muslims - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सौग़ात-ए-मोदी अभियान के ज़रिए ईद पर मुस्लिमो को रिझाने की कोशिश, आज से किट बांटना शुरू
जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मुस्लिमो को रिझाने के लिए आज से सौगात-ए-मोदी किट वितरण कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसकी शुरुआत आज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से कर रहे हैं। इसमें जरूरतमंद मुस्लिम बहनों को राशन ​सामग्री का किट वितरित किया जाएगा। प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओंं में करीबन 1 लाख 786 जरूरतमंद बहनों को यह ​किट वितरित किए जाएंगे।

किट वितरित करने वाले सौगात ए मोदी किट में खाद्य सामग्री में आटा, दाल, चावल, तेल के अलावा कपड़े, सेवईं, खजूर, मेवे और चीनी शामिल होंगे। प्रत्येक पदाधिकारी एक मस्जिद कमेटी के सहयोग से 100 ज़रूरतमंद व्यक्तियों को चिह्नित कर उन तक  सौग़ात - ए - मोदी किट उपहार स्वरूप पहुंचाने का काम करेंगे। ऐसे ही मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज़ एवं भारतीय नववर्ष के आयोजनों में शामिल होकर जरूरतमंदों को सौग़ात - ए - मोदी किट वितरीत कर गंगाजमनी तहज़ीब की मिसाल पेश करेगा।

मुस्लिमों को धर्म आधारित आरक्षण संविधान की मूल भावना के खिलाफ : भजनलाल शर्मा
जयपुर/ लखनऊ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण नहीं मिलने वाला हैं। उन्होंने कहा कि जो संविधान में निर्मित है, उसी आधार पर आरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण की सभी पराकाष्ठाएं पार कर पिछड़े वर्ग के आरक्षण का हक मुस्लिम जातियों को देने का महापाप किया है।

सीएम उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान में पिछली सरकार के कामों की जांच हो रही है, होनी भी चाहिए। अगर किसी ने गलत काम किया है तो उसकी जांच भी होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 118 मुस्लिम जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल कर इन्हें असंवैधानिक रूप से आरक्षण देने का महापाप किया है। कलकत्ता हाइकोर्ट ने ऐतिहासिक निर्णय देते हुए 2010 से 2024 तक मुसलमानों को जारी सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस निर्णय को मानने से इन्कार कर लोकतंत्र और न्यायिक व्यवस्था की गरिमा को धूमिल करने का काम कर रही है। उनकी इस अराजकतावादी राजनीति का जवाब पश्चिम बंगाल की जनता लोकसभा चुनाव में दे रही है।

कांग्रेस-सपा के युवराज की करारी हार होगी
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के युवराज राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में गठबंधन कर मैदान में उतरे थे। जैसे ही नतीजे आए उन्होंने हथियार डाल दिए। इन लोकसभा चुनावों में भी इतिहास फिर दोहराया जाएगा और कांग्रेस के युवराज और समाजवादी प्रमुख को करारी हार मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राजनेताओं के व्यवहार में भी बड़ा बदलाव आया है। अब नेता कुर्ते के उपर जनेऊ पहनने और मंदिर जाने लग गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने स्वीकारा है कि कैसे उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में संविधान को बदलकर इसकी मूल भावना की धज्जियां उड़ायीं।

मुसलमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए : लालू यादव
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम आरक्षण का समर्थन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। लालू यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुस्लिम आरक्षण के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा मुसलमान को आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने साथ ही एक बार फिर दोहराया कि नरेंद्र मोदी संविधान लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। यह बात जनता समझ गई है ।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी लगातार अपनी चुनावी सभाओं में विपक्षी इंडी गठबंधन के नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि विपक्ष दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को छीन कर मुसलमानों को देना चाहता है जबकि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।लालू यादव ने कहा अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा कि वह अपनी  हार तय देखकर इतना डर गए हैं कि वह सभी को भडक़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक संपन्न दो चरण के चुनाव में वोट इंडी गठबंधन की ओर ही जा रहा है ।

भाजपा ने दो मुस्लिमों को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नये केन्द्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी जिनमें नौ महिलाएं एवं दो मुस्लिम शामिल हैं।

पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में नौ महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

केरल के अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश के तारिक मंसूर के रूप में दो मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बंडी तथा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से विधान परिषद सदस्य डॉ. राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

नयी सूची में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के केन्द्र में बदलाव का है। उन्हें भोपाल से हटा कर लखनऊ भेजा गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

सूची इस प्रकार है :

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :-  डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पाण्डेय, रेखा वर्मा, डी के अरुणा, एम. चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत बाजपेई, लता उसेंडी और तारिक मंसूर।

राष्ट्रीय महासचिव:  अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार गौतम, तरुण चुघ, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंडी और राधामोहन अग्रवाल।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री : बी एल संतोष

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री : शिवप्रकाश (केन्द्र : लखनऊ)

राष्ट्रीय सचिव:  विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना, डॉ. अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओम प्रकाश ध्रुवे, ऋतुराज सिन्हा, आशा लाकड़ा, कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेन्द्र सिंह नागर और अनिल एंटनी

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : राजेश अग्रवाल

राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष : नरेश बंसल

जिहाद का आयात करेंगे तो खिलाफत बनना तय, फ्रांस दंगे से यूरोप में निशाने पर आए मुस्लिम
पेरिस: फ्रांस में 17 साल के नाहेल एम की पुलिस की गोली से मौत के बाद पूरे देश में दंगे देखे जा रहे हैं। शनिवार को नाहेल का अंतिम संस्कार हुआ तब भी हिंसा देखी गई। धर्म से नाहेल एक मुस्लिम था और वह एक अफ्रीकी-फ्रेंच नागरिक था। इस दंगे के बाद अब मुस्लिम सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जा रहे हैं। यूरोप के बड़े-बड़े नेता सीधे तौर पर इसे अफ्रीकी और मुस्लिम शरणार्थियों के आने से पैदा होने वाली समस्या से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया ऐसे पोस्ट से भरा है, जिसमें कहा जा रहा है कि मुस्लिम शरणार्थी किसी भी देश में जाकर वहां के नियम नहीं मानते और हिंसा करते हैं। यूरोप में अब इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि इस तरह के हिंसा की आग कहीं बाकी देशों में न फैल जाए। ब्रिटेन की पार्टी ब्रिटेन फर्स्ट के नेता पौल गोल्डिंग ने फ्रांस की हिंसा का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दंगाइयों ने फ्रांस के एक पुलिस स्टेशन पर रॉकेट वाले ग्रेनेड दागे। अगर यह गृह युद्ध नहीं है तो हम जानते हैं कि यह क्या है। पूरी दुनिया का सोशल मीडिया फ्रांस में होने वाली हिंसा से भरा हुआ है। इसमें फ्रांस की एक बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी को भी आग के हवाले कर दिया गया, जिसकी तुलना नालंदा विश्वविद्यालय पर हमले से की जा रही है।

पोलैंड के पीएम ने कसा तंज
पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविएकी ने फ्रांस के दंगों पर तंज कसा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जलता हुआ फ्रांस दिख रहा है और वहीं वीडियो के बीच में शांति और सुकून वाला पोलैंड है। यूरोप में पोलैंड उन देशों में से एक है, जिसमें एक भी अवैध मुस्लिम शरणार्थी नहीं है। पोलिश नेता डोमिनिक टार्जिंस्की का एक पुराना टीवी इंटरव्यू ऐसे दंगों के बाद एक बार फिर वायरल हो गया है, जिसमें वह कहते हैं कि पोलैंड ने जीरो मुस्लिम शरणार्थियों को देश में आने की जगह दी है। इस पर एंकर पूछती है कि क्या आपको इस पर गर्व है, जिस पर वह कहते हैं कि हमने 20 लाख यूक्रेनियों को शरण दी है जो शांति से यहां रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। अवैध मुस्लिमों के न होने से हमारा देश सुरक्षित है। कोई भी दंगा नहीं हुआ और न ही आतंकी हमला।

