hollywood - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Golden Globes 2026: कौन है ओवेन कूपर? जिन्होनें 16 साल की उम्र में जीता गोल्डन ग्लोब अवार्ड
लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक गोल्डन ग्लोब अवाड्‌र्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है और इस बार मात्र 16 साल के ओवेन कूपर ने सहायक अभिनेता का खिताब अपने नाम करके गोल्डन ग्लोब्स में इतिहास रच दिया है। वह टेलीविजन में बतौर सहायक अभिनेता यह सम्मान जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए हैं। वैरायटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिर्फ 16 साल की उम्र में एडोलेसेंस स्टार ने क्रिस कोल्फर को पीछे छोड़ दिया, जो 2010 में 'ग्ली' के लिए यह अवॉर्ड जीतने के समय 20 साल के थे। हरेक साल यह अवार्ड उनको प्रदान किया जाता है जिन्होंने फिल्मों में अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय, कहानी और उन्नत तकनीक से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली हो।

इस जीत के साथ कूपर अब तक के दूसरे सबसे कम उम्र के मेल गोल्डन ग्लोब विजेता भी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड अभी भी रिकी श्रोडर के नाम है, जो 1980 में 'द चैम्प' के लिए न्यू स्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने के समय मात्र 9 साल के थे। कूपर ने सम्मान लेते हुए कहा, यहां गोल्डन ग्लोब्स में खड़ा होना बिलकुल भी असली नहीं लग रहा है। कूपर का यह कहना था कि दर्शक हंसी को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद अविश्वसनीय यात्रा रही है। इन लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।

कूपर ने अपने शुरुआती अभिनय के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक समय अपनी ड्रामा क्लास में एकमात्र लड़के थे। हालांकि, उन्होंने माना कि यह 'शर्मनाक' था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर दिन सीखते रहे। खासकर कमरे में मौजूद अभिनेताओं से। कूपर के लिए गोल्डन ग्लोब सम्मान एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिन्होंने हाल ही में एक लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में बेहतरीन सहायक अभिनेता के लिए एमी जीता था, जिससे वह एमी के इतिहास में सबसे कम उम्र के मेल अभिनेता विजेता बन गए। वैरायटी ने बताया कि नेटफ्लिक्स की एडोलेसेंस में जेमी मिलर के रूप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई।

उल्लेखनीय है कि सहायक अभिनेता श्रेणी में कूपर का मुकाबला जिन अभिनेताओं से था वे थे- एशले वाल्टर्स (एडोलेसेंस), बिली क्रूडुप (द मॉर्निंग शो), जेसन आइजैक (द व्हाइट लोटस), ट्रामेल टिलमैन (सेवरेंस) और वाल्टन गोगिन्स (द व्हाइट लोटस)। एडोलेसेंस एक प्रमुख अवॉर्ड दावेदार के रूप में उभरी है। एमी में कूपर की जीत के अलावा सीरीज ने बेस्ट लिमिटेड सीरीज, स्टीफन ग्राहम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और एरिन डोहर्टी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान जीता।

कूपर को क्रिटिक्स चॉइस सम्मान और गोथम टीवी सम्मान भी मिला है और वह वर्तमान में एसएजी-एएफटीआरए अभिनेता सम्मान के लिए नामांकित हैं। इस साल सीरीज को पांच गोल्डन ग्लोब नामांकन मिले, जिसमें कूपर और वाल्टर्स, स्टीफन ग्राहम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता इन ए लिमिटेड सीरीज, एरिन डोहर्टी को सहायक अभिनेत्री और बेस्ट लिमिटेड सीरीज के लिए नामांकन शामिल हैं।

सहायक अभिनेता श्रेणी में कॉमेडी, ड्रामा और लिमिटेड सीरीज सहित सभी टेलीविजन जॉनर शामिल हैं। पिछले साल के विजेता शोगुन के लिए तादानोबू असानो थे। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स की आयोजक निक्की ग्लेजर हैं और यह बेवर्ली हिल्टन होटल से सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा। टेलीकास्ट का प्रोडक्शन डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने किया है, जिसमें ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

हॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़! इस फेमस सिंगर का 59 की उम्र में निधन
मुंबई। हॉलीवुड से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, ‘ऑल्ट कंट्री’ नाम से मशहूर सिंगर टॉड स्नाइडर का आज सुबह उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टि उनके परिवार से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी हुए और उन्होंने सिंगर की फोटो का सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

इलाज के दौरान हुई मौत

दरअसल हाल ही में, टॉड को चोट लग गई ​थी, जिसके इलाज के लिए उनको अस्पताल जाना पड़ा था, जिसके बाद आज सुबह उनके निधन की खबर सामने आई। अस्पताल से खबर आने के बाद टॉड की म्यूजिक कंपनी रिकॉर्ड लेबल ने और उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की। टॉड के निधन के बारे में उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि-नमस्ते दोस्तों, हम आपके साथ एक बेहद दुखद खबर शेयर करना चाहते हैं। हम आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले टॉड अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे थे, लेकिन उनको यहां आने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिसके बाद हमने उनको हेंडरसनविले, टेनेसी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां पर हमें पता चला कि उनको निमोनिया हो गया है जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार आज उनकी मौत हो गई।

कौन थे टॉड स्नाइडर?

बता दें कि, टॉड स्नाइडर ने साल 1990 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत से पहले ‘जस्ट लाइक ओल्ड टाइम्स’ सिंगर ने बिली जो शेवर और जिमी बफेट से गाना सीखा था। साल 2004 में इन्होंने अपना पहला स्टूडियो एलबम ‘ईस्ट नैशविले स्काईलाइन’ रिलीज किया, जिसके बाद इनको काफी शोहरत हासिल हुई और ये रातोंरात फेमस हो गए।

हॉलीवुड में काम करना चाहती है तृप्ति डिमरी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती है।

तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म बैड न्यूज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले से तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल की सफलता का लुत्फ उठा रही थीं, जिसके जरिए उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी मिला। तृप्ति डिमरी ने अब हॉलीवुड फिल्मों में जाने की इच्छा जताई है।

चर्चा है कि तृप्ति पश्चिमी फिल्म उद्योगों में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक एजेंट की तलाश कर रही हैं और वह किसी फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा लेने के लिए भी तैयार हैं, जो उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

तृप्ति डिमरी ने कहा कि यदि मुझे कहीं एक छोटा सा किरदार भी मिल जाता है तो मुझे लगेगा कि यह वाकई मददगार होगा, क्योंकि मुझे हॉलीवुड के अभिनेताओं के काम करने का तरीका बहुत पसंद है।

Happy Birthday Priyanka Chopra : मिस वर्ल्ड से भारत ने जाना, अब हॉलीवुड में रखती है अलग पहचान
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 42 वर्ष की हो गई। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली से पूरी की। बाद में उन्होंने लखनऊ और मुंबई से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। इस बीच उनका रूझान मॉडलिंंग इंडस्ट्री की ओर हो गया और वह मॉडल के रूप में काम करने लगीं।

वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में तमिल फिल्म से की। इस फिल्म को व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली लेकिन अपने दमदार अभिनय से उन्होंने समीक्षकों का दिल जीत लिया। वर्ष 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा और सन्नी देओल और प्रीति जिंटा के साथ द हीरो लव स्टोरी ऑफ द स्पाई में काम किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सफल साबित हुई और उनके अभिनय को दर्शकों के साथ ही समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया।

वर्ष 2003 में ही राज कंवर फिल्म अंदाज प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका अक्षय कुमार थे। बेहतरीन गीत-संगीत, अभिनय और दमदार पटकथा से फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

वर्ष 2004 में प्रियंका चोपड़ा की एक और सुपरहिट फिल्म मुझसे शादी करोगी प्रदर्शित हुई। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे मंझे हुए सितारे की मौजूदगी में भी उन्होंने फिल्म में युवा फैशन डिजायनर के रूप में अपने किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत करके फिल्म को सुपरहिट बना दिया। वर्ष 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ऐतराज में काम करने का अवसर मिला। वह फिल्म भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में प्रियका चोपड़ा ने एक ऐसी युवती सोनिया का किरदार निभाया जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के लिये अपने प्रेमी को छोड़ अपनी उम्र से काफी बड़े व्यक्ति से शादी करने से भी नहीं हिचकती है। ऐतराज में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गई। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का दूसरा मौका था जब किसी अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था ।इससे पहले अभिनेत्री काजोल को फिल्म गुप्त के लिये यह अवार्ड दिया गया था।

