qatar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
दोहा। कतर ने कहा है कि दोहा में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में हाल में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) से जुड़े मुद्दों पर "सकारात्मक प्रगति" हुई है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों ने दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकारों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति हुई और यह लेक लुसर्न शिखर सम्मेलन के परिणामों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।"

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने निकट भविष्य में वार्ता जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। अगली बैठक ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा और रियासती जनाज़े के बाद यथाशीघ्र आयोजित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमले में मृत्यु हुई थी। उनके जनाज़े की अंतिम यात्रा शुक्रवार से शुरू होगी।

ट्रंप का बड़ा दावा: आज दोहा में होगी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तेहरान ने तुरंत किया खंडन
दोहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में वार्ता होगी, जबकि ईरान ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में वाशिंगटन के साथ किसी भी स्तर की वार्ता निर्धारित नहीं है। ट्रंप ने कहा कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कुशनर दोहा जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उच्चस्तरीय बैठकों के साथ-साथ तकनीकी स्तर की वार्ता भी जारी रहेगी।

ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान ने बैठक का अनुरोध किया था और यह बैठक दोहा में होगी, हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया। अमेरिका के दो अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि विटकॉफ और कुशनर दोहा जा रहे हैं। उनके अनुसार वाशिंगटन युद्धविराम को व्यापक समझौते में बदलने के उद्देश्य से वार्ता को आगे बढ़ाना चाहता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा,"विशेष दूत विटकॉफ और जारेड कुशनर इस सप्ताह उच्चस्तरीय बैठकों के लिए दोहा जाएंगे। इन बैठकों के समानांतर तकनीकी स्तर की वार्ता भी होगी।"

उन्होंने कहा, "हमारी ओर से युद्धविराम का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। यदि हिंसा हुई तो उसका जवाब भी उसी प्रकार दिया जाएगा।" अमेरिका और ईरान ने 17 जून को 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसका उद्देश्य चार महीने से जारी संघर्ष समाप्त करना था। इस समझौते के तहत दोनों पक्षों ने शत्रुता समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की थी, जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस का समुद्री परिवहन होता है।

ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि ईरान की ओर से औपचारिक वार्ता से इनकार किये जाने के बावजूद अमेरिका कूटनीतिक प्रयास जारी रखना चाहता है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने किसी भी आसन्न वार्ता की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर बातचीत निर्धारित नहीं है। उन्होंने ईरान में संवाददाताओं से कहा, "अमेरिकी प्रतिनिधियों के कतर जाने का ईरानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से कोई संबंध नहीं है।"

दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों से उनके बीच गहरे अविश्वास का संकेत मिलता है। साथ ही हालिया सैन्य टकरावों के बाद 60 दिनों के भीतर व्यापक समझौते तक पहुंचने की संभावना पर भी सवाल खड़े हो गये हैं। बघाई ने कहा कि ईरान और अमेरिका अभी अंतिम समझौते पर बातचीत के चरण में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल तेहरान की प्राथमिकता हालिया मध्यस्थता के बाद हुए समझौता ज्ञापन में किए गए वादों को लागू कराना है।

उन्होंने कहा, "समझौता ज्ञापन की धारा 13 के अनुसार अंतिम समझौते पर वार्ता तभी शुरू हो सकती है, जब धारा 1, 4, 5, 10 और 11 का क्रियान्वयन शुरू हो जाए।" बघाई के अनुसार अमेरिका ने धारा 10 के तहत ईरानी तेल की बिक्री से संबंधित लाइसेंस जारी किए हैं, जबकि तेहरान धारा 11 के तहत ईरान की जब्त संपत्तियों को मुक्त कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सिलसिले में इस सप्ताह के अंत में ईरान का एक विशेषज्ञ प्रतिनिधिमंडल दोहा जाएगा, लेकिन इसका अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से कोई संबंध नहीं है।

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि यदि अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा तो ईरान भी समझौते का सम्मान करेगा, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की धमकी का ईरान दृढ़ता से जवाब देगा। उन्होंने कहा, "यदि अमेरिका अपनी जिम्मेदारियां निभाता है तो ईरान भी समझौते के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा," लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि देश अपने हितों की रक्षा करने में कोई हिचकिचाहट नहीं करेगा।

ईरानी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि कतर में जमी ईरान की लगभग 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से आधी राशि तेहरान को वापस मिलेगी। यह मुद्दा वर्तमान कूटनीतिक प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा को लेकर जारी अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच ईरान ने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि अन्य देश वहां बारूदी सुरंग हटाने के अभियान में भाग लें। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम ग़रीबाबादी ने कहा कि जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने का कार्य केवल ईरान करेगा। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के उस बयान को अस्वीकार किया, जिसमें फ्रांस, ओमान और अन्य देशों की संभावित भूमिका का उल्लेख किया गया था।

ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "समझौता ज्ञापन के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरंग हटाने का कार्य केवल ईरान करेगा। किसी अन्य देश को इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।" उन्होंने कहा कि स्थिति अब भी संवेदनशील और जटिल बनी हुई है तथा फ्रांस को भड़काऊ बयान देकर इसे और जटिल नहीं बनाना चाहिए। उधर इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और लेबनान दोनों से जुड़े युद्धविराम समझौतों को एक-दूसरे से जोड़ने पर जोर दिया, जबकि इजरायल दोनों मामलों को अलग-अलग रखना चाहता था।