नीदरलैंड के सांसद ने जताई नाराजगी
नीदरलैंड के दक्षिणपंथी सांसद गिर्ट विल्डर्स भी इस दंगे के कारण मुस्लिमों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आप जिहाद का आयात करेंगे तो हैरान मत होइए कि आप खिलाफत बन जाएं। गिर्ट ने दंगों से जुड़े कई वीडियो शेयर किए। एक वीडियो जिसमें दुकानों को लूटा जा रहा है उसे ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, मल्टी कल्चरल लूटिंग। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, स्वीडन में कुरान जलाने भर से इस्लामी सरकारें और मुल्ला नाराज हैं, लेकिन उनकी हिंसक विचारधारा को मानने वाले लोग फ्रांस को जला रहे हैं और वह पूरी तरह चुप हैं। पाखंडी।

हज के लिए उमड़े लाखों मुसलमान, मालामाल हुआ सऊदी अरब
रियाद। सऊदी अरब के पवित्र मक्का शहर में लाखों की तादाद में दुनिया के 160 देशों से मुसलमान हज करने के लिए पहुंचे हैं। करीब 42 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी में बुधवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म को अदा किया गया। सऊदी अरब का दावा है कि रेकॉर्ड 25 लाख लोग हज और उमरा के लिए मक्का पहुंच सकते हैं जो हज यात्रा के इतिहास में रेकॉर्ड होगा। हालांकि अभी यह आंकड़ा 18 लाख तक ही पहुंचा है। कोरोना महामारी के बाद पहली बार बिना किसी प्रतिबंध के हज का आयोजन किया गया है। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल केवल 10 लाख लोगों को ही हज की अनुमति दी गई थी। वहीं साल 2020 में केवल 10 हजार और साल 2021 में 59 हजार लोगों को इसकी अनुमति दी गई थी। सऊदी अरब में एक बार फिर से लाखों मुसलमानों के पहुंचने से प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बहुत खुश होंगे।

दरअसल, तेल की खान कहे जाने वाले सऊदी अरब को भविष्य की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा डर सता है। सऊदी अरब को अब यह महसूस होने लगा है कि अगर तेल के भंडार जल्द खत्म हो गए तो क्या होगा। वह भी तब जब दुनिया अब इलेक्ट्रानिक कारों की ओर बढ़ रही है और उसमें तेल की जरूरत नहीं होती है। यही वजह है कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में विजन 2030 का प्लान बनाया गया है। इसके तहत सऊदी अरब देश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना चाहता है। सऊदी अरब की नजर हज और उससे होने वाली अरबों डॉलर की कमाई पर है और इसी वजह से वह इसे जमकर बढ़ावा दे रहा है।

हज से 350 अरब डॉलर की आय का अनुमान
ताजा अनुमानों के मुताबिक वैश्विक बाजार में सऊदी अरब का हज टूरिज्म मार्केट 7 प्रतिशत सीएजीआर की दर से बढ़ने का अनुमान है। सऊदी अरब का हज और उमरा टूरिज्म बाजार साल 2032 तक 350 अरब डॉलर की आय तक पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के पहले अनुमान लगाया गया था कि साल 2022 तक 10 दिन तक चलने वाले हज से होने वाली आय 30 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी और 1 लाख लोगों को हर साल नौकरियां मिलेंगी। उस समय 21 लाख लोगों के सऊदी अरब पहुंचने का अनुमान था। कोरोना महामारी की वजह से जायरीन की संख्या में गिरावट आई थी लेकिन इस साल यह 18 लाख को पार कर गई है। सऊदी सरकार चाहती है कि साल 2030 तक हजयात्रियों की संख्या 30 लाख को पार कर कर जाए जिसे विश्लेषक बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी लक्ष्य मान रहे हैं। खबरों के मुताबिक कोरोना महामारी से सऊदी अरब जल्दी ही उबर गया है। यह सऊदी प्रिंस के साल 2030 के विजन के लिए बहुत अच्छा संकेत माना जा रहा है। सऊदी प्रिंस साल 2030 तक तेल से अपनी निर्भरता को घटाना चाहते हैं और अर्थव्यवस्था में विविधता लाना चाहते हैं। सऊदी अरब सरकार ने हज को बढ़ावा देने के लिए मक्का में अरबों डॉलर खर्च करके बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे को बनवाया है।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर व जिंदल की गिरफ्तारी के लिए हजारों मुसलमानों ने निकाला शांतिपूर्वक जुलूस
अजमेर। पैगम्बर मौहम्मद साहब के बारे में मिथ्या बयान देकर उनकी शान में गुस्ताखी करने व उनके मानने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। जुलूस में शामिल लोग ज्ञापन देने के बाद तत्काल अपने ठिकानों को लौट गए।

