ramadan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दाऊदी बोहरा समाज ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
अजमेर। दाऊदी बोहरा समाज के मौहम्मद बोहरा ने बताया कि बुधवार की शाम समाज के लोगों ने रमजान महीने के तीस रोजे पूरे कर लिए है। गुरुवार से शव्वाल महीना शुरू हो गया। इसलिए बोहरा समाज के लोगों ने आज सुबह 7.40 बजे शिवाजी पार्क स्थित बोहरा मस्जिद में इंद उल-फितर की नमाज अदा कर दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देकर सेवईया खिलाई और दिन भर घरों पर ईद का त्योहार मनाया।

माह-ए-रमजान का पवित्र माह शुरू, घरों में इबादत और खुशियों का माहौल
जयपुर। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में माह-ए-रमजान का पवित्र महीना आज सुबह सहरी के साथ शुरू हो गया। सहरी के लिए लोग तड़के उठे और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पहले रोजे के साथ ही घरों में धार्मिक वातावरण और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे श्रद्धा भाव से रोजा रखा और दिनभर इबादत में समय बिताया।

रमजान के इस पवित्र महीने को आत्मशुद्धि, संयम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। रोजेदार पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हुए पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। शाम को इफ्तार के समय परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर रोजा खोलते हैं, जिससे पारिवारिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

समुदाय के लोगों ने बताया कि रमजान केवल रोजा रखने का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहनशीलता और मानव सेवा का संदेश देने वाला महीना है। मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। पूरे महीने धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।

माहे रमजान का तीसरा अशरा, ईद की तैयारियां शुरू, खरीदारी परवान पर
जयपुर। माहे रमजान के पाक महीने का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है और ईद के मुकद्दस त्योहार को आने में अब सिर्फ पांच दिन का वक्त बचा हैं। त्योहार की खरीदारी परवान पर है, बाजार में दिनभर ग्राहकों का सैलाब उमड़ रहा है, बाजार देररात तक खुले हैं। खासकर गुलाबीनगरी के रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़ा ओर दड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान नहीं दिख रही, सिर्फ चारों ओर खरीदार है। सिवइंया, फिणी, मिठाइंया, परफ्यूम, इत्र, टोपियों के साथ लेडिज, जेंट्स और किड्स गारमेंट्स में रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। ईद की बेसब्री का शहर के बाजारों की रौनक देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर के रामगंज बाजार, दड़ा और आसपास के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोग ईद की खरीदारी को लेकर खासे उत्साहित हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में कपड़ों की खरीदारी परवान पर है। महिलाओं के लिए इन दिनों बाजार में नए नए डिजाइन के सूट्स चलन में हैं तो युवा और बच्चों के लिए आकर्षक कुर्ते पायजामें, जूतियां-चप्पल, जूते और टोपियां आदि अच्छी खासी तादाद में बिक रही हैं। इसे लेकर शहर के रामगंज बाजार, दड़ा मार्केट में अच्छी खासी भीड़ है। इसके साथ ही ईद पर हर घर में बनाई जाने वाली सेवईयां और फीणी की खरीदारी भी खूब हो रही है। ग्राहक आॅनलाइन भी खरीदारी कर रहे है। ईद पर आॅनलाइन मार्केट पर कई ऑफर्स भी पेश किए गए है।

फिणी और रबड़ी की बहार
सेवइंया 120 रु., फिणी 200 रु. प्रति किलो बिक रही है। ईद के लिए खास मैंगों रबड़ी 480 रु, फ्रूट क्रीम 400 रु., अनुरोध रबड़ी 480 रु., केसर रबड़ी 440 रु. प्रति किलो बिक रही है। माहे रमजान की शुरुआत के साथ ही मिठाइयों की बिक्री शुरू हो जाती है।
-प्रो मोल्वी महफूज नासिर, मौलाना हलवाई

जयपुर से बाहर भी जाते हैं गारमेंट्स
टोंक, शाहपुरा, किशनगढ़ ओर मकराना जैसे आसपास के इलाकों में कपड़ों की बिक्री जयपुर से होती है। साटन, जोर्जेट, शिफोन और आॅर्गेंजा फेब्रिक की डिमाण्ड अधिक है। खासकर दड़ा मार्केट में लेडिज, जेंट्स और किड्स गारमेंट्स की बिक्री अधिक होती है। पिछली ईद से मार्केट में 10-25 फीसदी तक ग्रोथ है। खरीदारों पर जोश और उत्साह बना हुआ है।
-फिदाहुसैन, डायरेक्टर, यामीन संस

पहले से कहीं अधिक उत्साह के साथ खरीदारी
कि  राना मार्केट में ड्रायफ्रूट्स की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। ईद के अवसर पर रामगंज बाजार में त्योहारी के लिए कई अस्थाई दुकानें लगती है। यहां भी रिकॉर्ड कारोबार होता है। पिछली बार से इस बार मार्केट में 25 फीसदी की ग्रोथ है। ईद के त्योहार पर सौ करोड़ पार करोबार से इनकार नहीं किया जा सकता।
-सुभाष गोयल, अध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ

आज चांद दिखने के बाद होगी पवित्र माह रमजान की शुरूआत : 2 मार्च को होगा पहला रोजा, मुस्लिम समाज के लोग पूरे 30 दिन इबादत में रहेंगे लीन
जयपुर। मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान की शुरूआत होने वाली है। आज चांद दिखने के बाद 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। मुस्लिम धर्म के लोग रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रमजान के महीने को अच्छे कर्म करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस माह में लोग पूरे 30 दिन रोजे रखकर 5 वक्त की नमाज पढ़कर इबादत में लीन रहते है। रोजा रखते हुए उसके नियम का पालन बेहद आवश्यक होता है।

वहीं रमजान को देखते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में तैयारी देखने को मिल रही है। रमजान की शुरुआत को देखते हुए लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। लोग खजूर और मेवों की अधिक खरीददारी कर रहे है। एक महीने चलने वाले रमजान के लिए कई इलाकों में बाजार सज गए है।

स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माह-ए-रमजान
ईद-उल-फितर से ठीक एक माह पहले रमजान का महीना शुरू होता है। रमजान के पूरे महीने में मुसलमान रोजे यानी उपवास रखते हैं। रोजा सुबह होने से थोड़ी देर पहले आरंभ होता है और सूरज डूबने तक जारी रहता है। इस बीच खाना-पीना और विलास के सब साधन वर्जित होते हैं। रोजे की हालत में न तो कुछ खा सकते हैं न ही कुछ पी सकते हैं। यहां तक कि पानी और दवा भी नहीं ले सकते। दरअसल, रमजान का पुरा महीना एक त्योहार की भांति मनाया जाता है। बल्कि यूं कहिए कि यह महीना स्वयं एक त्योहार है। मुसलमानों में इस महीने का बड़ी उत्सुकता से इंतजार किया जाता है। जैसा कि रमजान के अंत में ईद-उल-फितर मनाने का अवसर मिलता है। ईद-उल-फितर इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। यह त्योहार मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख और शांति के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस त्योहार का सबसे महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ सैवैया है, जिसे बड़े चाव से खाया जाता हैं।

गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के पांच मूल स्तंभ या फर्ज माने गए हैं, जो हर एक मुसलमान की अपनी जिंदगी का मूल विचार होता है। इन पांच फर्ज में एक फर्ज है, रमजान के महीने में रोजा रखना। इस्लामी कैलेंडर के नवें माह में सभी सक्षम मुसलमानों के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। दौड़-भाग और खुदगर्जी भरी जिन्दगी के बीच इंसान को अपने भीतर झांकने और सभी बुराइयों पर लगाम लगाने की मुश्किल कवायद रोजेदार को अल्लाह के करीब पहुंचा देती है। इस माह में रोजेदार अल्लाह के नजदीक आने की कोशिश के लिए भूख-प्यास समेत तमाम इच्छाओं को रोकता हैं। इसके बदले में अल्लाह अपने उस इबादत गुलजार रोजेदार बंदे को अपनी रहमतों और बरकतों से नवाजता है। खुद को खुदा की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना माह-ए-रमजान न केवल रहमतों और बरकतों की बारिश का वकफा है, बल्कि समूची मानव जाति को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है। रमजान का यह महीना तमाम इंसानों के दुख-दर्द और भूख-प्यास को समझने का महीना है, ताकि रोजेदारों में भले-बुरे को समझने की सलाहियत पैदा हो। वैसे रोजे रखने के दो प्रमुख उद्देश्य है, दुनिया के बाकी आकर्षणों से ध्यान हटाकर अल्लाह (ईश्वर) से निकटता अनुभव की जाए और दूसरा यह कि निर्धनों, भिखारियों और भूखों की समस्याओं और परेशानियों का ज्ञान हो। ऐसे में मौजूदा हालात में रमजान का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है।

रमजान माह की मुख्य खूबियों की बात करें तो महीने भर के रोजे (उपवास) रखना, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना, कुरान तिलावत (पारायण) करना, एतेकाफ बैठना यानी गांव और लोगों की अभ्युन्नती व कल्याण के लिए अल्लाह से दुआ (प्रार्थना) करते हुए मौन व्रत रखना और जकात देना शामिल हैं। रमजान में रोजा-नमाज और कुरआन की तिलावत (कुरआन पढ़ने) के साथ जकात और फितरा (दान या चैरिटी) देने का बहुत महत्व है। इस्लाम धर्म के मुताबिक पांच मूल स्तंभों में से जकात एक माना जाता है। हर मुसलमान को अपने धन में से जकात की अदायगी जरूरी है। यह दान धर्म नहीं बल्कि धार्मिक कर या टैक्स माना जाता है और फर्ज भी है। शरीयत में जकात उस माल को कहते हैं जिसे इंसान अल्लाह के दिए हुए माल में से उसके हकदारों के लिए निकालता है। इस्लाम की शरीयत के मुताबिक, हर एक समर्पित मुसलमान को साल (चन्द्र वर्ष) में अपनी आमदनी का 2.5 फीसदी हिस्सा गरीबों को दान में देना चाहिए। इस दान को जकात कहते हैं। इस बीच बड़ा सवाल कि आखिर किस-किस पर जकात देने का फर्ज हैं। अगर परिवार में पांच सदस्य हैं और वे सभी नौकरी या किसी भी जरिए पैसा कमाते हैं तो परिवार के सभी सदस्यों पर जकात देना फर्ज माना जाता है। मसलन, अगर कोई बेटा या बेटी भी नौकरी या कारोबार के जरिए पैसा कमाते हैं, तो सिर्फ उनके मां-बाप अपनी कमाई पर जकात देकर नहीं बच सकते हैं, बल्कि कमाने वाले बेटे या बेटी पर भी जकात देना फर्ज होता है। उल्लेखनीय है कि जकात के बारे में पैगंबर मुहम्मद साहब ने फरमाया है कि जो लोग रमजान के महीने में जकात नहीं देते हैं, उनके रोजे और इबादत कुबूल नहीं होती है। वहीं अगर बात करें फितरे की तो फितरा वो रकम होती है जो खाते-पीते, साधन संपन्न घरानों के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं। ईद की नमाज से पहले इसका अदा करना जरूरी होता है। इस तरह अमीर के साथ ही गरीब की साधन संपन्न के साथ ईद भी मन जाती है। फितरे की रकम भी गरीबों, बेवाओं व यतीमों और सभी जरूरतमंदों को दी जाती है। इसके पीछे सोच यही है कि ईद के दिन कोई खाली हाथ न रहे, क्योंकि यह खुशी का दिन है। और यह खुशी का दिन सभी के लिए हो। जकात और फितरे में बड़ा फर्क यह है कि जकात देना रोजे रखने और नमाज पढ़ने जैसा ही जरूरी होता है, बल्कि फितरा देना इस्लाम के तहत जरूरी नहीं है।

