interstate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह का पदार्फाश, एक गिरफ्तार
कोटा। भीमगंजमंडी पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गिरोह का पदार्फाश करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया वहां से रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी से अन्य वाहनों की चोरी के मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने चोर की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। टोंक  निवासी आरोपी इस्लाम  उर्फ असलम उर्फ बग्गा की निशानदेही से चोरी की आधा दर्जन कारों को बरामद किया है। आरोपी ने राज्य के विभिन्न जिलों से एक दर्जन कारों की चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोटा शहर में कारों की चोरी के मामले बढ़ रहे थे। शहर के समस्त पुलिस थानाधिकारियों को  आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पाबंद किया गया था। इस पर एएसपी दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में  टीम बनाई और आरोपी को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2024  को  लक्ष्मीनारायण तंवर पुत्र नरपत सिंह ने भीमगंजमंडी में रिपोर्ट दी थी कि  फ्लैट के सामने खड़ी उनकी ऑल्टो कार को   अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने मामले में धारा 379 चोरी का मुकदमा  दर्ज किया गया। इसी प्रकार से 10 फरवरी 2024 को गौरव चीता की खेड़ली फाटक तथा 7 जून को परिवादी अर्जुन सिंह हाडा़ की मैन रोड  के पास से कार चोरी हो गई थी। पांच महीने में एक ही थाना क्षेत्र से तीन कारों के चोरी होने की घटनाओं को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश करने व मामले को ट्रेस करने के लिए टीम को कोटा से बाहर भेजा। उन्होंने बताया कि मामले में टीम ने दस साल पुराने चालानशुदा बदमाशों को डिटेन कर उनसे पूछताछ की तथा अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। घटना मामले में आसपास के लोगों से  पूछताछ की  तथा सीसीटीवी फुटैज को चेक किया उसके आधार पर आरोपी इस्लाम उर्फ अस्लम उर्फ बग्गा को गिरफ्तार किया । आरोपी ने पूछताछ के दौरान दो ऑल्टो कार कोटा शहर व एक कार बूंदी जिले से और तीन कारें भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र से चुराना कबूल किया। आरोपी के पास से आधा दर्जन कारों को बदामद किया गया ।

वाहनों की पहले रैकी करता
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब पीने का आदी है उसे अधिक पैसों की आवश्यकता होने के कारण कारों को चुराता था और चोरी की गई कारों के चेसिस नंबर को घिसकर मिटाकर कोटा  व अन्य शहरों में बेच देता था। वह इन कारों को बेचने की फिराक में था। वह सुनसान जगहों पर कोटा व अन्य शहर के वाहनों की पहले रैकी करता और फिर मौका पाकर मास्टर की से स्टार्ट कर चोरी कर  ले जाता था।

अंतरराज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश, चार गिरफ्तार
नांगलशेरपुर। बालघाट थाना पुलिस ने गत दिनों मोहनपुर गांव में एक ही रात्रि चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय बावरिया गैंग का पदार्फाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि गांव मोहनपुर में एक ही रात को चोरी की चार वारदातें के मद्देनजर एसपी नारायण टोगस ने बालघाट थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने करीरी खेडिया एवं जोधपुरा के हार मे डेरो पर वर्गी रहते थे जो घटना के बाद से ही क्षेत्र में नजर नहीं आ रहे थे जिन पर शक होने पर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी के दूसरी तरफ खेड़िया की ओर थाना अधिकारी धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस दल तैनात किया। पुलिस को देख कर आरोपी पहाड़ में चढ़ गए तथा पुलिस दल पर पथराव करने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए बावरिया गैंग के मुख्य सरगना राजपाल वर्गी पुत्र पूरन सिंह बरगी निवासी मोर घड़ी थाना खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश , मानसिंह पुत्र सीताराम बरगी निवासी नथोले का पूरा थाना सूरौठ हाल डेरा जौल खेड़िया थाना टोडाभीम, बबलेश उर्फ राजू उर्फ घीस्या पुत्र गोकुल बरगी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी, को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने का पेंडल, चांदी की कुनकती व चुटकी एवं एक चांदी का सिक्का सहित वारदात में काम ली गई दो मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया

ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों को जेल
कोटा । शहर की अनंतपुरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह के सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने पर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था।

