head constable - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

निलंबन से परेशान हैड कांस्टेबल ने पुलिस चौकी में फंदा लगाकर की आत्महत्या
जयपुर। भांकरोटा थाने में तैनात रहे हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भांकरोटा चौकी में पंखे से केबल बांधकर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले बाबूलाल ने अपने पुलिस के गु्रप में छह पेज का सुसाइड नोट भेजा था। सुसाइड नोट में उसने सस्पेंड से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी।

बाबूलाल ने सुसाइड नोट की फोटो खींची और उसे अलमारी में रख दिया था। खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट बाबूलाल ने कुछ परिचित और बैचमेट को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिया। जब ग्रुप में सुसाइड नोट देखा तो राजेश नाम का साथी उनके घर पहुंचा। वहां पता चला कि बाबूलाल भांकरोटा थाने गए हैं। यह जानकारी तब तक पुलिस अधिकारियों तक पहुंच चुकी थी। बाबूलाल की लोकेशन ट्रेस की तो मुकुंदपुरा चौकी की आई। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक उन्होंने फंदा लगा लिया था। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए को एसएमएस पहुंचाया, देर शाम तक शव का पोस्मार्टम नहीं हो सका। मौके से पुलिस ने एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं।

बाबूलाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे छह पेज के सुसाइड नोट में एडीसीपी जगदीश व्यास, पूर्व एसीपी अनिल शर्मा, एसआई आशुतोष और निजी व्यक्ति कमल देगाड़ा पर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप लगाया है। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और डीजीपी यूआर साहू से भांकरोटा थाना के जमीन से जुडे़ तीनों मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

यह था मामला
भांकरोटा थाने में तैनात रहने के दौरान साढ़े आठ बीघा जमीन पर कब्जा कराने के मामले में तत्कालीन एसएचओ चैनाराम, राजेश चौधरी और हैड कांस्टेबल बाबूलाल को अगस्त 2023 में सस्पेंड किया था। हालांकि कुछ समय बाद ही बाबूलाल बहाल हो गए। तब से वह डीसीपी वेस्ट कार्यालय की अपराध शाखा में लगे थे और भांकरोटा में मालखाना का चार्ज था। हाल में उन्हें झोटवाड़ा थाने में लगा दिया था। डीजीपी यूआर साहू ने कहा कि हैड कांस्टेबल की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट की सही जांच होगी। वहीं एडीसीपी जगदीश व्यास ने कहा कि एक साल पहले मुझे प्राथमिक जांच दी गई थी, जिसमें कब्जा कराने संबंधी आरोप सही पाए गए थे।

निलंबन के बाद पापा थे परेशान: तनुज
सुसाइड नोट में पत्नी को लिखा: जब तक चारों आरोपियों को सजा नहीं हो जाए, तब तक मेरी अस्थियों को गंगा में मत बहाना
बेटा, मेरे हाथ कांप रहे हैं। आंखों से आंसुओं की धारा बह रही है। मैं रो रहा हूं। अब जी नहीं सकता। अपनी मम्मी को दवा दिलवाना। किसी को भी विचलित कर देने वाले ये शब्द उस सुसाइड नोट में दर्ज हैं, जो आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा ने फांसी के फंदे से झूलने से पहले लिखे। वह पत्नी की बीमारी को लेकर चिंतित थे तो बेटियों के लिए भी मन द्रवित था।

एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उनके पुत्र तनुज बैरवा बताते हैं, पापा को झूठे मुकदमे में फंसाकर इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने खुदकुशी कर ली। वे आत्महत्या करने वाले इंसान थे ही नहीं। हमें पापा के बैचमेट ने ही बताया कि पापा ने सुसाइड कर लिया।
कौन-कौन परिवार में
पत्नी मीनादेवी (गृहिणी), बड़ी बेटी एकता (शादीशुदा), बेटा तनुज, बेटी साक्षी (प्रतियोगी तैयारी)

बैरवा के साले विनोद कुमार ने बताया कि बहन ने पुलिस के लोगों से बात करवाई तो मैं चौकी पहुंचा। मालखाने से उनके शव को उतार लिया था।
पड़ोसी महेन्द्रसिंह ने बताया कि वे रोजाना साथ योग करते थे। छोटे भाई महेन्द्र ने बताया कि आखिर साजिश के शिकार हो गए।

आत्महत्या दु:खद, निष्पक्ष जांच हो
पुलिस हेड कांस्टेबल बाबूलाल बैरवा के भांकरोटा पुलिस चौकी में आत्महत्या करने की खबर को पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दु:खद बताया है। सरकार से अपेक्षा है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार के साथ न्याय सुनिश्चित करे।

छह पेज के सुसाइड नोट में किसे क्या लिखा
पत्नी को : मेरी अस्थियां तब तक गंगा में मत बहाना, जब तक चारों आरोपियों को सजा नहीं हो जाए। मेरा प्यार इतना ही था।

