branches - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विद्युत डीपी बनी बंदरों के लिए काल, करंट की चपेट में आने से हो रहे हादसे
बपावरकलां। कस्बे के ब्रजराज स्टेडियम छबड़ा रोड पर लगी बिजली की डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) बंदरों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। डीपी के आसपास लगे पेड़ों की टहनियां विद्युत तारों के संपर्क में आने से आए दिन चपेट में आकर झुलस रहे हैं। कस्बे में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते बंदरों के साथ हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ब्रजराज स्टेडियम छपरा रोड पर लगी दोनों डीपी के आसपास बड़े-बड़े पेड़ होने के कारण उनकी टहनियां विद्युत तारों को छू रही हैं। बंदरों के पेड़ों से होकर डीपी के आसपास पहुंचने पर वे करंट की चपेट में आ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बंदर करंट लगने से झुलस जाते हैं और घटनास्थल पर ही पड़े रहते हैं। हादसे के बाद उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

पेड़ों की छंटाई जल्द कराने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी बपावर के पास लगी डीपी पर भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बरसात के मौसम में पेड़ों क्री टहनियों और अधिक बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मांग की है कि डीपी के आसपास लगे पेड़ों की छंटाई जल्द कराई जाए और विद्युत उपकरणों को सुरक्षित किया जाए।

बरसात से पहले ही पेड़ों की कटाई कर दी जानी चाहिए थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण बंदरों के साथ लगातार हादसे हो रहे हैं।
- लोकेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस,सचिव, बपावरकलां

बंदरों की आए दिन हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। विद्युत विभाग को जल्द से जल्द पेड़ों की छंटाई करवानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
-मनीष कुमार गौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बपावरकलां

पीपल के पेड़ होने के कारण यहां बार-बार दुर्घटनाएं त हो रही हैं। जल्द ही पेड़ों की टहनियों की कटाई करवाकर स समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में हादसों ए कोरोका जा सके।
- पवन मेहरा, जेईएन, विद्युत विभाग,बपावरकलां

आधार हाउसिंग फाइनेंस ने राजस्थान में खोलीं 7 नई शाखाएं, अब राज्य में कुल 55 से अधिक शाखाएं
जयपुर। देश की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एएचएफएल) ने  राजस्थान के सात शहरों में एक साथ नई शाखाएं शुरू करने की घोषणा की। ये शाखाएं भीनमाल, चिरावा, हनुमानगढ़, कुचामन सिटी, सुमेरपुर, कोटा-2 और किशनगढ़-अजमेर में खोली गई हैं।

इस विस्तार के साथ राजस्थान में कंपनी की शाखाओं की संख्या अब 55 से अधिक हो गई है, जबकि देशभर में इसकी पहुंच 590 से ज्यादा शाखाओं तक पहुंच गई है। यह पहल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती और सुविधाजनक होम लोन उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है। इस मौके को खास बनाने के लिए सभी नई शाखाओं पर उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए, जिनमें कंपनी के ज़ोनल बिजनेस हेड राजेंद्र कुमावत, चीफ बिजनेस ऑफिसर अनिल नायर, चीफ बिजनेस लीडर संदीप जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ ऋषि आनंद ने कहा कि राजस्थान में सात नई शाखाएं शुरू करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह राज्य किफायती आवास के क्षेत्र में काफी संभावनाएं रखता है। बढ़ते शहरीकरण, सरकार की सहयोगी नीतियों और घर के मालिक बनने की बढ़ती आकांक्षाओं के साथ हमारा फोकस टियर-2 और टियर-3 शहरों में रह रहे प्रवासी और मध्यमवर्गीय परिवारों की ज़रूरतों को पूरा करना है।”

आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सर्कल हेड  दिनेश जैन ने कहा, “हम इस क्षेत्र में पिछले एक दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं, और इस दौरान हमने यहां के लोगों की जरूरतों को बख़ूबी समझा है। इस अनुभव ने हमें हर ग्राहक की आवश्यकता के अनुरूप होम लोन समाधान देने में सक्षम बनाया है। हमारी नई शाखाएं ग्राहकों से जुड़ाव के और बेहतर केंद्र बनेंगी और किफायती आवास को जन-जन तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेंगी।”

कोरोना के बाद प्रदेश में एक साल में बढ़ी संघ की 5277 शाखाएं, कोरोना में संघ स्थल पर शाखा लगने के बजाय ऑनलाइन भी रहे सक्रिय
जयपुर। देश में कोरोना के कमजोर पड़ने के साथ ही राष्टÑीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। मार्च, 2021 में प्रदेश में 55,652 शाखाएं लगती थी, जो मार्च, 2022 में बढ़कर 60,929 शाखा दर्ज हुई हैं। एक साल में शाखाओं में 5,277 वृद्धि हुई। देश में मार्च, 2020 में लगे लॉकडाउन में संघ ने पूरा फोकस सेवा कार्यों पर कर दिया था। लॉकडाउन हटने के बाद संघ स्थल पर शाखाएं लगने के बजाय आॅनलाइन शाखा लगने लगी, जिसमें मुख्य शिक्षक (शाखा लगाने वाला कार्यकर्ता) मोबाइल के जरिए शाखा लगाने लगे। मुख्य शिक्षक प्रमुख रूप से संघ की प्रार्थना, गीत और अनमोल वचन के माध्यम से शाखा लगाते थे। कोराना की दूसरी लहर के पीक के गुजरने के बाद और सरकार की गाइड लाइन में धीरे-धीरे एकत्रीकरण में छूट देने से संघ की शाखाओं में तेजी आई है। संघ की स्थापना का 2025 में शताब्दी वर्ष होने से भी संघ कार्यों में विस्तार होने लगा है।

कोराना के बाद संघ की शाखा, स्थान, साप्ताहिक मिलन और संघ मण्डली में वृद्धि-

गतिविधि

मार्च, 2021

मार्च, 2022

वृद्धि

शाखा

55,652

60,929

5277

साप्ताहिक मिलन

18,553

20,681

2128

संघ मण्डली

7655

7923

268

स्थान

34,569

38,390

3821

वर्ष में एक लाख गांवों तक संघ कार्यों को ले जाने का लक्ष्य-
संघ की स्थापना वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष होने से देशभर में एक लाख गांवों तक संघ कार्य को ले जाने का लक्ष्य तय किया है। कोविड संकट के बावजूद संघ कार्य 2020 की तुलना में देशभर में 98.6 प्रतिशत पुन: शुरू हो गया है।

डिजिटल प्लेटफार्म से भी जुड़ रहे संघ से युवा-
संघ के वर्ष 2017 से 2021 तक ‘जाइन आरएसएस’ के माध्यम से देशभर में चलाए अभियान के तहत 20 से 35 वर्ष के सवा लाख युवाओं ने संघ से जुड़ने की इच्छा जताई है।

इनक कहना है-
‘कोरोना में संघ ने डिजिटल शाखा लगाने के साथ ही सेवा कार्य किया। बाद के समय में शाखा लगने लगी, पिछले साल की तुलना में शाखा में वृद्धि हुई है।-महेन्द्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जयपुर