merger - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संजय राउत का दावा: NCP में चल रही अंदरूनी कलह, पार्टी का अस्तित्व खतरे में, भाजपा में विलय की संभावना ?
मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने आज संकेत दिया कि राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का अस्तित्व समाप्त हो सकता है या भाजपा में विलय हो सकता है। संजय राउत ने सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में चल रही अंदरूनी कलह की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अजीत पवार द्वारा बनाई गई यह पार्टी भविष्य में अस्तित्व में नहीं रहेगी। अब छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, हसन मुश्रीफ और धनंजय मुंडे की चौकड़ी को अपने फैसलों पर पछतावा हो सकता है। शरद पवार से अलग करके अजीत पवार को भाजपा से जोड़ने के अपने फैसले पर उन्हें पछतावा हो सकता है।”

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को हुई पार्टी की बैठक में सुनेत्रा अजीत पवार के नेता सुनील तटकरे और छगन भुजबल के बीच तीखी बहस हुई। यह भी बताया गया कि सुनेत्रा पवार के बेटे और पार्टी सांसद पार्थ पवार तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के बीच भी तीखी नोकझोक हुई। पार्थ पवार और मंत्री भुजबल के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब पार्थ पवार ने कथित तौर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी राज्य स्तरीय परिवहन निविदा के संबंध में एक ठेकेदार को भुजबल के पास भेजा, लेकिन भुजबल ने पार्थ पवार की बात अनसुनी करते हुए ठेकेदार को तुरंत वापस भेज दिया।

अंततः, इस घटनाक्रम के चलते पार्थ पवार और मंत्री भुजबल के बीच तीखी बहस हो गई। भुजबल ने पार्थ पवार से नाराज़गी जताते हुए कहा, “आपके पिता या दादाजी ने भी मुझसे कभी इस तरह की बात नहीं कही।” खबरों के मुताबिक, पार्थ पवार ने भुजबल को जवाब देते हुए कहा, “अगर ऐसा है, तो मुझे आपको आपके विभाग से हटाना पड़ेगा।”

भुजबल ने कहा, “अनुबंध अदालत में अटका हुआ है। मंत्रिमंडल ने इसे मंज़ूरी दे दी है। अनुबंध देने की ऑनलाइन प्रक्रिया है। जो लोग उस प्रक्रिया के माध्यम से योग्य होते हैं, उन्हें अनुबंध दिए जाते हैं। किसी को यूं ही अनुबंध कैसे दिया जा सकता है? हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। कुछ काम आपसी समझ से करने पड़ते हैं। फिलहाल, निविदा दस्तावेजों की जांच और अंतिम प्रक्रिया अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है, और किसी भी परिवहनकर्ता को कोई कार्य आदेश नहीं दिया गया है।”

हालांकि, पार्थ पवार ने इस बात से इनकार किया है कि उनके और छगन भुजबल के बीच कुछ भी हुआ है। पार्थ पवार ने मीडियाकर्मियों से कहा, “हमारे बारे में, खासकर मेरे बारे में, जानबूझकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मैंने किसी भी सरकारी काम में दखल नहीं दिया है।”

ZEE और SONY के मर्जर को एनसीएलटी की मंजूरी, 10 जुलाई को हो गई थी सुनवाई पूरी
नई दिल्ली। जी एंटरटेनमेंट एंटप्राइजेज लिमिटेड  और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया कंपनियों के मर्जर को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच से मंजूरी मिल गई है। इस डील में पहले बहुत सारी आपत्तियां आ रही थी लेकिन इन सभी आपत्तियों को एनसीएलटी ने खारिज कर दी हैं।

जी और सोनी कंपनियों ने दिसंबर 2021 को मर्जर पर सहमति जताई थी जिसके बाद मामला डील को लेकर एनसीएलटी के पास पर चला गया था। इस मामले में 10 जुलाई को सुनाई पूरी हो गई थी जिसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। आज एनसीएलटी ने फैसला सुनाते हुए दोनों कंपनियों के मर्जर को मंजूरी थी।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा से शेयर बाजार ने भरी उड़ान, निवेशक हुए मालामाल
मुंबई। शेयर बाजार के दो प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से आज निवेशकों ने 452614.75 करोड़ रुपये कमाए। देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय की घोषणा से बीएसई का सेंसेक्स 1335.05 अंक की छलांग लगाकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60611.74 अंक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 382.95 अंक की उछाल लेकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 18053.40 अंक पर रहा।

