new york - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न्यूयॉर्क में भीषण हादसा: ला गार्डिया हवाईअड्डे पर एयर कनाडा विमान फायर ट्रक से टकराया, चार दमकलकर्मियों की हालत गंभीर, बचाव और राहत कार्य जारी
न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाईअड्डे पर रविवार देर रात एयर कनाडा का एक विमान रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई आपातकर्मी घायल हो गए और हवाईअड्डे का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जैज़ एविएशन का बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा और आने के बाद गेट की ओर जा रहा था, तभी रनवे-4 पर उसकी टक्कर फायर ट्रक से हो गयी।

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में कम से कम चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में सवार लगभग 100 यात्रियों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद दमकल, एंबुलेंस और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने 'एयरक्राफ्ट इमरजेंसी' का हवाला देते हुए ला गार्डिया आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी। इससे पहले भी खराब मौसम के कारण हवाईअड्डे का संचालन प्रभावित रहा था।

हाथों में हथकड़ी और....गिरफ्तार राष्ट्रपति मादुरो, उनकी पत्नी विमान से न्यूयॉर्क पहुंचे, जानें पूरा मामला
वॉशिंगटन। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर एक विमान न्यूयॉर्क के एक सैन्य अड्डे पर पहुंच गया है। इन दोनों को शनिवार तड़के वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सरकारी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित राष्ट्रीय रक्षा परिषद के एक सत्र में राष्ट्रपति दंपति की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि श्री मादुरो वेनेजुएला के एकमात्र राष्ट्रपति हैं।

वेनेजुएला पर अमेरिका के हालिया हमलों और मादुरो की गिरफ्तारी की पूरी दुनिया में निंदा एवं चिंता व्यक्त की गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शनिवार को घोषणा किया कि वह वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी अभियान पर सोमवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा।

न्यूयॉर्क में नाइट क्लब के बाहर सामूहिक गोलीबारी में 10 घायल, सभी की हालत स्थिर
न्यूयॉर्क। शहर के एक लोकप्रिय नाइट क्लब के बाहर हुई सामूहिक गोलीबारी में रात भर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। मीडिया ने पुलिस और मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी कुछ देर पहले अमाजुरा नाइट क्लब के पास शुरू हुई।

सभी पीड़ितों को क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और सभी जीवित हैं।

ICC T-20 World Cup : भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में शुरू किया अभ्यास
न्यूयॉर्क। अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में चार जून से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए न्यूयॉर्क पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों में खेलने के कारण भारतीय टीम टुकड़ों में न्यूयॉर्क पहुंची है। खिलाड़ियों ने वॉर्मअप किया, दौड़ लगाई, कुछ हल्की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग का काम किया और फिर फुटबॉल से थोड़ा अभ्यास किया।

टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने अभ्यास सेशन पर कहा कि ये खिलाड़ी ढाई महीने तक राष्ट्रीय टीम से दूर रहे हैं। सबको साथ लाकर पता किया जा रहा है कि वे कहां खड़े हैं और विश्व कप से पहले क्या किया जाना चाहिए यही लक्ष्य है। लक्ष्य यही है कि मैदान पर 45 मिनट से एक घंटा बिताया जाए ताकि आगे बढ़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि हम उन्हें चलते देखना चाहते हैं। हम उन्हें दौड़ते देखना चाहते हैं ताकि हर व्यक्ति के लिए पहले मैच से पहले पर्याप्त काम किया जा सके।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि अपनी रूटीन में आसानी से ढल रहे हैं और हम केवल यह करना चाह रहे थे कि खिलाड़ी टाइम जोन के आदी हो जाएं।

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि हमने अभी क्रिकेट नहीं खेला है। हम यहां टीम के साथ गतिविधि के लिए आए थे। उम्मीद है कि यह अच्छा होगा। मौसम काफी अच्छा है।

भारत को विश्व कप में पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के साथ खेलना है और उसके बाद नौ जून को उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के साथ खेलेंगे। पहले तीन मैच न्यूयॉर्क और अंतिम फ्लोरिडा में खेला जायेगा।

T-20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच नौ जून को न्यूयॉर्क में
नई दिल्ली। आईसीसी ने टी-20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूनार्मेंट 20 टीमों के बीच 1-29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा।

वहीं, फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाएगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूनार्मेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

तीन चरण में होगा टूनार्मेंट
लीग स्टेज: 1-18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी।

