mystery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की सिनेमा को बड़ी उड़ान: ‘डुग डुग’ को मिला बॉलीवुड के दिग्गजों का साथ
जयपुर। राजस्थान की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण शुरुआत हुई है। व्यंग्यात्मक मिस्ट्री फिल्म ‘डुग डुग’ अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस राजस्थानी फिल्म को समर्थन देने के लिए अनुराग कश्यप, निक्खिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वसान बाला जैसे बड़े फिल्मकार एक साथ आए हैं। राजस्थानी कलाकारों से सजी ये फिल्म का निर्देशन युवा निर्देशक ऋत्विक पारीक ने किया है, जिन्होंने अपनी अनोखी कहानी और प्रस्तुति से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले ही सराहना बटोरी है।

यह पहली बार है जब किसी राजस्थानी फिल्म को इस स्तर का राष्ट्रीय समर्थन मिला है, जिससे प्रदेश की लोकल सिनेमा इंडस्ट्री को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। ‘डुग डुग’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें एक गांव में एक मृत व्यक्ति की मोटरसाइकिल को चमत्कारी मान लिया जाता है। धीरे-धीरे यह विश्वास एक बड़े सामाजिक और व्यावसायिक रूप में बदल जाता है। फिल्म व्यंग्य और हास्य के माध्यम से समाज की सोच और आस्था पर सवाल उठाती है। यह फिल्म 8 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना पाने के बाद अब यह भारतीय दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। फिल्मकारों का मानना है कि ‘डुग डुग’ राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगी। यह न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करेगी। राजस्थान के लिए यह एक नए सिनेमा युग की शुरुआत मानी जा रही है।

जयपुर से पकड़े ब्लाइंड मर्डर के आरोपी
बांसवाड़ा। शहर के आंबावाड़ी क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने महत 4 दिन में सुलझाते हुए दो आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि 30 मार्च को इंदिरा कॉलोनी निवासी अली पुत्र असगर अली अंसारी ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई समीर उर्फ चांद बाबू एल्युमीनियम फर्नीचर बनाने का कार्य करता था और इंदिरा कॉलोनी में जीजा सलीम अहमद के साथ रहता था। समीर 29 मार्च को दोपहर में जीजा से साइट पर जाने की बात कहकर 7 हजार रुपए लेकर गया। शाम 5 बजे घर लौटा और चाय पीकर इंदिरा कॉलोनी, मंदारेश्वर आदि जगह पर साइट देखने के लिए गया। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो बहन अफसाना ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया परंतु उसने फोन नहीं उठाया। जीजा सलीम ने बताया कि रात 11.30 बजे के आसपास जोगीवाड़ा अंकलेश्वर में समीर की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतक के करीबियों को खंगाला तो मृतक के पास काम करने वाले अजय पुत्र रामू भोई निवासी जोगीवाड़ा आंबावाड़ी एवं मीतराज सिंह पुत्र दीपेश सिंह चन्द्रावत निवासी कालिका माता गायब मिले। दोनों को नामजद कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर गुजरात के सूरत, आणंद एवं दाहोद तथा मध्यप्रदेश के मन्दसौर एवं रतलाम भेजी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी भागकर जयपुर पहुंच गए हैं। इस पर पुलिस थाना सदर जयपुर के थानाधिकारी पृथ्वीपालसिंह को दोनों आरोपियों के हुलिये बताते हुए फोटो भेजे गए। आरोपियों के फोटो व हुलिये के आधार पर दो अप्रेल को उन्हें डिटेन कर बांसवाड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जयपुर गई और दोनों आरोपियों को थाना कोतवाली लाया गया।