shekhawat gehlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेट्रोल-डीजल पर घमासान: छोटी सी राहत देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करे गहलोत : शेखावत
जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जिसमें देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिलता है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री भारत सरकार पर दोषारोपण करते हुए अपने कर्तव्य से मुक्त होना चाहते है। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री की तरफ देख रही है। छोटी सी राहत देने देकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय कुछ बड़ा करने पर विचार करना चाहिए।

क्रीड़ा भारती जोधपुर प्रांत के कार्यक्रम के बाद शेखावत ने कहा कि लंबे समय से विश्व स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही थी, जिसका भार जनता पर बढ़ रहा था। एक बार फिर मोदी सरकार ने बड़ी कटौती केंद्र के टैक्स में कर जनता को राहत प्रदान की है। करीब 9.50 रुपए पेट्रोल, 7 रुपए डीजल और गैस में 200 रुपए सब्सिडी का प्रावधान किया है। मुझे ऐसा बताया गया है कि राज्य सरकार ने भी सुबह 2.48 रुपए पेट्रोल और 1.07 रुपए डीजल पर कटौती करने की घोषणा की है। यह कहूंगा कि अभी भी राजस्थान के चारों तरफ जो प्रदेश है, उनमें यहां से सस्ती दर पर पेट्रोल-डीजल मिलता है। राजस्थान सरकार को एक बार फिर इस पर विचार करना चाहिए।

गहलोत के बयान पर शेखावत और राठौड़ का पलटवार, शेखावत बोले, 'गहलोत जी क्या यह सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देना नहीं'
जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करौली उपद्रव को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से जोड़ने की आलोचना की। शेखावत ने कहा कि गहलोत के पूरे वक्तव्य में एक गौर करने लायक पंक्ति है कि कौन सा धर्म कहता है कि आप नारे इस प्रकार से लगाओ कि दूसरे धर्म को पीड़ा हो और वहां पर दंगे भड़क जाएं।

शेखावत ने कहा कि आपने तो फैसला सुना दिया के एक पक्ष संपूर्णतः गलत है और दूसरा पूरा साफ। शेखावत ने पूछा कि क्या यह बयान सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करौली दंगे में जिस पर आरोप आया है, उसका संबंध कांग्रेस से है। हम उसका धर्म नहीं, उसकी करतूत देख रहे हैं, लेकिन आप तुष्टीकरण में लगे हैं।

मुख्यमंत्री का बयान करौली दंगाइयों को क्लीन चिट दे रहा: राठौड़
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में घटित भाजपा नेताओं का जांच प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को करौली जाने से पहले भाजपा ऑफिस में पत्रकारों से रूबरू हुआ ।राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह बयान की करौली में रैली के दौरान धर्म धर्म संप्रदाय के खिलाफ नारे लगाने से मामला भड़का, दंगाइयों को एक तरह से क्लीनचिट दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के नेता राजस्थान में आकर आग लगाकर जा रहे हैं। यह हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण बयान है। उन्होंने यह भी कह दिया है कि अब राजस्थान चुनावी मोड़ पर आ गया है, और यहां इस तरह की घटनाएं देखने को मिलेगी । इससे साफ है कि अशोक गहलोत के बचे हुए शासन में दंगे भी होंगे और तनाव भी व्याप्त होगा। कहा कि राजस्थान में करौली दंगे से पहले पीएफआई संगठन ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर कहा था कि आगामी कुछ दिनों में राजस्थान में तनाव व्याप्त हो सकता है। यह वही संगठन है जिसे देश के 14 राज्यों ने प्रतिबंधित कर रखा है, लेकिन राजस्थान में इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया हुआ है ।कई घटनाओं में इस संगठन की संदिग्ध भूमिका रही है।

इंटेलिजेंस ने इसे सिम्मी से संबंध रखने वाला संगठन करार दिया है। इसके बावजूद राजस्थान में इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होना गंभीर विषय है। कहा कि करौली, कोटा, बारां, छबड़ा सहित पिछले दिनों कई जिलों में हुए तनाव में इस संगठन की भूमिका संदिग्ध रही है। फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राजस्थान में अब तक हुई सांप्रदायिक घटनाओं पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। पिछले साल 36000 मुकदमे दर्ज हुए  । जिनमें से केवल 6000 मामलों में अनुसंधान पूरा हुआ है ।बाकी मामलों में अभी अनुसंधान भी पूरा नहीं हो सका है। इससे ही राजस्थान की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजस्थान में बेरोजगारी चरम पर है।32 फीसदी से ज्यादा प्रदेश की बेरोजगारी दर है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जांच दल आज करौली जा रहा है और अगले 3 दिन में इस पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी।