mahant - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंद्रेसल महादेव मठ के महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोद कर हत्या, साधु संत धरने पर बैठे
कोटा । बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को चंद्रेसल महादेव मठ के महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। महंत की हत्या के बाद आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई और हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संत समाज ने हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बोरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और साधु संतों तथा ग्रामीणों को समझाया गया। बताया जा रहा है कि चौथ का बरवाड़ा निवासी देवानंद महाराज को चार साल पहले ही दिल्ली अखाडा द्वारा महंत  नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह यहां आते जाते रहते थे।

चार साल पहले महंत नियुक्त किया था
चंद्रेसल गांव निवासी धनराज नागर ने बताया कि महंत अभी चार दिन पहले ही आए थे। महंत के साथ नंदनवन महाराज भी रहते थे। दोनों संत के कमरे अलग अलग थे। नंदनवन महाराज  मठ पर 15 साल से रह रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे नंदनवन महाराज ने फोन कर बताया था कि मठ में  चोर घुस आए हैं । उनके कमरे की चोरों ने बाहर से कुंदी लगा दी है। इसके बाद ग्रामीण पहुंचे और उनके कमरे की कुंदी खोली। दूसरी तरफ  महंत देवानंद   खून से लथपथ पड़े थे। ग्रामीण उन्हें लेकर एमबीएस अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि  मठ 1100 साल पुराना है।

गर्दन व पीठ पर पर कई घाव थे
जानकारी के अनुसार देवानंद महाराज मायापुरी अखाड़े के महंत थे। वे सवाई माधोपुर जिले के रजवाना के रहने वाले थे।  कोटा देहात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि बदमाशों ने महंत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनकी गर्दन व पीठ पर पर कई घाव लगे थे। फिलहाल हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

हॉस्पिटल पहुंचे संत, धरने पर बैठे
महंत की हत्या की जानकारी के बाद शुक्रवार सुबह से ही साधु-संत कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। उन्होंने साधु-संतों की सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठाए हैं। सभी संतों ने कहा कि पूरा संत समाज महंत देवानंद महाराज के परिवार के साथ है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने की मांग है।

चोरी की मंशा से मंदिर में घुसे बदमाश ने महंत और सेवादार को मारपीट कर घायल किया
जयपुर। कोतवाली थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित सीतारामजी मंदिर में चोरी करने घुसे बदमाश ने मंदिर के महंत और सेवादार से मारपीट कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। महंत नन्दकिशोर शर्मा और सेवादार ने बदमाश को मंदिर से बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अखण्ड ज्योत वाली चरी से महंत पर हमला बोल दिया।

हमलेे से महंत के सिर में दस टांके आए और छह दांत टूट गए। बदमाश ने सेवादार से लाठी से भी मारपीट भी की। महंत नन्दकिशोर शर्मा ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि बदमाश को पकड़ने के बाद जब कोतवाली पुलिस को बुलाने गए, तो उन्होंने सौ नम्बर पर फोन करने के लिए कहा। बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस  नहीं आई। बाद में आए चेतक वाहन से आई पुलिस आरोपी लाखन सिंह यादव निवासी बजाज नगर को पकड़ कर थाने ले गई। इधर, भाजपा विधायक बालमुकन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महंत से मिलने मंदिर में आए।

मुख्य द्वार खुलने के साथ ही बदमाश मंदिर में घुसा
महंत के पुत्र विमल शर्मा ने बताया कि पिताजी सुबह करीब चार बजे उठकर मंदिर के मुख्य द्वार को खोल देते हैं। आस-पास के लोग मंदिर में चुग्गा डालने आते हैं। गेट खोलकर वे नहाने चले गए। वापस आए तो सेवादार ने बताया कि मंदिर के अंदर से आवाज आ रही है। इस पर महंत पीछे के दरवाजे से अंदर गए तो बदमाश नजर आया।