मौन जुलूस के घोषित कार्यक्रम के अनुसार दरगाह क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। अधिकांश लोग घरों से काली पट्टी बांधकर निकले। सुबह से जगह-जगह काली पट्टी बांधना शुरू हो गया था। जुमा की नमाज से पहले और बाद में जुलूस में शामिल होने वालों के हाथों में काली पट्टी बांधी गई। जुलूस में शामिल अनेक लोगों ने अपनी मांग लिखी तख्तियां ले रखी थीं। जुमा की नमाज के बाद दरगाह के निजामगेट पर जुलूस के संबंध में कुछ लोगों ने बयानबाजी की। जुलूस शांतिपूर्वक दरगाह बाजार से प्रारंभ होकर देहली गेट, महावीर सर्किल, आगरा गेट से सूचना केन्द्र चौराहा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर कुछ लोगों ने नारे लगाने का प्रयास किया, किंतु उपस्थित अन्य लोगों ने रोक दिया। जुलूस में आठ हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर काजी तौसिफ अहमद, दरगाह दीवान के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती, यादगार अंजुमन के सदर सुब्हान चिश्ती, पूर्व विधायक कय्यूम खान आदि अनेक लोगों ने कलक्टर को राष्टÑपति के नाम का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के तत्काल बाद ही जुलूस में शामिल लोगों की रवानगी शुरू हो गई। करीब एक घंटे में कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास जमा भीड़ छट गई। आयोजकों ने जुलूस में शामिल होने व सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।

जिला व पुलिस प्रशासन ने जुलूस की भीड़ का अनुमान लगाते हुए उसके रास्ते को पहले से ही खाली करवाकर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन किया था, जिससे जुलूस के कारण आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। संपूर्ण जूलूस पर निगरानी रखने के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। ड्रोन से भी नजर रखी गई।

पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत में जले शहर, पाक को दिख रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इस्लामाबाद। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत के अलग-अलग हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद बवाल देखने को मिला। पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है। पाकिस्तान ने इस घटना की आलोचना की है। भारत में पत्थरबाजी, आगजनी की घटनाएं पाकिस्तान को शांतिपूर्ण नजर आती है। पाकिस्तान का कहना है कि जो लोग शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे

पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारत के अलग-अलग राज्यों में भारतीय अधिकारियों ने अंधाधुंध और व्यापक रूप से क्रूर बल का इस्तेमाल किया है। रांची में दो निर्दोष मुस्लिम प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। बाद में उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पाकिस्तान में भी शुक्रवार को बवाल को इस घटना के चलते प्रदर्शन हुआ था।
पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है

पाकिस्तान ने बयान में आगे कहा कि यह भारत सरकार की दमनकारी हिंदुत्व से प्रेरित बहुसंख्यकवादी नीति का एक उदाहरण है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों को सताना है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत सरकार मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, जिसकी वह निंदा करते हैं। आगे कहा गया कि पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है। बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा को और भी बढ़ाएंगी।
पाकिस्तान ने एक्शन लेने की मांग की

पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भारत सरकार से एक बार भी अपील की है कि वह अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर एक्शन लें। इसके अलावा पाकिस्तान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और भारत को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिमों के अधिकारों के हनन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

केकड़ी में सैकड़ों मुस्लिमोें ने निकाला मौन जुलूस
केकड़ी। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मौन जुलूस निकाला तथा राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया।

