badi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विकास के काम बने जी का जंजाल
न्यूज सर्विस/नवज्योति, बाड़ी। भरतपुर के बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया के पास शनिवार को पेयजल के लिए डाली जा रही पाइप लाइन के बने गड्ढों में रोडवेज की एक बस फंस गई। बस का एक पहिया जैसे ही गड्ढे में घुसा बस असंतुलित हो गई और कई सवारियां बस में से निकल कर सड़क पर भरे पानी में जा गिरी जिनसे उनको चोटें आई हैं। घटना के दौरान सवारियों को पानी मे गिरते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी सवारियों को बस में से उतारा, जो पानी में पूरी तरह भीग गई। घटना के दौरान बस चालक ने गड्ढे में से बस को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर में शहरी जल योजना के तहत पुनर्गठित पेयजल पाइप लाइन योजना का काम चल रहा है। इस काम में लापरवाही की हदें पार हो गई है। पाइप डालने के लिए जो भी सड़क खोदी जा रही है, उसको मौके पर हाथों-हाथ रिपेयर नहीं किया जा रहा। कई जगह तो गड्ढे ही छोड़ दिए हैं। जिससे लोग परेशान हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कायस्थ पाड़ा पुलिया पर भी करीब 15 दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। जो हादसे का कारण बना है। शहर की पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत धौलपुर से आने वाली महिला बस यात्री नीलोफर खान का कहना है कि इस गड्ढे से पहले भी हादसे हुए हैं। धौलपुर डिपो की रोडवेज बस गड्ढे में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोडवेज की बस खचाखच भरी हुई थी। जो धौलपुर से करौली जा रही थी। इसमें बाड़ी, सरमथुरा, करौली के यात्री सवार थे। अचानक से जब पहिया गड्ढे में गया, तो कई यात्री पानी में गिर गए और चोटिल हो गए।

प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालयों का हुआ बुरा हाल
बाड़ी। प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालय दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। एक मे एक भी पुस्तक नहीं है तो वही दूसरे में स्टाफ के अभाव के कारण ताला लगा रहता है। नाम मात्र के इन पुस्तकालयों का वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है जिसके कारण नगर में खुली आधुनिक लाइब्रेरियों में युवाओं को फीस देकर अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश में सदियों पहले नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय में जिन पुस्तकालयों का इतिहास पुस्तको से ही पढ़ने को मिला था। देश की उस विश्व प्रसिद्ध लाइब्रेरी स्थापना की परंपरा अंग्रेजो से लेकर आजाद हिंदुस्तान में आज भी कायम है। आज भी लोग पुस्तकालयों की पुस्तकों में से ज्ञान का भंडार अर्जित करते हैं।
वर्तमान में पुस्तकालयों को आधुनिकी रूप दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज भी युवा विशेष ज्ञान अर्जित करने के लिए पुस्तकालयों का सहारा लेते हैं। इसी परम्परानुसार बाड़ी को नगरपालिका द्वारा किला गेट स्थित नेहरू पार्क में एक पुस्तकालय संचालित किया था।

जिसमें उपखण्ड स्तर के लोग पुस्तकों व अखबारों का अध्ययन बड़ी संख्या में करते थे, लेकिन प्रशासन की बेरुखी व नगरपालिका की लापरवाही के चलते यह पुस्तकालय धीरे-धीरे दुर्दशा का शिकार हो गया। सैकड़ों की संख्या में पुस्तकें गायब हो गई। बैठने व पढ़ने का फर्नीचर जर्जर होकर टूट गया। दीवारें उन पर पुस्तकों को रखने के लिए बनी अलमारियों की खिड़कियां टूटकर कबाड़ हो गई। आज स्थिति यह है कि दो चार अखबारों के लिए इसका संचालन ऐसे किया जा रहा है। जैसे कोई धक्का देकर खींच रहा हो। दूसरी ओर राजस्थान का सार्वजनिक पंचायती पुस्तकालय जो लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व किराए के भवन में संचालित हुआ था, जिसमें हजारों पुस्तकें थी।

प्रतिदिन पत्र-पत्रकाओं का आवागमन होता था। पुस्तकालय के नगर में सैकड़ों स्थाई सदस्य थे, लेकिन वह भी कई किरायों के भवनों में बदल-बदल कर दुर्दशा का शिकार हो गया। पुस्तकें चोरी हो गई। विशेष रूप से स्टाफ का अभाव के चलते इस पुस्तकालय पर भी हर वक्त ताला ही जड़ा देखा जा सकता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व इसे नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन जब से ही इसमे ताला लगा हुआ है जो आज तक नहीं खुला। जब इनसे या नगर पालिका से इस बारे में बात की जाती है तो वह कहते हैं कि अब कम्प्यूटर का जमाना है।

