Work Boycott - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में अग्नि प्रकरण में नर्सिंग कर्मियों को निलंबित किए जाने के मामले में आज नर्सेज ने एसएमएस अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर आयोजित दो घंटे की गेट मीटिंग में समस्त नर्सिंगकर्मियों द्वारा  चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से सवाई मान सिंह अस्पताल के मुख्य भवन सहित जयपुर से संबद्ध अन्य अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

नर्सेज नेता मनोज दु ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड मामले में हमारे चार साथियों को निलंबित किया जाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और एकतरफा कार्रवाई है। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक नर्सिंगकर्मी अपना लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेंगे।

कांवटिया अस्पताल में खुले में प्रसव का मामला: रेजिडेंट डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, अब एक सीनियर रेजिडेंट को भी किया सस्पेंड
जयपुर। कांवटिया अस्पताल में चबूतरे पर महिला का प्रसव होने के मामले में निलंबित किए गए तीन रेजिडेंट डॉक्टर्स के निलंबन के बाद अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुषमा को भी सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस निलंबन के विरोध में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में रेजिडेंट्स का बुधवार को तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस कारण एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानी हुई। इसमें सबसे ज्यादा ओपीडी के मरीज रहे। आपरेशन टाले जा रहे हैं। भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा रेजिडेंट्स से कोई वार्ता नहीं की जा रही है। रेजिडेंट्स भी निलंबन वापस नहीं लेने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं। इसके विरोध में बुधवार शाम को एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में रेजिडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला।

कांवटिया की एसआर डॉ. सुषमा सस्पेंड
इस मामले में एक और कारवाई की गई है। घटना के वक्त गैरहाजिर सीनियर रेजिडेंट पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच में लापरवाही मानते हुए सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुषमा को निलंबित कर दिया है। घटना के वक्त डॉ. सुषमा ड्यूटी पर मौजूद नहीं थी। ऐसे में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच में लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित किया है। वहीं डॉ. सुषमा ने चिकित्सा विभाग को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि तीन अप्रैल को मेरी ड्यूटी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी मे थी, जिसकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज है और इस दौरान मैनें 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच सिजेरियन भी किया था। फिर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक मेरी आॅनकॉल ड्यूटी थी। इस घटना के बाद सीनियर डॉक्टर द्वारा रोस्टर को दो दिन बाद बदलकर मेरी ड्यूटी दो बजे से 8 बजे तक आॅन फ्लोर कर दी और रात की ड्यूटी किसी अन्य डॉक्टर की लगा दी। इस पूरे प्रकरण में मुझे साजिशन फंसाया जा रहा है।

जनाना अस्पताल : नर्सेज का कार्य बहिष्कार, प्रसूताओं ने झेली पीड़ा
जयपुर। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल में सोमवार को नर्सेज का पहले से तय दो घंटे का कार्य बहिष्कार देखते-देखते अनिश्चितकालीन बहिष्कार में तब्दील हो गया। वजह थी कि नर्सेज अस्पताल अधीक्षक का रवैया। साथ ही नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को अस्पताल के बाहरी परिसर में शिफ्ट करने से नाराज थे। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से चल रहे आंदोलन की कड़ी में राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के बैनर तले जनाना अस्पताल में नर्सेज का सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार पहले से तय था। बाद में नर्सेज और अस्पताल प्रशासन के बीच दिनभर चले विवाद और काम बंद कर देने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली प्रसूताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा, आपरेशन टल गए और वेटिंग बढ़ गई। प्रसूताओं ने 10 घंटों तक नर्सेज के अभाव में परेशानी उठाई। बाद में अस्पताल प्रशासन और नर्सेज पदाधिकारियों के बीच एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से बनाई गई कमेटी के साथ कॉलेज में वार्ता हुई और तब जाकर नर्सेज शाम करीब छह बजे काम पर लौटे।

