beawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम भजनलाल कल जाएंगे ब्यावर दौरे पर, सामूहिक विवाह सम्मेलन ने होंगे शामिल
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को ब्यावर के दौरे पर जायेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर करीब 12 बजे ब्यावर कालेज ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह ब्यावर में आशापुरा माता धाम पहुंच कर विशाल जनसभा एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

भजनलाल का सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोपहर दो बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

ब्यावर में भाजपा के आकांक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
ब्यावर में भाजपा के आकांक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव-2023 के सफर को सफलता पूर्वक तय करने में आपणो राजस्थान-सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान के तहत आज अजमेर संसदीय क्षेत्र के ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में (आकांक्षा रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

शारदीय नवरात्रें के मौके पर अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने चांगगेट से आकांक्षा रथ को सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रवाना किया। इस मौके पर भूतड़ा ने आमजन से भाजपा राज से अपेक्षित , सुझाव देने की अपील करते हुए, वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया।

आकांक्षा रथ आज दिनभर ब्यावर के विभिन्न क्षेत्रों महात्मा गांधी सर्किल, मालियान चौपड़,ब्रह्मानंद धाम,मेवाड़ी गेट,सुनारान चौपड़, तेजा चौक, सूरजपोल गेट,अजमेरी गेट, छावनी चौराहा होते हुए शाम तक रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। रथ ब्यावर विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन के सुझाव को श्आकांक्षा पत्रश् के माध्यम से सुझाव पेटी में स्वीकार करेगा तथा इसी तरह राज्य भर से प्राप्त सुझावों के आधार पर चुनाव में संगठन का संकल्प पत्र तैयार होगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आकांक्षा संवाद रथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने जयपुर में गत्त दिनों रवाना किया था।

बाईक अड़ने को लेकर दो गुटों के युवकों में मारपीट
ब्यावर। शहर के कसाबान मौहल्ला क्षेत्र स्थित पंडित मार्केट के समीप बाईक के अड़ जाने के कारण हुई कहासुनी दो गुटों के युवकों के बीच आपस में मारपीट में बदल गई। मारपीट की इस घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थानाधिकारी भूराराम खिलेरी मय टीम के मौके पर पहुंचे एवं स्थिति को संभाला। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। फिलहाल मामला शांत है।

घटना के पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंच गए तथा मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस फरार हुए युवकों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि छावनी क्षेत्र निवासी हिमांशु दगदी, मोनू दगदी एवं सुरेश माली नामक युवक तीनो बाईक पर सवार होकर पेंडित मार्केट की ओर गए थे। जहां उनकी बाईक एक युवक के अड़ गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते समाज विशेष के कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए एवं तीनों युवकों के साथ मारपीट की। जिसके कारण तीनों घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को एकेएच ले जाकर भर्ती कराया एवं मेडिकल करवाया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी छावनी क्षेत्र में लगी माली समाज के सैंकड़ों लोग थाने पहुंच गए और मारपीट करने वाले समाज विशेष के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार को दोपहर में मंदिर के बाहर ढोल बजाने को लेकर हुई विवाद की कसर निकाली गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने जब छावनी क्षेत्र का नाम लिया तो मारपीट करने वाले युवक और अधिक आक्रामक हो गए और जमकर मारपीट की। बहरहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मामला तनावपूर्ण पर नियंत्रण में है। सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी एवं सीआई भूराराम खिलेरी मय टीम के मौके पर डट गए है। आस-पास के थानों से भी जाब्ता बुला लिया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग आमने सामने तने हुए थे।

कुल्लू-मनाली घूमने गए ब्यावर के चार युवकों की मौत, तीन लापता
ब्यावर। शहर से गत सप्ताह हिमाचल के हिल स्टेशन कुल्लू मनाली घूमने गए सात युवकों का दल हिमाचल में हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार को चार युवकों की मौत के समाचार मिलते ही पूरा शहर स्तब्ध हो गया जबकि तीन युवक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त होने पर आज सुबह परिजन हिमाचाल के लिए रवाना हो गए। परिजन हिमाचल में प्रशासन एवं पुलिस से अपने लाडलों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