काट्ज ने कहा कि अमेरिका ने इजरायल को तब तक लेबनान के कुछ हिस्सों में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखने का समर्थन दिया है, जब तक हिजबुल्ला पूरी तरह निरस्त्र नहीं हो जाता। इजरायल और लेबनान के बीच समझौता हो चुका है, फिर भी लेबनान की संसद के अध्यक्ष और हिजबुल्ला के प्रमुख सहयोगी नबीह बेरी ने अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते की आलोचना करते हुए कहा कि "इसका क्रियान्वयन नहीं होगा।"

कतर में भीषण हादसा: तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल की तलाश जारी
दोहा। कतर के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और क्षेत्रीय जल सीमा में गिर गया। चालक दल की तलाश जारी है।

मंत्रालय ने कहा, "कतर के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक कतरी हेलीकॉप्टर नियमित ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी के कारण देश के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

मंत्रालय ने आगे कहा कि चालक दल और यात्रियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

सऊदी की तेल रिफाइनरी पर हमला: भारी नुकसान का अनुमान, यूएई-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक
तेहरान। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला किया गया। इसके अलावा यूएई और कतर के तेल-गैस प्लांट रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र पर भी ड्रोन हमले हुए हैं। इन हमलों से वहां की एलएनजी सुविधाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सऊदी ने गुरुवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने कहा कि हमारे देश के पास ईरान को जवाब देने की पूरी ताकत है। हमारे सब्र का इम्तिहान न लें। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की चेतावनी दी कि अगर कतर पर दोबारा हमला हुआ तो वे उसका पूरा गैस फील्ड को उड़ा देंगे जो ईरान ने कभी सोचा नहीं होगा।

हमें इजरायल के हमलों का पता नहीं था

ट्रम्प ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर इजरायल के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पश्चिमी एशिया में जो कुछ भी हुआ है, उससे ‘गुस्से में आकर’ इजरायल ने हिंसक तरीके से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है। हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को इस हमले का पता नहीं था, न उन्हें इसका अंदाजा था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि और कतर भी इसमें शामिल नहीं था। मगर यह भी जोड़ा कि ईरान का कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण था।

इजरायल अब गैस क्षेत्र में हमले नहीं करेगा

साथ ही कहा: ईरान नहीं माना तो हम ऐसा हमला करेंगे, उसने सोचा भी नहीं होगा

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुमूल्य साउथ पार्स फील्ड में इजरायल अब कोई और हमले नहीं करेगा, हालांकि यह भी चेतावनी दी कि जब तक ईरान ‘मूर्खतापूर्ण ढंग से बेहद निर्दोष’ देश कतर पर हमला करने का फैसला नहीं करता। अगर ईरान ऐसा करता है तो अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के बिना या उसके साथ‘पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान ऊर्जा केंद्र पर मिसाइल हमले की निंदा की, बताया संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन
दोहा। कतर के विदेश मंत्रालय ने रास लाफान औद्योगिक शहर पर हुए हमलों की निंदा करते हुए इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और चेतावनी दी कि उसके पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है। रस लाफान कतर का प्रमुख एलएनजी उत्पादन केंद्र है, जहां गैस प्रसंस्करण, शोधन एवं बिजली उत्पादन की प्रमुख सुविधाएं स्थित हैं। इसका बंदरगाह विश्व के सबसे बड़े औद्योगिक ऊर्जा परिसरों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी निर्यात टर्मिनल शामिल है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरानी सैन्य और सुरक्षा अताशों के साथ-साथ दूतावास के कर्मचारियों को अवांछित घोषित किया है और उनसे 24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का अनुरोध किया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय कतर को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों के मद्देनजर लिया गया है जो कि कतर की संप्रभुता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
तेहरान। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि ईरान ने कतर में एक अमेरिकी अड्डे और इजरायल में मिसाइल रक्षा ढांचे पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आईआरजीसी के हवाले से कहा, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 का 57वां चरण कब्जे वाले क्षेत्रों के मध्य में स्थित लक्ष्यों के खिलाफ सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें कमान एवं संचार ढांचे के साथ-साथ मिसाइल रक्षा ढांचा भी शामिल था।

बयान में आगे कहा गया कि आईआरजीसी ने कतर में स्थित अमेरिकी अल उदैद सैन्य अड्डे पर जोल्फ़ाघर एवं कियाम मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए हमला किया।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सैन्य कार्रवाई के पहले दिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई और दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर बमबारी की गई। ईरान के अनुसार अब तक मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल रहा 3400 करोड़ का सबसे महंगा तोहफा
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प 14 मई को कतर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। ट्रंप को एक ऐसा तोहफा मिलने वाला है जो अब तक के अमेरिकी इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को नहीं मिला हैं, कतर का शाही परिवार अमेरिकी राष्ट्रपति को एक फ्लाइंग पैलेस बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट देने जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3400 करोड़ है। इस विमान में अल्ट्रा-लग्जरी इंटीरियर है।

