london - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होर्मुज संकट के बीच ओपेक देशों का बड़ा फैसला : चौथी बार तेल उत्पादन बढ़ाने को दी मंजूरी, 5 जुलाई को होगी अगली बैठक
लंदन। अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में जारी तनाव और कई सदस्य देशों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होने के बावजूद ओपेक के सात प्रमुख सदस्य देशों ने लगातार चौथी बार तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। ओपेक समूह के अनुसार सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान ने रविवार को आयोजित एक वर्चुअल बैठक में वैश्विक तेल बाजार की स्थिति और भविष्य की संभावनाओं की समीक्षा की तथा उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

संयुक्त बयान में कहा गया कि अप्रैल 2023 में घोषित अतिरिक्त स्वैच्छिक उत्पादन कटौती के तहत 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन की उत्पादन वृद्धि जुलाई 2026 से लागू की जाएगी। समूह ने कहा कि बाजार की परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में इन स्वैच्छिक कटौतियों को आंशिक या पूर्ण रूप से वापस लिया जा सकता है। सदस्य देश वैश्विक मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे और आवश्यकतानुसार उत्पादन बढ़ाने, रोकने या वापस घटाने का निर्णय ले सकेंगे।

बयान में कहा गया कि नवंबर 2023 में लागू उत्पादन समायोजन सहित सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे। सदस्य देशों ने कहा कि यह कदम उन देशों को भी मदद करेगा जिन्होंने पहले निर्धारित सीमा से अधिक उत्पादन किया था और अब उसकी भरपाई करनी है। समूह ने 'डिक्लेरेशन ऑफ कोऑपरेशन' (सहयोग घोषणा) के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उत्पादन अनुपालन की निगरानी संयुक्त मंत्रिस्तरीय निगरानी समिति (जेएमएमसी) द्वारा जारी रहेगी।

सदस्य देशों ने यह भी पुष्टि की कि जनवरी 2024 से हुई अतिरिक्त उत्पादन की भरपाई पूरी तरह की जाएगी और इसके लिए निर्धारित अवधि को बढ़ाकर दिसंबर 2026 तक कर दिया गया है। ओपेक समूह ने बाजार की स्थिति, उत्पादन अनुपालन और भरपाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। अगली बैठक 5 जुलाई 2026 को होगी। इस बीच, लगभग छह दशक तक सदस्य रहने के बाद संयुक्त अरब अमीरात के ओपेक से बाहर होने और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता ने संगठन के सामने नयी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।

ब्रिटेन में दिमागी बुखार का प्रकोप: मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले सर्वाधिक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा निकाय ने देश के कई हिस्सों में मेनिंजाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बाद हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले दो हफ्तों में लंदन और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के कुछ इलाकों में संक्रमण के मामलों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ गयी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रकोप विशेष रूप से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को प्रभावित कर रहा है। यूकेएचएसए के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने चेतावनी दी है कि मेनिंजाइटिस बी और डब्ल्यू स्ट्रेन के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे टीकाकरण की स्थिति की तुरंत जांच करें।

ब्रिटिश सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बयान देते हुए कहा कि अस्पतालों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि समय रहते इलाज सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी में भी शुरुआती लक्षण दिखें, तो बिना देरी किये चिकित्सवा सेवाओं से संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि मेनिंजाइटिस एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, लेकिन सही समय पर एंटीबायोटिक्स और चिकित्सा सहायता से इसे काबू में किया जा सकता है।

लॉर्ड मैंडेलसन ने जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर सत्तारुढ़ पार्टी से दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह
लंदन। ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमेरिका में पूर्व राजदूत लॉर्ड पीटर मैंडेलसन ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने पिछले संबंधों के बारे में नए खुलासे के बाद सत्तारुढ़ लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टस में यह जानकारी दी गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार, मैंडेलसन कहा कि उन्होंने लेबर सरकार को और शर्मिंदगी से बचाने के लिए पार्टी छोडऩे का फैसला किया। उन्होंने एपस्टीन के साथ अपने संबंधों की जानकारी देने वाले ईमेल सामने आने के बाद पिछले साल अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था।

