recite - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ
कोटा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से  शहरवासियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है । नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।

नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 43 पार्षद संतोष  बैेरवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं दादाबाड़ी स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया । जैसे ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ वैसे ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंच गया । वार्ड पार्षद संतोष  बैरवा के नेतृत्व में महिलाएं हनुमान चालीसा का पाठ करती रही और पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाइश करते रहे। पार्षद संतोष  बैरवा ने बताया कि पटरी पार क्षेत्र में पूनम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बस्ती बसने के समय से अभी तक भी पाइपलाइन नहीं डाली गई है । लोगों को बोरिंग का पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया ।
उन्होंने बताया कि बोरिंग का पानी पीने से कई लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ इसलिए किया जिससे जलदाय विभाग के अधिकारियों को हनुमानजी सद्बुद्धि दे और पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 43 में पानी की समस्या का समाधान करें । उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सुधीर वर्मा को ज्ञापन दिया और कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए वरना फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

गौरतलब है कि शहर में गर्मी में पीने के पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर के इलाकों में भी कहीं कम दबाव से तो कहीं दिन में 1 घंटे ही पानी मिल पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके अलावा आए दिन शहर में जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे भी लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । लोगों ने बताया कि गर्मी में पानी की अधिक आवश्यकता होती है लेकिन ऐसे में जलदाय विभाग द्वारा ही लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा
मुंबई। गायक-संगातकारों को आपने हनुमान चालिसा अलग-अलग अंदाज में गाते सुना होगा। लेकिन बॉलीवुड के जानेमाने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन 'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा सुनाने जा रहे हैं। शंकर महादेवन ने एहसान और लॉय के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम रिलीज की थी। अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएंगे। शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में शंकर कह रहे हैं कि उन्हें एक अछ्वुत हनुमान चालीसा गाने का अवसर मिला है। इसका स्टाइल बिल्कुल ब्रीदलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार और कठिन है। शंकर इसके बाद हनुमान चालीसा को लेकर अपने विचार भी रखते हैं। यह अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की जाएगी।