appeasement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए की परिभाषा पर तंज कसते हुये कहा कि उन्हे डर है कि अखिलेश  ए का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें। राजभर ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, "अखिलेश जी ने आज अपने पीडीए की नई व्याख्या की। पीडीए में ए का मतलब आदिवासी है। ए को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो पहले ही बता चुके हैं। डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि ए का मतलब आतंकवादी भी होता है। वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है।"

उन्होंने कहा, "तुष्टीकरण की राजनीति में अपने पीडीए के ए के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के पीडीए का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है।" राजभर ने फिल्मी अंदाज में तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे गोविंदा जी की फिल्म 'राजा बाबू' याद आ रही है, जिसमें गोविंदा जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के 'राजा बाबू' ही हैं।"

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'राजनीतिक प्रस्ताव' पारित, 'वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण खत्म करेगी भाजपा'
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश में सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति को समाप्त करके सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आज आवश्यकता बताईं और कहा कि ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को पारित 'राजनीतिक प्रस्ताव' में यह बात कही गईं। गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंतविश्व शर्मा ने इसका अनुमोदन किया। प्रस्ताव में गुजरात दंगों को लेकर उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की गयी और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 साल से लग रहे आरोपों को भगवान शंकर के विषपान के समान सहन किया और आज तक हर जांच में सोने की तरह चमकते हुए बेदाग निकल कर आये हैं।

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आयोजन स्थल पर संवाददाताओं को राजनीतिक प्रस्ताव एवं गृह मंत्री श्री शाह के भाषण की जानकारी देते हुए कहा कि शाह ने गुजरात दंगों के ऊपर जो उच्चतम न्यायालय का फैसला आया है उसे ऐतिहासिक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है,  मोदी पर जो भी आरोप लगाया गया, अदालत ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने संविधान का पालन करते हुए पूरे बीस साल तक बिना कुछ कहे चुपचाप आरोपों और एसआईटी की जांच का सामना किया।

शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री ने विपक्ष के लिए कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है, कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, जीएसटी का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, सीएए का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।

उन्होंने कहा कि शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल में दो राष्ट्रपति के चुनाव का अवसर आया। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने अग्निपथ योजना की भी सराहना की जो सेना को आधुनिक एवं अधिक दक्ष बनाएगी। देश में तीन हजार से अधिक रक्षा उपकरणों एवं साजोसामान के आयात पर रोक लगाने से मेक इन इंडिया को बल मिला है।

शर्मा ने कहा कि असम एवं पूर्वोत्तर में भाजपा का गढ़ बन गया है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु में भी भाजपा चमत्कार होगा और वहां भी भाजपा आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 30 से 40 वर्ष तक भाजपा देश में सत्ता में रहने वाली है और उसी के प्रयास से भारत विश्वगुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत स्वास्थ्य ढांचे के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष पांच देशों में से एक होगा। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व नेता बन रहा है। पर्यावरण, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा आदि मुद्दों पर दुनिया मोदी की बात सुन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं -सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना, सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जनता के सामने रखना तथा आजादी के अमृत काल में हम सबका सामूहिक संकल्प कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो।
उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही हमारा मखौल उड़ाये लेकिन जनता का समर्थन हमें मिल रहा है। राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बारे में भी बात की और उनकी संघर्ष यात्रा को देश के सामने प्रमुखता से लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई मर्तबा अपनी बात एवं सुझाव कार्यकारिणी के समक्ष रखे।

देश के विभिन्न भागों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं खासकर उदयपुर में दर्जी कन्हैया कुमार की जिहादियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर पार्टी के रुख के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में  शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि देश में सांप्रदायिकता की राजनीति का खात्मा तुष्टीकरण समाप्त करके हो सकता है। कार्यकारिणी में तेलंगाना के बारे में एक सवाल पर  शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में राजनीति पर चर्चा की और बहुत जल्दी तेलंगाना तमिलनाडु में कोई चमत्कार देखने को मिलेगा और भाजपा वहां सत्ता में आएगी।