शेयर बाजार में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आज 452614.75 करोड़ रुपये बढ़कर 2,72,41,001.68 करोड़ रुपये हो गया। पिछले कारोबारी दिवस बाजार पूंजीकरण 2,67,88,386.93 करोड़ रुपये रहा था। इससे पूर्व इस वर्ष 05 जनवरी को बाजार पूंजीकरण 2,72,44,894.96 करोड़ रुपये रहा था।

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय की घोषणा से शेयर बाजार ने भरी उड़ान
वैश्विक बाजार की तेजी के साथ ही स्थानीय स्तर पर देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज दो प्रतिशत से अधिक की उछाल लेकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। घोषणा के बाद एचडीएफसी बैंक 10 प्रतिशत और एचडीएफसी की नौ प्रतिशत की तेजी समेत 28 कंपनियों के शेयरों में हुई जबरदस्त लिवाली से बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1335.05 अंक यानी 2.25 प्रतिशत की छलांग लगाकर ढाई महीने के उच्चतम स्तर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 60611.74 अंक पर रहा। इससे पूर्व सेंसेक्स इस वर्ष 19 जनवरी को 60098.82 अंक पर रहा था।

निफ्टी भी 382.95 अंक अर्थात 2.17 प्रतिशत की उछाल
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 382.95 अंक अर्थात 2.17 प्रतिशत की उछाल लेकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 18053.40 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी हुई लिवाली से बीएसई का मिडकैप 1.27 प्रतिशत चढ़कर 24,754.58 अंक और स्मॉलकैप 1.68 प्रतिशत की तेजी लेकर 29,182.42 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3672 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2681 में लिवाली जबकि 848 में बिकवाली हुई वहीं 143 शेयरों के भाव स्थिर रहे। इसी तरह एनएसई में 46 कंपनियों के शेयर हरे जबकि चार लाल निशान पर रहे।

बीएसई के सभी 19 समूहों में लिवाली दर्ज
बीएसई के सभी 19 समूहों में लिवाली दर्ज की गई। इस दौरान वित्त समूह सबसे अधिक 4.25 प्रतिशत की बढ़त पर रहे। इसी तरह  बैंङ्क्षकग 3.45, पावर 3.00, धातु 2.04, यूटिलिटीज 2.93, बेसिक मैटेरियल्स 1.58, सीडीजीएस 1.00, ऊर्जा 1.25, एफएमसीजी 1.25, हेल्थकेयर 1.48, इंडस्ट्रियल्स 1.66, दूरसंचार 1.50, ऑटो 1.11, कैपिटल गुड्स 1.79 और तेल एवं गैस समूह के शेयर 1.47 प्रतिशत तक चढ़े। वैश्विक बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.19, जर्मनी का डैक्स 0.16, जापान का निक्केई 0.25, हांगकांग का हैंगसैंग 2.10 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.94 प्रतिशत मजबूत रहा।

सेंसेक्स 487 अंक की तेजी के साथ 59,764.13 अंक पर खुला
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 487 अंक की तेजी के साथ 59,764.13 अंक पर खुला और दमदार लिवाली की बदौलत दोपहर से पूर्व यह 60,845.10 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कारोबार के दौरान यह 59,760.22 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 59,276.69 अंक की तुलना में 2.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,611.74 अंक पर रहा।
निफ्टी ने भी मजबूत शुरुआत की और 139 अंक चढ़कर 17,809.10 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 18,114.65 अंक के उच्चतम जबकि 17,791.40 अंक के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 17,670.45 अंक के मुकाबले 2.17 प्रतिशत की तेजी लेकर 18,053.40 अंक पर रहा।

अन्य कंपनियों के शेयरों में 0.08 से 1.18 प्रतिशत तक की तेजी
इस दौरान इंफोसिस 1.05 और टाइटन की 0.20 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 28 कंपनियों के शेयरों के भाव चढ़े। एचडीएफसी बैंक 9.97, एचडीएफसी 9.30, कोटक बैंक 3.32, ङ्क्षहदुस्तान यूनीलीवर 2.24, एलटी 1.95, इंडसइंड बैंक 1.94, सन फार्मा 1.79, टाटा स्टील 1.77, एचसीएल टेक 1.58, नेसले इंडिया 1.35, आईसीआईसीआई बैंक 1.35, एक्सिस बैंक 1.19 और भारती एयरटेल ने 1.19 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इनके अलावा शेष अन्य कंपनियों के शेयरों में 0.08 से 1.18 प्रतिशत तक की तेजी रही।