पुलिस ने 11 मई को आरोपी तीन शातिर ठग चंद्र प्रकाश पूनिया (21) निवासी पूनियों का बास ग्राम बीदसर थाना बलारा जिला सीकर, सुनील झांझडिया (23)निवासी सोटवारा थाना मुकुंदगढ़ए जिला झुंझुनू, रविंद्र उर्फ  रवि सिंगड (28) निवासी बड़वासी थाना नवलगढ़ जिला झुंझुनू को गिरफ्तार किया था। इनकी निशानदेही पर साइबर ठगी के इस खेल का मास्टर माइंड रविन्द्र कटेवा को सीकर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अनंतपुरा थानाधिकारी मनीष चौधरी (आईपीएस)  ने बताया कि अनुसंधान के दौरान आरोपियों के पास से 19 क्रेडिट कार्ड व 4 मोबाइल बरामद किए गए थे। साथ ही ठगी के 1 लाख 10 हजार की रिकवरी की। गिरोह के सदस्य फर्जी एप के जरिए लोगों के क्रेडिट कार्ड से पैसा उड़ाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने 100 से ज्यादा ठगी की वारदात करना स्वीकार की थी। ठगी का गिरोह बिहार, झारखंड ,उड़ीसा पश्चिम बंगाल में सक्रिय है, जो 3 महीने में डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं। जिसका हिसाब-किताब भी पुलिस के हाथ लगा है।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य ठगी के लिए रिश्तेदारों के क्रेडिट कार्ड को यूज करते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन देते थे। एक जने के पास 10 से 12 क्रडिट कार्ड रहते थे। गिरोह के सदस्यों ने ठगी के लिए कस्टमर केयर से मिलती जुलती एप बना रखी थी। जैसे ही के्रडिट कार्डधारी कस्टमर शिकायत के लिए एप पर जाता गिरोह के सदस्य कस्टमर के फोन पर एप को डाउनलोड करवाते। फिर उसे रिमोट पर लेकर उसके अकाउंट , क्रेडिट कार्ड से अपने क्रेडिट कार्ड में रुपए ट्रांसफर कर लेते। गिरोह के सदस्य शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते। लोगों के क्रेडिट कार्ड अपने क्रेडिट कार्ड में रुपए  ट्रांसफर कराने के बाद पेट्रोलपंप व फोन - पे के जरिए उन रुपयों को निकालकर अपने अकाउंट में जमा करवा देते थे। 18 अप्रैल को कोटा निवासी व्यापारी पवन गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से 3 बार में 2 लाख 18 हजार 988 रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के कहीं से पैसा आना था। क्रेडिट कार्ड में पैसा नहीं आया तो उन्होंने कस्टमर केयर पर संपर्क किया। आॅनलाइन सम्पर्क करने पर वो फर्जी एप के सम्पर्क में आ गए। गिरोह के सदस्यों ने उनको एप डाउनलोड करवाकर उनका अकाउंट रिमोट पर ले लिया और पैसे निकाल लिए थे। पीड़ित ने  शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके बाद कोटा की साइबर टीम ने अकाउंट को ट्रेस किया था।  जांच में सामने आया था कि व्यापारी का पैसा सीकर के किसी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर हुआ था। टीम सीकर पहुंची  तो सारे ठगी के खेल के पत्ते खुल गए थे।

अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापगढ  थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार  23 मार्च को अचलपुर निवासी रामनारायण पिता प्रभुलाल  तेली ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह उसके भाई के साथ पीएनबी गया जहां दो लाख रूपए निकलवा कर बैग में रखे। इस बीच अज्ञात महिला ने बैग की चैन खोल कर राशि चुरा ले गई।  घटना को गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल रविंद्र सिंह चौधरी ने टीम का गठन किया जाकर पीएनबी बैंक के आस पास भेजा गया। टीम ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो सीसीटीवी फुटेज में 02 महिला पीएनबी बैंक में फरियादी के बैग से रूपए निकालकर ले जाती हुई नजर आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एमपी के एक गिरोह को चिन्हित किया।  पुलिस ने इस मामले में   दीपक पिता दिलीप उर्फ पोला सिसोदिया, मोनु पिता शोभाराम सिसोदिया, चंदन सिंह पिता जगजीवन सिंह सिसोदिया, हरवीर सिंह पिता शिवचरण सिंह सिसोदिया निवासी कडियासांसी को हिरासत में लिया जबकि अन्य की तलाश की रही है। कार्रवाई करनेवाली पुलिस टीम पुलिस टीम में थानाधिकारी रविंद्र सिंह के अलावा भानुप्रताप सिंह, रामावतार,मोहनलाल,मुकेश,देदाराम,रमेश कुमार  शामिल थे।

अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो गिरफ्तार
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने पूरे देश में करीब पांच हजार लोगों से 50 से 60 करोड़ रुपए ठगने वाले अंतरराज्यीय ठगी के आईआईटी मास्टर माइंड समेत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने चार अलग-अलग नाम से कम्पनी बनाई और चेन सिस्टम से लोगों को प्रलोभन देकर ग्राहक बना ठगते थे। इन्होंने करधनी थाना इलाके में करीब 600 लोगों से करीब एक करोड़ 65 लाख रुपए ठगे हैं। ये गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को टारगेट बनाते हैं। इन्होंने तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, अंडमान, विशाखापट्टनम व राजस्थान में ठगी का जाल फैलाया था। गिरफ्तार जयंत विश्वास माधापुर हैदराबाद तेलंगाना और गजेन्द्र सिंह यादव सेफरा गवार खेतड़ी झुंझुनूं हाल गोविन्दपुरा करधनी का रहने वाला है।   पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 22 फरवरी, 2022 को विनोद कंवर निवासी गोविन्दपुरा कालवाड़ रोड झोटवाड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे सामने कॉलोनी में गजेन्द्र सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी रहते थे। इन्होंने अपने घर के ऊपर मेटलॉइड्स टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी खोल रखी है। इसका हैड आॅफिस हैदराबाद में है। इसके निदेशक जयंत विश्वास, मौसमी विश्वास हैं। इन लोगों ने कॉलोनी के लोगों को 25 दिन में 40 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देकर हर आईडी के 26500 रुपए जमा कराने पर 25 दिन में 35 हजार रुपए देने का लालच दिया तथा 623 लोगों से एक करोड़ 65 लाख 9500 रुपए फोन पे, नकद और चैक से लेकर फरार हो गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि कम्पनी का मुख्य आरोपी जयंत इसी तरह ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है और हाल में वह सागारेड्डी हैदराबाद जेल में है। इसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके साथी अभियुक्त गजेन्द्र सिंह यादव को मुरलीपुरा से पकड़ लिया। इनसे कम्पनी का रिकॉर्ड, कम्प्यूटर, रुपए गिनने की मशीन, ठगी के दस्तावेज बरामद किए। इनके खिलाफ करधनी थाने में छह मामले दर्ज हैं।