जानकारी के अनुसार ब्यावर के चर्च रोड वाल्मीकि बस्ती से लालचंद उर्फ सोनू पुत्र हजारीलाल डुलगच, साहिल तेजी पुत्र लक्ष्मण तेजी, संदीप सांगेला पुत्र राजू सांगेला, नितेश उर्फ लखन पंडित पुत्र राजू पंडित, कुमावत कॉलोनी निवासी नरेन्द्र उर्फ गबलू पुत्र भगवानसिंह तंवर, सेंदड़ा रोड निवासी अक्षय कुमावत एवं ज्ञानचंद सिंघल नगर निवासी चेतन सांखला पुत्र नरेश सांखला गत 8 जुलाई को घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। जहां भारी बारिश से मची तबाही में फंस गए। इसके बाद से उनका परिजन से कोई संपर्क नहीं हो पाया। आज इनमें से चार युवकों की मौत के समाचार आए हैं। जिसके चलते शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। जबकि तीन युवकों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। न ही उनका परिजनों से किसी प्रकार का कोई संपर्क हो पाया है। गंभीर बात तो यह है कि अभी तक ब्यावर प्रशासन के पास अधिकारिक रूप से किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। मगर सोशल मीडिया पर जिस तरह से फोटो वायरल हुए हंै और शवों पर जो चिन्ह देखे गए हैं उससे परिजन ने उनकी पहचान कर ली है। मृतकों में लालचंद डुलगच, साहिल तेजी, नरेन्द्र उर्फ गबलू तथा चेतन सांखला के नाम बताए जा रहे हैं। मृतकों के परिजन तुरंत हिमाचल के लिए रवाना हो गए। उधर संदीप सांगेला पुत्र पप्पू, लखन पंडित व अक्षय कुमावत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनके परिजन भी उनकी तलाश के लिए हिमाचल रवाना हो गए है। बताया जाता है कि मृतक युवक व्यास नदी के विकराल रूप की चपेट में आ गए।

तन्नूर में मिला तेजी का शव
घूमने गए युवकों में से साहिल तेजी का शव कुल्लू जिले के तन्नूर थाना इलाके में व्यास नदी से बरामद किया गया है। तन्नूर थाने के कांस्टेबल के अनुसार साहिल के शव को कुल्लू के अस्पताल में रखा गया है। परिजन की ओर से उसकी पहचान कर ली गई है। उसके हाथ के पंजे पर ऊपर की ओर संग्राम अंकित था। जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की है।

चंद्रताल में मिला तंवर का शव
बताया जा रहा है कि मृतक युवक नरेन्द्र तंवर का शव कुल्लू के ही चंद्रताल में मिला है। उसे भी नदी के बहाव से निकाला गया है। शव को वहां के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया है। नरेन्द्र के भी एक हाथ पर टेटू बना हुआ था। जिसके बीच गबलू अंकित हो रखा है। जिससे उसकी पहचान की गई है।

हाथ के पंजे के निशान से हुई पहचान
मृतक लालचंद डुलगच की पहचान भी उसके हाथ पर बने एक टेटू से हुई है। बताया गया है कि उसने हाथ की कलाई और कोहनी के बीच में हाथ का पंजा बना हुआ है तथा बेटे का नाम मानवीर लिखा है। जिससे परिजनों ने उसकी पहचान की है। पहचान के बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।

ब्यावर सभापति कनौजिया निलंबित
ब्यावर। सरकार के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निदेशक हृदेशकुमार शर्मा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर ब्यावर नगर परिषद के भाजपाई सभापति नरेश कनौजिया को सदस्य एवं सभापति पद से निलंबित कर दिया है। सभापति के खिलाफ अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। सभापति के निलंबन की सूचना के साथ ही ब्यावर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