मैंडेलसन ने पार्टी के महासचिव को लिखे एक पत्र में लिखा, इस सप्ताहांत जेफरी एपस्टीन को लेकर हो रहे हंगामे से मेरा नाम और जोड़ा गया है और मुझे इस पर अफसोस है। पत्र के कुछ हिस्से मीडिया में भी छपे। रिपोर्टस में बताए गए दस्तावेजों के मुताबिक एपस्टीन ने 2003 में 25,000 डॉलर के तीन अलग-अलग लेन देन के जरिए लॉर्ड मैंडेलसन को कुल 75,000 डॉलर का भुगतान किया था। लेबर पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इस कदम का मकसद विवाद से होने वाले राजनीतिक असर को रोकना था।

नासा को मिली बड़ी कामयाबी, जेम्स वेब टेलीस्कोप से डार्क मैटर का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा तैयार
लंदन। वैज्ञानिकों ने नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप की मदद से अंतरिक्ष में डार्क मैटर का अब तक का सबसे विस्तृत नक्शा तैयार किया है। यह शोध ब्रिटेन की डरहम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने किया है। डार्क मैटर को ब्रह्मांड की सबसे बड़ी पहेलियों में से एक माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रह्मांड में मौजूद कुल पदार्थ का बड़ा हिस्सा डार्क मैटर ही है, लेकिन यह न तो देखा जा सकता है और न ही यह रोशनी को उत्सर्जित, परावर्तित या अवशोषित करता है। यही वजह है कि सामान्य दूरबीनों से इसे सीधे देखना संभव नहीं है।

डार्क मैटर का द्रव्यमान (मास) जरूर होता है और इसी कारण इसमें गुरुत्वाकर्षण शक्ति होती है। वैज्ञानिकों ने इसी गुण का उपयोग कर इसका नक्शा तैयार किया। डार्क मैटर की गुरुत्वाकर्षण शक्ति दूर स्थित आकाशगंगाओं से आने वाली रोशनी को मोड़ देती है, जिससे वे आकाशगंगाएं टेढ़ी-मेढ़ी या विकृत दिखायी देती हैं। इस प्रक्रिया को गुरुत्वीय लेंसिंग कहा जाता है।

लगभग 10 लाख दूरस्थ आकाशगंगाओं की आकृति और रोशनी में आए इस बदलाव को मापकर वैज्ञानिक यह पता लगाने में सफल रहे कि डार्क मैटर कहां है और उसकी मात्रा कितनी हो सकती है। डरहम विश्वविद्यालय के कम्प्यूटेशनल कॉस्मोलॉजी प्रोफेसर रिचर्ड मेसी ने कहा कि कई दूर की आकाशगंगाएं असामान्य आकार में दिखाई देती हैं और यह इस बात का संकेत है कि उनके सामने डार्क मैटर मौजूद है। उन्होंने कहा कि इसी तरीके से जेम्स वेब टेलीस्कोप डार्क मैटर को देख पाता है, भले ही वह स्वयं अदृश्य हो।

इस नए नक्शे से यह भी पुष्टि हुई है कि डार्क मैटर बेतरतीब ढंग से फैला नहीं है, बल्कि वह उन संरचनाओं से गहराई से जुड़ा है, जिन्हें हम ब्रह्मांड में देख सकते हैं। जिस क्षेत्र का अध्ययन किया गया है, वह सेक्सटैंस तारामंडल में स्थित है। इस हिस्से का अध्ययन पहले भी किया गया था, लेकिन इतनी बारीकी से कभी नहीं। यह क्षेत्र पृथ्वी से दिखाई देने वाले पूर्ण चंद्रमा की चौड़ाई से लगभग ढाई गुना बड़ा है।

डरहम विश्वविद्यालय के शोधकर्ता गैविन लिरॉय ने कहा कि पहले के नक्शे ऐसे थे जैसे धुंधले शीशे से डार्क मैटर को देखना, लेकिन जेम्स वेब टेलीस्कोप के उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़ों से अब तस्वीर कहीं ज्यादा साफ हो गयी है। जेम्स वेब टेलीस्कोप की मदद से इस बार लगभग 10 लाख आकाशगंगाओं की पहचान की जा सकी, जो हबल टेलीस्कोप के सबसे गहरे सर्वेक्षण से भी दोगुनी है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह नक्शा भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और ब्रह्मांड को समझने के प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