देवीसहाय-ब्याई को : ‘मेरी बड़ी आपके घर है, दूसरी बेटी की शादी अनिल के साथ बाबा अम्बेडकर की फोटो के समक्ष करना।
बेटी एकता और दामाद लोकेश को : दोनों प्यार से रहना। मेरा साथ इतने ही दिनों का था। बेटी साक्षी की शादी अनिल के साथ करवा देना।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार को : मेरी पत्नी आए तो उनकी सुनवाई करना। उनको न्याय मिले।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह और डीजीपी को : बच्चों को न्याय दिलवाना, ध्यान रखना। पैसा मिले तो बच्चों के नाम कर देना।

पुलिस कमिश्नर को: श्रीमान आपने इस मामले में जो हमारे खिलाफ कार्रवाई की है, वो गलत थी।

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को : निष्पक्ष कार्रवाई हर हाल में करें।

मुकदमें में मदद के लिए 26 हजार की रिश्वत की मांग, एसीबी के हत्थे चढ़ा हेड कान्सटेबल
जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झुंझुनूं जिले मुकुन्दगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल संदीप कुमार जाट को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने परिवादी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की सीकर इकाई को शिकायत की कि उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में जाट 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

इस पर एसीबी टीम ने सत्यापन के बाद आरोपी हैड कांस्टेबल को परिवादी से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी जयपुर की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।

अटरू थाने का हैड कांस्टेबल और दलाल 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
अटरू। बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और एक दलाल बिट्टू शर्मा उर्फ सुनील  को कोटा एसीबी टीम ने शुक्रवार  रात को रंगे हाथों 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। थाने में झगड़े के दर्ज केस को हल्का करने की एवज में आरोपियों ने यह रिश्वत राशि ली। कोटा एसीबी के एएसपी मुकुल शर्मा ने बताया कि फरियादी ओमप्रकाश ने बताया कि एक माह पूर्व अटरू में सट्टे के खाईवाल मुकेश नाई से उसके भाईयों का झगड़ा हुआ था। जिस पर पुलिस ने धारा 326 में मुकदमा दर्ज किया था। उस केस को हल्का करने की एवज में दलाल बिट्टू शर्मा उर्फ  सुनील ने 20 हजार की मांग की। तब पैसे न होने से उसने कानों की बालियां बतौर रकम ले ली। जिन्हें वापस लेकर 10 हजार देते हुए दलाल को कृषि मंडी में कोटा एसीबी ने शुकवार रात में दबोचा वहीं थाना हेड जितेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी की भूमिका की भी होगी जांच
इस कारवाई में अभी कोटा की टीम लगी हुई है। एसीबी सूत्रों ने बताया कि इस प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। वहीं दलाल से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। एसीबी टीम ने नकद राशि रखने के लिए प्रयोग में ली गई शर्ट को भी जब्त किया है। एएसपी मुकुल शर्मा और सीआई पृथ्वीराज मीणा की टीम ने कारवाई को अंजाम दिया। बता दे आपको कि अटरू थाने में बीते 5 वर्षों में यह तीसरी कारवाई है। पूर्व में बूंदी एसीबी सीआई तरूण कांत सोमानी,एसीबी सीआई हरि सिंह, सीआई पृथ्वीराज मीणा द्वारा कारवाई की जा चुकी है।

मासूम बेटी की मौत पर भी दिल नही पसीजा
उधर फरियादी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की आकस्मिक मृत्यु होने के बावजूद रिश्वत के पैसे को लेकर उसे बार बार दलाल बिटटू शर्मा द्वारा तकाजा किया जा रहा था। मासूम की मौत पर भी उसने कोई इंसानियत नहीं दिखाई और उसका पूरा मकसद सिर्फ रिश्वत लेने का ही रहा।

एसीबी ने लालसोट के झांपदा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
दौसा। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर दौसा इकाई द्वारा गुरुवार की शाम कार्यवाही करते हुए लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल रामप्रसाद बैरवा को परिवादी से चार हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की दौसा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी के पुत्र के विरुद्ध दर्ज प्रकरण में उसको मुलजिम नहीं बनाने की एवज में अनुसंधान अधिकारी रामप्रसाद बैरवा हैड कांस्टेबल पुलिस थाना झांपदा लालसोट द्वारा चार हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी भरतपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की दौसा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर गुरुवार को पुलिस निरीक्षक नवल किशोर द्वारा मय टीम ट्रैप कार्रवाई करते हुए रामप्रसाद बैरवा पुत्र सोहनलाल निवासी कलोता, पुलिस थाना कोलवा, जिला दौसा हाल हैड कांस्टेबल पुलिस थाना झांपदा, तहसील लालसोट जिला दौसा को परिवादी से चार हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

एसीबी ने जिले में एक पखवाड़े में तीन पुलिस थानों में की कार्रवाई

एसीबी दौसा इकाई द्वारा एक पखवाड़े के दौरान जिले में 3 पुलिस थानों में कार्यवाही की है। जिसमें 17 जुलाई को बांदीकुई पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राजेंद्र, 26 जुलाई को लालसोट पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल प्रेम राज एवं 3 अगस्त को लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल रामप्रसाद के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई संपादित कर कार्रवाई की है। एसीबी द्वारा कार्यवाही किए जाने पर लोगों द्वारा कार्यवाही की सराहना की जा रही है। वही सरकारी महकमे में एसीबी की टीम की कार्रवाई को लेकर खलबली मची हुई है।

