dr. archana sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस: मुख्य आरोपी बल्या जोशी गिरफ्तार
जयपुर। दौसा की डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बल्या जोशी उर्फ शिवशंकर जोशी सुसाइड की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। मरीज की मौत होने पर बल्या जोशी और उसके कुछ साथियों ने डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

बल्या ने कहा- वह है निर्दोश
बल्या ने जयपुर में गिरफ्तार के दौरान कहा कि वह बेगुनाह है। उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। धरने पर वह 6 घंटे लेट पहुंचा था। पुलिस ने दबाव में एफआईआर में उसका नाम लिखा है। इस पूरी घटना से उसका कोई लेना देना नहीं है। परिवार में विवाद के चलते डॉक्टर अर्चना शर्मा ने ये कदम उठाया है।

दरअसल, डॉ. अर्चना शर्मा का लालसोट (दौसा) में हॉस्पिटल है। एक महीने पहले डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद अर्चना शर्मा (42) ने सुसाइड कर लिया। अर्चना शर्मा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या मामला: अब तक पांच गिरफ्तार, फरार एक के लिए टीम ने दिल्ली में डाला डेरा
जयपुर। दौसा के लालसोट कस्बे में प्रसूता की मौत के बाद डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बलराम बैरवा, बाबूलाल मीणा और रामखिलाड़ी बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी बाल्या जोशी को पकड़ने के लिए टीम ने दिल्ली में डेरा डाला है। पुलिस को आशंका है कि यह आरोपी उत्तराखण्ड भी जा सकता है। ऐसे में अब टीम वहां जाएगी। जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में धारा 302 लगाई थी। अब जांच करते हुए मामले को धारा 304ए में तब्दील कर दी है। आगे जांच होने के बाद यदि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं तो एफआर भी लगा दी जाएगी। शुक्रवार को जेएमए अध्यक्ष अनुराग धाकड़ और महासचिव अनुराग शर्मा ने डीजीपी एमएल लाठर से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। डीआईजी क्राइम राहुल प्रकाश ने इन्हें पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी।

आज से निजी अस्पतालों में पूर्ण बंद: सरकारी अस्पतालों में ओपीडी-आईपीडी रहेगी ठप
प्रदेश के मरीजों की पिछले कई दिनों से मुसीबत बनी डॉक्टर्स की हड़ताल शनिवार से सम्पूर्ण बंद के रूप में बदल गई। दौसा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या प्रकरण में राजस्थान में शनिवार को निजी और सरकारी अस्पतालों में शटडाउन रहा। निजी अस्पतालों में ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी बंद है। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी शनिवार और रविवार को चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रहेंगी। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी, जयपुर मेडिकल और मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण हमें यह कठोर निर्णय लेना पड़ा है। इसकी शुरुआत हम शनिवार और रविवार दो दिनों से कर रहे हैं। अगर इन दो दिनों में भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन जारी रखते हुए सरकारी अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी जाएगी। उधर हड़ताल के कारण मरीज परेशान होते रहे।

विरोध जारी, मरीज हो रहे परेशान
महिला चिकित्सक आत्महत्या मामले में पिछले चार दिनों से निजी अस्पतालों में ओपीडी आईपीडी सेवाएं बंद हैं वहीं सरकारी अस्पतालों में भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। यही हाल शुक्रवार को भी देखने को मिला। निजी अस्पतालों में इलाज के अभाव में मरीज परेशान होते रहे और सरकारी अस्पतालों में इसका असर देखने को मिला। इन दिनों एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में भी दो घंटे कार्य बहिष्कार से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब शनिवार से पूर्ण बंद के कारण मरीजों की परेशानी और बढ़ना तय है।