सुपर-8: 19-24 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें यहां भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।

नॉकआउट: सुपर-8 में बेहतर खेल दिखाने वाली सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूनार्मेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टी-20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका के तीन और वेस्टइंडीज के छह मैदानों पर होगा। 20 में से दस टीमें 29 दिन तक चलने वाले टूनार्मेंट का अपना पहला मैच अमेरिका में खेलेंगी, जिसमें 16 मैच लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला न्यू नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नौ जून को लॉन्ग आइलैंड में होगा।
वेस्टइंडीज में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

भारत के मुकाबले
5 जून : आयरलैंड से न्यूयॉर्क में
9 जून : पाकिस्तान से न्यूयॉक में
12 जून : अमेरिका से न्यूयॉर्क में
15 जून : कनाडा से फ्लोरिडा में

किस ग्रुप में कौन सी टीम
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

गाजा पट्टी में संघर्ष विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सैकड़ों प्रदर्शनकारी फिलिस्तीनी झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और गाजा में युद्धविराम की जोरदार मांग की।

रूसी न्यूज एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन को आजाद करो अभी संघर्ष विराम करो और नरसंहार बंद करो के नारे लगा रहे थे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्ट ले रखा था, जिस पर नेतन्याहू और बिडेन युद्ध अपराधी और 'इजरायल एक आतंकवादी देश है, जो खुले तौर पर नरसंहार कर रहा है लिखा हुआ था।

विरोध प्रदर्शन संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत से होकर गुजरा और फिर 42वीं स्ट्रीट के साथ डाउनटाउन मैनहट्टन की ओर मुड़ गया। इस दौरान पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी झड़प या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि संरा के अनुसार, इजरायल-हमास संघर्ष के कारण में 10,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह संघर्ष 7 अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल में हमला करने के बाद शुरू हुआ था। हमास की ओर से किए गए हमले में 1,400 लोग मारे गए थे।

इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए और 20 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश देते हुए पानी, भोजन और ईंधन की आपूर्ति काट दी। बाद में मानवीय सहायता वाले ट्रकों को गाजा पट्टी में प्रवेश की अनुमति देने के लिए नाकाबंदी में ढील दी गई।

स्विट्ज़रलैंड में टीचर हो रहे परेशान, डायपर पहनकर स्कूल आ रहे बच्चे, टीचर्स की मुसीबत- पढ़ाए या डायपर बदलें
स्विट्ज़रलैंड में शिक्षकों को एक अलग ही तरह की परेशानी से जूझना पड़ना रहा है। ये परेशानी न तो बच्चों की पढ़ाई को लेकर है और न ही टीचर की सैलरी की बल्कि ये परेशानी है बच्चों के स्कूल में डायपर पहनकर आने की। यहां के स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे डायपर पहनकर आ रहे है। जिससे टीचर चिंता में डूब गए है। दरअसल यहां बच्चों को 18 से 24 महीनों की पॉटी ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन कई बच्चें इसमें पीछे रह जाते हैं।

हाल ही में स्कूल के टीचर तब हैरत में पड़ गए जब एक 11 साल का बच्चा भी डायपर पहनकर आ गया। स्विस फेडरेशन ऑफ टीचर्स के हैड ने इसे चिंताजनक करार दिया है। कहा जा रहा है कि स्विट्ज़रलैंड में मां-बाप बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग नहीं दे रहे है क्योंकि उन्हें डायपर ज्यादा सुविधाजनक लगता है। वहीं दूसरी ओर टीचर इस बात से परेशान है कि वे बच्चों को पढ़ाए या उनके डायपर बदलें।

इस तरह के मामले केवल स्विट्ज़रलैंड में ही नहीं बल्कि दूसरी जगहों से भी सामने आ रहे हैं। इनमें अमेरिका का शहर न्यूयॉर्क भी शामिल है।

न्यूयार्क में बढ़ रही प्रवासियों की संख्या, मेयर ने की आपातकाल की घोषणा
न्यूयार्क। अमेरिका में न्यूयार्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने प्रवासियों की बढती संख्या को देखते हुए उत्पन्न हुई संकट की स्थिति से निपटने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। अप्रैल से अब तक दक्षिणी सीमा से 17,000 से हजार अधिक प्रवासी शहर में पहुंच चुके है।

