vote bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विपक्ष ने महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा, महिला सशक्तिकरण उनका सिर्फ नारा: भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विपक्ष पर महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, जबकि महिला सशक्तिकरण उनके लिए केवल एक नारा भर रहा है। उन्होंने कहा कि समय आने पर महिलाएं इस मानसिकता का जवाब देंगी।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन दलों की सरकारें लंबे समय तक रहीं, उन्होंने कभी भी महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण देने की दिशा में पहल की, लेकिन विपक्ष के नकारात्मक रवैये के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से देश की माताओं-बहनों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसे एक “काला अध्याय” बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सदन में हर सवाल का जवाब दिया और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन की अपील की, लेकिन विपक्ष ने महिला विरोधी रुख अपनाया।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी समाज की प्राथमिकता में महिलाओं को सबसे ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद केंद्र सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के माध्यम से लिंगानुपात सुधारने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इसके बावजूद विपक्ष ने इन योजनाओं का भी विरोध किया और महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दिखाई। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को परिवारवादी बताते हुए कहा कि ये दल महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन बिल को भी सोची-समझी रणनीति के तहत रोका गया और बाद में उसी पर राजनीति की गई।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा देशहित के मुद्दों का विरोध किया है, चाहे वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) हो या अन्य राष्ट्रीय पहलें। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस विश्वासघात को कभी नहीं भूलेंगी और चुनाव में इसका जवाब देंगी।

Congress ने 70 साल तक मुस्लिम वर्क को केवल वोट बैंक समझ कर शोषण किया: जमाल सिद्दीकी
जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देशभर के मुसलमान का 70 साल तक शोषण करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा अभी भी शोषण कर रही है, लेकिन हमेशा इन पार्टियों ने मुसलमान को वोट बैंक माना है। अब धीरे-धीरे अल्पसंख्यक के समझ में आ रहा है कि उनकी हकीकत और सच्चाई क्या है?  उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 10 साल के कार्यकाल को देखकर मुसलमान भाई भी बीजेपी के साथ आ रहे हैं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पर मुस्लिम वोट बीजेपी को मिल रहे हैं। मोदी सरकार भी हमेशा दूसरे वर्गों की तरह मुस्लिम वर्क को सरकारी योजनाओं को फायदा दे रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में जहां पर मुस्लिम वर्ग ने हमेशा कांग्रेस अन्य दलों को सपोर्ट किया, लेकिन अब यह पार्टियों मुसलमानों को आगे नहीं ला रही है। उन्होंने राजस्थान के परिपेक्ष में कहा कि राजस्थान में काफी संख्या में अल्पसंख्यक बीजेपी के साथ है। इसके बाद सिद्दकी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारीयों बैठक को संबोधित किया।

बाड़मेर में भाजपा की लहर पर लू का कहर
जयपुर। वैसे तो पूरा राजस्थान ही पिछले दिनों लू के थपेड़ों की चपेट में रहा था, लेकिन उसका सबसे ज्यादा असर बाड़मेर में भाजपा के वोट बैंक पर दिखाई दिया। यहां भाजपा के वोटों में सबसे ज्यादा 42.48 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई। इस गिरावट को लेकर भाजपा के नेता सदमे में है और वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इतने इंतजाम करने के बाद भी पार्टी का वोट बैंक कैसे गर्मी और लू की चपेट में आ गया। वैसे तो इसका असर पूरे राजस्थान में रहा और भाजपा के 9.83 प्रतिशत मतों को प्रभावित कर गया। भाजपा ने जिन 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, उनमें से केवल जयपुर को छोड़ कर अन्य 13 क्षेत्रों में भी वर्ष 2019 के मुकाबले उसके वोट बैंक में कमी आई है। जयपुर शहर में भाजपा को लगभग 2.84 फीसदी का फायदा हुआ है।

लोकसभा के चुनावी नतीजों के अनुसार भाजपा को राजस्थान में करीब 49.24 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 37.91 प्रतिशत वोट आए हैं। राष्टÑीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने इन चुनाव में 1.80 प्रतिशत और माकपा ने 1.97 फीसदी वोट प्राप्त किया है। वर्ष 2019 में भाजपा को राजस्थान की सभी 25 सीटों पर 59.07 फीसदी मत मिले थे। उस समय कांग्रेस को 34.24 प्रतिशत वोट मिले थे।

भाजपा के नेताओं ने चुनाव प्रचार में सीमावर्ती क्षेत्रों में गर्मी और लू का भी अपने भाषणों में उपयोग किया था। ताकि इन जिलों के मतदाता प्रभावित हो और भाजपा की लहर कायम रह सके। बाड़मेर की बात करें तो वहां कांगे्रस के उम्मेदाराम बेनीवाल को 41.7 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशाी रविन्द्र सिंह भाटी को 34.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी को मात्र 17 फीसदी वोट मिले है।

