NCB - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एनसीबी ने कोकीन तस्करी का किया भंडाफोड़ : 7 लोग गिरफ्तार, यूएई से निर्वासित और विदेशी नागरिक शामिल
कोच्चि। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बेंगलुरु को केरल से जोड़ने वाले एक अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मादक पदार्थों से संबंधित दोषसिद्धियों के बाद यूएई से निर्वासित किये गये तीन लोग और दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। एनसीबी की कोचीन क्षेत्रीय इकाई ने अभियान के दौरान 16.55 लाख रुपये मूल्य की 33.1 ग्राम कोकीन जब्त की और कहा कि तस्करी शृंखला  में बचे संपर्कों का पता लगाने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस अभियान को उन लोगों की निगरानी के बाद चलाया गया जो मादक पदार्थों के मामलों में यूएई से निर्वासित किये गये थे और उनके बेंगलुरु और केरल के बीच काम करने वाले तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की निगरानी की गयी थी।

एनसीबी के अधिकारियों ने 10 सितंबर को पंजाब के कपूरथला के गुरप्रीत सिंह, कोझिकोड के बेयपोर (उत्तर) के हमदान अहमद और कोझिकोड के अरक्किनार के अफ्लाह पी को फरोक रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। उनके पास से 8.12 ग्राम कोकीन बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ से पता चला कि कोकीन बेंगलुरु से मंगवाई गई थी। आगे की पूछताछ में एजेंसी सिद्धार्थ दामोर तक पहुंची। उसे 10 सितंबर को तिरुवनंतपुरम से कोझिकोड जाते समय रोका गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

एनसीबी के अनुसार, केरल में इसने जुड़े उभरते हुए डीजे दामोर का तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के ऊटी में एक रिजॉर्ट भी है। इसके बाद हुई जांच में अरुण राजकुमार का नाम सामने आया, जिसकी पहचान इस नेटवर्क में एक अहम मददगार के रूप में की गयी और एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने बताया कि बेंगलुरु में रहने वाले और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले तमिल मूल के राजकुमार पर आरोप है कि वह विदेशी नागरिकों से कोकीन मंगाता था और उसे दूसरे आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था। दामोर और राजकुमार से और पूछताछ करने पर जांचकर्ताओं को दो ऐसे विदेशी नागरिकों के बारे में पता चला, जिनके तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आयी। नाइजीरिया की रहने वाली चिजोबा हेलेन एंथनी, जिसे सोनिया के नाम से भी जाना जाता है, को 12 सितंबर को बेंगलुरु में 16 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया था। एनसीबी ने कहा कि वह मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर भारत आयी थी और करीब 10 वर्ष से यहां रुकी हुई थी।

जिम्बाब्वे के नागरिक मुफुकारे विटालिस टडिसवानाशे को 13 सितंबर को बेंगलुरु में 8.98 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया। एजेंसी के अनुसार, वह छात्र वीजा पर भारत आया था और करीब दो वर्ष के तय समय से •ा्यादा समय तक यहां रहा। जांच में यह भी पता चला कि भारत वापस भेजे जाने से पहले दामोर, हमदान अहमद और अफलाह पी को यूएई में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और जेल की सजा भी हुई थी। एनसीबी ने कहा कि यूएई में जेल में रहने के दौरान अफलाह, गुरप्रीत और दामोर एक-दूसरे के संपर्क में आये और बाद में उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी का एक मजबूत नेटवर्क बनाने की कोशिश की। एजेंसी अब नेटवर्क के बाकी सदस्यों और संपर्कों की पहचान करने और तस्करी की पूरी चेन को खत्म करने के लिए और सुरागों पर काम कर रही है। एनसीबी ने नागरिकों से मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर मादक पदार्थों तस्करी के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि कॉल करने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

सीबीआई ने किया पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
मुंबई। सीबीआई ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया हैं। समीर वानखेड़े ने 2 साल पहले कथित क्रूज घोटालें में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उस समय समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी के अधिकारी थे। सीबीआई ने समीर वानखेड़े समेत 2 अन्य आरोपियों के दिल्ली, मुंबई सहित 29 जगहों पर छापेमारी की हैं। उस समय आर्यन खान ने इस मामले में चार सप्ताह जेल में गुजारे थे।

समीर वानखेड़े पर आरोप है कि इन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की। मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े के खिलाफ उम्र छिपाकर बार लाइसेंस बनवाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोपारी पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।

आर्यन ड्रग्स मामले में गोसावी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई राज!
मुम्बई। आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को गुरूवार को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि गोसावी मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है। पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसी ममाले में गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।