मौन जुलूस भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां पर भट्टा कॉलोनी के पेश इमाम मौलाना रुकमूद्दीन ने संबोधित किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल की फोटो युक्त तख्तियां जलाई तथा बाद में एसडीएम आॅफिस में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदुस्तान एक शांतिप्रिय देश है और सभी हिंदू मुस्लिम अपनी एकता की मिसाल कायम रखते हुए अपना साधारण जीवन यापन करते आ रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने मोहम्मद साहब की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे मुस्लिम धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ज्ञापन देने के दौरान भट्टा कॉलोनी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रुकनुद्दीन, बस स्टैंड मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सईद रजा,रिसाला मस्जिद के मौलाना अहमद रजा, कटला मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अशरफ अजमेरी,शहर काजी मौलाना निसार अहमद सहित मुस्लिम समाज के मोहम्मद सईद नकवी, जुबीन खान, सरफराज गोरी, इंसाफ अली शोरगर, अब्दुल खलील हमाल, हबीब पठान, अब्दुल जब्बार मंसूरी, अल्ताफ रंगरेज, एडवोकेट मोहम्मद सलीम गोरी, पीर मोहम्मद, वफाती मोहम्मद अली, पार्षद मोहम्मद आसिफ सहित सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

स्वीडन में मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को जलाया, दंगे भड़के, तीन लोग घायल
स्टॉकहोम। स्वीडन में अति दक्षिणपंथी अप्रवासी विरोधी समूह की ओर से  मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान को  जलाये जाने के बाद दंगे भड़क उठे हैं। पुलिस ने रविवार को दंगाइयों को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि करीब 150 लोगों की भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया और कई वाहनों में आग लगा दी। करीब 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन आंदोलन का नेतृत्व करने वाले डेनमार्क मूल के स्वीडन के चरमपंथी रासमस पलुदान ने कहा कि उन्होंने इस्लाम के सबसे पवित्र ग्रंथ को जला दिया है और ऐसा दोबारा भी करेंगे।

नेता ने रविवार को नोरकोपिंग में एक और रैली आयोजित करने की धमकी दी थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के प्रदर्शनकारी भी वहां एकत्रित हो गये। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले की चपेट में आने और दंगाइयों के तीन लोगों को निशाना बनाने के बाद उन्होंने चेतावनी देने के लिए गोलियां चलायीं। अति दक्षिणपंथी समूह ने स्टॉकहोम के उपनगरों और ङ्क्षलकोङ्क्षपग और नॉरकोङ्क्षपग शहरों समेत जहां भी कार्यक्रमों की योजना बनायी थी, वहां गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ङ्क्षहसा में कम से कम 16 पुलिस अधिकारियों के घायल होने और कई पुलिस वाहनों को नष्ट किये जाने की सूचना मिली थी।

स्वीडन के राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख एंडर्स थॉर्नबर्ग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस अधिकारियों की जान जाने को लेकर कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी हिंसक दंगे देखे हैं। लेकिन यह कुछ और ही है। स्वीडन के दक्षिणी क्षेत्र लैंडस्क्रोना में कुछ प्रदर्शनकारियों ने कारों, टायरों और कचरे के डिब्बों में आग लगा दी, जबकि अन्य ने यातायात को बाधित करने के लिए अवरोध खड़ा कर दिया। इसी तरह के प्रदर्शन देश के तीसरे सबसे बड़े शहर माल्मो में भी हुए, जिसमें एक सिटी बस और अन्य सामानों को आग के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है कि डेनमार्क के वकील पलुदान ने 2017 में स्ट्रैम कुर्स या हार्ड लाइन की स्थापना की, जो अब अपने प्रवासर विरोधी और इस्लाम विरोधी एजेंडे के लिए जाना जाता है। उन्हें डेनमार्क में नस्लवाद सहित विभिन्न अपराधों के लिए 2020 में एक महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने फ्रांस और बेल्जियम सहित अन्य यूरोपीय देशों में भी कुरान को जलाने की योजना बनाने की कोशिश की थी।

पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज
न्यूयॉर्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने तरावीह की नमाज को न्यूयॉर्क के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर अदा किया है। अपनी तरह की इस दुर्लभ घटना में हजारों की तादाद में मुस्लिम इकट्ठा हुए और शनिवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने पर तरावीह की नमाज पढ़ी। इस बीच मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है।

लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं
आयोजकों ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम शांति का धर्म है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान का ऐलान किया गया था। इस बीच टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यह टॉप ट्रेंड पर भी रहा।