-अली खान
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

सरकार वोटों की खेती पकाने के लिए तो रमजान में बिना कटौती बिजली आपूर्ति करती है, परंतु किसानों की फसल से उसे कोई वास्ता नहीं- रामलाल शर्मा
जयपुर।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान दुखी, परेशान और पीड़ित है और इस परेशानी का प्रमुख कारण प्रदेश में बिजली की कटौती। बिजली की कटौती के कारण किसान की फसल के अंदर पर्याप्त पानी नहीं जाने के कारण करोड़ों रुपए की सब्जी की फसल किसानों की बर्बाद हो चुकी है। ये तो एक कारण था लेकिन प्रदेश सरकार हमेशा एक बात के लिए चिंतित रहती है कि कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है कि उसकी वोटों की राजनीति फसल कभी खराब नहीं हो।  रमजान के महीने में 2 दिन तक बिना कटौती के बिजली की आपूर्ति होती रही। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि प्रदेश में 2 दिन तक बिजली कहा से आई, लेकिन सरकार ने बिजली की उपलब्धता इस आधार पर कार्रवाई की उसके वोटों की फसल रमजान के त्योहार के ऊपर खराब नहीं हो।

किसान दुखी और परेशान

आज प्रदेश का किसान सिर्फ बिजली कटौती से परेशान नहीं है। चारे के भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल होने की वजह से आज किसान दुखी और परेशान है  सरकार द्वारा जिला कलेक्टर को निर्देश दिए गए, लेकिन क्या जिला कलेक्टर ने चारे की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए काम किया? आज भी पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से आने वाला चारा ब्लेकियो के हाथों में किस तरीके से 1500 रुपये पर पहुंच गया है। सरकार को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थ लोगो और जो मोटा मुनाफा कमाने का काम करते हैं उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। तब जाकर किसानों को राहत मिलेगी  जो चारा 600-700 रुपये प्रति क्विंटल मिलता था, आज वो चारा 1500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीद कर किसान अपने पशुपालकों को बचा पाएगा या नहीं बचा पाएगा? यह बहुत मुश्किल है। लेकिन यह बात तो तय है किसान बर्बादी के कगार के ऊपर जा चुका है, समय रहते हुए सरकार चेते, यही सरकार से उम्मीद है।

जोधपुर की घटना पर भाजपाइयों का जयपुर में प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के जयपुर शहर इकाई की ओर से गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोधपुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यहां पर इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

रमजान में मुस्लिम इलाकों में बिजली कटौती नही होगी,विपक्ष ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप
जयपुर: जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान महीने में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। बिजली कंपनियों के आदेश जारी करते ही विपक्षी पार्टी भाजपा ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए तुष्टीकरण के आरोप लगाए हैं।

राज्यमंत्री जाहिदा खान ने ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को एक पत्र लिखकर रमजान महीने में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने का आग्रह किया था। जिसके बाद मंत्री भाटी ने बिजली कंपनियों को इस संबंध में निर्देश दिए। जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए। जोधपुर डिस्कॉम ने जारी आदेश में लिखा कि गर्मियों में रोजेदारों को परेशानी ना हो इसलिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं की जाए। वही जयपुर डिस्कॉम ने राज्य मंत्री जाहिदा खान के पत्र का हवाला देते हुए बिजली कटौती नहीं करने के आदेश जारी किए। कंपनियों के आदेश जारी होते ही राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। भाजपा नेताओं ने सरकार पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे आदेश नवरात्रि के लिए क्यों जारी नहीं किए गए। विपक्ष के विरोध को देखते हुए बिजली कंपनियों ने संशोधित आदेश निकाले, जिसमें रमजान और मुस्लिम सब को हटाते हुए सभी त्यौहार शब्द का इस्तेमाल किया।

इनका कहना है.....
विपक्ष के आरोप गलत है। बिजली विभाग सभी त्योहारों पर ऐसे आदेश निकालता है। हम पहले भी होली और दीवाली जैसे त्योहारों पर कटौती नहीं करने के आदेश जारी कर चुके हैं। - भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री