वर्ष 2006 प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी फिल्म डॉन प्रदर्शित हुई। 70 के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म डॉन के इस रीमेक में प्रिंयका चोपड़ा ने जीनत अमान वाली भूमिका निभाई। इसी वर्ष उनकी क्रिश जैसी सुपरहिट फिल्म भी प्रदर्शित हुई जिसमें उन्होंने ऋतिक रौशन की प्रेयसी की भूमिका निभाई। वर्ष 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म फैशन प्रदर्शित हुई। फैशन की दुनिया को दर्शकों से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गई।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म व्हाटस योर राशि प्रियंका चोपड़ा की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। देखा जाए तो फिल्मों में किसी अभिनेता या अभिनेत्री द्वारा का एक फिल्म में दोहरी या तिहरी भूमिका निभाना बड़ी बात समझी जाती है लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि 12 अलग अलग भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा अपने दो दशक लंबे सिने करियर में करीब 50 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। प्रियंका की वर्ष 2016 में फिल्म जय गंगाजल प्रदर्शित हुई। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म बेवाच समेत कई फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरीकी गायक निक जोनास के साथ शादी कर ली। प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है जिसका नाम मालती रखा है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय है।

American Series, Dune: Prophecy में काम करेंगी तब्बू !
American Series, Dune: Prophecy में काम करेंगी तब्बू !

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू अमेरिकन सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में काम करती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड में चर्चा है कि लाइफ ऑफ पाई और द नेमसेक जैसी इंग्लिश फिल्मों में काम करने के बाद तब्बू अब अमेरिकी टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं। तब्बू को पॉपुलर अमेरिकन फिक्शन सीरीज ड्यून: प्रोफेसी में एक बड़ी भूमिका मिली है। इस शो में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कङ्क्षनघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन और शालोम ब्रुने फ्रैंकलिन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कहा जा रहा है कि तब्बू इस सीरीज में सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका निभाती नजर आएंगी। सीरीज का पहला भाग 2019 में आया था, जिसका टाइटल था 'ड्यून: द सिस्टरहुड'। प्रीक्वल सीरीज ड्यून: प्रोफेसी ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन द्वारा लिखित नॉवेल सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है। एलिसन शापकर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

आलिया भट्ट के हॉलीवुड में काम करने को लेकर खुश हैं महेश भट्ट
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया भट्ट के हॉलीवुड में काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। आलिया फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आलिया के हॉलीवुड में काम करने को लेकर महेश भट्ट काफी खुश हैं।

महेश भट्ट ने कहा कि, 'जब मैं आलिया को गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे ग्रेट इंटरनेशनल एक्टर के साथ खड़ा देखता हूं तो मुझे प्राउड फील होता है।इस विचार से प्रभावित हुए बिना कि ये हॉलीवुड है, वहां खड़े रहना, जब इंटरनेशनल टैलेंट की बात आती है तो आज के युवा खुद को किसी भी तरह से छोटा या कम महसूस नहीं करते।'

फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया इस फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले कर रहीं हैं।

पैसे के लिए चार्ली की डैड बॉडी चुरा ले गए थे चोर, फिर हुआ ये अंजाम
अगर आप से कहा जाए कि सिनेमा की उन हस्तियों के नाम बताओ जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया हो तो आप एक नाम लिखना बिल्कुल नहीं भूलेंगे। वो नाम है चार्ली चैपलिन। एक महान कलाकार जिसका करियर 75 साल से भी ज्यादा का रहा। रील लाइफ में तो वे लोगों को हंसाने का काम करते ही थे लेकिन उनकी मौत का किस्सा भी किसी डार्क कॉमेडी से कम नहीं है।