इस का इंटीरियर मशहूर फ्रांसीसी इंटीरियर डिजाइन फर्म अल्बर्टो पिंटो कैबिनेट ने बनाया है। कतर का Boeing 747-8 कहीं ज्यादा आधुनिक, सुरक्षित और आलिशान है, यह दुनिया के सबसे शानदार VVIP विमानों में गिना जाता है। इस तोहफे को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए रहे हैं। इस बेशकीमती तोहफे को लेकर अमेरिका में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

कतर ने रिहा किए आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी
नई दिल्ली। कतर की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया है और इनमें से सात लोग बीती रात स्वदेश लौट आए हैं।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इन आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं।

हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।

स्वदेश लौटने पर एक कर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी रिहाई से वे बहुत खुश हैं और यह कठिन काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था।

कतर में आठवें भारतीय के बारे में विदेश मंत्रालय ने अभी कुछ नहीं कहा है।

कतर में मौत की सजायाफ्ता भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों के परिवार से मिले विदेश मंत्री
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाये आठ भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करना जारी रखेगी।

डॉ जयशंकर ने कहा कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता दे रही है तथा उनके परिवारों की चिंताओं और दर्द में सहभागी है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस संबंध में पीड़ितों के परिवारों के साथ निकटता से समन्वय करुंगा।

गौरतलब है कि कतर की अदालत ने पिछले सप्ताह भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को मौत की सजा सुनाई है, जो एक निजी कंपनी दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे। यह कंपनी कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और संबंधित सेवाएं प्रदान करती थी। भारतीय नागरिकों को कतर की खुफिया एजेंसी ने अगस्त 2022 में कथित तौर पर इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन उनके खिलाफ आरोपों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया, ओलिवर गिरौड ने दागे दो गोल
दोहा। अपने खिताब का बचाव करने उतरे मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने फीफा विश्व कप के ग्रुप डी मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 4-1 से पराजित कर दिया। कतर के अल जानौब स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो अनुभवी स्ट्राइकर ओलिवर गिरोड रहे, जिन्होंने टीम की ओर से दो गोल दागे।  स्टार फारवर्ड करीम बेंजेमा के बिना उतरी फ्रांस ने चार गोल दागे, जबकि कंगारु एक गोल ही कर सके। हालांकि मैच में बढ़त आस्ट्रेलिया ने बनाई, जब नौवें मिनट में ही क्रेग गुडविन ने मैथ्यू लेकी के क्रास पर शानदार गोल बना आस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया।  इसके बाद फ्रांस की टीम हावी रही। एड्रियन रेबियोट ने 27वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी थियो हर्नांडेज के शानदार क्रास पर हैडर से फ्रांस के लिए बराबरी का गोल किया।  वहीं सेंटर फारवर्ड ओलिवर गिरौड ने 32वें मिनट में फ्रांस को 2-1 से बढ़त दिला दी।

हॉफ टाइम तक फ्रांस ने अपनी इस बढ़त को बनाए रखा।  दूसरे हाफ में किलियन एमबाप्पे ने 68वें मिनट में डेम्बेले के क्रास पर शानदार हैडर के जरिए गोल किया, वहीं 71वें मिनट में गिरौड ने एम्बाप्पे के क्रास पर कमाल का गोल दाग फ्रांस को 4-1 से मजबूत बढ़त दिला दी, जो आखिर में विजयी स्कोर रहा।

फीफा विश्व कप 2022 : शेड्यूल जारी, 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर के आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
दोहा।21 नवंबर से फुटबाल का का सबसे बड़ा महोत्सव फीफा विश्व कप 2022 होने जा रहा है। फीफा विश्व कप 2022 के ड्रॉ घोषित करने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन (फीफा) ने शनिवार को विश्व कप का शेड्यूल जारी किया है। टूर्नामेंट 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक कतर के आठ स्टेडियमों में खेला जाएगा। मध्य पूर्व के किसी देश के लिए विश्व कप की मेजबानी करने का यह पहला मौका है। पहले दिन चार मैच होंगे। मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बेयट स्टेडियम में पहले मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसी दिन इंग्लैंड और ईरान, सेनेगल और नीदरलैंड तथा अमेरिका और यूरोपीय प्लेऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन) जीत कर आने वाली टीम के बीच मुकाबला होगा।

लियोनेल मेस्सी की अगुवाई वाली अर्जेंटीनियाई टीम 22 नवंबर को साऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसी दिन रॉबर्ट लेवांडोव्स्की का पोलैंड मैक्सिको से भिड़ेगा, जबकि 24 नवंबर को क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पुर्तगाल  अपने पहले मैच में घाना के सामने होगा। गत चैंपियन फ्रांस 22 नवंबर को इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ विजेता (ऑस्ट्रेलिया/यूएई/पेरू) से खेलेगा, जबकि स्पेन और जर्मनी के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 27 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का राउंड ऑफ 16 चरण तीन से छह दिसंबर के बीच होगा और इसके बाद नौ तथा।0 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल और फिर 13 तथा।4 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।