पूर्वोत्तर के विवादों को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के पहले पूर्वोत्तर के सभी विभाजनकारी मुद्दों एवं विवादों का समाधान करेंगे। दो साल के पहले पूर्वोत्तर की सारी समस्याएं सुलझ जाएंगीं और भाजपा असम समेत पूर्वोत्तर में लंबे समय तक शासन में रहने वाली है।  राजनीतिक प्रस्ताव के मूल तत्व के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति देश में सभी समस्याओं की जड़ है। देश में सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आवश्यकता और ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति अपना रही है -गहलोत
रेण।  राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने हिंदुस्तान में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वे रविवार को नागौर जिले के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री की पहली बरसी पर चल रहे आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत हेलीपैड से सीधे रामधाम देवी पहुंचे जहां ब्रह्मलीन हरिनारायण शास्त्री के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक, सीसी सड़क टीन शेड, घाट निर्माण व मनरेगा अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण का भी लोकार्पण किया।

तुष्टीकरण की नीति अपना रही भाजपा

मुख्यमंत्री गहलोत ने गत दिनों करौली व जोधपुर में हुए दंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति अपना रही है। धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे रही है। भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान में आपस में झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे है। उनके शासनकाल में करौली व जोधपुर में दंगे हुए जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों का आपस में भाईचारा व प्रेम से रहने का संदेश दिया।

महिलाओं को मुफ्त मिलेगा स्मार्ट फोन

उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी व लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रूप में बताते हुए कहा कि चिरंजीवी योजनाओं के तहत दस लाख का बीमा फ्री करवाया जाएगा। जिसमें सभी गरीब व निर्धन व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। वही परिवार के मुखिया महिला को स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा। जिसमें इंटरनेट भी फ्री रहेगा। इंटरनेट से चिकित्सा, बिजली-पानी आदि के विभागों में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। जिसमें महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोकथाम लगेगी।

साधु-संतों का बधावणा लिया

मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मलीन पीठाचार्य डॉ. शास्त्री की चरण पादुकाओं की पूजा कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आदि आचार्य दरियाव महाराज के समाधि स्थल पर भी मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज, नरेना पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, सिंहथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, शाहपुरा पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज, खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज सहित साधु-संतों का बधावणा लिया। सज्जन महाराज ने मुख्यमंत्री गहलोत को स्मृति चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से  स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में पर्वू सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा डेगाना, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा मेड़ता ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किए। मंच पर डीडवाना विधायक चेतन डूडी नागौर जिला प्रभारी राजेंद्र यादव डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गैसाबाद समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। इस दौरान धाम के उत्तराधिकारी बस्तीराम शास्त्री, चाडी महंत रामभरोस महाराज, टांकला महंत मोती महाराज, डेह उत्तराधिकारी संत श्री राम, संत रामभरोसे, रामस्वरूप आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन संत श्रवणराम ने किया ।

झगड़ा करवाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है भाजपा : गहलोत
रेण। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट पेश कर एक नई मिसाल कायम की है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन भी लागू की गई हैं। वह नागौर के रेण कस्बे में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल में  चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से सीधे रामधाम देवी पहुंचे, जहां ब्रह्मलीन हरिनारायण शास्त्री के नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सीसी ब्लॉक, सीसी सड़क टीन शेड व मनरेगा अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण का भी लोकार्पण किया।

भाजपा स्वार्थ सिद्ध करने में लगी
मुख्यमंत्री ने गत दिनों करौली व जोधपुर में हुए दंगों पर कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। धार्मिक आयोजनों को राजनीतिक रंग दे रही है। हिंदू-मुसलमान में आपस में झगड़ा करवाकर भाजपा अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है। कांग्रेस के शासनकाल में करौली व जोधपुर में दंगे हुए। इस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने लोगों का आपस में भाईचारा व प्रेम से रहने का संदेश दिया।

महिलाओं को मुफ्त मिलेगा स्मार्ट फोन
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजनाओं के तहत दस लाख का बीमा फ्री करवाया जाएगा। परिवार के मुखिया महिला को स्मार्टफोन फ्री दिया जाएगा, जिसमें इंटरनेट भी फ्री रहेगा। इंटरनेट से चिकित्सा, बिजली-पानी आदि के विभागों में शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं।

