ammunition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: 3 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद और 26 बंकर नष्ट
इम्फाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर में इम्फाल पश्चिम जिले में अलग-अलग जगहों से तीन संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके बंकर नष्ट कर दिये हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सोमवार को इम्फाल पश्चिम में चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं, मंगलवार को एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्व जिले से 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से.22 कैलिबर की एक रिवॉल्वर और .22 बोर के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गये।

सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में उग्रवाद-विरोधी अभियान जारी रखा और दो दिनों में कुल 26 बंकर नष्ट कर दिये हैं। सुरक्षा बलों ने सोमवार को लिटन थाना क्षेत्र में बारह बंकर नष्ट किए गये, जिनमें शंकाई-मोंगकोट चेपु गांवों की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दो बंकर और लीनगांगचिंग-सिकिबंग गांव की पहाड़ी पट्टी पर स्थित दस बंकर शामिल थे। अभियान के दौरान, सुरक्षा कर्मियों ने एक दूरबीन, अलग-अलग हथियारों के 21 खाली खोखे और एसबीबीएल गोला-बारूद के आठ जिंदा कारतूस बरामद किये।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चौदह और बंकर नष्ट किये, जिनमें मोंगकोट चेपु-पाटलिजांग पहाड़ी पट्टी पर पांच बंकर और लुंगफू जंक्शन-इंडस्ट्रियल एस्टेट सेंटर पहाड़ी पट्टी पर नौ बंकर शामिल थे। पहली जगह से 5.56 एमएम गोला-बारूद के दो खाली खोखे बरामद किए गये।

सुरक्षा बलों को मणिपुर में मिली बड़ी सफलता: हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद, तलाशी अभियान जारी
इंफाल। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों में चलाये गये अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने नोनी जिले के नुंग्बा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लेंगलोंग और ताईखांग के सामान्य क्षेत्रों से रविवार को हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। बरामद वस्तुओं में मैगजीन के साथ एक 7.62 मिमी एके-47 राइफल, मैगजीन के साथ एक यूएस कार्बाइन एम2, मैगजीन के साथ एक 22 पिस्तौल, एक डीजेआई ड्रोन, चार 8 मिमी ब्लैंक राउंड, 5.56 मिमी गोला-बारूद 17 राउंड, 7.62 मिमी एके-47 की 39 गोलियां, आठ 9 मिमी कार्बाइन बॉल गोलियां, नौ 7.62 मिमी एसएलआर बॉल राउंड, सात 12-बोर कारतूस, दो बाओफेंग रेडियो सेट और कॉर्टेक्स तार शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने रविवार को ही एक अन्य अभियान में टेंगनौपाल जिले के टेंगनौपाल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोलनोम-मोलनोई गांव और आसपास के क्षेत्रों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जब्त किए गए सामान में एक एके राइफल, एक पिस्तौल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक सिंगल-बैरल राइफल, दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार बम और आईईडी वायर बंडल के साथ 14 आईईडी विस्फोटक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी विस्फोटक और वायर बंडलों को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के कांगचुप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अचलमुन, सोंग्लुंग और ल्हांगजोल क्षेत्रों में फैली लगभग 27 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान, खेतों में मिली पांच झोपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र से नमक की तीन बोरियां, उर्वरक के पांच बैग और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया।

अफगानिस्तान में रॉकेट चलित ग्रेनेड सहित गोला-बारूद बरामद, हिरासत में 15 लोग
कपिसा। पूर्वी अफगानिस्तान के कपिसा प्रांत में पुलिस ने पिछले 15 दिनों में दो रॉकेट चलित ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रमुख मोहम्मद उस्मान तुराबी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तस्करी में 13 कलाश्निकोव, 2 आरपीजी, एक 82 मिमी कैलिबर बंदूक, कई मशीन गन और गोला-बारूद के अलावा कई एंटी-कार्मिक माइन और हजारों कारतूस शामिल हैं। उन्होंने कह कि किसी को भी कानून को बाधित करने के लिए अवैध रूप से हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में जब्त किया गोला-बारूद
काबुल। अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने जवजान प्रांत में भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। प्रांत के एक सैन्य अधिकारी अली मोहम्मद ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने एक आवास से रॉकेट के 18 गोले और मशीनगन के 2,540 कारतूस बरामद किए हैं। वासल ने कहा कि हमने खुफिया जानकारी के आधार पर एक आवास पर सर्च किया। वहां से रॉकेट से दागे जाने वाले 18 गोले और मशीनगनों के 2,540 कारतूस जब्त किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल किसी को भी अवैध रूप से हथियार रखने या ले जाने की अनुमति नहीं देंगे।

तालिबानी संगठनों ने कुछ दिन पहले पूर्वी पंक्तिया प्रांत के अरयूब में दो एकेएम असॉल्ट राइफल और कुछ गोला-बारूद जब्त किए थे। तालिबान सरकार ने कहा कि वह अपने सुरक्षा के संगठनों के अलावा किसी और को बिना अनुमति के हथियार नहीं रखने देगी। उसका मानना है कि इससे युद्ध से त्रस्त अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा समूह में नये शामिल हुए एक आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान लावेपोरा स्थित एक बाग से आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान आमिर तारिक खान उर्फ वलीद के रूप में की गयी है। वह हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा समूह में शामिल हुआ था।

हंदवाड़ा में गोला-बारूद के साथ आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद के साथ Þआतंकवादियों के एक सहयोगीÞ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से दो पिस्तौल मैगजीन, नाइन एमएम के 13 करातूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पुलिस और सैनिकों द्वारा कुपवाड़ा जिला के सोनमुल्लाह क्रॉङ्क्षसग पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बशीर अहमद के रूप में हुई है।

पुंछ जिले में तलाशी अभियान: पाकिस्तान, चीन में बने हथियार और बारुद बरामद
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान और चीन में बने हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने पुंछ जिले में हवेली क्षेत्र के नूर कोटे गांव में संयुक्त तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। तलाश के दौरान दो एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एक 223 बोर की पाकिस्तान निर्मित एके शेप गन हैंडग्रिप, दो मैगजीन .233 एके शेप गन तथा चार चाइनीज पिस्तौल बरामद किये गये।