हाल के महीनों में टेक्सास , अरिजोन और फ्लोरिडा जैसे रिपब्लिकन राज्य प्रवासियों को लोकतांत्रिक क्षेत्रों में भेज रहे है। एडम्स ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सितंबर से हर दिन औसतन पांच से छह बसें शहर में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सिटी शेल्टर सिस्टम में पांच में से एक व्यक्ति वर्तमान में शरण चाहता है। आने वालों में अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनके स्कूल जाने वाले बच्चे हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल की सख्त जरुरत है।

एडम्स ने कहा कि न्यूयार्क के लोग नाराज है मैं भी गुस्से में हूं। शरण चाहने वाले हजारों का समर्थन करने के लिए कोई समझौता नहीं हुआ था और हम मदद करने की क्षमता की बाहरी सीमा तक पहुंच रहे हैं।

अमेरिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। ये प्रतिमा क्वीन्स काउंटी के एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पिछले दो हफ्ते में तोड़फोड़ की यह दूसरी घटना है। इसके पहले तीन अगस्त को भी कुछ लोगों ने इसी मूर्ति को गिरा दिया था। इस पर  कुछ लोगों ने कहा है कि अमेरिका में हिन्दूफोबिया अर्थात हिन्दुओं से नफरत बढ़ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस इस मामले को हेट क्राइम से जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने कहा, घटना साउथ रिचमंड हिल स्थित श्रीतुलसी मंदिर के पास की है। रात 1.30 बजे करीब छह अज्ञात लोग आए। उन्होंने यहां स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति तोड़ दी। अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर सड़क पर ग्रैंडपी और डॉग भी लिख दिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर भाग गए। असेंबली मेंबर जेनिफर राजकुमार ने इस घटना की निंदा की है। ये जानकर दुख हो रहा है कि सिंबल ऑफ पीस कहे जाने वाले महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ बदसलूकी की गई। ये हिंदूओं के खिलाफ बढ़ती नफरत भी दर्शाता है। अमेरिका में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी 2022 को खालिस्तान समर्थकों ने वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया था। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया था। जनवरी 2021 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में बापू की 6 फुट ऊंची प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। इससे पहले दिसंबर 2020 में वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने मौजूद बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। ये काम भी खलिस्तान समर्थकों ने किया था। इससे पहले जून 2020 में भी दूतावास के बाहर गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से नुकसान पहुंचाया।

गर हट जाए यह दो बाधा तो... न्यूयॉर्क सिटी की छवि देगा अपना शहर
कोटा । कोटा शहर को न्यूयॉर्क सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर को सुंदर और आकर्षक बनाया जा रहा है। जनता के लाखों रुपए कोटा को  स्मार्ट सिटी बनाने के लिए विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे हैं।  लेकिन इसके बावजूद दो बाधाओं पर अब तक ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहरवासियों का कहना है कि कोटा को न्यूयॉर्क  सिटी जैसा बनाने में सबसे बड़ी बाधा यहां के फुटपाथ पर निवास करने वाले श्रमिक, बेसहारा,पलायन कर रोजगार की चाह में आए मजदूर, व घुंमतु जाति के लोग हैं। इनका पुनर्वास करना जरूरी है। इसके साथ आम स्थानों पर फैली गंदगी का निस्तारण भी एक समस्या है। जब पर्यटक यहां आएं तो उन्हें साफ सुथरा और सुन्दर शहर के साथ,एक आत्म निर्भर स्वच्छ शहर नजर आएगा तो शहर की छवि को चार चांद लग सकेंगे। यदि पर्यटक यहां आएं और फुटपाथ पर सोते लोगों को देखें, या उनके पीछे भीख मांगते लोग नजर आएं तो इससे शहर की छवि ही प्रभावित होगी। वो शहर की एक अच्छी छवि अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे। शहर वासियों का मानना है कि विकास कार्यों के साथ इस कार्य पर ध्यान देने की जिम्मेदारी भी सभी जन प्रतिनिधियों की है।  विकास कार्य खत्म होने के साथ-साथ इनका पुर्नवास भी हो जाना चाहिए। तभी हमारा शहर न्यूयॉर्क सा  स्मार्ट शहर कहला सकता है। यहां न्यूयॉर्क सिटी की तर्ज पर तैयार हो रहा आॅक्सीजोन पार्क, चंबल रिवर फ्रंट, शहर का सिग्नल फ्री ट्राफिक, कोटा बैराज से रियासताकालीन चम्बल पुलिया तक 6 किमी में करीब 700 करोड़ की भारी भरकम लागत से बनने जा रहा रिवर फ्रंट बनारस के बाद भारत का अपनी तरह का केवल दूसरा हेरिटेज रिवर फ्रंट होगा।  मां चर्मण्यवती की सुंदर प्रतिमा, राजस्थान के वैभवशाली कला-संस्कृति-इतिहास और स्थापत्य की झांकी दिखाता हुआ देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र तभी बन पाएंगा जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है।

फैक्ट फाइल
700 करोड़ की भारी भरकम लागत से बन रहा है रिवर फ्रंट
शहरवासियों का कहना है कि कोटा को न्यूयॉर्क  सिटी जैसा बनाने में सबसे बड़ी बाधा यहां के फुटपाथ पर निवास करने वाले श्रमिक, बेसहारा, पलायन कर रोजगार की चाह में आए मजदूर व घुंमतु जाति के लोग हैं।

फुटपाथ वाहनों से बचाव के लिए, सोने के लिए नहीं
शहर में एक बड़ा तबका आज फुटपाथ पर अपना जीवन व्यापन कर रहा है। कई बार इनको आश्रय स्थलों पर पहुंचाया लेकिन ये लोग फिर से यहां आकर बस जाते हैं। शहर में फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों को वाहनों से बचाव के लिए बनाए जाते हैं ना की सोने के लिए। फुटपाथ पर सोने वाले मजदूर, श्रमिक,घुमंतु जब हटाने जाते हैं तो उनका एक ही कहना है हम भी देश के नागरिक हैं। हम वोट देते हैं। फिर हमारे घर क्यों नहीं य ऐसे में हम भी निरुत्तर हो जाते हैं। शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण और गंदगी से निजात मिलने पर ही शहर सुंदर होगा।
-शशि प्रभा, कांस्टेबल

चुनाव जीतते ही भूल जाते हैं
शहर में करोड़ रुपए  विकास पर खर्च किए जा रहे हंै लेकिन श्रमिक, दिहाडी मजदूर, घुमंतु जाति के लोगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इन लोगों के लिए कोई पुनर्वास योजना नहीं होने और खानाबदोश जीवन जीने से इनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। चुनाव होते हैं तो इनको किराया ,खर्चा देकर गांवों तक ले जाते हंै और चुनाव जीतते ही इनको भूल जाते हंै। सरकार की ओर से घुमंत जातियों, मजदूरों के लिए अनेक योजना तो चला रखी है लेकिन इन लोगों को इसका लाभ ही नहीं मिल पाता है। जिसके कारण ये शहर के फुटपाथ पर जान जोखिम में डालकर अपना जीवन यापन करने को मजबूर हंै।
-मनोज शर्मा, अधिवक्ता

सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी
फुटपाथ पर रहने वाले अधिकांश मजदूरों व घुमंतू जाति के लोगों के पास उनका वोटर आईडी व आधार कार्ड है। हम लोग कई बार प्रशासन से हमारे स्थाई रैन बसरे के  लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। कोटा के सभी पार्टियों के जन प्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि वह हमारे पुनर्वास की समस्या को हल करवाएं। जन प्रतिनिधि हमारे पास तो चुनाव के समय वोट लेने के लिए आते हैं। उस समय हमको वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है, बाकी समय रोड पर मरने के लिए छोड़ देते हैं। अच्छा घर मिले तो कौन फुटपाथ पर सोना चाहता है।
-जीतू मोगिया, दशहरा मैदान  फुटपाथ निवासी

कर रहे हैं खानाबदशों का पुनर्वास
शहर को न्यूयॉर्क सिटी की तर्ज पर विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फुटपाथ पर सोने वाले मजदूरों, खानाबदोश लोगों के पुनर्वास का कार्य किया जा रहा है। पहली प्राथमिकता में इनको सामुदायिक भवनों व आश्रय स्थलों में भेजा जाएगा। निगम की ओर से इनको आश्रय स्थलों पर पहुंचाने के लिए अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह लोग यहां से हटना ही नहीं चाहते है। अतिक्रमण दस्ते की मदद से इनको सामुदायिक भवनों ,आश्रय स्थलों पर शिफ्ट किया जाएगा। शहर में जहां- जहां गंदगी है इसका स्थाई समाधान किया जाएगा। यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटक न्यूयॉर्क सी छवि लेकर जाएंगे।
-मंजू मेहरा, महापौर  कोटा उत्तर नगर निगम