चरण पादुकाओं को नमन
मुख्यमंत्री ने यहां ब्रह्मलीन पीठाचार्य डॉ. शास्त्री की चरण पादुकाओं की पूजा कर नमन किया। उन्होंने रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक आदि आचार्य दरियाव महाराज की समाधि पर भी मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज, नरेना पीठाधीश्वर गोपालदास महाराज, सिंहथल पीठाधीश्वर क्षमाराम महाराज, शाहपुरा पीठाधीश्वर रामदयाल महाराज, खेड़ापा पीठाधीश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज सहित साधु-संतों का बधावणा लिया।

हिन्दू के स्वभाव में नहीं है हिंसा फैलाना : किरोड़ी
पुष्कर। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दंगों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करौली हादसे के मुख्य आरोपी को सरकार ने राजनीतिक दबाव के कारण अभी तक गिरफ्तार नहीं कर तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया। पुष्कर यात्रा पर आए डॉ. मीणा ने माहेश्वरी सेवा सदन में चल रहे साधना एवं राष्ट्र रक्षा शिविर में भाग लेकर गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर मज्जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती की चरण पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर बहुसंख्यक समाज को लगातार अपमानित कर दबाया जा रहा है। इसके बावजूद हम सभी अपमान की घूंट को पीते जा रहे हैं। डॉ. मीणा ने कहा कि हिंदू आगे होकर हिंसा फैलता नहीं है, हिंसा फैलाना उसके स्वभाव में ही नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हाल ही में राजस्थान में हुई पांचों हादसों की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। मगर सरकार की हिम्मत हुई। डॉ. मीणा ने राजगढ़ में शिव मंदिर को ध्वस्त करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया मंदिर तोड़ सकते हैं, मगर वे अपराधियों के अवैध निर्माणों को तोड़ने के पक्ष में नहीं है। अंत में उन्होंने शंकराचार्य को विश्वास दिलाया कि वे आखिरी सांस तक हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

कांग्रेस के चिंतन शिविर के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस वेंटिलेटर पर है। आदिवासी की बदहाली, देश को भ्रष्टाचार से कैसे मुक्ति मिले इस बात पर चिंता होनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वयं परिवादवाद को बढ़ावा देकर दूसरों को परिवादवाद से नहीं रोक सकते। डॉ. मीणा ने कहा कि कांग्रेस वापस सत्ता में आने की दूर दूर तक नहीं सोच सकती है।

रमजान में मुस्लिम इलाकों में बिजली कटौती नही होगी,विपक्ष ने लगाए तुष्टिकरण के आरोप
जयपुर: जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम ने रमजान महीने में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। बिजली कंपनियों के आदेश जारी करते ही विपक्षी पार्टी भाजपा ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए तुष्टीकरण के आरोप लगाए हैं।

राज्यमंत्री जाहिदा खान ने ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को एक पत्र लिखकर रमजान महीने में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं करने का आग्रह किया था। जिसके बाद मंत्री भाटी ने बिजली कंपनियों को इस संबंध में निर्देश दिए। जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए। जोधपुर डिस्कॉम ने जारी आदेश में लिखा कि गर्मियों में रोजेदारों को परेशानी ना हो इसलिए मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बिजली कटौती नहीं की जाए। वही जयपुर डिस्कॉम ने राज्य मंत्री जाहिदा खान के पत्र का हवाला देते हुए बिजली कटौती नहीं करने के आदेश जारी किए। कंपनियों के आदेश जारी होते ही राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। भाजपा नेताओं ने सरकार पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे आदेश नवरात्रि के लिए क्यों जारी नहीं किए गए। विपक्ष के विरोध को देखते हुए बिजली कंपनियों ने संशोधित आदेश निकाले, जिसमें रमजान और मुस्लिम सब को हटाते हुए सभी त्यौहार शब्द का इस्तेमाल किया।

इनका कहना है.....
विपक्ष के आरोप गलत है। बिजली विभाग सभी त्योहारों पर ऐसे आदेश निकालता है। हम पहले भी होली और दीवाली जैसे त्योहारों पर कटौती नहीं करने के आदेश जारी कर चुके हैं। - भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री