drinking water supply - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अजमेरी गेट एवं जवाहर नगर क्षेत्रों में जलापूर्ति समय में परिवर्तन, जानें नया शेड्यूल
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शहर के अजमेरी गेट (उत्तर) एवं जवाहर नगर (दक्षिण) क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जलापूर्ति समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। उपखण्ड दशम (उत्तर) अजमेरी गेट क्षेत्र के अंतर्गत एम.आई. रोड के उत्तरी भाग—वाल्मीकि कॉलोनी, कप्तान जी का हत्था, लड़ी वालों की बगीची, जुम्मा बाजार एवं कड़वी मंडी—तथा उपखण्ड जवाहर नगर (दक्षिण) के केंद्रीय कारावास, सुदामापुरी, अग्रवाल कॉलेज, मीणा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों को इस निर्णय से लाभ मिलेगा।

अब दोपहर 1 से 2 बजे तक होगी जलापूर्ति अतिरिक्त मुख्य अभियंता (क्षेत्र द्वितीय) जयपुर, अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में पूर्व में जलापूर्ती सुबह 7.15 बजे से 8.30 बजे तक की जाती थी। अब इसे परिवर्तित कर 1 अप्रैल 2026 से दोपहर 1बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा पेयजल के प्रेशर में सुधार के उद्देश्य से तीन दिनों तक परीक्षण संचालन किया गया। परीक्षण के दौरान प्राप्त सकारात्मक परिणामों के आधार पर यह निर्णय जनहित में लिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर प्रेशर के साथ नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके।

दस दिन से खुला पड़ा गड्ढा हादसों को दे रहा न्यौता, आवागमन में हो रही परेशानी
भण्डेडा। बांसी के रामगंज रोड वाले मोहल्ले में लंबे समय से पेयजलापूर्ति की भूमिगत क्षतिग्रस्त पाइप लाइन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ले वालों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा था। इस समस्या से संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया। जिसके दो माह बाद तो संबंधित विभाग ने लाइन को चैक करवाने का कार्य शुरू किया। इस पर भी क्षतिग्रस्त लाइन को चैक करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की मुख्य सड़क पर चार से पांच फीट का गहरा गढ्ढा कर खुला छोड़ दिया। लगभग दस दिन बीत गए। पर अभी तक न तो क्षतिग्रस्त लाइन मिल रही है और ना ही सड़क के गढ्ढों को भरा गया है। मुख्य मार्ग होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित मोहल्ले वासियों को खतरा बना हुआ है। पर संबंधित विभाग द्वारा इस समस्या को गंभीरता पूर्वक नही देखा जा रहा है। इस अनदेखी को लेकर जनता में जिम्मेदारों के प्रति रोष व्याप्त है।

मोहल्ले के मकानों को भी खतरा
बांसी में जमना पीपल चौराहे से रामगंज रोड़ वाले मोहल्ले में मनोज कुमार जैन के मकान से राजेंद्र कुमार जैन के बीच जलदाय विभाग की मोहल्ले की पेयजलापूर्ति की भूमिगत लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जिससे मोहल्ले में मकानों को भी खतरा बना हुआ है। उपभोक्ताओं को भी पेयजलापूर्ति पर्याप्त नहीं होने की समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों ने जलदाय विभाग से लाइन में हो रहे लीकेज को दुरुस्त के लिए मांग भी की गई थी। जिसके दो माह बाद तो जलदाय विभाग ने लाइन के लीकेज को देखने के लिए एक प्राइवेट व्यक्ति से सड़क की खुदाई करवाई जा रही थी। जिसे दस रोज से भी अधिक समय निकल गया। पर अभी तक पेयजलापूर्ति की क्षतिग्रस्त लाइन नहीं मिल पाई है। जहां पर लाइन का लीकेज देखा जा रहा है, वह स्थान मुख्य सड़क के बीच में है। जिसके लिए खोदा गड्ढा लगभग चार से पांच फीट है। यहां से हर समय आवागमन जारी रहता है। मुख्य सड़क होने से इसमें कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अनदेखी कर रहे है।