यहां भी गर्मी का असर
प्रदेश की लोकसभा की दस सीटें बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, बांसवाड़ा, झुंझुनूं, चूरू, दौसा, नागौर, उदयपुर और पाली ऐसी है, जिनमें गर्मी और लू का सबसे ज्यादा असर भाजपा के वोट बैंक पर पड़ा है। इन दस सीटों पर भाजपा को दस फीसदी से ज्यादा वोट बैंक घटा है। उदयपुर और पाली में जीत के बावजूद वोट प्रतिशत घटा है। सीकर में भाजपा जीत नहीं सकी और यहां 7.53 प्रतिशत का वोट प्रतिशत वोट 2019 के चुनाव के मुकाबले कम हुए हैं। इसी तरह करौली-धौलपुर में 9.3 फीसदी वोट कम हुए हैं और यहां भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है।

इन सीटों पर घटा भाजपा वोट बैंक
लोकसभा सीट    घटा वोट बैंक
बाड़मेर              42.48
श्रीगंगानगर         16.64
जयपुर ग्रामीण    15.28
भरतपुर             15.25
बांसवाड़ा           14.39
झुंझुनूं                13.74
चूरू                 13.68
दौसा                13.51
नागौर               10.66
उदयपुर            10.65
पाली                10.19
भीलवाडा          9.67
अलवर             9.62
बीकानेर           9.14
करौली             9.13
कोटा               8.19
चित्तौडगढ़        8.12
सीकर              7.53
टोंक                6.98
जोधपुर            5.84
राजसंमद         5.31
झालावाड़         3.90
अजमेर            2.35
जालौर             1.85

BJP के हाथ से निकला जाट और एससी वोट बैंक
जयपुर। लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार राजस्थान में जाट और अनुसूचित जाति (एससी) वोट बैंक भाजपा के हाथ से निकल गया है। लोकसभा के पिछले दो चुनावों में इस वोट बैंक ने भाजपा पर भरोसा जताया था। इसी वजह से दोनों बार पूरी 25 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी, लेकिन इस पर इन वर्गों के वोट बैंक ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, जिसका असर सबके सामने है। इसी वजह से कांग्रेस दस साल बाद खाता खोलने में सफल हो गई। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के साथ शेखावाटी और नहरी क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार कम हुआ है। केन्द्रीय मंत्रियों अर्जुन मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष ओम बिरला के क्षेत्रों में भी भाजपा के वोट बैंक में कमी आई है। इसके चलते वहां जीत का मार्जिन कम रहा है।

चुनावी नतीजों अनुसार राजस्थान में जाट और एसटी बेल्ट में भाजपा बुरी तरह हार गई। जाट सीटों में सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर और बाड़मेर में कांग्रेस और इसके सहयोगी जीत गए। वहीं, तीन एसटी सीटों में से भाजपा दो दौसा और बांसवाड़ा में भी हार गई। पांच साल पहले 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने चूरू तीन लाख 34 हजार, झुंझुनूं तीन लाख 25 हजार, सीकर दो लाख 97 हजार, बाड़मेर तीन लाख 23 हजार और नागौर एक लाख 81 हजार के बड़े अंतर से जीती थीं। इसी प्रकार एसटी सीट दौसा 78 हजार और बांसवाड़ा करीब तीन लाख  से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती थी।चुनावों के नतीजों से एक बात और साफ  नजर आ रही है कि कांग्रेस ने सीकर, बांसवाड़ा और नागौर के लिए जो गठबंधन किया था, वो पूरी तरह से सफल रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का दावा है कि इसे कांग्रेस की सबसे बड़ी सफलता कह सकते हैं कि एलायंस सीट पर कांग्रेस का वोट एलायंस पार्टनर को पूरी तरह से हुआ है। वहीं, भाजपा इस मामले में फेल साबित हुई। भाजपा ने बांसवाड़ा में कांग्रेस के महेंद्रजीत मालवीय को तोड़कर अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे हार गए। इसी तरह नागौर में भी ज्योति मिर्धा को विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया। वे विधानसभा चुनाव भी हारीं और अब लोकसभा चुनाव में भी पिछड़ गई।

आरक्षण का मुद रहा फायदेमंद
राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों के नतीजों यह साफ हो गया कि आरक्षण से छेड़छाड़ का मुद्दा कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है। यहां चार एससी और तीन एसटी सीटों में से भाजपा के खाते में सिर्फ दो सीटें आई हैं।

लोकतंत्र की दुश्मन है परिवारवादी राजनीति : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि परिवारवादी राजनीति लोकतंत्र की दुश्मन है और इसे बढ़ावा देने वाले दलों ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है। मोदी ने आभासी माध्यम से यहां भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि देशवासियों को इसके बारे में सतर्क करके इसके नुकसान को समझाने में भी सफल रही है। उन्होंने कहा कि तीन-चार पीढिय़ों ने खुद को खपाकर भाजपा को यशस्वी पार्टी बनाया है। भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। 4 राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार लौटी है। मोदी ने कहा कि इस बार का भाजपा स्थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं। तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं।

सरकार की जनकल्याण योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं। कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का प्रयासभेदभाव की सारी गुंजाइश को खत्म करना, तुष्टिकरण की आशंकाओं को समाप्त करना, स्वार्थ के आधार पर लाभ पहुंचाने की प्रवृत्ति को खत्म करना और समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचे, ये सुनिश्चित करना है। हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। देश के पास नीतियां भी हैं, नियत भी है। देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है।  आज दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता। मोदी ने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा और इसके प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का प्रतिनिधि है, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है, लोकल को ग्लोबल बनाने की है, सामाजिक न्याय और समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है।