jammu kashmir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर में सत्तर वर्षों तक जिनके साथ अन्याय हुआ अब उनको मिलेगा न्याय : शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सत्तर वर्षों तक जिनके साथ अन्याय हुआ और जिन्हें अपमानित किया गया अब उनको सम्मान के साथ अधिकार मिलेगा।

शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर छह घंटे तक चली चर्चा का जवाब देते हुए आज कहा कि 70 वर्षों से जिन पर अन्याय हुआ, अपमानित हुए और जिनकी अनदेखी की गई उनको न्याय दिलाने का विधेयक है। किसी भी समाज में जो लोग वंचित हैं उन्हें आगे लाना चाहिए, यही भारत के संविधान की मूल भावना है। उन्हें इस तरह से आगे लाना होगा जिससे उनका सम्मान कम न हो।

उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ जब अत्याचार हुए उन्हें बेघर किया गया तो कोई मदद के लिए सामने नहीं आया। उस समय की सरकारें अगर पहले आतंकवाद को खत्म करते तो इन लोगों को प्रदेश छोडऩे की जरूरत नहीं पड़ती। जब ये लोग विस्थापित हुए तो उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में जाना पड़ा। एक लाख से ज्यादा लोग अपने ही देश में विस्थापित हो गए। ऐसे विस्थापित हुए कि उनकी जड़े ही अपने क्षेत्र अपने राज्य से उखड़ गए। यह विधेयक इन लोगों को आधार देने का है।

गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे नेता हैं, जो गरीब घर में जन्म लेकर देश के प्रधानमंत्री बने हैं, वह पिछड़ों और गरीबों का दर्द जानते हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना कुछ लोगों को खटक गया है।

उन्होंने कहा,'' परिसीमन की जो सिफारिश है उसको कानूनी जामा पहनाकर आज इसे संसद के सामने रखा है। दो सीटें कश्मीर विस्थापितों के लिए आरक्षित होंगी। एक सीट पीओके के विस्थापित व्यक्तियों के लिए दी जाएगी। परिसीमन आयोग की सिफारिश के पहले जम्मू में 37 सीटें थीं जिसे अब 43 कर दी गई हैं।कश्मीर में पहले 46 सीटें थी अब 47 हुई है। पीओके की 24 सीटें हमने रिजर्व रखी है क्योंकि वो हिस्सा हमारा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहले 107 सीटें थीं जो अब बढ़कर 114 हो गई हैं। पहले दो नामांकित सदस्य हुआ करते थे अब पांच सदस्य होंगे।"

शाह ने कहा,'' प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय में जो गलतियां हुई थीं, उसका खामियाजा वर्षों तक कश्मीर को उठाना पड़ा। पहली और सबसे बड़ी गलती- जब हमारी सेना जीत रही थी, पंजाब का क्षेत्र आते ही सीजफायर कर दिया गया और पीओके का जन्म हुआ। अगर सीजफायर तीन दिन बाद होता तो आज पीओके भारत का हिस्सा होता। दूसरा- संयुक्त राष्ट्र में भारत के आंतरिक मसले को ले जाने की गलती की।"

एनआईए ने हुर्रियत नेता की संपत्तियां कुर्क की
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवादियों को धन मुहैया कराये जाने के मामले में जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के शाल्टेंग इलाके में ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता अयाज अकबर की संपत्ति कुर्क कर ली।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने आतंकवादियों को धन मुहैया कराये जाने के मामले में उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में प्रमुख कश्मीरी व्यापारी अहमद वटाली की 17 संपत्तियां कुर्क करने के एक दिन बाद यह नवीनतम प्रकरण सामने आया। मई माह में, नयी दिल्ली में एनआईए की विशेष अदालत द्वारा निर्देश के बाद श्रीनगर के बाहरी इलाकों में अकबर की संपत्तियां कुर्क कर ली गयी थीं। इस सम्पत्ति को इस संदर्भ में पार्टी के सभी सदस्यों के लिए सूचित करते हुए, नोटिस लगाया गया है।

हुर्रियत नेता अयाज अकबर इस समय नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। एनआईए ने उसे जुलाई 2017 में आतंकवादी फंडिग मामले के आरोप में गिरफ्तार किया था।

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जम्मू में छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प
जम्मू। जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास में सोमवार को द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर दो समूहों के बीच कथित रूप से झड़प हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर मंगलवार सुबह महाविद्यालय के पुरूष छात्रावास में दो समूहों के बीच हाथापाई की घटना हुई। झड़प में एक व्यक्ति को चोटें लगी है। सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और स्थिति को सामान्य करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के प्राचार्य ने हालांकि इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि जीएमसी हॉस्टल जम्मू में कुछ छात्रों और बाहरी लोगों के बीच हाथापाई की घटना हुई। मामले को संज्ञान में लिया गया है और जांच जारी है।