लंदन में पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की लड़की को किडनैप कर किया रेप, 200 सिखों ने बचाया
नई दिल्ली। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सिख समुदाय पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लंदन के हाउंसलो में एक बार फिर 14 साल की सिख लड़की पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के निशाने पर आ गई। उसे अगवा कर लिया गया। ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और 200 सिख एकजुट हो गए। सभी मिलकर लड़की को छुड़वाने में कामयाब रहे हैं। लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की उम्र 34 वर्ष थी। सिख समुदाय ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पिछले काफी समय से लड़की को अपना शिकार बनाने की कोशिश में था।

एक साल से बना रहा था संबंध

पीड़िता की पारिवारिक स्थिति काफी खराब है, जिसका पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोगों ने फायदा उठाया। आरोपी पिछले एक साल से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

200 सिखों ने बचाया

आरोपी ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे लगातार धमकी दे रहा था। लड़की ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन वो विफल हो गई। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इसकी भनक लगते ही 200 सिखों ने मिलकर लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग क्या है?

पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग लंदन में काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी मूल के लोग सोची-समझी साजिश के तहत नाबालिगों को अपना शिकार बनाते हैं। इनमें ज्यादातर दूसरे धर्मों की लड़कियां शामिल होती हैं। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग के लोग दोस्ती और मदद देने के बहाने उनपर भरोसा कायम करते हैं और फिर यौन शोषण करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है।

ब्रिटेन में शरण लेना नहीं होगा आसान, शरणार्थी नीति में बदलाव की तैयारी
लंदन। भारतीयों के लिए पसंदीदा देश माना जाने वाला ब्रिटेन अपनी शरणार्थी नीति में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रहा है। इस देश में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक शरणार्थी के तौर पर बसे हुए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान और दूसरे एशियाई देश, अफ्रीकी देशों के नागरिकों ने भी ब्रिटेन के शरणार्थी कानून का बहुत फायदा उठाया है। इस कारण ब्रिटेन की जनसांख्यिकी में जबरदस्त परिवर्तन देखने को मिला है। इसका व्यापक विरोध भी हो रहा है। ऐसे में मूल निवासियों के दबाव में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के नेतृत्व में शरणार्थी नीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह आधुनिक समय में शरण चाहने वालों के लिए अपनी नीति में सबसे बड़ा बदलाव करेगा। माना जा रहा है कि ब्रिटेन का शरणार्थी कानून डेनमार्क की तरह होगा, जिसे यूरोप के सबसे कठोर कानूनों में से एक माना जाता है। हालांकि, मानवाधिकार समूह डेनमार्क के शरणार्थी कानून की व्यापक आलोचना करते हैं। लेबर सरकार अपनी आव्रजन नीतियों को, विशेष रूप से फ्रांस से अवैध रूप से आने वाली छोटी नावों के आवागमन को लेकर सख्ती बरत रही है। इसका प्रमुख कारण रिफॉर्म यूके पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकना है, जो आव्रजन नीतियों को कड़ा करने की वकालत कर रही है।

शरणार्थी कानून में खास क्या होगा

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय (गृह मंत्रालय) ने एक बयान में कहा कि इन बदलावों के तहत, आवास और साप्ताहिक भत्ते सहित कुछ शरणार्थियों को सहायता प्रदान करने का वैधानिक दायित्व समाप्त कर दिया जाएगा। शबाना महमूद के नेतृत्व वाले विभाग ने कहा कि ये उपाय उन शरणार्थियों पर लागू होंगे जो काम कर सकते हैं लेकिन नहीं करना चाहते, और उन पर भी जो कानून तोड़ते हैं। इसमें कहा गया है कि अर्थव्यवस्था और स्थानीय समुदायों में योगदान देने वालों के लिए करदाताओं द्वारा वित्त पोषित सहायता को प्राथमिकता दी जाएगी।

गृह मंत्रालय ने क्या कहा

शबाना महमूद जल्द ही इन बदलावों के बारे में ज्यादा जानकारी साझा कर सकती हैं। हालांकि, इसके बारे में ब्रिटेन के गृह कार्यालय का कहना है कि ये उपाय देश को अवैध प्रवासियों के लिए कम आकर्षक बनाने और उन्हें निकालना आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। महमूद ने कहा, इस देश में खतरे से भागने वालों का स्वागत करने की एक गौरवशाली परंपरा रही है, लेकिन हमारी उदारता अवैध प्रवासियों को चैनल के पार खींच रही है। उन्होंने कहा, प्रवास की गति और पैमाने समुदायों पर भारी दबाव डाल रहे हैं।