पिछले दिनों सभापति कनौजिया के विरुद्ध अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई थीं। इसके साथ ही बिना संशोधित ले-आउट प्लान के नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने से संबंधित प्रकरण भी विभाग के सामने आया था। इस पर विभागीय आदेश 322 दिनांक 3 फरवरी 22 के तहत उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग अजमेर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। जांच कमेटी से विभाग को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर कनौजिया को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (1) के तहत स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। कनौजिया ने स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय चाहा। इस पर उन्हें विभागीय पत्रांक 2045 दिनांक 1 जून 22 के जरिए जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट संलग्न प्रेषित करते हुए अतिरिक्त समय दिया गया था।

सभापति कनौजिया की ओर से पेश किए गए स्पष्टीकरण का शिकायत के तथ्यों के परिप्रेक्ष्य में परीक्षण करने पर पाया गया कि संशोधित ले-आउट प्लान के अनुसार पट्टे जारी करने चाहिए थे, जो कि नहीं किए गए। सभापति का उक्त आचरण राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (घ) के तहत होना पाया गया है। ऐसे में राज्य सरकार ने सभापति के खिलाफ नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (3) के अन्तर्गत न्यायिक जांच करवाने का निर्णय लिया है। यदि वे पद पर बने रहते हैं तो न्यायिक जांच प्रभावित हो सकती है, अत: सभापति कनौजिया के विरुद्ध राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 43 (10) के तहत आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाए जाने के कारण राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (6) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उन्हें सभापति एवं सदस्य के पद से निलंबित किया गया है।

मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र, निर्णय को देंगे चुनौती

निलंबन आदेश जारी होने के बाद कनौजिया ने कहा कि उनके खिलाफ यह एक तरह का षड्यंत्र है। विपक्षी सरकार होने के कारण उनके खिलाफ की गई शिकायतों को ही प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है जो गलत है। कनौजिया ने ‘नवज्योति’ से बातचीत करते हुए कहा कि अनियमितता एवं नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का दोषी माना गया है तो क्या पट्Þटे सीधे तौर पर उन्होंने ही जारी कर दिए? संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारियों ने जो रिपोर्ट की है वो गलत है? पट्टे जारी होने से पहले संबंधित मौका रिपोर्ट पेश की जाती है। तकनीकी अधिकारियों की ओर से समुचित रिपोर्ट होने के बाद ही पट्टे जारी होते हैं। ऐसे में केवल उन्हें ही इसके लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी माना जाना कहां का न्याय है? उन्होंने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया और कहा कि सरकार के इस निर्णय का चुनौती दी जाएगी।

अलवर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, तो ब्यावर में अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप
अलवर। जिले के टहला थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग के पिता के दोस्त का भाई है। उसका पीड़िता के घर पर आना-जाना था। पुलिस उपाधीक्षक हरिसिंह धायल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे बालिका किसी काम के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे पास के गांव का युवक महेश गुर्जर मिला। जो उसके पिता के दोस्त का भाई था। वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गांव में 16 तारीख को एक शादी थी, जिसमें जयपुर से कुछ युवा आए थे। वो घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे तो आरोपी बालिका के साथ गलत काम कर रहा था। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लोग बालिका को लेकर उसके घर पहुंचे। परिजनों ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साढ़े 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म
टोंक। कोतवाली थाना क्षेत्र में साढ़े 11 साल की नाबालिग से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि निसार पुत्र मुख्तार निवासी टोंक ने उसके घर में घुसकर उसकी साढ़े ग्यारह साल की पुत्री से गलत काम किया। मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल को सौंपा है।

अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र में जीवाणा गांव के समीप एक युवक-युवती रविवार रात अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार देर रात युवती की मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन वे बयान देने की स्थिति में नहीं थे। मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में उपचाररत युवक सहित कुछ अन्य पर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने तथा उसके साथ गैंगरैप करने के बाद जहरीली वस्तु खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।