आवागमन में हो रही परेशानी
पारस कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, राजेन्द्र कुमार जैन, पदम कुमार जैन आदि ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों के लिए इस मुख्य मार्ग से नौनिहाल से लेकर बुजुर्गो की आवाजाही होती है। दोपहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों की भी आवाजाही होती है। जिनको भी यहां से आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह गड्ढा लंबे समय से मुख्य सड़क पर होने से राहगीरों सहित स्कुली बच्चों, मोहल्ले के बाशिंदों के लिए आफत बना हुआ है। अभी तक लाइन क्षतिग्रस्त की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। जल्द समस्या का निराकरण हो तो आमजनों को भी राहत मिलें।

लीकेज दुरुस्त करने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता
संबंधित विभाग लीकेज निकालने के नाम पर औपचारिकता कर रहा है। सड़क पर खोदा गड्ढा आमजनों के लिए मुसीबत साबित हो सकता है। संबंधित विभाग जल्द सड़क के गढ्ढे को दुरूस्त नही करवाता है, तो यहां से गुजरने वाले राहगीरों सहित मोहल्ले वासियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पडेगा। जिम्मेदारों की लापरवाही को जनता भुगत रही है। इस समस्या को लेकर मोहल्ले वासियों सहित राहगीरों ने भी नाराजगी जाहिर की है।

मैं इस संबंध में आज ही कर्मचारी से बात करती हूं। इस काम को लंबे समय तक नही खींचा जाएगा। छोटा-सा लीकेज है। एक-दो दिन में दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
- योगिता जांगिड़, जेईएन, जलदाय विभाग, नैनवां

कल से बदलेगा पेयजल सप्लाई का टाइम, अब सुबह 5 बजे से आपूर्ति
जयपुर। जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3.30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से प्रारंभ होगी। विभाग ने चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैम्पस में नए पम्पहाऊस का निर्माण किया है।

रामनिवास बाग पम्पहाऊस से नए समय के अनुसार सप्लाई: एसीई जयपुर-द्वितीय शुभांशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तकए चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 बजे से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे से 10.25 तक एवं चौकड़ी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी।

चौकड़ी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3.49 बजे तक, चौकड़ी घाट क्षेत्र में सांय 4.10 बजे से 5.06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंह द्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।

अमानीशाह पंप हाउस से होगी पेयजल आपूर्ति
एसीई ने बताया कि अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में संशोधन किया है। चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

समस्या: दस दिन से पांच जोन में नहीं हो रही पेयजलापूर्ति
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में जलदाय विभाग की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से इस लाइन से जुडे पांच जॉन के सभी मोहल्लों में दस रोज से पानी उपलब्ध नहीं हुआ है। जिससे इन मोहल्लेवासियों को अन्य मोहल्लों में पहुंचकर पानी जुटाने की मजबूरी बनी हुई है। इन मोहल्लों में नल नहीं टपकने से स्थानीय बाशिंदे इधरउधर जुगाड़ करके जलापूर्ति के लिए मशक्कत करते नजर आते है। जानकारी के अनुसार बांसी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जलदाय विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति की टंकी से पांच जॉन के लिए भूमिगत पाइपलाइन थी। जो इस मोहल्ले में टंकी से कुछ दूरी पर ही यह दोनो लाइन में एक सीमेंट वाली पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से एक मोहल्ले में लाइन से हुए पानी के रिसाव से इस मोहल्ले के मकानों में दरारें आ गई थी। आधा दर्जन से अधिक परिवार खतरे के साए में निवासरत थे। इस समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने मोके पर आएं संबंधित विभागीय जिम्मेदार के समक्ष आक्रोश जताया था। जिस पर विभाग ने मोके पर पहुंचकर जायजा लिया तो पता चला कि लाइन में सप्लाई होना संभव नही था। जिस पर ग्रामीणों में भी आक्रोश हो गया था। विभाग की इस दोनो लाइन से पांच जॉन के मोहल्लों में पेयजलापूर्ति की जाती थी। जो यह लाइन दस रोज से बंद होने से डिडवानिया मोहल्ला, कुशवाह मोहल्ला, रैगर मोहल्ला, टंकी वाला मोहल्ला सहित पांच जॉन के मोहल्लेवालों को पानी उपलब्ध नही होने से सभी मोहल्लेवासी अन्य मोहल्लों में पहुंचकर पानी जुटाने में परेशानियों का सामना कर रहे है। मोहल्ले के ग्रामीण रामु कुशवाह ने बताया कि संबंधित विभाग इस बंद पेयजलापूर्ति को लेकर गंभीरता नही दिखा रहे है। नई लाइन बिछाने के कार्य को धीमी गति से चला रखा है। पानी की सप्लाई की बात करते है, तो कल शुरू हो जाएगी। यही कहते हुए तीन रोज गुजर गए है। पर अभी तक बंद पेयजलापूर्ति को शुरू नही किया गया है।

