national highway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग; 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा थाना क्षेत्र के ड्रमण्डगंज पहाड़ी पर बड़का मोड़ पर उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो और एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बोलेरो में आग लग गयी जिससे उसमे सवार कोई भी यात्री बाहर नहीं निकल सका। इस बीच एक अन्य कार में सवार चालक की भी मौत हो गयी।

उन्होने बताया कि रात करीब 20:20 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़का घुमान के पास एक ट्रक ने पीछे से स्विफ्ट कार और बोलेरो व ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो व स्विफ्ट कार में आग लग गयी । इस दौरान बोलेरो सवार कुल 09 लोग जिनमें चार बच्चे भी शामिल है की मृत्यु हो गयी। हादसे में ट्रक चालक की भी मृत्यु हो गयी, जिनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि स्विफ्ट चालक के शव को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, घटना मिर्जापुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रहा ट्रक संभवत: ब्रेक फेल होने के कारण घाटी उतर रही बोलेरो से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बीच ट्रक की टक्कर से कार सवार की भी मौत हो गयी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बोलेरो में सवार कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका और सभी वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी सवारों की जलकर मौत हो चुकी थी। सभी मृतक जिगना के आस पास तथा, सोनभद्र जिले के बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक भी मौके पर मौजूद है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और हादसे के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हैं। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए हादसे में जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'' उल्लेखनीय है कि मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में बुधवार रात एक सड़क हादसे में चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना एक खड़ी पहाड़ी वाली सड़क पर हुई। इस दुर्घटना में एक अनियंत्रित ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी जिससे उनमें आग लग गई।

पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा कल, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया में करीब 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में करीब 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह नदिया जिले में एनएच-34 के बरजागुली-कृष्णानगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे 4-लेन का उद्घाटन करेंगे, जबकि उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के 17.6 किमी लंबे बारासात-बरजागुली सेक्शन के फोर लेन का शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच सम्पर्क सूत्र को मजबूत बनाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी शनिवार सुबह 10 बजे नदिया के राणाघाट सबडिवीजन के तहत ताहिरपुर में नेताजी पार्क में एक रैली करेंगे। इस दौरान वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों की ङ्क्षचताओं को दूर करेंगे। समिक भट्टाचार्य ने कहा, भाजपा लोगों, खासकर नामाशूद्रों को यह भरोसा दिला सकती है कि मतदाता सूची से किसी भी शरणार्थी का नाम नहीं हटाया जाएगा।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब एसआईआर की प्रक्रिया ने मतुआ समुदाय में बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है, जो नदिया और पड़ोसी जिलों में शरणार्थी समूह है, राणाघाट को राज्य में सबसे बड़े मतुआ-बहुल क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ नई दिल्ली में हुई एक गुप्त बैठक के दौरान पीएम मोदी के दौरे की योजना बनी। रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री को एसआईआर को लेकर मतुआ समुदाय में फैल रहे डर और अविश्वास के बारे में बताया। वहीं, पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि वह राणाघाट रैली में सीधे तौर पर इन चिंताओं को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक इन आशंकाओं को तुरंत दूर नहीं किया जाता, तब तक पार्टी को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले मतुआ बहुल सीटों पर गंभीर चुनावी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सूत्रों ने बताया, पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि वह राणाघाट रैली में इस मुद्दे पर वह सीधे बात करेंगे। उन्हें एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बंगाली हिंदुओं में बेचैनी के बारे में पहले से ही पता था और उन्होंने सांसदों के साथ मंगलवार की बातचीत से पहले ही मतुआ क्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर अंदरूनी तौर पर चर्चा की थी।

राजस्थान को मिली दो बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया आभार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्वीकृति देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर NH-11 के झुंझुनूं–चिड़ावा–पचेरी 78 किलोमीटर खंड को 2202.67 करोड़ की लागत से चार लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे शेखावाटी क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही NH-62 के सूरतगढ़–श्रीगंगानगर खंड को 1022.57 करोड़ की लागत से दो लेन से चार लेन में चौड़ा करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय से प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ होने से निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और रोजगार के रास्ते खुलेंगे, जिससे राजस्थान निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

