medical emergency - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए
ढाका। बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप तेजी से बढ़ने से अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। देश के हर ज़िले में यह संक्रमण फ़ैल चुका है और बच्चों की मौत के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक कम से कम 42 बच्चों की जान जा चुकी है। अगर ज़िला और निजी अस्पतालों के आंकड़े जोड़ें, तो यह संख्या 46 या उससे भी ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में ही संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए हैं और चार बच्चों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह बीमारी अब दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुंच गई है, जिससे अस्पतालों पर बोझ़ बढ़ गया है। अकेले महाखाली के अस्पताल में 21 बच्चों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि संक्रमित होने वाले ज्यादातर बच्चे नौ महीने से कम उम्र के हैं, जिन्हें आमतौर पर टीका नहीं लगा होता। ख़तरे को देखते हुए कई माता-पिता ने बच्चों को स्कूल या डे-केयर भेजना बंद कर दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन बच्चों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है, उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है।

डॉक्टरों के अनुसार, चार महीने तक के बच्चों में भी ख़सरा देखा जा रहा है, जो कि काफी असामान्य है। वर्ष 2025 में बांग्लादेश में करीब 44 प्रतिशत बच्चे टीकाकरण के दायरे से बाहर रह गए थे, जिस कारण स्थिति गंभीर हुई है। अब सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए छह महीने से 10 साल तक के बच्चों के लिए विशेष आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू करने का फ़ैसला किया है।

ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा निकाय ने देश के कई हिस्सों में मेनिंजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बाद हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले दो हफ्तों में लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के कुछ इलाकों में संक्रमण के मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रकोप विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को प्रभावित कर रहा है। यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने चेतावनी दी है कि मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे टीकाकरण की स्थिति की तुरंत जांच करें।

ब्रिटिश सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बयान देते हुए कहा कि अस्पतालों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी में भी शुरुआती लक्षण दिखें, तो बिना देरी किये चिकित्सवा सेवाओं से संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि मेनिंजाइटिस एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, लेकिन सही समय पर एंटीबायोटिक्स और चिकित्सा सहायता से इसे काबू में किया जा सकता है।

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना
अगरतला। उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के रविवार को त्रिपुरेश्वरी मंदिर दौरे के दौरान सड़क पर लगाये गये अवरोधकों की वजह से एक मरीज के दो घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने की खबरों के बाद त्रिपुरा प्रशासन की कड़ी आलोचना हुई है। उप राष्ट्रपति के मंदिर दौरे के लिए सड़क को यातायात से मुक्त रखने के लिए सुबह से ही अगरतला-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 58 किलोमीटर लंबे हिस्से पर पुलिस तैनात कर दी गयी थी। इस दौरान, पैदल चलने वालों, एम्बुलेंस और दूसरी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों समेत सभी गाड़यिों को रोक दिया गया, जिससे आने-जाने वाले और स्थानीय लोग परेशान हुए।

उप राष्ट्रपति के तय दौरे से काफी पहले ही उदयपुर और अगरतला के बीच सड़क के बड़े हिस्से बंद कर दिये गये थे और स्ट्रोक के मरीज की गाड़ी के साथ कई दूसरी गाड़ियों को बिशालगढ़ में घंटों तक रोक दिया गया था। इस दौरान मरीज पूरे समय कार के अंदर ही रहा। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाने से लोगों में गुस्सा फैल गया। तस्वीरों और वीडियो में मरीज लंबे इंतजार के दौरान फंसा हुआ दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार अगरतला शहर में भी ऐसी ही दिक्कतों की खबर मिली, जहां उत्तरी द्वार और हवाई अड्डा सड़क जैसे रास्तों पर यातायात उप राष्ट्रपति के त्रिपुरा यूनिवर्सिटी में तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटा पहले रोक दिया गया। इससे पैदल चलने वालों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, कुछ लोगों ने पुलिस वालों से रास्ता देने की गुजारिश की, जबकि जिन इलाकों में यातायात पुलिस नहीं थी, वहां फंसे हुए यात्रियों और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और नागरिक पुलिस के सदस्यों के बीच टकराव हुआ।

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि पूरे भारत में वीआईपी मूवमेंट प्रोटोकॉल के तहत, एम्बुलेंस और मरीजों को ले जाने वाली आपातकालीन गाड़यिों को सुरक्षा इंतजामों की परवाह किये बिना पहले प्रवेश दिया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दो हफ़्ते पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान भी एम्बुलेंस और मुर्दाघर की गाड़यिों के फंसे होने की ऐसी ही घटनाएं सामने आयी थीं, जबकि यातायात प्रबंधन में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया था कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया था।

एक और मामले में पुलिस ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय में 14वें दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए लोगों को पास जारी किये, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिये गये, जिससे बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और छात्रों में गुस्सा फैल गया।

चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
जयपुर। बस्सी इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे पर नाचते-गाते भात लेकर जा रहे रिश्तेदारों के बीच अचानक एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक से ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार तेज रफ्तार में लोगों को टक्कर मारती चली गई। पुलिस के अनुसार हादसा बस्सी इलाके में एनडीपीसी मोड़ पर रात करीब 9 बजे हुआ। जमवारामगढ़ से करीब 50 लोगों का समूह भात भरने के लिए बस्सी आया था। सभी लोग डीजे पर नाचते-गाते मालियों की ढाणी की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि डीजे के पीछे-पीछे उनकी ही एक कार भी चल रही थी। कार धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन अचानक चालक से ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे कार ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली और डीजे पर नाच रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल 16 लोगों में से 7 को गंभीर हालत के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पहचान मनीष ओड राजपूत (20) और सुनील ओड राजपूत (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्रीविजयनगर से मनीष मोटरसाइकिल से कल रात करीब 10 बजे सुनील को चक-15 जीबी में उसके घर छोड़ने जा रहा था कि चक 24-जीबी के मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को श्रीविजयनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में मनीष की मौत हो गई जबकि सुनील ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू
बिहार। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे एक व्यकि की मौत हो गई तथा 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुअरा गांव के समीप आज सुबह तमिलनाडु के कांचीपुरम के पर्यटकों से भरी बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 19 लोग घायल हो गए। बस पर 24 लोग सवार थे। घायलों को नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम अब्राहम स्ट्रीट निवासी राजू एम के रूप में की गयी है। मृतक एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उड़ते विमान में मेडिकल इमरजेंसी
जयपुर। किशनगढ़ से हैदराबाद जा रहे विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। स्पाइसजेट की फ्लाइट किशनगढ़ से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान उसमें सवार यात्री की तबियत बिगड़ गई। इस पर फ्लाइट के पायलट ने एटीसी से विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद इमरजेंसी में जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराया गया। इसके बाद यात्री को उतारकर एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल भेजा गया। अब विमान जयपुर से हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

श्रीलंका में मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा
कोलंबो। श्रीलंका में बदतर होती आर्थिक स्थिति के बीच दवाइयों, इंधन और उपकरणों की कमी और लगातार बिजली कटौती के कारण देश में स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। श्रीलंका सरकारी चिकित्सा अधिकारी संघ ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय समिति की आपात बैठक में यह निर्णल लिया गया था।

संघ ने कहा कि बैठक में देश के मौजूदा खराब आर्थिक और वित्तीय प्रबंधन के कारण दवाओं और उपकरणों की भारी कमी, बिजली कटौती और ईंधन की कमी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र के चरमराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी और निर्णय लिए गए।