NCB ने शाहरुख के घर मन्नत, अनन्या के घर की ली तलाशी
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की विभिन्न टीमों ने गुरुवार अपराह्न मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत तथा चंकी पांडे की पुत्री एवं अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर की तलाशी ली। एनसीबी से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की कई टीमों ने क्रूज रेव पार्टी के संबंध में मुंबई के अंधेरी इलाके में तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक एनसीबी ने छापेमारी के दौरान कुछ साक्ष्य एकत्र किये हैं। उल्लेखनीय है कि चंकी पांडे की पुत्री अनन्या शाहरुख खान की पुत्री सुहाना खान की करीबी दोस्त है। शाहरुख गुरूवार को ही पुत्र आर्यन खान से जेल में जाकर मिले थे। बॉम्बे उच्च न्यायालय आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

बीकानेर: BSF की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी 270 करोड़ रुपए की हेरोइन
बीकानेर। जिले में खाजूवाला सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब पौने तीन अरब रुपए की हेरोइन बरामद की है। देर रात लगभग डेढ़ बजे खाजूवाला सेक्टर की बंधली पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने तारबंदी पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी। मुस्तैद जवानों ने तारबंदी के उस पार दिखाई दे रहे संदिग्ध व्यक्तियों को ललकारा और जब संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे तो जवानों ने उन पर फायरिंग भी की, लेकिन पाकिस्तानी तस्कर वापस भाग जाने में कामयाब हो गए। बीएसएफ को तारबंदी के समीप सीमा पार से फेंके गए हेरोइन के 54 पैकेट मिले हैं। पाकिस्तान से हेरोइन भारतीय सीमा में पहुंचाने के लिए एक लंबे पीवीसी पाइप को काटा गया। हर पाइप में कमोबेश एक किलो हेरोइन डाली गई। इस तरह 54 पाइप के टुकड़ों में 54 किलो हेरोइन डालकर सभी टुकड़ों को एक लंबे मजबूत कपड़े से बांध दिया गया। हर पाइप के टुकड़े के दोनों ओर उस कपड़े को भी बांध दिया गया, ताकि एक पाइप से दूसरा पाइप टकरा नहीं सके। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54 किलो हेरोइन की कीमत 270 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

राजस्थान में पाकिस्तान से लगती सीमा पर बीएसएफ द्वारा हाल के वर्षों में पाक तस्करों की हेरोइन तसकरी को नाकाम करते हुए करीब पौने तीन अरब की हेरोइन बरामद करने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बीकानेर से बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और बीएसएफ की खुफिया शाखा जी-ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए जोधपुर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम को बुलाया गया। बीएसएफ के अनुसार कल रात सीमावर्ती खाजूवाला इलाके में जबरदस्त आंधी तूफान का मौसम था। इसका फायदा उठाते हुए पाक तस्करों ने नशे की इस बड़ी खेप को भारतीय तस्करों तक पहुंचाने की कोशिश की। उधर भारतीय क्षेत्र में इस खेप को लेने आए तस्करों को पकड़ने के लिए आसपास की ढाणियों तथा खाजूवाला कस्बे तक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

एनसीबी ने ड्रग केस में एक्टर एजाज खान को किया गिरफ्तार, कई ठिकानों पर छापेमारी
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को ड्रग्स केस में अभिनेता एजाज खान गिरफ्तार कर लिया है। एजाज से मंगलवार को एनसीबी ने घंटों पूछताछ की थी और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार की शाम एजाज के घर की तलाशी के दौरान 4.5 ग्राम अल्प्रोजोल की गोलियां बरामद हुईं थी। इस पर एजाज ने कहा कि मेरे घर पर केवल 4 नींद की गोलियां मिलीं। मेरी पत्नी का गर्भपात हो गया था, जिस कारण वो एंटी-डेप्रेसेंट्स के रूप में उन गोलियों का इस्तेमाल करती थी। ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आए थे, जिनमें अभिनेता एजाज खान का नाम भी शामिल था।

एजाज खान के राजस्थान से मुंबई लौटने के बाद एनसीबी ने उन्हें कल हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी हो गई। एनसीबी को शक है कि एजाज खान ड्रग माफिया फारूख बटाटा और उसके बेटे शादाब बटाटा के साथ काम करता है और ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है। एनसीबी की टीम एजाज की अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है। बता दें कि एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को पिछले दिनों गिरफ़्तार किया था और करीब 2 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की थी।