शॉर्टकट के दांव पर जिंदगी की डोर, डिवाइडर पार कर रोंग साइड चल रहे वाहन चालक
कोटा। शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर वाहन चालक शोटकर्ट के फेर में अपनी जांन दांव पर लगा रहे हैं। हाइवे के डिवाइडर सड़क की ऊंचाई के बराबर है। ऐसे में बाइक सवार व ट्रैक्टर चालक  वाहनों को बीच रास्ते में ही डिवाइडर पर चढ़ाकर गलत दिशा में आते हुए बीच सड़क पर आ जाते हैं। जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराकर हादसे का शिकार होने का खतरा बना रहता है। एनएच-27, बारां फोरलेन तथा कोटा बाइपास पर इस तरह के नजारे आए दिन देखने को मिल रहे हैं। जबकि, एनएचआई द्वारा दिनभर हाइवे पर पेट्रोलिंग  करने की बात कही जाती है, जिसकी सच्चाई जानने  दैनिक नवज्योति एनएच-27 पर पहुंची तो वहां करीब एक घंटे तक कोई पेट्रोलिंग टीम नजर नहीं आई। हालांकि, हाइवे पर जमा धूल-मिट्टी को साफ करते संवेदक कर्मचारी जरूर मिले।

हाइवे पर जगह-जगह बने कट
रोजड़ी निवासी राधेश्याम, मनोहर लाल, मुरली प्रजापति ने बताया कि बारां फोरलेन व कोटा बाइपास पर कई जगहों पर लोगों ने अनाधिकृत रूप से कट बना रखे हैं। जहां से लोग एक लेने से दूसरी लेन में जाने के लिए आसानी से डिवाइडर पार कर लेते हैं। जिसमें हर पल जान का जोखिम बना रहता है। जबकि, डिवाइडर में लगे पौधों की सार-संभाल के लिए एनएचएआई की टीम आती है, जिनसे कट बंद करने की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया।

बाइक, कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली तक डिवाइडर कर रहे क्रोस
दाढ़देवी की तरफ से गुजर रहे एनएच-27 पर वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में रोंग साइड में चलते हैं। यहां बाइक सवार ही नहीं, ट्रैक्टर चालक भी वाहनों को डिवाइडर से वाहनों को कूदा रहे हैं। दाढ़देवी की तरफ से हैंगिंग ब्रिज की ओर जाने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बढ़ जाता है।

इन प्वाइंट्स पर डिवाइडरों से कुदा रहे वाहन
कोटा यूनिवर्सिटी के पीछे गुजर रहे बारां फोरलेन पर  प्रतिदिन बाइक सवार हाइवे की एक लेन से दूसरी लेन में जाने के बीच डिवाइडर क्रोस करते हैं। वहीं, रोजड़ी इलाके के बाशिंदे वाहनों के साथ डिवाइडर  पार कर कोटा विश्वविद्यालय की तरफ जाते हैं। जबकि, फोरलेन की दोनों साइड़ों से बड़े वाहन स्पीड से गुजरते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।  रोजड़ी क्षेत्र के बाशिंदों ने एनएचएआई अधिकारियों से डिवाइडर कट बंद करने की मांग की थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

न कट बंद करवाए न डिवाइडर ऊंचे करवाए
हाड़ौती व सुमन कॉलोनी के बाशिंदे अखिलेश मालव, राधेश्याम, दयाराम गुर्जर बताते हैं, बारां फोरलेन पर  विभिन्न जगहों पर कट बने हुए हैं। वहीं, हाइवे की सड़क से डिवाइडर की ऊंचाई न के बराबर है। जबकि, पौधों के मेंटिनेंस को आने वाली एनएचएआई की टीम को कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके  बावजूद कोई सुधार नहीं करवाया गया। वहीं, एनएचएआई द्वारा पेट्रोलिंग टीम सप्ताह में एक या दो दिन ही यहां से गुजरती है। नियमित पेट्रोलिंग नहीं होती।

डिवाइडरों पर लगेगी लोहे की जालियां
एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोड सेफ्टी के तहत हाइवे के ऐसे प्वाइंट चिन्हित कर लिए हैं। जहां लोहे की जालियां लगाई जाएगी। इसके लिए गत माह टैंडर भी किए जा चुके हैं। जुलाई में टैंडर खुलने के साथ ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।

रात को हाइवे पर अंधेरा
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नेशनल हाइवे पर लाइटें नहीं होने से अंधेरा रहता है। ऐस में दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एनचए-27 पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने यहां रोड लाइटें लगवाने की मांग भी कर चुके हैं। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जाता है। वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूलने के बाद भी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जाती। इससे लोगों में रोष है।