एसआईए ने गिलानी के नाम पर दर्ज घर को जब्त किया
श्रीनगर ((एजेंसी))। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को श्रीनगर में सैयद अली गिलानी के एक मकान सहित प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की कई संपत्तियां जब्त की हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अलगाववादी नेता गिलानी की पिछले साल सितंबर में मृत्यु हो गई थी।

जिला मजिस्ट्रेट के जमात की तीन सम्पतियों सहित गिलानी के नाम पर सम्पत्ति को जब्त करने के आदेश के कुछ दिनों बाद ये सम्पत्तियां जब्त की गई। गिलानी का यह घर श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके में स्थित है।

अधिकारियों ने कहा कि बरजुला का मकान जमात की सम्पति है और गिलानी के नाम पर दर्ज था।  एसआईए ने जमात के खिलाफ जारी कार्रवाई में समूह की कई संपत्तियों को जब्त किया है। एसआईए का कहना है कि उसने जमात की 188 संपत्तियों की पहचान की है और उनमें से कई को जब्त कर लिया गया है और अन्य को जब्त किया जा रहा है। जमात के खिलाफ यह कार्रवाई एसआईए कश्मीर द्वारा 2019 में पुलिस स्टेशन बटामालू श्रीनगर में दर्ज एक मामले की जांच में की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में ब्लोअर, हीटर पर प्रतिबंध का आदेश वापस
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार देर रात गर्म करने वाले उपकरणों हीटर, रेडिएटर और ब्लोअर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विवादास्पद आदेश को वापस ले लिया। गंदेरबल के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) श्यामबीर ने शुक्रवार को विवादास्पद आदेश जारी करते हुए कहा कि ट्रांसमिशन लाइनों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए गर्म करने वाले उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने का कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि इससे अनिर्धारित बिजली कटौती और आम जनता को असुविधा होती है और आकस्मिक सेवाओं और विशेष रूप से रोगियों के देखभाल में व्यवधान उत्पन्न होता है।

आदेश में प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। स्थानीय लोगों और राजनेताओं की इस आदेश की तीखी आलोचना की थी। शनिवार देर रात श्यामबीर ने पहले के आदेश को यह कहते हुए वापस ले लिया कि ऊर्जा के कुशल उपयोग और इसके संरक्षण, जीवन सुरक्षा और सम्पति सुरक्षा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के अनुरुप नहीं होने वाले उपकरणों की खरीद, बिक्री और उपयोग निषिद्ध है। कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है।

शोपियां में ग्रेनेड हमला, यूपी के दो मजदूरों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार तड़के हुए ग्रेनेड हमले में दो गैर स्थानीय प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक स्थानीय हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हरमन शोपियां में उत्तर प्रदेश के मजदूरों पर उस समय ग्रेनेड फेंका गया था, जब वे अपने आवास पर सो रहे थे।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि आतंकवादियों ने हरमन शोपियां में हथगोला फेंका, जिसमें उप्र के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर, दोनों कन्नौज, के निवासी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि ग्रेनेड फेंकने वाले लश्कर के एक हाइब्रिड आतंकवादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच और छापेमारी जारी है।

शोपियां जिले में गैर स्थानीय लोगों पर हमला आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की गोली मारकर हत्या करने के तीन दिन बाद हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों में गैर स्थानीय लोगों और अल्पसंख्यकों की लक्षित हत्याओं में तेजी आई है। खासकर नई दिल्ली द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के बाद। इस साल, जम्मू-कश्मीर के छह गैर स्थानीय, तीन कश्मीरी पंडित और तीन गैर मुस्लिमों सहित 17 नागरिक मारे गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में एनआईए ने कई जगहों पर मारा छापा
श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को राजौरी स्थित अल हुदा शैक्षणिक ट्रस्ट की संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित एक मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापा मारा। एजेंसी के अधिकारी राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में तलाशी ले रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि एनआईए ने अल हुदा शैक्षणिक ट्रस्ट के फंडिंग पैटर्न और गतिविधियों के बारे में मामला दर्ज किया था। यह संस्था जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर के लिए एक फ्रंट इकाई के रूप में काम कर रही है। जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर को यूए(पी) ए 2019 के तहत गैरकानूनी संघ घोषित किया गया है।

तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी नेता अल्ताफ शाह का निधन
श्रीनगर। जेल में बंद कश्मीरी नेता अल्ताफ अहमद शाह का मंगलवार तड़के नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। शाह की बेटी रुवा शाह ने उनके निधन की पुष्टि की। रुवा ने ट्वीट करके कहा कि अब्बू ने एम्स नई दिल्ली में एक कैदी के रूप में अंतिम सांस ली।