जयपुर में पुलिस थाना प्रतापनगर का हैड कॉन्स्टेबल 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। सोमवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये शोभाराम मीणा हैंड कानिस्टेबल, पुलिस थाना प्रतापनगर, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर आयुक्तालय को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके परिजनों के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में उसके भाई एवं माताजी को गिरफ्तार नहीं करने की एवज में शोभाराम मीणा हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना प्रतापनगर, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर आयुक्तालय द्वारा 1 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम सिंह मीणा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर शोभाराम मीणा, मंगलम विहार, आगरा रोड़, जयपुर हाल हैड कानिस्टेबल, पुलिस थाना प्रतापनगर, जयपुर शहर पूर्व, जयपुर आयुक्तालय को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि मामले में राजीनामा होने के बाद भी आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा रिश्वत लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस दल पर हमला, हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल घायल
उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुरा घाटी के पास बीती रात सड़क किनारे कार खड़ी कर नशा कर रहे तीन युवकों ने गश्ती दल पर हमला बोल दिया जिससे हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल घायल हो गए। थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि पुलिस दल रात 2.30 बजे गश्त करता हुआ रघुनाथपुरा घाटी के पास पहुंचा, जहां सड़क किनारे नशा कर रहे तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले की जानकारी मिलते ही थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमले में हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल कमलेश गंभीर घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। आरोपी युवक दिल्ली निवासी गौरव पुत्र देवेन्द्र सनहोत्रा, वड़ोदरा निवासी कीथ पुत्र केनरी सिकवेरा और गाजियाबाद निवासी ऋषभ पुत्र रामविलास यादव को गिरफ्तार किया, जिन्हें पुलिस ने न्यायालय आदेश पर दो दिन रिमांड पर लिया है।

नशा करते देख टोका था युवकों को
हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वे कांस्टेबल कमलेश के साथ थाने की जीप से सोमवार मध्यरात्रि गश्त कर रहे थे। दोनों रघुनाथपुरा घाटी पहुंचे, जहां पर सड़क किनारे एक कार खड़ी थी और उसके पास तीन युवक सड़क किनारे बैठकर नशा कर रहे थे। तीनों युवकों को पूछताछ करते हुए टोका तो उन्होंने हमला बोल दिया। सिर पर फेंट जैसे हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। कांस्टेबल कमलेश ने बीच-बचाव किया तो उसके सिर पर भी हथियार से वार किया। वे हमें गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गए। हेडकांस्टेबल भूपेन्द्र ने बताया कि गंभीर घायलावस्था में हमने वायरलैस के जरिए थाने पर सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने हमें हॉस्पिटल पहुंचाया। रिपोर्ट में कमलेश ने हमले के दौरान सोने की एक चैन गिरने का भी आरोप लगाया।

सीकर में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल एवं उसका दलाल पांच हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार
जयपुर।  सीकर एसीबी की टीम ने रविवार को कार्रवाई कर अनिल कुमार हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर को उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) सहित परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि परिवादी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें और उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में अनिल कुमार हैड कास्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर द्वारा उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी सीकर टीम ने शिकायत का सत्यापन कर  दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) को को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपी अनिल कुमार हैड कानिस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

4 लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर CM गहलोत ने दी शाबासी, नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर दी पदोन्नति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करौली में अपना कर्तव्य निभाते हुए चार लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबासी दी। गहलोत सरकार ने  नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है। गहलोत ने कहा कि अपनी जान की परवाह ना कर कर्तव्य निभाने वाले नेत्रेश का कार्य प्रशंसनीय है।

दरअसल, करौली जिले में जहां बीते शनिवार को नव संवत्सर पर हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद हुई आगजनी ने हर किसी को हिला दिया। शनिवार को इस घटना की भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने लगी, जिसमें एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई,  जिसे देखकर लोग खाकी की तारीफ करने लगे। यह तस्वीर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की थी, जिस तस्वीर में कांस्टेबल नेत्रेश आग की लपेटों के बीच से एक मासूम बच्चे को सीने से चिपकाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाता दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नजारा कैमरे में तब कैद हुआ, जब हिंसा के बाद आगजनी के दौरान कई दुकानों- मकानों को बाजार में खरीदारी करनी आई दो महिलाएं बचने के लिए पास के एक मकान में छुप गईं। मकान भी चारों ओर से आग की लपटों में घिर गया तो महिलाएं व उनके साथ मौजूद बच्चा रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर कॉन्स्टेबल नेत्रेश दौड़े और बच्चे को गोद में लेकर बाहर की तरफ भागे। पीछे-पीछे महिलाएं भी दौड़ पड़ीं। इस तरह तीनों बच गए।