इनका कहना
इस संबंध में कोटा में हमारे अधिकारियों से बात की जा सकती है। यदि, कोई ईश्यू हो तो हमें बता दीजिए, समाधान करवा देंगे।
- प्रदीप कुमार, रीजनल आॅफिसर एनएचएआई जयपुर

दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारें भिड़ीं, पांच घायल, दुघर्टना ग्रस्त एक गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की मिली सूचना
जमवारामगढ़। दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुघर्टनाओं के चलते फोर लाइन बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मार्ग पर मंगलवार को दोपहर पौने बारह बजे के लगभग तीन कारें भिड़ गई, जिससे यहां चीख-पुकार मच गई। कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। आंधी थाना अधिकारी रमेश मीना ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामजीपुरा गांव के पास एक कार दौसा-मनोहरपुर और दूसरी दौसा की तरफ से आ रही थी। दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दौसा की ओर से आ रही एक अन्य कार भी ने पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क दुघर्टना में सुनिल पुत्र जवाहर लाल राजपूत, शिवम पुत्र संजय राजपूत, हिमांशू पुत्र संजय राजपूत निवासी सिसाना उत्तर प्रदेश को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल जयपुर रैफर किया, जबकि अमीत कुमार पुत्र चैनपाल सिंह निवासी सिसाना उत्तर प्रदेश और कागू उर्फ सौरव पुत्र राकेश चौहान निवासी सिसाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंधी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त तीनों कारों को क्रेन से आंधी थाने में रखवाया है। सूत्रों के अनुसार दुघर्टना ग्रस्त एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन पुलिस इसकी जानकारी देने से बच रही है।

हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना पड़ेगा महंगा : एनएचएआई ने की टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी, सैलजा ने कहा- 4 से 5 फीसदी की होगी बढ़ोतरी
चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि एक अप्रैल से हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा होने जा रहा है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुमारी सैलजा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर एनएचएआई की सड़कों पर कुल 55 टोल टैक्स प्वाइंट हैं। वहीं, आकलन के आधार पर प्रत्येक टोल प्वाइंट पर मौजूदा दरों में 4 से 5 फीसदी के बीच वृद्धि होना संभावित है। दूसरी ओर 60 किमी दूरी से कम पर स्थित टोल प्लाजा आज तक बंद नहीं किए गए है।

हरियाणा में एक अप्रैल 2025 से टोल की नयी दरें लागू होंगी। उन्होंने कहा कि एचएसआईआईडीसी की ओर से हर साल एक अप्रैल से नए सिरे से टोल टेंडर जारी किया जाता है। इसमें राशि भी बढ़ाई जाती है और टोल दरें भी महंगी की जाती हैं।  कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया  कि टोल को लेकर मनमानी ज्यादा की जाती है, जिन टोल प्लाजा की अवधि खत्म हो जाती है, उन्हें बंद करने के बजाय चालू ही रखा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार प्राइवेट एजेंसी के साथ मिलकर जनता को लूटने में लगी हुई है।

काँग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई बार सदन में विश्वास दिला चुके है कि 60 किमी से कम दूरी पर स्थित टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं है। एक जानकारी में स्वयं मंत्रालय ने माना है कि डबवाली से लेकर दिल्ली तक कुल सात टोल है और इनमें से एक ही टोल 61 किमी की दूरी पर है शेष के बीच की दूरी 60 किमी से कम है। दो टोल तो ऐसे है जिनमें बीच की दूरी मात्र 37 किमी है।उन्होंने कहा कि कि दिल्ली जयपुर एनएच-48 के निर्माण पर लगभग 8919 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी पर वहां पर 11945 करोड़ की टोल की वसूली हो चुकी है। इसी प्रकार गुरूग्राम- कोटपुतली एनएच के निर्माण पर 2489 करोड़ की राशि खर्च की गई थी जहां पर टोल के रूप में  2727 करोड़ की वसूली की जा चुकी है।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सरकार सब कुछ जानकर भी अनदेखी कर  प्राइवेंट एजेंसियों को लाभ पहुंचा रही है जबकि टोल वसूली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की हुई है कि जब हाइवे की स्थिति ठीक नहीं है तो टोल वसूली क्यों?