ये था मामला
महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने बताया कि चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. कुसुमलता मीना के नर्सेज के प्रति हल्के व्यवहार एवं नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को चिकित्सालय के बाहरी परिसर में शिफ्ट करने से खफा नर्सेज ने अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा ने एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. दीपक माथुर की अध्यक्षता में तीन प्रोफेसर्स की कमेटी गठित कर संगठन पदाधिकारियों को मेडिकल कॉलेज में वार्ता के लिए बुलाया गया। वार्ता में अधीक्षक को नर्सेज के साथ सभ्य व्यवहार की हिदायत दी गई साथ ही नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय मुख्य भवन की पुरानी स्पेशियलिटी ब्लॉक में शिफ्टिंग के आदेश अधीक्षक के द्वारा जारी किये गए। नर्सिंग कर्मी शाम छह बजे वापस काम पर लौटें।

इंटक नेता पर फायरिंग, मजदूरों ने किया काम का बहिष्कार
उदयपुर। जिले के टीडी थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले इंटक नेता पर तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हालांकि गोली कान के पास से रगड़ खाकर निकल गई जिससे वे बाल-बाल बच गए। हमले के कारण का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ युवकों ने माइंस में नौकरी नहीं मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हिंदुस्तान जिंक माइंस के इंटक महामंत्री लालूराम मीणा सुबह सवा पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी 3 युवकों ने पीछे से उन पर फायरिंग की और फरार हो गए। मीणा का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

हमले के बाद हिंदुस्तान जिंक से जुड़ी माइंसों के मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया। लालूराम ने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से कुछ युवक नाराज थे, वे बार-बार धमकी भी दे रहे थे। श्रमिक नेता पर हमले की सूचना पर मजदूरों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वे जावर माइंस की सभी इकाइयों में काम ठप कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। तीन हजार से ज्यादा मजदूरों ने जावर माइंस की जावर माला, बलारिया, मोचिया समेत सभी इकाइयों में कार्य बहिष्कार कर दिया।

प्रदेशभर में कोविड ड्यूटी में लगे रेजीडेंट्स और इंटर्न ने किया 2 घंटे पूर्ण कार्य बहिष्कार
जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत रेजीडेंट्स डॉक्टर्स और इंटर्न डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कोविड, आईसीयू सहित सभी तरह की सेवाएं प्रभावित रही। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल और आरयूएचएस के ही करीब 1750 रेजीडेंट्स और इंटर्न इस कार्य बहिष्कार में शामिल हुए। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट्स डॉक्टर्स (जार्ड) के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत पाराशर ने बताया कि हम लंबे समय से 7 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 14 हजार करने, पीजी बैच 2018 की परीक्षा मई माह के अंत तक करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। सरकार के अधिकारियों से कई स्तर पर बात हो रही है, लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।

पाराशर ने बताया कि सरकार वार्ता कर रही है, लेकिन हमारी मांगों पर कोई फैसला नहीं कर पा रही। जबकि हम लगातार कोरोना महामारी में भी दिन-रात ड्यूटी दे रहे है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम पिछले 4 दिन से नॉन कोविड ड्यूटी का भी कार्य बहिष्कार कर रहे है, लेकिन सरकार ने तब भी हमारी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण मजबूरन हमें कोविड, आईसीयू और इमरजेंसी सेवाओं में भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जयपुर में लगभग 1750 और पूरे प्रदेश में करीब 5500 डॉक्टर्स इस आंदोलन में शामिल हुए है।

ये है प्रमुख मांगें
पीजी बैच 2018 की परीक्षा मई माह के अंत तक करवाने या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट किया जाए। इसके अलावा रेजीडेंट्स को मिलने वाला स्टाइपेंड रिवाइज्ड किया जाए और एक कमेटी का गठन करें, जो हर 3-4 साल में स्टाइपेंड को रिवाइज्ड करें। सरकार की ओर से घोषित कोविड इंसेन्टीव राशि 5 हजार रुपए के आदेश शीघ्र जारी किए जाए। कोविड महामारी में ड्यूटी के बाद 7 दिन क्वारेंटाइन लीव दिया जाए।