naidu trophy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नायडू ट्रॉफी में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत
जयपुर। अराफात खान (48 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने शुक्रवार को सूरत में अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में बिहार को नौ विकेट से पराजित कर दिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है और उसके अब 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान को खेल के आखिरी दिन जीत के लिए 54 रनों का लक्ष्य मिला, जो उसने एक विकेट गंवाकर 58 रन बना हासिल कर लिया। राम मोहन 29 और अंशुल गढ़वाल 25 रन बना अविजित रहे।

इससे पहले बिहार ने विगत दिन के 8 विकेट पर 221 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 243 रनों पर सिमट गई। अराफात खान ने दानिश आलम (36) को आउट कर राजस्थान को दिन की पहली सफलता दिलाई और फिर अनिरुद्ध चौहान ने मोहित कुमार (18) को पगबाधा आउट कर बिहार की दूसरी पारी 243 पर समेट दी। अराफात 48 रन पर 4 विकेट ले सफलतम गेंदबाज रहे। अराफात ने पूरे मैच में 11 विकेट हासिल किए। मानव सुथार ने 73 रन पर 3, रोहित खींचड़ ने 57 रन पर 2 और अनिरुद्ध चौहान ने 27 रन पर 1 विकेट लिया।

भावेश दूसरी पारी में भी असफल
राजस्थान मैच में यदि दस विकेट से जीतता तो उसे एक बोनस अंक भी मिलता लेकिन सलामी बल्लेबाज भावेश लालचंदानी का विकेट शून्य पर गंवाने से राजस्थान के हाथ से यह मौका निकल गया। अपना पहला ही मैच खेल रहे भावेश पहली पारी में भी मात्र 6 रन बना आउट हो गए थे।