नेशनल हाइवे 27 पर सुखाने के लिए फैलाई जिंस
राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को किसानों ने खलिहान में तब्दील कर दिया है। जिला मुख्यालय से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानो ने फसल सुखाने के लिए जिंस फैला रखी है। फसल खाने के लिए जानवर हाइवे आते हैं तो जानवरों भगाने के लिए किसान दौड़ते हैं तो फसल हाइवे पर चारों तरफ फैल जाती है। इससे दो पहिया वाहन चालक रोड पर पड़ी फसल से फिसल जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गौरतलब है कि हाइवे पर बरसात के दिनों में जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। जैसे ही बारिश का दौर थमता है, किसान जींस सुखाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाल देते हैं। ऐसे में वाहनों चालकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं और आए दिन किसान अपनी फसलों को तैयार कर मंडी में पहुंचाने के लिए हाइवे पर ही तोल करवाते दिखाई देते हैं। वाहन चालक विक्रम सिंह, प्रकाश ,करतार सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 वाहन चालक सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे। हाइवे पर किसानों की फसलें सूख रही हैं।

किसानों से कर रहे समझाइश
हाइवे पेट्रोलिंग सूत्रों ने बताया कि हाइवे पर किसानों ने अपनी जिंस सूखने के लिए डाल रखी है। उनको हटाने के लिए कई बार समझाइश की गई है। इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई गई है।

पूर्व में दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचल कर हो चुकी है मौत
कोटा शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 खुशियारा गांव के पास फसल सूखने के लिए हाइवे पर डाल रखी थी। वहीं रात्रि को रखवाली करने के लिए हाइवे किनारे चारपाई पर सोए हुए दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लड़ाई-झगड़े की आ जाती है नौबत
वाहन चालकों ने बताया कि अगर वाहन का पहिया फसल पर चला जाता है तो किसान लड़ाई झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं। समस्या से नेशनल हाइवे विभाग अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। भंवरगढ़, केलवाड़ा, समरानिया, शाहाबाद, देवरी, कस्बाथाना, मुंडियार, मामोनी सहित अन्य गांवों के किसान खेतों से लाकर अपनी जिंस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखाने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में कई बार वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। इससे समय के साथ वाहन चालकों को र्इंधन का भी नुकसान होता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान अपनी फसलों को सुखाने के लिए डाल रहे हैं, यह गलत है। किसानों के साथ पुलिस समझाइश करती आ रही है। ताकि किसानों के साथ हाइवे पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। किसान भाइयों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- रिछपाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, शाहाबाद

किसानों का इस तरीके से नेशनल हाइवे पर फसलें सुखाना गलत है। ऐसे लापरवाह किसानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और फसलों को हाइवे से हटाया जाएगा।
- उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ग्वालियर

4 नेशनल हाईवे की DPR को मंजूरी, छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिली 10 हजार करोड़ की बड़ी राशि
रायपुर/नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में चार नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

गडकरी ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। चार नई परियोजनाओं के लिए डीपीआर को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

इंतजार और, एक्सप्रेस वे की डेड लाइन खिसकी
कोटा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य लगभग एक साल पीछे चल रहा है। अब इस देरी में थोड़ा और इजाफा हो सकता है क्योंकि मानसून के कारण एक्सप्रेस वे पर सड़क निर्माण कार्य धीमा हो गया है। जिसके चलते कोटा से दिल्ली और कोटा से मुंबई तक एक्सप्रेस रफ्तार में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार दौसा से कोटा के बीच और मध्यप्रदेश के सोहना से गुजरात के वडोदरा के बीच अभी काम अधूरा है।

बारिश के चलते डामरीकरण में समस्या
वर्तमान में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है जिसके चलते कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। इसी तरह एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भी बारिश के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। एक्सप्रेस वे के कोटा से दिल्ली मुंबई वाले सेक्शन में सवाई मधोपुर के मुई गांव से बूंदी के हरदेवगंज तक बनने वाले पैकेज संख्या 10 का कार्य अटका हुआ है। जिससे पूरा होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। जिसके बाद ही कोटा से दिल्ली सेक्शन को पूरी तरह से चालू किया जा सकेगा। एनएचएआई की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दौसा क्षेत्र में केवल इसी पैकेज में सड़क का निर्माण बाकी है। जो मानसून के सक्रिय होने के कारण पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कोटा से दिल्ली तक एक्सप्रेस को संभवतया अब अगले साल तक ही शुरू किया जा सकेगा।