हुर्रियत के दिवंगत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी के दामाद अल्ताफ शाह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2017 में अन्य अलगाववादी नेताओं के साथ कथित आतंकवाद वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार किया था और वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। परिवार के अनुसार शाह को गुर्दे का कैंसर था जो शरीर के अन्य भागों में फैल गया था।

उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स्वास्थ्य के आधार पर उनकी जमानत अर्जी पर विचार करने का अनुरोध किया था। बाद में परिवार ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया और 1 अक्टूबर को शाह को दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

अल्ताफ शाह के बेटे और शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अनुसंधान अधिकारी अनीस उल इस्लाम को जम्मू-कश्मीर सरकार ने अक्टूबर 2021 में धारा 311 (2) (सी) के तहत राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा होने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

महबूबा बोली- मुझे घर में नजरबंद कर दिया है
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें अधिकारियों ने उनके ही घर के अंदर नजरबंद कर दिया है। हालांकि पुलिस ने उनके दावे का खंडन किया है।

महबूबा ने कहा कि वह बुधवार को एक पार्टी कार्यकर्ता के शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन जाने वाली थीं। महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा कि मुझे बारामूला के पुलिस अधीक्षक भात्रय ने कल रात सूचित किया था कि मुझे पट्टन की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आज उन्होंने मेरे घर के द्वार को अंदर से बंद कर दिया। दुख की बात है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां बेशर्मी से अपने ट्रैक को कवर करने की कोशिश कर रही हैं।

महबूबा ने गुप्कर रोड पर अपने फेयरव्यू हाउस की एक तस्वीर भी अपलोड की जिसमें गेट बंद दिख रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री सामान्य स्थिति के ढोल पीटते हुए कश्मीर में घूम रहे है, मैं केवल एक कार्यकर्ता की शादी के लिए पट्टन जाने के लिए नजरबंद हूं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है तो आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना भी नहीं कर सकते है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसके जवाब में कहा कि उनके आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है वह यात्रा करने के लिए स्वतंत्र है।

जम्मू-कश्मीर: हाईवे पर रोके सेब से लदे ट्रक, एसएसपी का तबादला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेब से लदे ट्रकों को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर रोके जाने को लेकर हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शाबिर अहमद मलिक का बुधवार को तबादला कर दिया।

सरकार ने इस ट्रांसफर को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं करते हुए रामबन एसएसपी मोहिता शर्मा को अगले आदेश तक श्रीनगर एसएसपी पद का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया हैं। आदेश में कहा गया कि प्रशासन के हित में शबीर अहमद मलिक का ट्रांसफर किया जाता है और उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जाता है।

राज्य से देश के दूसरे हिस्सों में सेब की आपूर्ति कराने में ट्रकों की आवाजाही की आसान प्रक्रिया भी सुनिश्चित नहीं कराने का आरोप सरकार पर लगाते हुए फल विक्रेताओं ने पूरे कश्मीर में फल बाजार बंद कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि फलों से लदे ट्रकों को जानबूझ कर राजमार्ग पर रोका गया।

फल उत्पादकों ने कहा कि सरकार ने राजमार्ग पर फंसे वाहनों को मंगलवार को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दी। पुलिस ने बताया कि एक सिंतबर से लेकर अब तक 17 हजार 631 सेब के ट्रक श्रीनगर से जम्मू भेजे जा चुके हैं।

शोपियां अभियान समाप्त, आतंकवादियों के साथ कोई नया संपर्क स्थापित नहीं हुआ
श्रीनगर। केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद कोई नया संपर्क स्थापित नहीं होने के बाद अभियान समाप्त कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के बाद शोपियां जिले के बसकुचन गांव में सोमवार दोपहर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई थी।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जैसे ही संयुक्त दल ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह इलाके के तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ कोई नया संपर्क स्थापित नहीं हुआ। ऐसा माना जा रहा कि कि आतंकवादी मौके से भाग गए होंगे। अभियान को समाप्त कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: नशीली दवाओं के दो तस्कर गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर कुपवाड़ा जिले में नशीली दवाओं के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस (एनडीपीएस) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुप्त जानकारी के आधार पर क्रुसन लोलाब में वाहनों की जांच के लिए एक विशेष चेक पोस्ट बनाया गया और जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया जिसमें प्रतिबंधित दवा कोडीन की 450 बोतलें बरामद हुई। शिक्षा विभाग में कर्मचारी मुदासिर अहमद शाह और एशर अहमद शाह को गिरफ्तार किया गया, दोनों कुपवाड़ा जिले के निवासी हैं। वे जम्मू-कश्मीर के बाहर से प्रतिबंधित दवाओं को खरीदकर उसे बेचने जा रहे थे।