फुटपाथ पर रहने वालों का करेंगें स्थाई समाधान
मंत्री के निर्देश के बाद से ही फुटपाथ पर रहने वालों को आश्रय स्थलों, रैनबसेरा और सामुदायिक भवनों में शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके स्थाई समाधान के लिए शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा। शहर में गंदगी और अतिक्रमण पर निगम का पूरा फोकस है। कोटा को ग्रीन और क्लीन करने के लिए दृढ संकल्पित हैं।
-राजीव अग्रवाल, महापौर, नगर निगम कोटा दक्षिण

फुटपाथ पर रहने वालों का पुर्नवास पहली जरूरत
औद्योगिक शहर का तमगा छिन जाने के बाद तेजी से तरक्की करते इस शहर ने कोचिंग सिटी  का नया तमगा हासिल कर लिया। अब इस शहर की आबोहवा से लेकर अर्थव्यवस्था-कारोबार तक नई करवट लेने की तैयारी में हैं । कोटा शहर राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अहम पर्यटन स्थलों में शुमार होने की तैयारी में है। लेकिन शहर की सुंदरता को फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले श्रमिक, घुमंतु जाति के लोग प्रभावित करते हैं। हम यह नहीं कहते कि इन्हे हटा दिया जाए अपितु इनका पुनर्वास किया जाना चाहिए । हाल ही में फुटपाथ पर सोने से एक परिवार उजड गया। कोटा को न्यूयॉक की तर्ज पर लाख विकसित कर लिया जाए जब तक फुटपाथ पर सोने वालों और यहां फैली गंदगी को दूर नहीं किया जाता तब तक विकास कार्य बेकार ही साबित होंगे।
-कुंज बिहारी, अध्यापक

गंदगी धूमिल करती कोटा की स्मार्ट छवि को
कोटा शहर में चल रहे विकास कार्य आने वाले समय में कोटा को प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी अलग पहचान दिलाएंगे। जिस प्रकार के कार्य कोटा शहर में चल रहे वह न्यूयॉर्क सिटी से कम के नहीं है । लेकिन इन विकास कार्यो को लोगों सहजकर रखने के साथ कोटा को ग्रीन सिटी व क्लीन सिटी रखना होगा। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के समाने शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर यहां की छवि को धूमिल कर रहे हैं। यूआईटी, दोनों नगर निगम सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखे और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त जुर्माना और सजा का प्रावधान रखे तभी कोटा न्यूयॉर्क जैसा साफ सुथरा शहर बन सकेगा।
-शालिनी भारती, प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज कोटा

न्यूयॉर्क सिटी पार्क को टक्कर देगा आॅक्सीजोन पार्क
ऑक्सीजोन का निर्माण कोटा शहर के बीचों-बीच झालावाड़ रोड में आईएल की खाली जमीन पर किया जा रहा है।  जिसमें 75 एकड़ में 80 करोड़ की लागत से एक ऐसा भव्य और विशाल पार्क तैयार किया जा रहा जो दुनिया के मशहूर मैड्रिड पार्क और न्यूयॉर्क सिटी पार्क को टक्कर देगा।  पिकॉक पार्क, उल्टा पिरामिड, साइंस पार्क, वॉकवे के साथ बहती कैनाल, पांच सुंदर तालाब के साथ 12 हजार पेड़ इस पार्क को अद्भुत बनाएंगे। लेकिन इस पार्क तक पहुंचने से पहले पर्यटकों को शहर में फैले रोड किनारे के अतिक्रमण और गंदगी के नजारे भी दिखाई देंगे जो शहर की छवि को धूमिल करेंगे।  विदेशी पर्यटक जहां यहां की कलात्मक वस्तुओं की तारीफ करेंगे वहीं शहर की गंदगी और अतिक्रमण देखकर शहर की रेटिंग कम देंगे जिससे पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा। इस छवि को सुधारने के लिए शहर अतिक्रमण मुक्त करना होगा।
-सुधीर शर्मा, निदेशक नर्सिंग कॉलेज

पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज
न्यूयॉर्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने तरावीह की नमाज को न्यूयॉर्क के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर अदा किया है। अपनी तरह की इस दुर्लभ घटना में हजारों की तादाद में मुस्लिम इकट्ठा हुए और शनिवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने पर तरावीह की नमाज पढ़ी। इस बीच मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है।

लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं
आयोजकों ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम शांति का धर्म है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान का ऐलान किया गया था। इस बीच टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यह टॉप ट्रेंड पर भी रहा।