चोर आए और चार्ली की डैड बॉडी चुरा ले गए
दिसंबर का महीना और साल था 1977। 84 साल के चार्ली को नींद में स्ट्रॉक आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 27 दिसंबर को जैसा चार्ली ने चाहा था उसी तरह से उन्हें दफनाया गया। एक छोटी और प्राइवेट फ्यूनरल सेरेमनी के साथ दुनिया के इस महानतम कलाकार को अंतिम विदाई दी गई लेकिन पीछे-पीछे एक अजीबो गरीब घटना दौड़ी चली आई। अभी चार्ली को दफनाए दो ही महीने हुए थे कि लुटेरे उस जगह पर पहुंचे जहां उन्हें दफनाया गया था। लुटेरों ने चार्ली की क्रब खोदी और ताबूत समेत डैड बॉडी को चुराकर ले गए।

चार्ली की पत्नी से मांगे 6 लाख डॉलर
इस महान कलाकार की डैड बॉडी को चुराने के पीछे चोरों का इरादा ये था कि वे इसके जरिए पैसे जुटा लेंगे। चार्ली की विधवा पत्नी ऊना और उनके वकील के पास लगभग 27 कॉल आए। हर बार फोन के दूसरी ओर से चोरों की आवाज आती और वे डैड बॉडी लौटाने के बदले 6 लाख डॉलर की मांग करते। ये वाकई में बड़ी अजीबो गरीब घटना थी जिसके भी कान में ये खबर पहुंचती वो हैरान रह जाता।

और इस तरह पकड़े गए चोर
पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरु की। चार्ली की विधवा पत्नी की फोन लाइन के साथ-साथ आस-पास के 200 से ज्यादा टेलिफोन बूथ की भी निगरानी की गई। आखिरकार एक दिन एक फोन बूथ से पुलिस ने एक चोर को धर लिया। पकड़ा गया अपराधी रोमन नाम का एक 25 साल का पोलिश रिफ्यूजी था जिसे धर लिए जाने के बाद घटना की पूरी पोल पट्टी खुलना शुरु हुई। रोमन के साथ एक बुल्गेरियन प्रवासी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

घर से एक मील दूर ही दफ्न थी चार्ली की डैड बॉडी
चोरों ने अपना गुनाह कबूला और चार्ली की डैड बॉडी को सौंप दिया। चोरों ने बताया कि उन्होंने डैड बॉडी को इसलिए चुराया था ताकि वे अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सके। उन्होंने चार्ली की बॉडी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इतना ही नहीं चोरों ने उनकी डैड बॉडी को कई किलोमीटर दूर ले जाने के बजाय चार्ली के घर से एक मील की दूरी पर ही मक्के के खेत में दफनाया हुआ था। अपनी इस हरकत से दोनों चोर काफी शर्मिंदा थे और पश्चाताप की भावना से भरे हुए थे। इसे जाहिर करने के लिए उन्होंने चार्ली की पत्नी को एक पत्र भी लिखा था जिसके बाद ऊना ने उन्हें माफ कर दिया था।

SPIDER-MAN: ACROSS THE SPIDER-VERSE फिल्म भारत में 10 भाषाओं में होगी रिलीज
नई दिल्ली। भारत में सिनेमा के इतिहास में पहली बार बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म स्पाइडर-मैन को दस अलग-अलग भाषाओं में थिएटर में रिलीज होने वाली है।

अंग्रेजी के अलावा, स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली में रिलीज होगी। दस भाषाओं में रिलीज होना अपने आप में एक मील का पत्थर है। इन राज्यों के दर्शक अपनी भाषा में इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे।

भारत के महाप्रबंधक और प्रमुख शोनी पंजिकरण ने साझा किया,'स्पाइडर-मैन भारत में सबसे पसंदीदा सुपरहीरो है, और कोई भी स्पाइडर-मैन फिल्म वास्तव में एक सच्ची और वास्तविक अखिल भारतीय घटना है। स्पाइडर-मैन फिल्म, नो वे होम ने स्पाइडर-मैन के प्रशंसकों को कई गुना बढ़ा दिया। विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं में सामग्री की बढ़ती खपत के साथ, हम चाहते थे कि भारत में हर घर अपनी भाषा में अपने पसंदीदा सुपर हीरो का अनुभव करें।