ब्रिटेन के मतदाता अवैध आव्रजन से परेशान

100 से ज्यादा ब्रिटिश चैरिटी संस्थाओं ने महमूद को पत्र लिखकर उनसे प्रवासियों को बलि का बकरा बनाने और केवल नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों को समाप्त करने का आग्रह किया, और कहा कि ऐसे कदम नस्लवाद और हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मतदाताओं की शीर्ष चिंता आव्रजन है, जो अर्थव्यवस्था से आगे निकल गया है। मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वर्ष में लगभग 109,343 लोगों ने ब्रिटेन में शरण का दावा किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17% अधिक और 2002 के 103,081 के शिखर से 6% अधिक है।

ब्रिटेन के मर्सीसाइड में पब में गोलीबारी में एक महिला की मौत, कई घायल
लंदन ((एजेंसी)/स्पूतनिक)। ब्रिटेन के मर्सीसाइड प्रांत में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने एक पब में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी जिसमें महिला की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मर्सीसाइड पुलिस ने एक बयान में कहा कि वालेसी गांव में एक महिला की मौत के बाद हमने हत्या की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को मघ्यरात्रि वालेसी गांव जिले में हुई।

बयान में कहा गया कि एक युवती को गोली लगने बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं और तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा का लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म दोबारा का प्रीमियर लंदन फिल्म फेस्टिवल में 23 जून को होगा।तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म शाबाश मिट्टू को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में तापसी पूर्व भारतीय महिला टीम की कैप्टन मिताली राज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। तापसी पन्नू की थ्रिलर फिल्म दोबारा 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के होने जा रही हैं।दोबारा के लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने की जानकारी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर दी है, जिसमें बताया गया है कि, अनुराग कश्यर के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म दोबारा फिल्म फेस्टिवल में 23 जून को प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही वीडियो में दोबारा में तापसी के लुक की झलक को भी दिखाया गया है।  दोबारा में तापसी पन्नू एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अलग-अलग दशकों में दो लोगों के बीच फंस जाती हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म दोबारा वर्ष 2018 में रिलीज हुई स्पेनिश भाषा की फिल्म ओरोल पाउलो का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कल्ट मूवीज, सुनील खेत्रपाल की एथेना और गौरव बोस ने साथ मिलकर किया है। यह  फिल्म 19 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘द हंड्रेड’ क्रिकेट टूर्नामेंट वेस्ट इंडीज के किरोन पोलार्ड लंदन स्पिरिट में खेलेंगे
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने मंगलवार को ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के सीन एबट को चुना। रसेल ने मंगलवार को कहा कि मैं इस सीजन ब्रिटेन जाने और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हूं। अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में हमेशा एक शानदार माहौल होता है और प्रशंसक सच में इसके लिए उत्साहित होते हैं। मैं वानिंदु, जोस, साल्टीन और अन्य खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं और यह देख रहा हूं कि मैं टीम के लिए क्या कर सकता हूं। 2022 आईसीसी महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वेस्ट इंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और न्यूजीलैंड की एमी सैटर्थवेट भी ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के लिए मजबूत दिखने वाली महिला टीम में शामिल हो गईं हैं।

सुपरचार्जर्स ने वहाब, ब्रावो को किया साइन
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने मंगलवार को द हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज और वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को साइन किया। ब्रावो और वहाब नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में बेन स्टोक्स, फाफ डु प्लेसिस और आदिल राशिद के साथ शामिल हो गए हैं। इस बीच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इंग्लैंड की अनुभवी गेंदबाज जेनी गन को साइन कर अपनी महिला टीम को भी मजबूत किया है।

लंदन स्पिरिट ने ड्राफ्ट में पोलार्ड को चुना
लंदन स्पिरिट ने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के ड्राफ्ट में वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपने नंबर एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया। लंदन स्पिरिट की पुरुष टीम में पोलार्ड के अलावा इंग्लैंड के स्पिनर लियाम डॉसन और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को जगह दी गई। वहीं महिला टीम में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और मेगन शट्ट को शामिल किया है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर के साथ शामिल होंगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न जटिलताओं के कारण प्रतियोगिता के पहले वर्ष में चूकने से पहले सदर्न ब्रेव के साथ अनुबंध किया था। लंदन स्पिरिट टीम ने सोफी लफ को भी साइन किया है।