crossing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेलवे अजमेरी गेट समपार फाटक पर आरओबी बनाने की मांग
फुलेरा। रेलवे अजमेरी फाटक ट्रेनों की आवाजाही के चलते करीब 15-16 घंटे बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सांभर सड़क पर ओवरब्रिज का निर्माण चलने पर मुख्य मार्ग को बंद करने से सभी लोगों को अजमेरी गेट पर स्थित इसी रेलवे फाटक से आवागमन करना पड़ रहा है। इस स्थिति में अजमेरी गेट समपार फाटक पर जन हित में शीघ्र ही आरओबी का निर्माण करवाया जाना जरूरी है। फुलेरा जंक्शन से अजमेर जा रही रेल लाइनों पर स्थित रेलवे समपार फाटक नं एलसी-1(टी) के अधिक समय तक बंद रहने से शहर की आधी जनता ठगा सा महसूस करने लगी है नगर पालिका के 25 वार्डो मे 9 वार्ड इसी क्षेत्र में आते हैं व करीब 17 हजार की आबादी भी इसी एरिया में निवास करती है।

फुलेरा की भौगोलिक स्थित ऐसी है जिसमें बीचों बीच रेल पटरियों का जाल बिछा रहने के साथ रेल के समपार फाटक बने हैं। मिली जानकारी अनुसार फुलेरा से अजमेर व अजमेर से फुलेरा के बीच प्रतिदिन करीब 32 ट्रेन सवारी व 20-20 माल गाड़ियों का आवागमन होता है, इस स्थिति में एक ट्रेन के निकलने में करीब 15-20 मिनट तक फाटक बंद रहने से लोगों को परेशानी होती है मृत लोगों की शव यात्रा को भी कई बार फाटक पर ठहरना पड़ता है। श्रीराम नगर व आसपास के हजारों लोगों को रोजी रोटी कमाने के लिए प्रतिदिन ट्रेनों में जयपुर अजमेर अप डाउन के लिए वाहनों से रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को परेशानी होती है कई बार फाटक के ज्यादा देर तक बंद रहने से मजदूरों की ट्रेन छूट जाती है व रोजी रोटी का संकट बनता है।

परीक्षा के समय स्कूल भवनो मे आने जाने के लिए विद्यार्थियों व्यापारी आमजन के लिए फाटक परेशानी का सबब बना हुआ है उस पार बने सभी सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना सरकारी अस्पताल, केन्द्रीय विद्यालय, रेलवे स्टेशन, सरकारी स्कूलें, गार्डन, खेल मैदान, मोक्षधाम बने रहने से लोगों को इसी एक मात्र फाटक से आना जाना पड़ता है व फाटक के अधिकांशत बंद रहने से लोग परेशान हैं। फाटक पर आरओबी बनने के बाद ही रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है। लोग काफी समय इस समस्या के समाधान हेतु जन प्रतिनिधि व रेल प्रशासन से जन हित में फाटक पर आरओबी निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं पर आमजन की सुनवाई कब होगी।

रूस-यूक्रेन युद्ध में बर्बरता की सारी हदें पार
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध का सोमवार को 40वां दिन रहा और इस भीषण युद्ध में रूसी सेना की बर्बरता अब दुनिया के सामने एक-एक करके सामने आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव से सटे बूचा इलाके पर फिर से कब्जा कर लिया है और यहां पर 410 शव मिले हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि बूचा में रूसी सेना के चेचेन लड़ाकुओं ने नरसंहार किया है। हालत यह थी कि इस इलाके में जब कई दिनों के बाद यूक्रेन की सेना दोबारा घुसी तो उसे सड़कों पर हर तरफ लाशें ही लाशें दिखाई दीं। इन लाशों के हाथ पीछे से बंधे हुए थे जिससे माना जा रहा कि उन्हें प्रताड़ति करके गोली मारा गया था। रूस ने इन आरोपों का खंडन किया है लेकिन बूचा से आ रही तस्वीरें दिल को दहला दे रही हैं। बूचा में इतनी ज्यादा लाशें मिल रही हैं कि उन्हें दफनाने के लिए 45 फुट लंबा गड्ढा खोदना पड़ा है। बूचा में कई महिलाओं के बिना कपड़ों के शव मिले हैं जिससे उनके साथ हैवानियत की आशंका भी जताई जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमयर जेलेंस्की के एक सहयोगी ने कहा कि यूक्रेन की सेना को ऐसी महिलाओं के शव मिले हैं जिनके साथ रेप किया गया था। उन्होंने कहा कि बूचा में मिले शवों पर यातना देने के निशान मिले हैं। जेलेंस्की के प्रवक्ता ने कहा कि यह युद्धापराध की तरह से दिखाई दे रहा है।

बूचा में लाशों का अंबार, दफनाए सैकड़ों लोग
बूचा में सैकड़ों की तादाद में आम नागरिक मारे गए
उधर यूरोप के भी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रूस के संभावित युद्धापराध की जांच की मांग की है। यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ  बोरेल ने कहा कि मैं रूसी सेना की ओर से की गई कू्ररता को देखकर स्तब्ध हूं। यूरोपीय यूनियन यूक्रेन को युद्धापराधों का दस्तावेजीकरण करने में मदद करेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूस के खिलाफ  मुकदमा चलाया जा सके। रूस ने बूचा में इस बर्बरता का खंडन किया है और कहा है कि उसने किसी आम नागरिक को नहीं मारा है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने बूचा से पीछे हटने से ठीक पहले इन हत्याओं को अंजाम दिया। बूचा राजधानी कीव से 37 किमी दूर है और यह करीब 1 महीने तक चेचेन लड़ाकुओं के नियंत्रण में था। बूचा में कई शव अभी भी सड़कों पर पड़े हुए हैं और चर्च में एक सामूहिक कब्र में सैंकड़ों लोगों को दफनाया गया है। यूक्रेन के गृहमंत्री ने कहा है कि यह स्पष्ट है कि बूचा में सैकड़ों की तादाद में आम नागरिक मारे गए हैं। हालांकि उन्होंने ठीक-ठीक संख्या नहीं बताई। यह घोषणा रूस ने पिछले सप्ताह दी थी कि वह राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के आसपास युद्ध अभियानों को काफी कम कर देगा और इसके बजाय पूर्वी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण शुरू करने के बाद से राजधानी शहर से लगभग 46 किमी दूर स्थित इरपिन में 200 नागरिक मारे गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा के बीच लगभग 70,000 लोग इरपिन से भागने में सफल रहे हैं। कीव के उत्तर-पश्चिम में एक शहर बुचा में जहां रूस के सैनिक पिछले सप्ताह चले गए थे, वहां हिंसक हमले हुए जिसके कारण सैकड़ों नागरिक मारे गए। बुका मेयर अनातोली फेडोरुक ने दावा किया कि शहर की ध्वस्त सड़कों को लाशों से ढक दिया गया और एक सामूहिक कब्र भी मिली है जहां लगभग 400 लोगों को दफनाया गया है।