उन्होंने कहा, ''हमें 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स को दस भाषाओं में रिलीज करने पर गर्व है। भारत स्पाइडर-मैन से प्यार करता है, और यह भारतीय स्पाइडर-मैन, पवित्र प्रभाकर सहित कई भारतीय तत्वों की शुरुआत के साथ हमारे लिए और भी खास है। हमें यकीन है कि देश भर के दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार देंगे।"

इस फिल्म का निर्देशन जोकिम डॉस सैंटोस, केम्प पॉवर्स और जस्टिन के थॉम्पसन ने किया है। यह दो जून को रिलीज होगी।

उल्लेखनीय है कि स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है। स्पाइडर-मैन के देशभर में इतने भावुक प्रशंसक हैं, इसलिए निर्माताओं ने उसे सभी भारतीयों के करीब लाने का एक अनूठा तरीका निकाला, जिससे यह एक अखिल भारतीय फिल्म बन गई और 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन गई।

संजय ग्रोवर ने टी-सीरीज की कराई हॉलीवुड में एंट्री
मुंबई। संजय ग्रोवर कई वर्षों से हॉलीवुड स्टूडियो एमजीएम लॉस एंजिल्स में निर्माता, कार्यकारी और निदेशक  विशेष परियोजनाओं के रूप में काम कर रहे हैं। संजय अब हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक तरसेम को विश्व दर्शकों के लिए एक फिल्म निर्देशित करने के लिए लाए हैं। तरसेम ने द सेल, द फॉल, इमोर्टल्स, मिरर मिरर, सेल्फ/लेस जैसी फिल्मों का जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफर लोपेज, बेन किंग्सले, मिकी राउरके, फरीदापिंटो, हेनरी कैविल, रेयानरेनॉल्ड्स जैसे सितारों के साथ निर्देशन किया है। तरसेम ने ब्रैडपिट, लेडी गागा, डीपफॉरेस्ट, एनरिक इग्लेसियस आदि जैसे सितारों के साथ कई विज्ञापन और संगीत वीडियो बनाए हैं। संजय, तरसेम के साथ फिल्म डियर जस्सी पर सालों से काम कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने टी-सीरीज और वकाउ फिल्मस के भूषण कुमार से फिल्म का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाने के लिए संपर्क किया। बात करने पर संजय ग्रोवर ने बताया कि जब उन्होंने तरसेम को भूषण कुमार (टी-सीरीज) और प्रोड्यूसर्स वाको फिल्मस से परिचित कराया, तो उन्होंने बालीवुड से बाहर निकलकर हॉलीवुड और विश्व के लिए काम करने का मन बनाया। क्रिएटिव स्ट्रोक ग्रुप के संजय ग्रोवर (पूर्व कार्यकारी और निर्माता, एमजीएम स्टूडियो,) कहते हैं, एमजीएम स्टूडियो में फिल्में बनाकर; तरसेम जैसे निर्देशक के साथ अपनी पहली फिल्म का निर्माण करना। जिनका काम करने का तरीका उन्हें बहुत पसंद है और टी-सीरीज और वकाउ फिल्मस जैसे दूरदर्शी निर्माताओं के साथ साझेदारी करना वास्तव में बहुत ही रोमांचक है।