बांसी में पाइपलाइन को जोडने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दोनों लाइन जोडने के बाद जिस मोहल्ल में जलापूर्ति बाधित थी। उस जोन मे पेयजलापूर्ति कर टेस्ट किया गया है। पेयजलापूर्ति की टंकी खाली होने से उन्हें भरा जा रहा है। बुधवार सुबह कुछ में जलापूर्ति करवा दी जाएगी।
-जसोदा डिडवानिया, एईएन, जलदाय विभाग, नैनवां

असर खबर का - पेयजलापूर्ति की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त, सुध लेने पर पहुंचे कर्मचारी
भण्डेड़ा। बांसी कस्बे में एक मोहल्ले में जैन मंदिर सहित आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आने की समस्या को दैनिक नवज्योति ने 11 सितंबर के अंक में आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरारें, मौत के साए में परिवार..इस शीर्षक द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके संबंधित जिम्मेदारों को अवगत करवाया था। जिसके बाद जलदाय विभाग का प्राइवेट कर्मचारी मौके पर पहुंचा है, पर आक्रोशित बाशिंदों ने जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से नाराजगी जताई है। क्षेत्र के बांसी कस्बे में पेयजलापूर्ति पानी की टंकी वाले मोहल्ले के आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरारे आने पर मोहल्लेवासी सहमे हुए थे। मंगलवार को मोहल्ले की सीसी सड़क में भी गहरी दरारें आने पर चिंतित हो गए थे। व ग्राम पंचायत सरपंच व राजस्व विभाग के पटवारी को सूचना दी। दोनों विभाग से मौके पर पहुंचे व देखा तो दरारें नजर आने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने मोहल्लेवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। बुधवार को इसी मोहल्ले में जलदाय विभाग की पेयजलापूर्ति के भुमिगत पाइपलाइन से नल के कनेक्शन की आशंका हुई, तो नल कनेक्शन की जगह पर गढ्ढे की खुदाई करवाई गई। जिस पर पेयजलापूर्ति की दो भूमिगत लाइन में सीमेंट का पाइप क्षतिग्रस्त नजर आया। जिस पर विभाग का प्राइवेट कर्मचारी मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कर पेयजलापूर्ति शुरू की लाइन में तो ऊपर की तरफ से भी गढ्ढे में पानी आना शुरू हो गया। जिस पर लाइन से पानी सप्लाई तो बंद कर दी। मौके पर मोहल्ले में आगे ऊंचाई है। आक्रोशित बाशिंदों का कहना है कि लाइन में पानी शुरू करते ही गढ्ढे में ऊपर की तरफ से पानी आना शुरू हो गया तो लाइन आगे भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका जता रहे है। पर विभाग के अधिकारियों ने सुध नही ली है। मोहल्ले में आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरारे आने के बाद भी संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मोके पर नही पहुंचे है। मोहल्ले के बाशिंदों में विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

बांसी सरपंच साहब ने जानकारी दी थी। जिसके बाद बुधवार को एक जगह पर कंज्यूमर का कनेक्शन देखा था। वहां पर कुछ क्षतिग्रस्त लाइन मिली थी। जिसे दुरूस्त करवा दिया है। फिर भी ऊपर से कुछ पानी आया था, तो उसे गुरुवार सुबह में दिखवा लिया जाएगा।
- योगिता जांगिड़, जेईएन जलदाय विभाग नैनवां

चाकन बांध से इंद्रगढ़ पेयजल परियोजना अन्तर्गत पेयजल सप्लाई 23 व 24 अगस्त को रहेगी बाधित
जयपुर। हर घर जल जीवन मिशन के तहत रेट्रोफिटिंग आफ चाकन बांध से इंद्रगढ़ पेयजल परियोजना के अन्तर्गत 23 से 24 अगस्त तक गुढ़ा फिल्टर प्लांट पर स्वच्छ जलाशय मिलान, पाईप लाईन मिलान इत्यादि का कार्य किया जाएगा। इसलिए 2 दिन का शटडाउन रहेगा।

अधिशाषी अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड मनीष भट्ट ने बताया कि इस दौरान चाकन बांध से इंद्रगढ़ पेयजल परियोजना के अन्तर्गत इंद्रगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत गुढ़ा, नवलपुरा, दौलतपुरा, चांदा खुर्द, बलवन, सुमेरगंजमण्डी, मोहनपुरा एवं इंद्रगढ़ के समस्त 45 गांवों, 6 ढ़ाणियों एवं 2 कस्बे इंद्रगढ़ व सुमेरगंजमण्डी की चाकन बांध से पेयजल सप्लाई 23 व 24 अगस्त तक बाधित रहेगी। उन्होने बताया कि उक्त कस्बे, गांवों एवं ढ़ाणियों के लोगोें से अनुरोध किया जाता है कि शटडाउन पूर्व पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लेवें तथा पेयजल को मितव्ययता से खर्च करें।

सहेज कर रखें पानी, आज शाम नही होगी सप्लाई
जयपुर। राजधानी जयपुर के लोगों को आज शाम पानी की सप्लाई नहीं मिल पाएगी। बीसलपुर इन्टेक पम्पिंग स्टेशन पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 33 KV एचटी लाईन के पास लगे पुराने विद्युत पोल को हटाने के लिए आज सुबह 9 बजे से शटडाउन लिया गया है जो कि दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

इस दौरान बीसलपुर जयपुर पेयजल परियोजना के बीसलपुर पम्पिंग स्टेशन से जलापूर्ति बंद रहेगी और लोगों को शाम की पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाएगी। जयपुर शहर में मुख्यतः प्रताप नगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाईन, ज्योति नगर शान्ति नगर, सिन्धी कॉलोनी, आदर्श नगर जवाहर नगर ट्रक स्टेण्ड, मानसरोवर, श्याम नगर विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाडा, वी. के. आई. विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालवाडी, बनीपार्क, अम्बाबाडी जगतपुरा, खो-नागोरियान इन्दिरा गांधी नगर, मुहाना मोड जामडोली, सुभाष नगर और गोविंद नगर क्षेत्र में सांयकालीन पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी एवं चार दीवारी क्षेत्र के घाटगेट, मोदीखाना, रामचंद्र चौकड़ी, बास ददनपुरा 86 और 89 की जलापूर्ति सम्पूर्ण रूप से बाधित रहेगी ।

एक महीने से पानी को तरस रहे कॉलोनीवासी
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजधानी जयपुर में सर्दी के मौसम में भी कई कॉलोनियां पानी को तरस रही है। शहर के झोटवाड़ा स्थित प्रेम नगर, लाजपत नगर सहित कुछ कॉलोनियों में करीब एक महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। लोगों को मजबूरन निजी टैंकर संचालकों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। प्रेम नगर निवासी हीरालाल ने बताया कि बीते करीब एक महीने से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। पीने के पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार स्थानीय पार्षद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी मांग है कि पानी की समस्या दूर की जाए, जिससे लोगों को उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में मदद मिले।

देर रात बदला वॉल्व, सोमवार से होगी सप्लाई
जयपुर। बीसलपुर बांध से जयपुर आ रही पेयजल की 2.3 मीटर चौड़ी मुख्य लाइन शनिवार देर रात टूट गई थी। इससे जयपुर शहर में सुबह के समय पेयजल नहीं पहुंचा। लोग सुबह से ही पानी का इंतजार करते रहे। जलदाय विभाग के इंजीनियर्स दिनभर पानी का प्रेशर टूटने का इंतजार करते रहे। रविवार देर शाम पानी का प्रेशर कम हुआ और वॉल्व बदलने का काम शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इस बीच जयपुर शहर के लोग पानी के लिए तरसते रहे और टैंकरों से पानी खरीदकर अपनी जरूरतों को पूरा किया। वहीं सोमवार सुबह भी शहर में पानी आने की उम्मीद कम है।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता का कार्यभार संभाल रहे आरसी मीणा ने बताया कि सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से करीब 5 किलोमीटर आगे जयपुर की ओर 2.3 मीटर चौड़ी मुख्य पेयजल लाइन का वॉल्व टूट गया था, जिससे रविवार सुबह और शाम को शहर में पानी आपूर्ति नहीं हुई। लाइन से रविवार शाम तक प्रेशर से पानी बह रहा था, जिसे देर शाम कम करके वॉल्व बदलने का काम शुरू किया। वॉल्व ठीक होने के बाद देर रात को सूरजपुरा से जयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वहीं प्लांट से पानी पहुंचाने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है। ऐसे में सोमवार सुबह की सप्लाई देरी से होने की उम्मीद है और शाम की सप्लाई नियमित होने की संभावना है। हालांकि मेंटेनेंस टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। टीम भी पानी का प्रेशर टूटने का इंतजार करती रही। टीम दिनभर लाइन से पानी निकालने में जुटी रही। मौके पर विभाग के चीफ  इंजीनियर केडी गुप्ता, एसीई आरसी मीणा, एसई शुभांशु दीक्षित भी मौजूद थे।

कोटा दक्षिण वार्ड 55 में नहीं आ रहा पानी, पाइपलाइन डलवाने की मांग
कोटा। शहर के कोटा दक्षिण वार्ड 55 में पानी सप्लाई की समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई है। इस वार्ड क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारु रुप से नहीं हो रही। जिसके चलते यहां के स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या जल-निकासी की है। क्योंकि पानी निकासी के लिए यहां पर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। पानी का निकास नहीं होने से बरसात में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

वार्ड में सड़कें इतनी जर्जर है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सड़क के बीच-बीच में बने गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं। वहीं जर्जर सड़क के कारण हर दिन वार्ड की सड़कों पर जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पानी की निकासी और सड़क का पूरी तरह से निर्माण नहीं हो जाता तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

लावारिस जानवरों का आंतक
वार्ड 55 के लोग सूअरों के आंतक से भी परेशान है। सूअरों के कारण लोगों का मोहल्ले में जीना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि लावारिस जानवर दिनभर मोहल्ले में विचरण कर गंदगी फैलाते है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां से सूअरों को भगाने के बाद भी वे वापस बस्ती में आ जाते है। नगर निगम प्रशासन के इस ढीले रवैये के कारण वार्डवासी सूअरों के बीच रहने को मजबूर है।

वार्ड में लावारिस पशुओं की सबसे बड़ी समस्या है। पशुओं को पकड़ने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, इसके बावजूद आजतक इसका कोई समाधान नहीं किया गया। पशुओं के आंतक से यहां के लोग परेशान है। वार्ड में जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर छोड़े गए है जिनमें बारिश का पानी भरने से हादसे होते रहते है।- पवन कुमार शर्मा, स्थानीय निवासी

हो रहा भेदभाव
इस वार्ड के साथ लगातार राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड में अनेक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन इसका समाधान करने वाला कोई नहीं है। वार्ड में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी हुई है। वार्ड में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया। जिस कारण बारिश के मौसम में नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। - योगेश आहलुवालिया, पार्षद

कोटा उत्तर वार्ड 09 : सड़कों पर गड्ढे, घर से पैदल निकलना तक मुश्किल
कोटा । शहर में कई कॉलोनियां ऐसी हैं जो सालों पहले बस तो गईं लेकिन वहां रहने वाले बाशिंदे आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कई कॉलोनियों में तो 15 साल से सड़क ही नही बनी, ग्रेवल ही बिछा हुआ है। बरसात में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। घर से पैदल निकलना तो दूर बाइक से गुजरना तक मुश्किल हो गया। ऐसे ही हालात कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 9 के बने हुए हैं। यहां बरसों पहले बसी गायत्री नगर प्रथम-द्वितीय, सोनू विहार सहित कई कॉलोनियां है, जहां कच्ची सड़क बनी हुई है। बरसात में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, पानी की पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गई। ऐसे बाशिंदे बोरिंग का पानी पीने को मजबूर हैं। वार्ड की अधिकतर कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं विकसित हैं। हालांकि कुछ कॉलोनियां हैं, जिनमें सोनू विहार, कल्याण व नंद विहार, गायत्री नगर है, जहां सड़क व पेयजल की समस्या है। इन कॉलोनियों में 93 लाख की लागत से सीसी रोड व नालियां बनाने के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है, इसके वर्क ऑर्डर भी जारी हो गए। बरसात के बाद पक्की सड़कें बनाई जाएगी। वहीं, पेयजल आपूर्ति के लिए क्षेत्र में 32 करोड़ की लागत से दो पानी की टंकियां बन रही है, साथ ही सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिससे पानी का प्रेशर बढ़ेगा। वहीं, करीब 250 रोड लाइटें लगवा चुके हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहां बरसात के बाद सीसी रोड बनाया जाएगा। - शीतल प्रकाश मीणा, पार्षद वार्ड 9 15 साल से नहीं बनी पक्की सड़क सोनू विहार को बसे करीब 15 साल से ज्यादा समय हो गया लेकिन, सड़क नहीं बनी। बरसात में कच्ची सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। जिनमें पानी भरा रहने से खतरनाक बीमारियों का लार्वा पनप रहा है। घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। वाहनों का मेंटिनेंस बढ़ रहा है तो फिसलन होने से लोग चोटिल हो रहे हैं। पीने के पानी के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां पाइप लाइन नहीं होने से बोरिंग का पानी ही पीना पड़ता है। - विक्की बादल, सोनू विहार निवासी पाइप लाइन नहीं, बोरिंग का पी रहे पानी गायत्री नगर द्वितीय में पानी की पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई। जबकि, कॉलोनी बसे हुए कई साल बीत गए। स्थानीय बाशिंदों को बोरिंग का पानी ही पीना पड़ रहा है। बोरिंग से पानी लेने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। जिससे बिजली का बिल अतिरिक्त बढ़कर आ रहा है। वहीं, नालियां नहीं बनी होने से बरसात का पानी की निकासी नहीं हो पाती। सड़कों पर पानी जमा होने से गंदगी व कीचड़ पसरा रहता है। गड्ढ़ों में भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पार्षद को शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। -प्रिंस राठौर, गायत्री नगर द्वितीय आवारा मवेशियों से नहीं मिली मुक्ति बजरंग नगर मुख्य मार्ग से आरके नगर तक आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से गुजरने के दौरान वाहन चालकों के दुघर्टनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। कुछ दिनों पहले एक बाइक सवार मवेशियों से टकराकर चोटिल हो गया था। वहीं, एसपी ऑफिस से बोरखेड़ा तक जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है।

वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क न बनाए तो कम से चलने चालक तो पेचवर्क करवाना तो चाहिए। स्थानिय लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - धर्मेंद्र गोस्वामी, गायत्री नगर प्रथम

बौंली में बेपटरी हुई पेयजल जलापूर्ति
बौंली। भारत सरकार जल जीवन मिशन चलाकर हर घर को नलों से पानी पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रही है। जिसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन कस्बा बौंली नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करने के बाद भी समय पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आए दिन परेशानी का सामना कर रहा है। हालात यह है कि 48 घंटे में 15 मिनट की होने वाली जलापूर्ति भी समय पर और प्रेशर के साथ नहीं हो पा रही। लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी ऐसी ही व्यवस्था देखने को मिली जब सीडब्ल्यूआर से जुड़े उपभोक्ताओं को गुरुवार को होने वाली जलापूर्ति शुक्रवार को हो पाई, जिसमें से भी आधे लोगों को समय पर जलापूर्ति नहीं हो सकी। 3 दिन में भी पानी सुबह समय पर नहीं आने पर उपभोक्ताओं ने लगातार जलापूर्ति संबंधित कर्मचारियों से फोन कर जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि निवाई से पानी नहीं आने के कारण जलापूर्ति पूरी नहीं हो पाई है इस कारण से जलापूर्ति अब सुबह सात बजे के स्थान पर 9 बजे की जाएगी लेकिन 10 बजे तक भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। आखिर कहीं जाकर लगभग दोपहर 12 बजे जलापूर्ति हुई लेकिन पर्याप्त पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर सही समय पर कर्मचारियों द्वारा नहीं बताए जाने के कारण कई घरों में समय पर भोजन भी नहीं बन सका, जिससे छोटे बच्चे भोजन के लिए परेशान होते नजर आए।

क्या कहते हैं सहायक अभियंता:

सहायक अभियंता तेज सिंह मीणा ने बताया कि बीसलपुर योजना से वर्तमान में जलापूर्ति की जा रही है लेकिन निवाई से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने के कारण समय पर जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। आज ही निवाई जाकर अधिकारियों से बात कर पूर्व की भांति जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।