jaipur rural - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंचायत स्तर की प्रतिभाओं को मंच देना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य : राकेश शर्मा
जयपुर। जयपुर ग्रामीण में पंचायत स्तरीय खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से टेनिस बॉल क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आगाज 1 फरवरी से होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में 256 टीमों के करीब 3800 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक माह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 255 मुकाबले खेले जाएंगे।

आमेर विधानसभा क्षेत्र के चौंप और बगवाड़ा स्थित खेल मैदानों में होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर रविवार को टी-शर्ट लॉन्चिंग कार्यक्रम और टीमों के ड्रा निकाले गए। ड्रा दौलतपुरा थानाधिकारी सुनील गोदारा द्वारा निकाले गए। आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल क्रिकेट के इतिहास में राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को सुबह 8 बजे चौंप खेल मैदान में जाटावाली और भानपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। सह-आयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख इक्यावन हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही बेस्ट परफॉर्मर खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। दर्शकों के लिए भी एक हाथ से कैच पकड़ने पर नकद इनाम रखा गया है।

कार्यक्रम में आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच कालूराम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य कैलाश इंदौरा, नानू पायलेट, नाथू दूधवाला, भाजपा नेता सोहन, वार्ड पंच मदन बागड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

डीसीपी राशि डोगरा को जयपुर ग्रामीण में मिली नई जिम्मेदारी, बग्गी में विदाई, जैकी श्रॉफ और कार्तिक आर्यन भी रहे मौजूद
जयपुर। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर पदास्थिापित की गई राशि डोगरा को जयपुर कमिश्नरेट के नोर्थ जिले के पुलिस अधिकारियों ने बग्गी में बिठाकर विदाई दी।

इस दौरान सिटी पैलेस में शूटिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और कार्तिक आर्यन भी मौके पर पहुंचे तथा डीसीपी राशि डोगरा से मुलाकात कर उन्हें आगामी पद के लिए शुभकामनाएं दीं। डोगरा को पुलिसकर्मियों ने बग्गी से गोविंद देव जी मंदिर तक लेकर गए। इधर, जयपुर वेस्ट के नए डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा और साउथ के डीसीपी राजऋषि वर्मा ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

गोदाम से 43 बोरे पान मसाला चुराने वाला टैम्पो चालक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा पुलिस ने गोदाम का टीनशेड तोड़कर 12 लाख रुपए के पान मसाला के बोरे चोरी करने वाले टैम्पो चालक अली मोहम्मद निवासी गांव धानोता जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि 31 मार्च को पार्वती नगर स्थित हनुमान नगर वैशाली नगर निवासी चिराग ने रिपोर्ट दी। पुलिस जांच में आया कि आरोपी ने माल 18 मार्च को चुराया था। टीम ने 14 नंबर के पास दुकानदारों से पूछताछ की तो आरोपी वहां पर पान मसाला बेचता हुआ मिल गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर 41 बोरे और लोडिंग टैम्पो जब्त कर लिया।