gangaur worship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लवाजमे के साथ निकली गणगौर की सवारी
जयपुर। दो साल बाद जयपुर शहर में लोकपर्व गणगौर पर बैण्डबाजे और लवाजमे के साथ त्रिपोलिया गेट जनानी ड्योढी से गणगौर माता की सवारी निकली। सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिलाओं ने गणगौर माता का पूजन किया। सवारी को देखने के लिए जयपुरवासी उत्साह व उमंग के साथ उमड़े तो मानो मेला सा लग गया। परकोटे की दीवारों पर बैठे ग्रामीण शोभायात्रा को देखने के लिए दूर दराज से यहां पहुंचे थे। दोपहर में ही लोग बरामदों में खड़े हो गए। शाम तक चौड़ा रास्ता सहित आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर गया। त्रिपोलिया गेट से सजे-धजे हाथी, ऊंट, घोड़े, बैल, बग्गी निकलनी शुरू हुई तो लोगों का उत्साह बढ़ गया। कुछ ही देर बाद लाल सुर्ख रंग के परिधान में गणगौर और ईसर की सवारी त्रिपोलिया गेट से निकली तो लोगों ने हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया और भावुक हो उठे।

महिलाओं ने किया पूजन
गणगौर पर्व पारंपरिक रूप में मनाया। महिलाओं ने साड़ी पहनकर सामूहिक रूप से गणगौर माता का घरों में पूजन किया। कुछ महिला संगठनों ने भी सामूहिक पूजा कराई। इससे पूर्व अखंड सौभाग्य की कामना के साथ भगवान शंकर और पार्वती के रूप में गौर-ईसर की पूजा कर घेवर का भोग लगाया। वहीं गोविंददेवजी सहित अन्य मंदिरों में ठाकुरजी को घेवर का भोग लगाया।

पंचरंगा निशान के साथ चल रहे थे गजराज
सवारी के आगे-आगे प्रदेश के लोक कलाकारों के नृत्य, संगीत ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। घूमर, कालबेलिया, कच्ची घोड़ी, चरी नृत्य और चंग-ढाप पर कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों में पारम्परिक राजस्थानी संगीत की स्वरलहरियां बिखर रही थी। छोटी चौपड़ पर लोग घर और बरामदों की छतों पर खडेÞ होकर शोभायात्रा को निहार रहे थे। जयपुरवासियों ने गणगौर माता से महामारी को सम्पूर्ण समाप्त कर सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। सवारी में सबसे आगे गजराज पर पंचरंगा निशान लिए महावत बैठा था। पीछे ऊंट और घोड़े का लवाजमा चल रहा था। सौ से अधिक लोक कलाकार राजस्थानी गीत-संगीत और नृत्य करते हुए चल रहे थे। छोटी चौपड़ से शोभायात्रा चौगान स्टेडियम होते हुए तालकटोरा पहुंची। यहां गणगौर को पानी पिलाया गया। मंगलवार को बूढ़ी गणगौर की सवारी निकलेगी।

गणगौर माता की पूजा-अर्चना की
जयपुर। गणगौर पर्व पर जयपुर नगर निगम गे्रटर की मेयर सौम्या गुर्जर के नेतृत्व में वार्ड 43 की पार्षद अर्चना शर्मा, मीनाक्षी, दुर्गेश नंदिनी, संजू चौधरी और वार्ड 43 की मातृशक्ति बहनों ने गणमौर माता की पूजा अर्चना की।