रतलाम से बहरूच तक निर्माण बाकी
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग एक साल पीछे चल रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी पूरे प्रोजेक्ट की डेडलाइन को आगे बढ़ाकर अब अक्टूबर 2025 तक कर दिया है। इसके पीछे की मुख्य वजह कोटा में दरा टनल का कार्य और रतलाम से वडोदरा तक कार्य अधूरा होना है। जहां दरा टनल की अभी करीब 3 हजार मीटर की खुदाई हो पाई है। टनल का अभी 45 फीसदी से ज्यादा कम बचा हुआ है। टनल की खुदाई का कार्य इसके सबसे कमजोर हिस्से से गुजर रहा है जिसमें काफी सावधानी के साथ ड्रीलिंग करनी होती इसी के चलते कार्य की धीमी हो रही है। वहीं एक्सप्रेस वे का गुजरात के वलसाड जिले में 35 किलोमीटर और नवसारी जिले में 27 किलोमीटर का कार्य अधूरा है। इसमें भी वलसाड सेक्शन का कार्य अप्रैल और नवसारी सेक्शन का कार्य इसी माह शुरू हुआ है। जिन्हें पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा जिसके बाद ही एक्सप्रेस वे पूरी तरह से चालू हो पाएगा।

कोटा से दिल्ली आने जाने के लिए मौजूदा मार्ग से 11 से 12 घंटे का समय लग जाता है, साथ ही दूरी भी बढ़ती है। एक्सप्रेस वे का कार्य जल्दी पूरा होता है तो इससे बहुत सारे फायदे हैं। क्योंकि दिल्ली से कोटा तक माल लाने में समय के साथ र्इंधन की भी बचत होगी और समय पर माल यहां पहुंचने से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। कई सड़क मार्ग से ज्यादा समय लगने के कारण टैÑन से माल मंगाना पड़ता है जिसमें बहुत सारी कागजी कारवाई से गुजरना पड़ता है एक्सप्रेस वे जल्द शुरू हो तो इन सब से बचा जा सकेगा।
- अशीष बसवाल, कपड़ा व्यापारी

वर्तमान में मौजूद मार्ग से दिल्ली जाने में अधिक समय लगता है, इसके अलावा कई जगहों पर हाईवे से उतरने चढ़ने के साथ घूम कर जाना होता है। अगर एक्सप्रेस वे का काम जल्द हो जाए तो कोटा से दिल्ली और मुंबई आने जाने में आसानी हो जाएगी। क्योंकि बंद ट्रैफिक होने से जाम सहित अन्य स्थितियों से भी बचा जा सकेगा और सीधा मार्ग होने से वाहन को भी कम नुकसान होगा।
- प्रीतम धाकड़, केशवपुरा

इनका कहना है
एक्सप्रेस वे का कोटा सेक्शन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, केवल टनल का कार्य निर्माणाधीन है। जिसे भी अगले साल मार्च तक पूरा की लिया जाएगा। कोटा से दिल्ली ट्रैफिक दौसा और सवाई माधोपुर सेक्शन पूरा होने के बाद शुरू हो पाएगा।
- संदीप अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई कोटा

दौसा सेक्शन में केवल पैकेज संख्या 10 का कार्य पूरा होना बाकी है, इसके अलावा सभी पैकेज का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पैकेज 10 का निर्माण कार्य भी नंवबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। उसके बाद ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।
- बलबीर सिंह यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई दौसा

पुलिया पर जानलेवा गड्ढे वाहन चालकों के लिए बन रहे मुसीबत
किशनगंज। किशनगंज क्षेत्र में पार्वती पुलिया पर हो रहे बड़े बड़े जानलेवा गड्डें वाहन चालको के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। हर समय बडी दुर्घना होने का अंदेशा बना रहता है। खतरें के बीच वाहन चालकों का सफर करना मजबूरी बना हुआ है।  वाहन चालकों को गहरें गड्डों में सम्भलकर चलना मजबूरी बन गई है। अगर वाहन चालक जरा सा चुके तो उनके लिए गड्ढें जानलेवा बन सकते है। दिन के समय ही इन गढ्डों मे वाहन चालक बडी मुश्किल से निकल पाते है तो रात के समय तो यहां हालात और खराब हो जाते है।

भगवान भरोसे वाहन चालकों का सफर
वाहन चालक भगवान भरोसे ही सफर तय कर पाते है। पहले दैनिक नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के परियोजना अधिकारी ने पुलिया की सड़क की हल्की मरम्मत करवाई थी। लेकिन गुणवत्ता से कार्य नहीं होने से वापस हाईवे की सड़क पर गढ्डे हो गए। गढ्डे इतने गहरे और चोडे है कि कार व दुपहिया वाहनो के पहिए गढडों में धंस जाते है।

