्यादा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खोलने की भी बात कही। वहीं लोगों में हेल्थ से जुड़ी जानकारी बचपन से ही मिले इसके लिए प्राथमिक शिक्षा से ही हेल्थ एज्युकेशन को कोर्स में जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आईपीडी टॉवर की नींव रखने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में आज हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर देश के सभी राज्यों से बेहतर है। हम जल्द ही विधानसभा में राइट टू हेल्थ का कानून भी लाने वाले है, ताकि लोगों को हेल्थ के प्रति सोशल सिक्योरिटी मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चे बचपन से ही हेल्थ के प्रति अवेयर रहे इसके लिए हम ऐसा सिस्टम डवलप करने का प्रयास कर रहे है, जिससे मेडिकल से जुड़ी जरूरी जानकारियों को एज्युकेशन में प्राथमिक कक्षा से ही मिल सके।

SMS का लोड कम करने के लिए खोलेंगे चार सेटेलाइट हॉस्पिटल
गहलोत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि इस समय एसएमएस हॉस्पिटल पर मरीजों का दबाव है और ये बढ़ता जा रहा है। इस दबाव को कम करने के लिए हमने जिले के चारो बाहरी इलाकों में 4 सैटेलाइट हॉस्पिटल खोलने की योजना बना रहे है। ताकि ग्रामीण अंचल से आने वाले मरीज वहीं इलाज करवाकर लौट जाए। इसके लिए हमने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है।

डॉ. पॉल का सुझाव, सिलिकोसिस मरीजों के लिए बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कार्यक्रम में आए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के पॉल ने मंच से सरकार को कई अहम सुझाव दिए। इसमें सबसे मुख्य सिलिकोसिस मरीजों के लिए आईपीडी टॉवर में ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डिपार्टमेंट खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बीमारी से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे है और सरकार ने इस बीमारी के लिए पहले से ही पॉलिसी बना रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा हम हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देंगे देश उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कई नियम और शर्तो को कम कर दिया है। ऐसे में सरकार और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों का प्रयास रहना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले।

ये भी रहे मौजूद:
कार्यक्रम में मंत्री शान्ति धारीवाल, मंत्री परसादी लाल मीणा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, डॉ, रणदीप गुलेरिया, डॉ शिव सरीन, डॉ नरेश त्रेहान ने भी संबोधित किया।

मीडिया से बातचीत में ये बोले गहलोत:
राजस्थान पूरा देश में सबसे बड़ा प्रदेश हो गया है, भौगोलिक दृष्टि से भी, पानी तो एक पर्सेंट ही है यहां पर, परंतु भू-भाग जो है वो 10 पर्सेंट है देश का, आबादी साढ़े पांच पर्सेंट है, लोग ढाणियों में गांव में रहते हैं तो इतने बड़े प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं की टॉप प्रायोरिटी रहनी चाहिए, दूर-दूर से लोग आते हैं, पैसा नहीं होता है, उधार लेकर खर्च करते हैं, टॉप प्रायोरिटी पर रखा है स्वास्थ्य सेवाओं को हम लोगों ने, इसलिए आप देख लीजिए की जो प्रोविजन किया गया है, उसके अंदर मैंने प्रोविजन बजट का देख लीजिए करीब 7.6 पर्सेंट किया है, जबकि ऐवरेज राज्यों में 6 पर्सेंट है। तो सब तरीके से हम चाहते हैं कि यहां पर एजुकेशन भी अच्छी हो स्वास्थ्य सेवाओं की, निरोगी राजस्थान का कंसेप्ट है वो Prevention of Medicine, मेडिसिन लेने की जरूरत ही नहीं पड़े, नौबत ही नहीं आए, उसके प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाना चाहते हैं हम लोग। इसलिए हम चाहते हैं कि शिक्षा बचपन से ही मिलने लगे बच्चों को मेडिकल के संबंध में, जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, पाठ्यक्रम बदलता जाएगा। तो तमाम तरह से कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आईपीडी टावर, हेल्थ इंस्टीट्यूट, बायोलॉजी लैब, जो जो इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं हैवी इन्वेस्टमेंट हो रहा है और मैं चाहूंगा कि राजस्थान की जनता साथ दे रही है और हम चाहेंगे गांव तक सब सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स, सब जगह उनको सुविधा मिले, यह हमारा प्रयास है, उसमें हम कामयाब होंगे।

एसएमएस अस्पताल परिसर में बनेगा 24 मंजिला आईपीडी टावर, पहले फेज में बनेगी 12 मंजिल
जयपुर। एसएमएस अस्पताल परिसर में 24 मंजिल का आईपीडी टावर बनेगा। इसका शिलान्यास 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगें। इस संबंध में जानकारी देने के लिए शुक्रवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया जेडीसी गौरव गोयल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुधीर भंडारी ने संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह जानकारी दी।

इस अवसर पर गालरिया ने कहा कि 2 चरण में इस आईपीडी टावर का निर्माण किया जायेगा और पहले फेज में 12 मंजिल बनेगी। इसके बाद अन्य फ्लोर्स का निर्माण किया जायेगा। इसके 24 वे माले पर हेलीपेड बनाया जाएगा। जेडीसी  गौरव गोयल ने कहा कि राजस्थान की ये सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। इसके निर्माण में 32 माह लगेंगे। करीब 116 मीटर इसकी ऊंचाई होगी। इसमें 1200 बेड होंगे। पूरे एसएमएस अस्पताल से यह टावर जोड़ा जाएगा। आईपीडी टावर पर 456 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

आईपीडी टावर होने वाली सुविधाएं
•    अस्पताल श्रेणी में आईपीडी टावर देश का सबसे ऊंचा होगा।  -आईपीडी टावर राजस्थान की सभी श्रेणियों की सबसे ऊंची इमारत होगी।
•    एसएमएस अस्पताल कॉटेज वार्ड की जगह 24 मंजिला आईपीडी टावर बनेगा।
•    रामा कंस्ट्रक्शन कंपनी इस टावर का निर्माण 456.80 करोड़ रुपये करेगी।
•    दो मंजिला बेसमेंट और छत पर हेलीपैड बनेगा।