cst team - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 17 लाख की स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
जयपुर। सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जयपुर दक्षिण के पुलिस थाना अशोक नगर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्मैक की तस्करी में लिप्त एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 85 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) जयपुर  राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध जयपुर श्री अभिजीत सिंह के निकट सुपरविजन में सी.एस.टी. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा की गई। टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ गहन आसूचना संकलन कर एक सुनियोजित कार्ययोजना बनाई।

सी.एस.टी. द्वारा विकसित इंटेलिजेंस के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया गया। पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस थाना अशोक नगर (जयपुर दक्षिण) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भोजपुरा कच्ची बस्ती, अशोक नगर, जयपुर में एक संदिग्ध को चेक किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना अशोक नगर, जयपुर दक्षिण पर प्रकरण संख्या 18/2026 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 तथा 111 (2)(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयाँ लगातार जारी

बजरी माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, 50 वाहन जब्त
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीमों ने थाना पुलिस के साथ मिलकर बजरी माफियाओं पर दोबारा से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टीमों ने कार्रवाई कर माफियाओं से 26 डम्पर-ट्रक, 17 ट्रैक्टर, 3 पिकअप, 3 ट्रैक्टर लोडर, एक एसयूवी गाड़ी समेत 50 वाहनों को जब्त किया हैं। पुलिस आयुक्त आनंद ने बताया कि जयपुर शहर में कई थाना क्षेत्रों में शिकायत मिल रही थी कि बजरी माफिया फिर से सक्रिय हो गए हैं। माफिया एक ही रवन्ना का बार-बार उपयोग कर रहे हैं। इस सूचना पर टीमें गठित की और संबंधित थानों के प्रभारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है।

बजरी के आठ ओवरलोड वाहन पकड़े
परिवहन विभाग की टीम ने बजरी से ओवरलोड आठ वाहनों को पकडा है। उड़न दस्ता प्रभारी परिवहन निरीक्षक यसपाल शर्मा ने बताया कि टोंक रोड पर बजरी से ओवरलोड वाहनों के आने की सूचना मिली थी। टीम ने टोंक रोड व बीटू बाइपास के पास सात ट्रेलर व डंपर को पकड़कर सीज किया। इनसे राज्य सरकार को 20 लाख का राजस्व मिलेगा।

यहां की कार्रवाई
- करधनी में बालाजी धर्म कांटा के पास से अवैध बजरी से भरे एक ट्रेलर और 2 ट्रॉली और कालवाड़ रोड से 1 ट्रक व 2 डम्पर जब्त किए गए।
- मुरलीपुरा में दादी का फाटक के पास से चार ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है।
- मानसरोवर में नारायण विहार से अवैध बजरी से भरे 10 ट्रक व एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक एक्सयूवी कार जब्त की है।
- प्रताप नगर में हल्दीघाटी मार्ग के पास से 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक ट्रैक्टर लोडर जब्त किया।
- शिप्रापथ इलाके में त्रिवेणी पुलिया के पास से एक डम्पर, 2 पिकअप, 7 ट्रैक्टर ट्रॉली, एक टाटा-407, 2 ट्रैक्टर लोडर जब्त किए।
- करणी विहार इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रॉली, एक पिकअप जब्त की।
- विश्वकर्मा इलाके में एक  डम्पर और सांगानेर में एक ट्रेलर जब्त किया है।