ब्यावर में अनोखी शादी- किन्नर का हाथ थामकर खाई साथ जीने की कसम
ब्यावर। बेटे की शादी होते ही परिवार में दादा-दादी को पोते-पोती का और माता-पिता को अपने आंगन में संतान की किलकारियां गूंजने का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि सदियों से विवाह को वंशवृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है, मगर ब्यावर शहर के एक युवक नितेश ने किन्नर सोनल का हाथ थामकर विवाह की परिभाषा बदल दी। उसने किन्नर को अपनी जीवन संगिनी बनाया है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि दूल्हे के माता-पिता ने भी अपने बेटे की चाहत को रजामंदी दे दी है। उन्होंने राजी-राजी किन्नर को बहु बनाकर घर ले आने की सहमति दे दी। यह जानते हुए भी कि बेटा जिसे उनकी बहु बनाकर घर ला रहा है वह उन्हें कभी पोते-पोती का सुख नहीं दे पाएगी। माता-पिता ने न केवल किन्नर को बहु बनाने की सहमति दी वरन विवाह के रूप में कागजी दस्तावेजों में बतौर साक्षी भी बने हैं। शहर में यह शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ढोल ढमाकों से अगवानी

किन्नर को जीवन साथी बनाकर जब बेटा घर पहुंचा तो घर परिवार के लोगों ने बढ़े चाव के साथ ढोल ढमाकों से उनकी अगवानी की। शादी के रूप में जश्न मनाया गया। नाते रिश्तेदारों को भोज भी दिया गया। आशीर्वाद समारोह के दौरान दोनों ने नाते रिश्तेदारों और आमंत्रित समाज के लोगों से आशीर्वाद लिया। गृहस्थ जीवन की दहलीज पर कदम रखने के दौरान परिवार के लोगों ने वे सारी रस्में निभाईं जो एक सामान्य शादी के दौरान निभाई जाती है।

अधिवक्ता मुकेश लखन ने बताया कि ग्राम राजपुरा तहसील पेटलावद, झाबुआ, मध्यप्रदेश की रहने वाली किन्नर सोनल एवं ब्यावर के जटिया कॉलोनी निवासी नितेश खन्ना पुत्र कैलाशचंद ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन साथी के रूप में साथ रहने की कसम खाई है। दोनों की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कागजी औपचारिकता पूरी करवाई गई है। इसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर मान कर अपने भावी जीवन के लिए घर में प्रवेश किया है।

संतान लेंगे गोद

‘नवज्योति’ ने जब नितेश एवं सोनल से संतान सुख को लेकर बात की तो उनका कहना था कि संतान ही सब कुछ नहीं है। दो जीवन यदि किसी का सहारा बन कर साथ निभा सकते हैं तो इससे बढ़कर कोई सुख नहीं है। जहां तक संतान की बात है तो यह हम जानते हैं कि हम संतान को जन्म नहीं दे सकते। मगर इसके लिए भी हमारे पास विकल्प हैं। हम किसी बच्चे को गोद लेकर उसे संतान के रूप में अपनाएंगे। दुनिया में ऐसे कई पत्नी-पत्नी हैं जिनके जीवन में संतान का सुख नहीं है, वो भी तो अपना जीवन गुजार रहे हैं। तो फिर हम क्यों नही?

