sharif - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान की बेइज्जती, तुर्की में शरीफ के दौरे को नहीं मिली इजाजत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भूकंप आपदा से प्रभावित तुर्की ने भी गहरा झटका दे दिया है। दरअसल शहबाज ने भूकंप प्रभावित देश तुर्की दौरे का प्लान बनाया था, लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने दो दिन बाद कहा कि राष्ट्रपति अंकारा में राहत कार्यों में व्यस्त हैं। वहीं कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी रविवार को तुर्की पहुंचे और राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात भी की, जिससे पाकिस्तान की विश्व स्तर पर घोर बेइज्जती के रूप में देखा जा रहा है। तुर्की अपने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र और पास के सीरिया में आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद राहत प्रयासों में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस विनाशकारी भूकंप में 33,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है क्योंकि बचाव अभियान अभी तक चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि यह संख्या दोगुनी भी हो सकती है।

तुर्की की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को मना कर देने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी। वहीं तुर्की ने कतर के अमीर को एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा करने की अनुमति दी। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी रविवार को तुर्की पहुंचे थे। शुक्रवार को कतर ने राहत और स्वास्थ्य सामग्री से लैस एक हवाई पुल और एक बचाव दल की ओर से प्रारंभिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही 10,000 केबिन भी प्रदान किए। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री शरीफ बुधवार सुबह अंकारा के लिए रवाना होंगे। वह भूकंप से विनाश, जीवन की हानि और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री की तुर्की यात्रा स्थगित की गई है। सहयोगी दलों से परामर्श कर एक नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्रालय का बयान बेतुका : भारत
नई दिल्ली। भारत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके विदेश मंत्रालय के बयान को बेतुका बताया है और कहा है कि वह भारत के बारे में दुष्प्रचार करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत, सुरक्षा और बेहतरी ध्यान दे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस प्रकरण में प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। बागची ने कहा, हमने पाकिस्तान के बयानों और टिप्पणियों को देखा है। अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन करने वाले उस देश की किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर टिप्पणी करने वाला बेतुकेपन का किसी पर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है।

दुनिया पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियाओं सहित अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीडऩ किए जाने की का गवाह रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के विपरीत भारत सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है। बागची ने कहा कि भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। इसके विपरीत है जहां कट्टरपंथियों की शान में कसीदे पढ़े जाते हैं और उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह दुष्प्रचार करने के लिए छाती पीटने और भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, हिफाजत और उनकी बेहतरी  पर ध्यान केंद्रित करे।इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय  ने एक बयान में  पैगंबर मुहम्मद के बारे में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से 'पूरी तरह से अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की और उसे खारिज किया। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बयान में कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के उस बयान से पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उसने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा की देर से की गयी और चलताऊ अनुशासनात्मक कार्रवाई से  मुस्लिम दुनिया का  दर्द और पीड़ा कम नहीं होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्विटर पर कहा कि मैं हमारे प्यारे पैगंबर के बारे में भारत की भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं बार-बार कह चुका हूं है कि (प्रधानमंत्री) मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।

अमेरिका ने शहबाज शरीफ को दी बधाई
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है और उम्मीद व्यक्त कि है कि नई सरकार के साथ उनका सहयोग जारी रहेगा। अमेरिकी राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इसकी जानकारी दी है। ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी जाती है। हम पाकिस्तान की सरकार के साथ लंबे समय से चले जा रहे अपने सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर है।

पाकिस्तान के साथ अमेरिका लगभग 75 वर्षो से पारस्परिक हितों की एक विस्तृत श्रृंखला पर एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में अपनी भूमिका को मान्यता देता है। ब्लिंकन ने कहा कि एक मजबूत, समृद्ध और लोकतांत्रिक पाकिस्तान दोनों देशों के हितों के लिए जरूरी है।

पाकिस्तान में अब शहबाज राज
इस्लामाबाद। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी छुट्टी पर चले गए। शहबाज को शपथ सीनेट के चेयरमैन सादिक संजरानी ने दिलाई। समारोह भी प्रेसिडेंट हाउस में ही हुआ। अल्वी इमरान के खास दोस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शहबाज शरीफ को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर आपको शुभकामनाएं। भारत उम्मीद करता है कि आप इस क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाकर शांति और स्थिरता के लिए काम करेंगे।

इसके जरिए हम चुनौतियों का मुकाबला कर सकेंगे और अपने नागरिकों को बेहतर जीवन दे सकेंगे। इससे पहले संसद में वोटिंग से पहले इमरान खान की पार्टी के तमाम सांसदों और डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने इस्तीफे दे दिए। इमरान की पार्टी की तरफ से पीएम पद के उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी ने नाम वापस ले लिया था।

नवाज शरीफ ने इमरान पर लगाया राजद्रोह का आरोप
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए इमरान खान और अन्य षड्यंत्रकारियों पर राजद्रोह का आरोप लगाया और कहा है कि सत्ता की ताकत के बल पर देश के संविधान को रौंद दिया गया है। शरीफ ने अपने ट्वीट किया कि देश के सामने अपने अहंकार को प्रदर्शित करने वाले इमरान खान और इस साजिश में शामिल सभी षडयंत्रकारी संविधान के अनुच्छेद-6 के तहत राजद्रोह के दोषी हैं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान और उसके संविधान के अपमान को ध्यान में रखा जायेगा। शरीफ की यह प्रतिक्रिया पूर्व नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की ओर से नेशनल एसेंबली को भंग किये जाने के बाद सामने आयी है।

आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए मांगा सुझाव
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता  शहबाज शरीफ से कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्त के लिए सुझाव मांगे हैं। श्री अल्वी ने पत्र भेजकर दोनों नेताओं से कार्यवाहक प्रधानमंत्री के संबंध में सुझाव मांगे हैं। पाकिस्तान में कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। यदि दो राजनेताओं की तीन दिनों के भीतर एक नाम पर आम सहमति तक नहीं बनती हैं, तो उनमें से प्रत्येक एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए संसदीय समिति को दो नाम भेजेगा।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष आठ सदस्यीय संसदीय समिति का गठन करेंगे। जिसमें नेशनल असेंबली और सीनेट दोनों सदस्य शामिल होगें और उसमें  सत्तारूढ़ दल और विपक्ष का समान प्रतिनिधित्व होगा। नेशनल असेंबली के भंग होने के कारण इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया है, लेकिन वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, ''इमरान अहमद खान नियाजी पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के संविधान के अनुच्छेद 224 ए (4) के तहत कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहें