opener - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी-20 में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इतिहास रच दिया है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि के साथ वह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

मंधाना ने मैच में दमदार अर्धशतक भी जड़ा, जो महिला टी-20 विश्व कप में उनका छठा 50+ स्कोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 विकेट पूरे कर झूलन गोस्वामी की बराबरी कर ली। भारतीय टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए, जो महिला टी-20 विश्व कप में भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

नंबर वन वनडे बल्लेबाज बनी एलिसा
दुबई। न्यूजीलैंड में रविवार को संपन्न 2022 आईसीसी महिला विश्व कप की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली दुनिया की नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गईं हैं। हीली ने रविवार को विश्व कप फाइनल में 170 रन की यादगार पारी की बदौलत चार स्थानों की छलांग के साथ मंगलवार को जारी आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है। 32 वर्षीय हीली ने 103.66 के स्ट्राइक रेट से दो शतकों और दो अर्धशतकों समेत कुल 509 रनों के साथ शीर्ष रन स्कोर रहते हुए अपना 2022 महिला विश्व कप अभियान समाप्त किया था। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया था।

हीली के साथ चार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉप छह में बरकरार हैं, जिनमें बेथ मूनी, कप्तान मेग लैनिंग और राचेल हेन्स शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हेन्स 497 रनों के साथ हीली के बाद 2022 महिला विश्व कप की दूसरी सर्वाधिक रन स्कोरर रही थीं। रैंकिंग में मूनी तीसरे, लैनिंग पांचवें और हेन्स छठे स्थान पर मौजूद हैं।

इस बीच इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर नताली साइवर को भी रैंकिंग में तीन स्थानों का फायदा हुआ है। साइवर 2022 विश्व कप फाइनल में 148 रनों की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी को पछाड़ कर नंबर एक ऑलराउंडर बन गईं हैं। नताली ने टूर्नामेंट में बल्ले के साथ 436 रन के अलावा गेंदबाजी में चार विकेट भी लिए थे। इंग्लैंड की लेफ्ट आर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर बरकरार हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं हैं। इंग्लैंड की अनुभवी स्विंग-गेंदबाज अन्या श्रुबसोल पांच स्थानों की छलांग से आठवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

भारतीय कप्तान मिताली राज निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ गईं हैं, जबकि उनकी हमवतन स्मृति मंधाना एक स्थान के फायदे से नौवें नंबर पर पहुंच गईं हैं।