ब्यावर में मसाज पार्लरों पर पुलिस रेड 30 से ज्यादा युवा गिरफ्तार
ब्यावर। शहर में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे मसाज पार्लर अर्थात स्पा सेंटरों पर रविवार देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने एक साथ छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने इन सेंटरों पर अपनी ‘थकान उतरवा’ रहे 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इनमें कई प्रभावशाली व कुछ तो जनप्रतिनिधि निकले। ऐसे में पुलिस ने कुछ को रात में ही तो कुछ को सोमवार सुबह घर भेज दिया। बाकियों को आज  देर शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर आजाद कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में एकाएक चर्चा का विषय बन गई है।

शहर के चारों ओर बेखौफ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं जहां बाहर से लाई गई युवतियां काम कर रही हैं। इन मसाज पार्लरों पर शहर के कई सभ्य परिवारों के लोग अपनी ‘थकान उतरवाने’ के लिए पहुंच रहे हैं। मगर ज्यादातर सेंटरों पर थकान मिटाने की आड़ में अनैतिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही हैं। चर्चा यह भी है कि यहां आकर थकान मिटाने वाले कुछ लोगों की पत्नियों ने परेशान होकर हाल ही सीधे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद एएसपी मेहरड़ा ने पूरी सतर्कता से रविवार को एक साथ इन पार्लरों पर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सेंटरों पर कई आपत्तिजनक नजारे सामने आए। शहर के कई सभ्य परिवारों से जुड़े लोग एवं युवा वहां युवतियों के जरिए अपनी थकान मिटाने में मशगूल थे। पुलिस ने एक-एक कर 30 से अधिक युवाओं को धरदबोचा। इनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए गए हैं। मगर दबाव के बाद कुछ को पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। बाकियों को धारा 151 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन लोगों को सेंटरो से धरा है उनमें अशोक रावल अमरी का बाडिया, जिशान पुत्र किस्मत जाति शाहीन बाग दिल्ली, बिट्टू नायक पुत्र सुरेश मेहन्दीपुर बालाजी के बलाड़ रोड ब्यावर, सुमितकुमार पुत्र रोहित गौड़ नई दिल्ली, सोहेल पुत्र नाथू पांच बत्ती ब्यावर, नरेशकुमार पुत्र कमलेश कुमार गहलोत कॉलोनी ब्यावर, विजय पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवासी शाहपुरा मोहल्ला, नदीम खान पुत्र इकरार खान निवासी देलवाड़ा ब्रिज के पास ब्यावर, समीर अख्तर पुत्र मोहम्मद रफीक खान निवासी जालिया रोड ब्यावर, दिनेशकुमार पुत्र सीताराम प्रजापत निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, बसन्तीलाल सोनी पुत्र चतुर्भुज सोनी निवासी सर्राफान मोहल्ला ब्यावर, प्रदीप सोनी पुत्र नन्दकिशोर सोनी निवासी कृष्णा कॉलोनी ब्यावर, पवनकुमार पुत्र माणकचन्द सैन निवासी मालियान चौपड़ ब्यावर, नवीन कुर्डिÞया पुत्र छोटूलाल जटिया, मनीष पुत्र कैलाश जटिया निवासी जटिया कॉलोनी ब्यावर, हेमराज प्रजापति पुत्र सत्यनारायण प्रजापति निवासी मेवाड़ी गेट ब्यावर, प्रतापसिंह पुत्र खीमसिंह रावत निवासी देलवाड़ा रोड ब्यावर, महेन्द्रसिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रावत सेदरिया ब्यावर, सलीम खान पुत्र बाबू खान निवासी मसूदा रोड ब्यावर, हिम्मतसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी आरके कॉलोनी ब्यावर, कमलकिशोर पुत्र भागचन्द रेगर निवासी प्रेमनगर सेंदड़ा रोड ब्यावर, नन्दकिशोर प्रजापत पुत्र लालचन्द प्रजापत अमरी का बाड़िया रामनगर ब्यावर, सुमित व्यास पुत्र मुकेश व्यास निवासी गायत्री नगर ब्यावर, मोहम्मद फारूख पुत्र घीसा मसूदा रोड ब्यावर, शिवराजसिंह पुत्र धनराजसिंह घोसी निवासी गजीना मध्यप्रदेश, कार्तिक सोलीवाल पुत्र अशोक सोलीवाल चौहान कॉलोनी ब्यावर, अरहान पुत्र सलीम खान निवासी चूड़ी बाजार नसीराबाद, नरेन्द्र लालवानी पुत्र राधाकिशन सिंधी निवासी सेंदड़ा रोड गणगौर होटल के सामने ब्यावर, आर्यन पुत्र आनन्द गुप्ता निवासी किशनगंज ब्यावर व मोहम्मद चांद पुत्र मोहम्मद अब्बास जसोला थाना सरिता विहार ओखला दिल्ली शामिल हैं।

भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा ब्यावर
ब्यावर। कांग्रेस सेवादल की ओर से निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा बुधवार सुबह ब्यावर पहुंची। यहां शहरवासियों ने जोरदार स्वागत किया। जालिया रोड से लेकर अजमेर रोड तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाआें से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान देशभक्ति के तरानों ने पूरे माहौल में जोश भर दिया। भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोष से शहर के मुख्य मार्ग गूंज उठे।

जालिया रोड स्थित बालाजी एकेडमी से शुरू हुई यात्रा अजगर बाबा के थान, होटल राज महल, हेड़ा हॉस्पीटल चौराहा होते हुए चांग गेट पहुंची, जहां यात्रा दल के सदस्यों ने महात्मा गांधी सर्किल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद देश भक्ति गीतों के साथ यात्रा दल आगे बढ़ा और पाली बाजार, लौहारान चौपड़ होते हुए भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, सुभाष सर्किल, रोडवेज बस स्टैंड, सतपुलिया होते हुए पीपलाज की ओर प्रस्थान किया। रास्ते में जगह-जगह शहरवासी यात्रा की अगवानी में पलक पावड़े बिछाए खड़े मिले। लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा दल का स्वागत किया। देशभक्ति का जज्बा लिए यात्रा दल के कदम जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, लोगों में जोश उमड़ता गया। यात्रा के साथ कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत भी मौजूद थे। इनका स्थानीय नेताओं ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

मेवाड़ा ने किया स्वागत

सेंदड़ा रोड पर नेता प्रतिपक्ष दलपतराज मेवाड़ा ने यात्रा की अगवानी की। अनेक कांग्रेस पार्षद एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिन्होंने यात्रा में शामिल सदस्यों का सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। यादव ट्रांसपोर्ट पर कांग्रेस नेता सुरेन्द्र यादव, राम यादव, कांग्रेस नेत्री पुष्पांजलि पारीक आदि ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कांग्रेस ने देश की आजादी में दिया योगदान

चांग गेट पर यात्रा के आगमन के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव पारस पंच ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संगठन से जुड़े लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की बाजी लगाई है।

ये रहे मौजूद

यात्रा की अगवानी करने वालों में ओमप्रकाश मिश्रा, मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, ब्यावर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भूपेन्द्रपाल पंवार, सेवादल के जिला मुख्य संगठक एडवोकेट विक्रम सोनी, शैलेश शर्मा, पार्षद भारत बाघमार, विजेन्द्र प्रजापति, एडवोकेट रामेश्वर मेवाड़ा, पूर्व सभापति कमला दगदी, शांति डाबला, भंवरलाल वैष्णव, हारूण छीपा, मीनाक्षी कुमावत, गिरधारी पंवार, प्रकाश सांखला, देवेन्द्रसिंह काठात, प्रकाश मेघलवाल, राजू गुजर्र, राजेन्द्र ओस्तवाल, अशोक रांका, जगदीशसिंह राठौड़ आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल की नर्सरी में हादसा: वार्मर में हीट बढ़ने से दो नवजात की मौत
ब्यावर। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मदर एंड चाइल्ड विंग की नर्सरी में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नर्सरी में वार्मर की हीट बढ़ने से दो नवजात की मौत हो गई। हादसे से चिकित्सालय प्रबंधन में हड़कम्प मच गया। हादसे की वजह तकनीकी फॉल्ट बताई जा रही है। बताया जाता है कि नर्सरी के एक वार्मर में सोमवार शाम 7.30 बजे अचानक हीट बढ़ गई जिससे वार्मर पर भर्ती दो नवजात शिशुओं की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पीएमओ डॉ.एसएस चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.पीएम बोहरा, डॉ.एमएस चांदावत, डॉ.अशोक जांगिड़ मौके पर पहुंचे। शिशुरोग विशेषज्ञों ने दोनों नवजात बचाने का प्रयास किया लेकिन बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने नर्सरी में भर्ती अन्य शिशुओं की भी जांच की जिनका स्वास्थ्य सामान्य मिला।