लोग अब पुस्तकालयों में रुचि नहीं रखते, जबकि पिछले एक वर्ष में नगर में तीन से चार आधुनिक लाइब्रेरी निजी स्तर पर लोगों ने खोली है जिनका प्रति माह पढ़ने वाले युवा किराया देते है, जिनमें लगभग 2000 से 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में पुस्तकालयो का अस्तित्व समाप्त होने की बात कहना बेमानी ही है। बल्कि प्रशासन व नगरपालिका का पुस्तकालयो के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना है।

आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है। इसको लेकर नगर पालिका व पुस्तकालय विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस ओर सुधार हेतु प्रयास किए जाएंगे। -राधेश्याम मीणा, एसडीएम बाड़ी

पहली ही बारिश में खुली नगर-पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल
बाड़ी। पिछले डेढ़ महीने से पड़ रही भीषण गर्मी से प्री मानसून की बारिश ने गुरुवार को राहत प्रदान की। दोपहर दो बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर अभी भी रुक-रुक कर जारी है। शहर में आधा घंटे हुई तेज रिमझिम बारिश ने जहां आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की वहीं दूसरी और ड्रेनेज फेल होने की समस्या पैदा हो गई। बारिश के चलते सड़कों और नालियों में पानी भर गया और नालों के अवरुद्ध होने से शहर में कई जगह पानी भराव की समस्या पैदा हो गई।

ऐसे में आम नागरिक नगर पालिका के साथ स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित नजर आया। क्योंकि पूर्व में ना तो नालों की ठीक ढंग से सफाई कराई गई है ना ही बारिश पूर्व की व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है।  ऐसे में आधे घंटे की बारिश से शहर में नागरिक पानी भराव की समस्या का सामना कर रहे है।

शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया, तुलसीवन रोड, अग्रसेन विहार कॉलोनी, बसेड़ी रोड, सैंपऊ रोड सहित कई स्थानों पर पानी भराव की समस्या सामने आई है। जिससे नागरिक जूझ रहे हैं। कायस्थ पाड़ा पुलिया से गुजर रहे धौलपुर-करौली सड़क मार्ग पर पानी भराव हो गया है। जिससे वाहन निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

नागरिकों की शिकायत है कि पूर्व में नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन को कई बार पुलिया में पड़े मलबे को हटाने और सफाई कार्य के लिए निवेदन किया था।लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में मानसून पूर्व की हल्की बरसात ने पानी भराव की समस्या पैदा कर दी है। ऐसे में नागरिक मांग कर रहे हैं कि वर्षा पूर्व सभी नालों की साफ-सफाई सही ढंग से कराई जाए। जिससे बारिश के दिनों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

पूनिया-राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर बॉडी के इंजीनियर और करौली के दंगे में घायल से की मुलाकात
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंगलवार को दौरे से लौटते हैं सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर बॉडी में बुरी तरह पीटा इंजीनियर से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य की जानकारी वहां मौजूद डाक्टरों से ली इसके साथ ही उन्होंने इंजीनियर से पूरी घटना की जानकारी भी ली है इसके अलावा करौली के दंगों में घायल हुए हैं व्यक्ति से भी सवाई मानसिंह अस्पताल में ही मुलाकात की पूनिया ने यहां भी डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उनकी स्थिति के बारे में पूछा।

वहीं राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर बाड़ी से कांग्रेस विधायक की बर्बरता व गुंडागर्दी के शिकार हुए AEN हर्षादिपति वाल्मिकि एवं करौली हिंसा में घायल हुए अमित की कुशलक्षेम पूछी और डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।  राठौड़ ने यहां कहा कि यह तस्वीरें कांग्रेस शासन के जंगलराज को स्वतः ही बयां कर रही है। आज राजस्थान में IPC की जगह गहलोत पैनल कोड (GPC) का शासन है और राज्य में अपराधों के वर्गीकरण के लिए अलग से स्वयं का गहलोत पैनल कोड लागू है। राठौड़ ने कहा कि यक्ष प्रश्न यह है कि किसी की गिरफ्तारी के लिए कितनी चोटें होना जरूरी है, गहलोत पैनल कोड के अंदर इसकी विस्तृत व्याख्या की जाएं तो बेहतर होगा।

लेकिन मुलाकत की तस्वीर देखने के बाद सवाल खड़े होते है कि एक ही दिन बीजेपी नेताओं को अलग-अलग अस्पताल पहुंचने की क्या वजह रही। राजेंद्र राठौड़ के सतीश पुनिया के साथ ना जाकर अलग एसएमएस अस्पताल पहुंचना कई सियासी सवाल खड़े करता है।