नागिन चाल से चला रहे वाहन
हाइवे पर गड्ढें इस कधर हो गए है कि सड़क कहां पर है इसका  पता नहीं चलता और वाहन चालक इस प्रकार अपने वाहनों को गड्ढों से बचाते हुए चलते है कि मानों नागिन चाल से वाहन चला रहे हो।  कभी बाएं तो कभी दाए तो कभी सामने ही गहरे गढ्डे नजर आते है। ऐसे मे आगे पीछे चलने वाले वाहनों को टकराने का अन्देशा बना रहता है। हालात ऐसे ही रहे तो यहां किसी दिन यहां बडी दुर्घटना हो सकती है।

बारिश के खलल से अधिकारी बता रहे परेशानी
कुछ दिन पहले ही एनएचएआई की ओर से पुलिया की सड़क पर गढ्डों को भरवाया गया था। लेकिन गढ्डे फिर से हो गए। लोगों का कहना है कि गढ्डों को घटिया मटेरियल से भरवाया था तथा आधा अधूरा ही काम किया गया था। अधिकारी बारिश के कारण परेशानी बताकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री पूरी कर रहे है।

किशनगंज निवासियों को चुकाना पड़ रहा भारी टोल
किशनगंज कस्बे के वाहन चालक दिनेश सुमन ने बताया कि रानीबड़ोद,किशनगंज,मेहरावता सहित 15 से 20किलोमीटर के दायरे के वाहन चालको को बारां जाने के लिए भारी भरकम टोल चुकाना पड़ रहा है। कई चार पहिया वाहन धारी वाहन चालक टोल के खर्चे के कारण अपने वाहनों को बारां ले जाने में भी घबराते हैं,क्योंकि बारां आने जाने के बराबर तो वाहन में ईंधन का खर्चा भी नही आता है। साथ ही सड़कों पर हो रहे गड्डे नुकसान पहुंचा रहे है।

गहरे गड्ढें से वाहनों में मेंटेनेंस का खर्चा ज्यादा
पार्वती पुलिया पर हो रहे गड्डों के कारण यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को अपने वाहनों में मेंटेनेंस का अनावश्यक खर्चा उठाना पड़ रहा है। जिससे वाहन चालकों को आर्थिक परेशानी भी हो रही है। वाहनों की मरम्मत का अतिरिक्त खर्चा वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। वहीं समय और धन की भी बर्बादी हो रही है। आए दिन इन गढ़ों में वाहन गिरने से खराब होकर हो जाते हैं जिससे वाहन चालकों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। साथ ही 900 मीटर लंबी पुलिया पार करने में 5 मिनट का समय बर्बाद हो रहा है।

पार्वती पुलिया पर हो रहे गढ्ढें वाहन चालकों को भारी मेंटेनेंस का खर्चा दे रहे है। दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
- लोकेश सुमन, वाहन चालक।

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से बरसात का पानी गड्डो में भरा रहने से वाहन एक साथ गड्डे में गिरने से वाहन में टूटफूट  एवं दुर्घटना का आदेश बना रहता है।
- प्रदीप मालव, क्षेत्रवासी।

जिम्मेदारों की लापरवाही वाहन चालकों की जिन्दगी पर भारी पड़ सकती है। सफर करने वालों की सुविधाओं का खयाल नही है। टोल से ज्यादा जिन्दीगी का मोल है। गढ्डों को भरवाकर सफर सुगम करना चाहिए।
-  हेमन्तराम खींची, भाजपा मण्डल महामंत्री।

एनएचएआई के अधिकारी आंखे मूंदकर बेंठे है। पुलिया के गढ्डों को भरने में इतिश्री की गई है। गहरे गढ्डें किसी दिन वाहन चालको की जान ले बेठेंगे। इसे जल्द ठीक करवाया जाना चाहिए।
- तरूण पंकज, एडवाकेट।

हाइवे के हालात सुधारे जाने चाहिए। लोगों को तकलीफ होती है। गढ्डों से सफर वाहन चालकों के लिए मुसीबत और खतरे भरा है। पुलिया की सड़क के गढ्डें को ठीक तरीके से भरवाकर राहत देनी चाहिए।
- रवि कटारिया, सयोंजक, पर्यावरण संरक्षण समिति किशनगंज।

