beawar news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्यावर में मसाज पार्लरों पर पुलिस रेड 30 से ज्यादा युवा गिरफ्तार
ब्यावर। शहर में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे मसाज पार्लर अर्थात स्पा सेंटरों पर रविवार देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने इन सेंटरों पर अपनी ‘थकान उतरवा’ रहे 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इनमें कई प्रभावशाली व कुछ तो जनप्रतिनिधि निकले। ऐसे में पुलिस ने कुछ को रात में ही तो कुछ को सोमवार सुबह घर भेज दिया। बाकियों को आज  देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर आजाद कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में एकाएक चर्चा का विषय बन गई है।

शहर के चारों ओर बेखौफ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं जहां बाहर से लाई गई युवतियां काम कर रही हैं। इन मसाज पार्लरों पर शहर के कई सभ्य परिवारों के लोग अपनी ‘थकान उतरवाने’ के लिए पहुंच रहे हैं। मगर ज्यादातर सेंटरों पर थकान मिटाने की आड़ में अनैतिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं। चर्चा यह भी है कि यहां आकर थकान मिटाने वाले कुछ लोगों की पत्नियों ने परेशान होकर हाल ही सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एएसपी मेहरड़ा ने पूरी सतर्कता से रविवार को एक साथ इन पार्लरों पर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सेंटरों पर कई आपत्तिजनक नजारे सामने आए। शहर के कई सभ्य परिवारों से जुड़े लोग एवं युवा वहां युवतियों के जरिए अपनी थकान मिटाने में मशगूल थे। पुलिस ने एक-एक कर 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। इनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए गए हैं। मगर दबाव के बाद कुछ को पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। बाकियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को सेंटरो से धरा है उनमें अशोक रावल अमरी का बाडिया, जिशान पुत्र किस्मत जाति शाहीन बाग दिल्ली, बिट्टू नायक पुत्र सुरेश मेहन्दीपुर बालाजी के बलाड़ रोड ब्यावर, सुमितकुमार पुत्र रोहित गौड़ नई दिल्ली, सोहेल पुत्र नाथू पांच बत्ती ब्यावर, नरेशकुमार पुत्र कमलेश कुमार गहलोत कॉलोनी ब्यावर, विजय पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवासी शाहपुरा मोहल्ला, नदीम खान पुत्र इकरार खान निवासी देलवाड़ा ब्रिज के पास ब्यावर, समीर अख्तर पुत्र मोहम्मद रफीक खान निवासी जालिया रोड ब्यावर, दिनेशकुमार पुत्र सीताराम प्रजापत निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, बसन्तीलाल सोनी पुत्र चतुर्भुज सोनी निवासी सर्राफान मोहल्ला ब्यावर, प्रदीप सोनी पुत्र नन्दकिशोर सोनी निवासी कृष्णा कॉलोनी ब्यावर, पवनकुमार पुत्र माणकचन्द सैन निवासी मालियान चौपड़ ब्यावर, नवीन कुर्डिÞया पुत्र छोटूलाल जटिया, मनीष पुत्र कैलाश जटिया निवासी जटिया कॉलोनी ब्यावर, हेमराज प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, प्रतापसिंह पुत्र खीमसिंह रावत निवासी देलवाड़ा रोड ब्यावर, महेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत सेदरिया ब्यावर, सलीम खान पुत्र बाबू खान निवासी मसूदा रोड ब्यावर, हिम्मतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी आरके कॉलोनी ब्यावर, कमलकिशोर पुत्र भागचन्द रेगर निवासी प्रेमनगर सेंदड़ा रोड ब्यावर, नन्दकिशोर प्रजापत पुत्र लालचन्द प्रजापत अमरी का बाड़िया रामनगर ब्यावर, सुमित व्यास पुत्र मुकेश व्यास निवासी गायत्री नगर ब्यावर, मोहम्मद फारूख पुत्र घीसा मसूदा रोड ब्यावर, शिवराजसिंह पुत्र धनराजसिंह घोसी निवासी गजीना मध्यप्रदेश, कार्तिक सोलीवाल पुत्र अशोक सोलीवाल चौहान कॉलोनी ब्यावर, अरहान पुत्र सलीम खान निवासी चूड़ी बाजार नसीराबाद, नरेन्द्र लालवानी पुत्र राधाकिशन सिंधी निवासी सेंदड़ा रोड गणगौर होटल के सामने ब्यावर, आर्यन पुत्र आनन्द गुप्ता निवासी किशनगंज ब्यावर व मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद अब्बास जसोला थाना सरिता विहार ओखला दिल्ली शामिल हैं।

करौली के बाद अब ब्यावर में बिगड़े हालात
ब्यावर। शहर के मेवाड़ी गेट बाहर स्थित फल एवं सब्जी मंडी में रविवार सुबह आपसी कहासुनी को लेकर हुआ विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान सिर में गहरी चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। इसका पता लगते ही कसाबान मोहल्ला क्षेत्र के लोगों में एकाएक रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन भी हरकत में आ गया। अजमेर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा लिया गया। जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी ब्यावर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर अस्पताल एवं कसाबान मोहल्ला क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया।

घटनाक्रम के अनुसार जामा मस्जिद बिच्छू बीड़ी फैक्ट्री के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम तथा उसके पुत्र मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद इब्राहिम रविवार सुबह 6.30 बजे सब्जी मंडी पहुंचे। इसी बीच सूरज मारोठिया नामक युवक वैन लेकर आया तथा उसकी बाइक को जान बूझकर टक्कर मारी और गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते शंकर भाटी, धर्मा भाटी, जय उर्फ टोनी भाटी, सुनिल भाटी, शंकर पंवार, राकेश जीआरडी लकड़ियां एवं सरिया लेकर आए तथा उसके पिता सलीम पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। वह एवं उसका भाई इब्राहिम पिता का बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पिता को एकेएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया से फैली खबर: शहर में एकाएक पुलिस बल तैनात देख एकबारगी तो लोगों में भय का वातावरण बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों के बाद दूरदराज से भी लोग ब्यावर की स्थिति को जानने के लिए बेताब बने रहे।

स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। एहतियात के तौर पर जाप्ता तैनात कर रखा है। -सुमित मेहरड़ा, एएसपी ब्यावर