इस पर पिताजी ने उसे डांट लगाते हुए बाहर निकालने का प्रयास किया तो बदमाश ने पिताजी और सेवादार पर हमला कर दिया। घी से भरी हुई चरी को फर्श पर उड़ेल दी और चरी से मारने लगा। उसने सेवादार की भी पिटाई की। इसी दौरान सेवादार दौड़ता हुआ मंदिर परिसर में बने महंत के घर गया और उनके परिजनों को जगाकर लाया। बड़ी मुश्किल से बदमाश पर काबू पाया जा सका। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी नशा करता है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इनका कहना है-
चेतक ही पकड़कर थाने लाई थी, यदि पुलिस ने मंदिर में पहुंचने में लापरवाही की है तो उसकी जांच हो जाएगी।’
-बजरंग सिंह, एडीएसपी, उत्तर

राजस्थान हाईकोर्ट ने गलता पीठ में महंत की नियुक्ति रद्द के दिए आदेश, संत महंतों ने की बैठक
जयपुर। गलता पीठ के महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज की नियुक्ति को राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा रद्द करने के बाद गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर में संत महंतों की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व रेवासा धाम के राघवाचार्य महाराज ने किया।

त्रिवेणी ब्रह्म पीठाधीश्वर राम रतन दास महाराज, महामंडलेश्वर मनोहर दास, अयोध्या दास महाराज, विष्णु नागा, बंसी बाबा, संत समाज अध्यक्ष सिया रामदास महाराज सहित 100 के करीब संत महंत बैठक में मौजूद रहे। डाॅ अखिल शुक्ला ने बैठक का संयोजन किया। सभी संतो ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब अयोध्या के श्री राम लला की तर्ज पर गलता पीठ का श्रृंगार किया जाएगा। इससे समस्त संत समाज में खुशी की लहर है। ब्रह्मा पीठाधीश्वर रामरतन देवाचार्य महाराज ने कहा कि संत नारायण दासजी की इच्छा थी कि गलता तीर्थ का उद्धार हो इसके लिए उन्होंने महंत रामोदराचार्य महाराज से आग्रह किया था कि आप चाहें तो किसी शिष्य को यह गद्दी पर बैठा दे यहां गृहस्थ का बैठना संभव नहीं है किन्तु वे नहीं माने। आज न्यायालय के निर्णय से यह सम्भव हुआ। असीम खुशी का संचार हो रहा है।

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

गोविंद देव जी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी की पुत्रवधु ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर के महंत की पुत्र वधु ने फांसी लगाकर घर में खुदकुशी कर ली। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को पता चली तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में देखा तो बेटे की बहू निवेदिता फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार के लोग और पड़ौसियों ने निवेदिता को लेकर गणगौरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पीड़िता का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है उसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

सफाई करने वाली चिल्लाई तो चला पता
सफाई करने वाली महिला ने सबसे पहले शव को देखा जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा गया है। निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस ने फांसी वाले कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल की टीम से मौका मुआयना कराया जायेगा।

पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण

पुलिस की प्रथमदृष्ट्या जांच में सामने आया है कि परिवार में आपसी कलह चल रहा था। खुदकुशी के समय गोविंद देव मंदिर के महंत और मृतका के ससुर और उसके पति मानस गोस्वामी पूजा करने मंदिर गये हुए थे। इसी दौरान हर रोज की तरह सफाई करने वाली महिला पहुंची और मौजूदा दृश्य देख कर उसकी चीख निकल गई, इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी।

गोविंददेवजी मंदिर में गज पूजन
जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शनिवार को नव विक्रमी संवत्सर और नवरात्र के अवसर पर शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी को नवीन पंचांग पढ़कर सुनाया गया। सर्वप्रथम सुबह ठाकुर जी का अभिषेक कर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने नवीन पोशाक धारण कराई। धूप आरती में नवीन पंचांग का पूजन किया गया। ध्वज पूजन कर महंत अंजन कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गज वंदन किया। जिसके बाद हाथियों को चने की दाल खिलाई गई। विश्व शांति का संदेश देने के लिए श्वेत कपोत छोड़े गए।  भक्तों ने गोविंद देव जी के लिए दर्शन करने के साथ गज वंदन में भी हिस्सा लिया। नव विक्रमी संवत्सर और नवरात्र के अवसर परऊॅं लिखी भगवा ध्वज पताकाओं से मंदिर को सजाया गया था।