पूरी जिम्मेदारी से गढ्डों को दो दिन में भरवाया जाएगा। बारिश का दौर होने से अभी मुसीबत बनी हुई है। बरसात के मौसम से परेशानी हो रही है। कुछ दिन पहले भरवाए गए गड्ढें फिर से गहरे हो गए है।
-  सक्षम गर्ग, परियोजना अधिकारी, एनएचएआई।

हाइवे के बीच बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए बन रहे जानलेवा
किशनगंज। किशनगंज कस्बे सहित ग्रामीण अंचल की सड़कों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बीच सड़क पर बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है। किशनगंज कस्बे के समीप से गुजर रहे नेशनल हाईवे 27 कस्बे की मुख्य सड़कों पर शाम होते ही मवेशियो का जमावड़ा लग जाता है। आवारा मवेशियों की बढ़ती तादाद के चलते इन्हें गौशालाओं में रखने की भी ठोर नहीं बची है। नेशनल हाईवे होने के चलते रोजाना सैंकडों मवेशी किशनगंज कस्बे की ओर आ जाते है गायें बरसात के दिनों में शाम होते ही सूखी जगह की तलाश में हाइवे, मुख्य सड़क की ओर रुख करने लगती है। रात को हाइवे पर इनका जमघट लग जाता है। गांवों से निकल रहे हाइवे पर समूह में गौवंश दिखाई देता है। पशुओं के यह झुंड दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा है। थोड़ी सी चूक उनके लिए जानलेवा साबित हो जाती है।

नेशनल हाइवे अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
नेशनल हाईवे सहित शहर,ग्रामीण की मुख्य सड़कों पर मवेशियों के जमावाड़े से सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। जुलाई माह की 24 तारीख को बारां में गाय को बचाने के प्रयास में झालावाड़ रोड के ऊपर हुई बसों में भिड़ंत में 2 की मौत होने के बाद जिला कलक्टर रोहिताश सिंह तोमर ने नेशनल हाइवे 27 अधिकारियों को गौवंश के हाइवे पर जमावड़े को लेकर निर्देशित किया था लेकिन नेशनल हाइवे अधिकारियों द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं देने से भंवरगढ़ के समीप गाय को बचाने के प्रयास में कार पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को जूं तक नहीं रेंगी।

वाहनों का लग जाता है जाम
बारिश के मौसम में खेतों में फसल बो देने के बाद मवेशी गांव और शहरों की ओर रुख करने लगते हैं। बारिश के कारण मवेशियों को मक्खियों, मच्छरों के काटने की परेशानी के चलते खेतों में बैठने वाले पशु भी इन दिनों सूखी सड़कों पर बैठने लगते हैं। जिससे हाईवे पर वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहते है।

गांवों से बाहर जाने के लिए बेबस हुए मवेशी
बरसात के दिनों में गांवों में कीचड़ फैल जाता है। जंगल में चरने के लिए जाए तो वहां भी मच्छर व मक्खियों के कारण पशु खड़े नहीं रह पाते। खेतों के पास फसलों की सुरक्षा करने के चलते किसान आवारा मवेशियों को पास भी नहीं भटकने देते।ग्रामीण इन्हे गांव से भगा देते है। पशुओं को एक गांव से दूसरे गांव हांक दिया जाता है। ऐसी स्थिति में सूखी जगह की तलाश में पशु नेशनल हाइवे पर आ जाते हैं। जिससे बेबस मवेशी असमय दुर्घटना का शिकार होकर काल का ग्रास बन रहे है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 गायों की मौत
किशनगंज थाना क्षेत्र के रानीबडौद नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से छह गौवंशों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल गौवंश का सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपचार किया लेकिन कुछ घंटे बाद घायल गाय ने भी दम तोड़ दिया। बजरंगदल कार्यकर्ता रामनिवास सुमन ने बताया कि दुर्घटना में सात गायों की अकाल मृत्यु हो गई। आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टोल नाका फतेहपुर पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन चालक हाथ नहीं लग पाया। दुर्घटना को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टोल अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया।

नेशनल हाईवे 27 पर हाईवे अथॉरिटी के लापरवाही के चलते,सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े से दिनों दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। जिससे असमय मवेशी मौत का शिकार हो रहे है।
- हरीश रावत, संरक्षक, पर्यावरण संरक्षण समिति किशनगंज।

