vote bank politics - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का सपा पर हमला, सूर्य प्रताप शाही ने कहा- मुस्लिम वोट बैंक के डर से मंदिर नहीं जाते अखिलेश-शिवपाल, भगवान कृष्ण का वंशज बताने पर उठाए सवाल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भगवान कृष्ण का वंशज होने का दावा करने वाले सपा नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुये आरोप लगाया कि सपा नेता मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण धार्मिक स्थलों पर जाने से बचते हैं। शाही ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत मे सपा महासचिव शिवपाल यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भगवान कृष्ण का वंशज होने के दावों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि जो अपने पूर्वजों का सम्मान और दर्शन नहीं कर सके, वे खुद को उनका वंशज कैसे बता सकते हैं।

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं को डर है कि अगर वे सनातन धार्मिक स्थलों पर जाएंगे तो उनके मुस्लिम मतदाता नाराज हो सकते हैं। शाही ने विपक्षी नेताओं पर छुआछूत की मानसिकता रखने का आरोप भी लगाया। शाही ने कहा कि विपक्षी नेता धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर राजनीति करते हैं। उन्होंने सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को लेकर समाज में बहस खड़ी की जाती है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पीलीभीत में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किसानों के लिए अहम बताया गया। यह केंद्र सात एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। यहां किसानों को बासमती की उन्नत खेती, बीज उत्पादन और जैविक खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

बिहार के बाद असम को भी कांग्रेस की घुसपैठ की राजनीति का करारा जवाब देना होगा: पीएम मोदी
कालीआबोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को देशभर में घुसपैठ की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिहार की जनता ने घुसपैठियों को संरक्षण देने की कोशिश करने वाली पार्टी को करारा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने ये बातें कालीआबोर के मौचांडा पाथर में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बिहार में घुसपैठियों को संरक्षण देने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मुंहतोड़ जवाब देकर उसे करारा कर दिया, जिससे वह असफल रही।

पीएम मोदी ने आगे कहा, अब असम की जनता के लिए कांग्रेस को करारा जवाब देने का समय आ गया है, जो राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज असम के सामने अपनी पहचान की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की चुनौती है, क्योंकि घुसपैठ न केवल असम की जनता के लिए बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

दिसपुर में मौजूदा सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाने के अभियानों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने इसकी तुलना कांग्रेस शासन से की और कहा कि कांग्रेस ने पहले असम की जमीन और सांस्कृतिक संस्थानों को वोट और राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठियों के हवाले कर दिया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया और उस दौरान घुसपैठ का कोई विरोध नहीं हुआ। जंगलों और जमीनों को अवैध अतिक्रमण से बचाने के लिए मौजूदा सरकार के प्रयासों की पूरे देश में सराहना हो रही है।

पीएम मोदी ने असम की जनता से कांग्रेस के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हुए कहा, कांग्रेस की सिर्फ एक ही नीति है - सत्ता में बने रहने के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देना। उन्होंने बिहार में रैलियों और मार्चों के जरिए ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अब असम की बारी है जवाब देने की। पूर्वोत्तर के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि असम का विकास आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

महाराष्ट्र और बिहार में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत और कांग्रेस की चुनावी हार के संदर्भ में पीएम मोदी ने असम में भी कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रतिक्रिया की भविष्यवाणी की।

लोकतंत्र की दुश्मन है परिवारवादी राजनीति : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि परिवारवादी राजनीति लोकतंत्र की दुश्मन है और इसे बढ़ावा देने वाले दलों ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। मोदी ने आभासी माध्यम से यहां भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि देशवासियों को इसके बारे में सतर्क करके इसके नुकसान को समझाने में भी सफल रही है। उन्होंने कहा कि तीन-चार पीढिय़ों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्वी पार्टी बनाया है। भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। 4 राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार लौटी है। मोदी ने कहा कि इस बार का भाजपा स्थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं।

सरकार की जनकल्याण योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं। कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयासभेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना है। हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है।  आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता। मोदी ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा और इसके प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।