जज्बा, इमोशन और मानवीय मूल्यों की कसौटी है ब्लैक पैंथर
ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरेवर की दुनिया भावनाओं के गोते लगाते हुए वजूद की जंग दिखाती है। कहानी बदली, बदले किरदार, नहीं बदला तो कहानी कहने का जज्बा, इमोशन, मानवीय मूल्यों की कसौटी। ये कहानी शुरू होती है ब्लैक पैंथर की बची सांसों को बचाने की नाकाम कोशिश से, लेकिन मौत अपना काम कर जाती है। शोक शवयात्रा में पूरा वाकांडा गमगीन है। साल गुजरता है और वाकांडा की महारानी रमोंडा राज संभालते ही जान जाती है कि पूरी दुनिया उनके देश धरोहर उनकी ताकत वाइब्रेनियम को हड़पना चाहती है। यही बात ब्लैक पैंथर तचाला की बहन राजकुमारी शुरी को भी पता है। इधर दुनिया अनजान है। तलोकान ऐसे देश से जो पानी के अंदर बसा है और जहां वाइब्रेनियम का खजाना मौजूद है, लेकिन स्कूल गर्ल रिरी जीनियस वैज्ञानिक है। खेल-खेल में ऐसा डिवाइस तैयार करती है, जो वाइब्रेनियम ढूंढ सकता है। राजा नेमॉर इस खतरे को भांप जाता है। इसलिए वो वाकांडा की रानी को नसीहत के साथ धमकी देता है कि रिरी को ढूंढ उसे दे दे, वरना अंजाम बुरा होगा। रमोंडा अपनी बेटी को लाने के लिए तचाला की प्रेमिका नाकीया के पास जाती है, जो उन्हें छुड़ा लाती है। नतीजा नेमॉर वाकांडा पर हमला कर रानी को मार देता है। हालत बिगड़ने पर ब्लैक पैंथर की वापसी होती है। कथा सरल सटीक, लेकिन पटकथा मात खाती है। शुरुआत अच्छी है पर बीच में धीमी और उबाऊ बन जाती है। क्लाइमैक्स सधा हुआ है। निर्देशन अच्छा है। अभिनय में शुरी, रमोंडा, नाकिया, ओकोए, रिरी सबने अच्छा काम किया है। नेमॉर का किरदार अपनी गहरी छाप छोड़ता है। एडिटिंग अच्छी है, लेकिन सिनेमेटोग्राफी कहानी से दर्शकों को जोड़ नहीं पाती।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील किया है। फर्स्ट लुक के साथ प्रियंका ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। यह फिल्म 12 मई 2023 को रिलीज होगी।इस फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन की मुख्य भूमिका है।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए कहा कि लव अगेन मूवी 12 मई को दुनिया भर में रिलीज होगी। जो लोग भी मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं सलीन डियोन को किस हद तक पसंद करती हूं। मुझे यह बताते हुए प्राउड फील हो रहा है कि हमारी फिल्म का म्यूजिक उनका होगा। जिम स्ट्राउज के निर्देशन में बनी फिल्म लव अगेन में प्रियंका चोपड़ा और सैम ह्यूगन के अलावा रसेल टोवे, स्टीव ओरम, लीडिया वेस्ट, सीलिया इमरी और सोफिया बार्कले मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

द ग्रे मैन के सीक्वल में मर्डरर की भूमिका अदा करेंगे धनुष
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' के सीक्वल में काम करते नजर आएंगे। धनुष ने एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा द ग्रे मैन के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसका 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ।धनुष ने ऐलान किया है कि वह नेटफ्लिक्स हिट द ग्रे मैन की सीक्वल में मर्डरर अविक सान उर्फ द लोन वुल्फ के रूप में वापस आएंगे। धनुष ने इंस्टाग्राम पर एक ऑडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वह हॉलीवुड स्टार रयान गोसलिंग के सीआईए कोर्ट जेंट्री उर्फ सिएरा सिक्स को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो क्लिप में वो कह रहे हैं-'सिक्स, मैं लोन वुल्फ बोल रहा हूं। मैंने सुना है कि हम दोनों एक ही आदमी की तलाश कर रहे हैं। मैं तुम्हें कुछ सलाह देना चाहता हूं। उसे खोजना बंद करो। तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो। क्योंकि अगर मैंने उसे पहले खोज लिया, तो तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं बचेगा। लेकिन अगर तुम उसे पहले ढूंढ लेते हो, तो मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है।'

इस ऑडियो क्लिप को शेयर करते हुए धनुष ने लिखा- ग्रे मैन यूनिवर्स का विस्तार हो रहा है और सीक्वल आ रहा है लोन वुल्फ तैयार है, है ना?'

गौरतलब है कि फिल्म द ग्रे मैन साल 2009 में रिलीज हुई राइटर मार्क ग्रेनी की नॉवेल पर आधारित है। द ग्रे मैन की कहानी एक सीआईए एजेंट सिएरा सिक्स के इर्द गिर्द घूमती है, जिससे लगती से कुछ सिक्रेट्स बाहर आ जाते हैं और वो इसके साथ ही अपने साथी लॉयड हैनसेन (क्रिस इवांस) और इंटरनेशनल मर्डरर गैंग के निशाने पर आ जाता है।