हाईवे अथॉरिटी अपनी जिम्मेदारी बखूबी नहीं निभा रही है। टोल कंपनियां सिर्फ टोल वसूली की ओर ध्यान दे रही है। हाईवे पर मवेशियों का  जमावड़ा रहता है। ऐसे में आए दिन दुर्घटनाओं में मवेशी अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं।
- विष्णु पंकज, भाजपा मंडल मंत्री, किशनगंज।

गायों को हाइवे से हटाने के साथ ही गायों के रेडियम लगाई जा रही है। रातभर में हाइवे पर पेट्रोलिंग वाहन गश्त कर रही हैं। हमारी ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटनाएं घटित ना हो।
- सक्षम गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे 27

नेशनल हाइवे पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा होने से वाहन चालकों द्वारा सावधानी बरतने पर भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
- मनीष, ग्रामीण।

खेतों में फसलें बो देने से मवेशी सड़कों का रुख करते हैं दिन रात मुख्य सड़कों पर जमे रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। आए दिन हो रहे सड़क हादसे हो रहे है।
- कपिल सुमन, ग्रामीण।

नेशनल हाईवे 27 पर आए दिन गौवंश दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं किशनगंज कस्बे में गौशाला बने तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक से भूमि आवंटन करवाने की मांग की गई है।
- रामनिवास सुमन, बजरंगदल कार्यकर्ता।

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को कुचला, मौत
सीमलिया। सीमलिया कस्बे के नेशनल हाईवे 27 के बाईपास पर गुरुवार सुबह करीब  आठ बजे  कोटा से बारां जा रही बेकाबू इनोवा कार ने हाइवे बाईपास पर दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी की युवतियां उछलकर बीस फ ीट दूर झाड़ियों में जा कर गिरी जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। दोनों युवतियां सीमलिया से गड़ेपान जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। दोनों कॉलेज में पढ़ने के साथ ही सिलाई भी सिखाती थी। सीमलिया थाना अधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि हादसे में ज्योति प्रजापत उम्र 23 पुत्री बजरंग लाल प्रजापत  और वर्षा नागर उम्र 22 साल पुत्री ब्रज गोपाल नागर की मौत हो गई है। इनोवा कार के चालक को पकड़ लिया गया है। शवों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया गया है।

रेलिंग को तोड़कर मारी टक्कर
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवतियां गढ़ेपान फैक्ट्री में जाकर सिलाई सिखती थी। रोज की तरह गुरुवार को भी फैक्ट्री जाने के लिए कोटा-बारां हाइवे पर पावर हाउस बस्ती के सामने सड़क किनारे रेलिंग पर बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कोटा की तरफ  से तेज रफ्तार से एक इनोवा गाड़ी आई और रेलिंग को तोड़ते हुए दोनों को टक्कर मार दी।

बेटियों के शव  देख बदहवास हुए माता-पिता
कार इतनी तेज स्पीड में थी कि दोनों युवतियों के पैर के ऊपर से पहिया गुजर गया। इसके बाद दोनों उछलकर झाड़ियों में जा गिरी। गंभीर हालत में दोनों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया लेकिन मौत हो गई। हादसे में दोनों के पैर कुचल गए थे। परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। बेटियों के शवों को देखकर माता-पिता बदहवास हो गए।

इनोवा चालक को पकड़ा
पुलिस ने इनोवा कार  को जब्त कर ड्राइवर राजेश उम्र 24 वर्ष पुत्र हीरालाल नागर  निवासी मरायता तहसील खानपुर जिला झालावाड़ को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि वह भीलवाड़ा से खानपुर जा रहा था। रात 3 बजे के करीब भीलवाड़ा से निकला था वही सीमलिया बाईपास पर सुबह करीब आठ बजे ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना हुई।

पढ़ाई के साथ  दोनों सिलाई सिखाती थी
ज्योति के मौसेरे भाई दीपक ने बताया कि ज्योति तीन भाई-बहन में सबसे छोटी थी। उससे बड़े दो भाई है। वह एमए की पढ़ाई कर रही थी। 6-7 साल से फैक्ट्री के सेंटर पर सिलाई सिखाने जाती थी। मम्मी घर का काम करती है। वर्षा नागर के परिजन हेमराज नागर ने बताया कि वर्षा बीए की पढ़ाई कर चुकी। 7-8 साल से सिलाई सिखाने फैक्ट्री के सेंटर पर जाती थी। वर्षा से बड़ा एक भाई है। माता-पिता खेती करते है।