इनकी हुई मौत: हादसे के समय नर्सरी में 20 नवजात भर्ती थे। जिसमें बक्ता का बाड़िया सुरड़िया निवासी पूजा पत्नी ओमप्रकाश की नवजात पुत्री की मृत्यु हो गई। रामपुरा खरवा निवासी माया पत्नी सुरेन्द्रसिंह ने 14 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया था। दोनों नवजात एक ही वार्मर पर भर्ती थे। दोनों प्रसूताएं कुछ समय पहले ही अपने-अपने शिशु को दूध पिलाकर गई थी।

अन्य परिजन भी हुए व्याकुल: हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए चिकित्सालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया। नर्सरी में चिकित्सक सहित स्टाफ पहुंच गया। जैसे ही हादसे की जानकारी वार्ड में भर्ती अन्य शिशुओं के परिजन को मिली तो वे भी व्याकुल हो उठे। सभी की धात्री माताएं एवं उनके परिजन शिशुओं को देखने के लिए नर्सरी के बाहर एकत्रित हो गए और हंगामा कर दिया। अपने जिगर को टुकड़े को सही सलामत देखने के बाद परिजन की जान में जान आई।

तकनीकी खामी के चलते वार्मर की हीट बढ़ने के कारण हादसा हो गया। मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ.एसएस चौहान, पीएमओ एकेएच ब्यावर

हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अन्य शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाए। अन्य शिशुओं का स्वास्थ्य सामान्य है। -राहुल जैन, उपखण्ड अधिकारी, ब्यावर

करौली के बाद अब ब्यावर में बिगड़े हालात
ब्यावर। शहर के मेवाड़ी गेट बाहर स्थित फल एवं सब्जी मंडी में रविवार सुबह आपसी कहासुनी को लेकर हुआ विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के दौरान सिर में गहरी चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र जख्मी हो गया। इसका पता लगते ही कसाबान मोहल्ला क्षेत्र के लोगों में एकाएक रोष फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन भी हरकत में आ गया। अजमेर से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा लिया गया। जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी ब्यावर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर अस्पताल एवं कसाबान मोहल्ला क्षेत्र में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया।

घटनाक्रम के अनुसार जामा मस्जिद बिच्छू बीड़ी फैक्ट्री के पास रहने वाले मोहम्मद सलीम तथा उसके पुत्र मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद इब्राहिम रविवार सुबह 6.30 बजे सब्जी मंडी पहुंचे। इसी बीच सूरज मारोठिया नामक युवक वैन लेकर आया तथा उसकी बाइक को जान बूझकर टक्कर मारी और गाली गलौच करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते शंकर भाटी, धर्मा भाटी, जय उर्फ टोनी भाटी, सुनिल भाटी, शंकर पंवार, राकेश जीआरडी लकड़ियां एवं सरिया लेकर आए तथा उसके पिता सलीम पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। वह एवं उसका भाई इब्राहिम पिता का बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। गंभीर रूप से घायल पिता को एकेएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया से फैली खबर: शहर में एकाएक पुलिस बल तैनात देख एकबारगी तो लोगों में भय का वातावरण बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों के बाद दूरदराज से भी लोग ब्यावर की स्थिति को जानने के लिए बेताब बने रहे।

स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। एहतियात के तौर पर जाप्ता तैनात कर रखा है। -सुमित मेहरड़ा, एएसपी ब्यावर