lakhs of rupees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामला : पति-पत्नी सहित 8 लोग गिरफ्तार
जयपुर। प्रदेश में 4588 पदों के लिए हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आठ आरोपियों को एसओजी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अब एसओजी इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं एसओजी ने इनके खिलाफ धारा 460, 120-बी के अलावा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम 2022 की धारा 3 व 10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सम्पत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसओजी टीम मंगलवार को दादी का फाटक बाइपास झोटवाड़ा स्थित दिवाकर स्कूल पहुंची और सीसीटीवी समेत अन्य रिकॉर्ड खंगाले। निरस्त हुआ पेपर जल्द ही कराया जाएगा।

अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार
एटीएस एवं एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में शालू शर्मा (33) निवासी मुरलीपुरा केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल प्रिंसीपल, मुकेश कुमार शर्मा (44) निवासी प्रताप नगर चौराहा मुरलीपुरा हाल सहायक केन्द्राधीक्षक एवं स्कूल के डायरेक्टर (दोनों पति-पत्नी),  सत्यनारायण कुमावत (62) निवासी गोविंदगढ़, राकेश (30) निवासी महावीर कॉलोनी खरखोदा सोनीपत हरियाणा, कमल कुमार वर्मा (40) निवासी नाड़ी का फाटक मुरलीपुरा, रोशन कुमावत (28) निवासी विजय नगर मुरलीपुरा, विक्रम सिंह (55) निवासी भोडसी गुरुग्राम हरियाणा और रतनलाल (56) निवासी आगरा रोड खोहनागोरियान हाल एएसआई यातायात पुलिस जयपुर को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने मिलीभगत कर पेपर आउट कर दिया। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि दोपहर 1:47 मिनट पर उनकी टीम को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही टीमों ने सेंटर दबिश देना शुरू किया। दिवाकर पब्लिक स्कूल में मिली अनियमित्ता के बाद टीम एक्शन में आई और सेंटर से आशु शर्मा, मोहन, कमल कुमार, सत्यनारायण कुमावत, रोशन कुमावत, राकेश, विक्रम सिंह, एएसआई रतनलाल, मुकेश शर्मा को जांच के बाद एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया।

परीक्षा के लिए पुख्ता थे इंतजाम : ठाकुर
भर्ती एवं पदोन्नति के एडीजी बिनीता ठाकुर ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के रेंडमली सेंटर दिए गए। ज्यादातर परीक्षा केन्द्र बड़े शहरों में बनाए गए थे। सेंटर बनाने के लिए बड़े स्कूलों को चुना गया। पहली बार परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा देने के बाद बाहर नहीं जाने देने की व्यस्था की थी। पेपर परीक्षा से पूर्व हर शिफ्ट में अलग-अलग भेजे गए। कौन सा पेपर कहां जाएगा, इस का भी रेंडमली सलेक्शन किया गया। पेपर बॉक्स पर लगे कोड को परीक्षा से कुछ समय पहले ही बताया गया। कंपनी की ओर से लगाए गए कर्मचारी सारे अन्य राज्यों से बुलाकर लगाए गए।

बाकी सब शिकायतें मिली झूठी
एडीजी ठाकुर ने बताया कि परीक्षा के संबंध में कई शिकायतें वाट्सअप पर आई थीं जब इनकी तस्दीक की गई तो ये शिकायतें झूठी निकलीं। अन्य किसी सेंटर से पेपर लीक नहीं हुआ है।

बोर्ड की सहमति लिए बिना ही गणगौर समारोह में किए जा रहे लाखों रुपए खर्च !
लाखेरी। शहर में नगर पालिका लाखेरी की ओर से छह दिवसीय गणगौर महोत्सव में करीब 30 लाख से अधिक बजट खर्च किया जा रहा है। लेकिन इतने बड़े आयोजन में पालिका की बोर्ड में बिना सलाह मशवरे के ही आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद हो रहे इस गणगौर समारोह के पूर्व तैयारियों को लेकरभी पार्षदों से भी सलाह तक नहीं ली गई। ऐसे में समारोह को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

गणगौर शोभायात्रा भी रही फिकी
गौरतलब है कि सोमवार को गणगौर महोत्सव के तहत शहर में शोभायात्रा निकाली गई। कोरोना के चलते पिछले 2 साल से शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी। ऐसे में गणगौर महोत्सव को लेकर लाखेरी के लोगों इंतजार था।  सोमवार को पालिका प्रशासन ने शोभायात्रा लाखेरी के प्रमुख मार्ग से निकाली। शोभा यात्रा को लेकर शहर वासियों ने उत्साह के भाव नजर नहीं आए।  शहर वासियों ने बताया की पूर्व में गणगौर की यात्रा निकलने के पूर्व बाजार में खड़े रहने की जगह भी नहीं मिल पाती थी लेकिन  पालिका द्वारा सोमवार को निकाली शोभायात्रा में बहुत कम संख्या में शहरवासी नजर आए। शोभायात्रा में झांकियां भी पूरी नहीं सजाने से खाली टैÑैक्टर  शामिल किए गए। जबकि हर टैÑक्टर में झांकी शामिल होती है। शोभायात्रा में भाजपा के पार्षद नजर नहीं आए।   गणगौर शोभायात्रा के दौरान मुख्य बाजार विजय द्वार के पास जहां आवारा पशु, पुलिस की गाड़ी और कुछ लोग नजर आ रहे हैं। जबकि यहां पर पैर रखने की जगह नहीं होती थी।

शहर के व्यापारी रूपेश अरोड़ा,समाजसेवी मुकेश राठौर, ईट भट्टा संचालक बाली पूर्व पार्षद महेंद्र सैनी आदि ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते गणगौर शोभायात्रा में इस प्रकार के हालात नजर आ रहे हैं। अगर पालिका प्रशासन द्वारा समय रहते हुए गणगौर उत्सव की तैयारियां और उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए सभी पार्षदों से सलाह मशवरा करके कार्य किया जाता तो इस प्रकार के हालात नजर नहीं आते।

भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया यह शहर के राज्य सरकार के विकास कार्य के बजट के पैसे का उपयोग पालिका प्रशासन नगर पालिका बोर्ड की सहमति के बिना ही लाखों रुपयों को लगा रही है जो पैसा शहर का विकास में खर्च किया जाना चाहिए।

शहर के बोर्ड को बने हुए एक वर्ष से अधिक समय गुजर गया लेकिन अभी तक पालिका ने शहर के एक रुपए आमद का जरिया नहीं बना सकी। वर्तमान में पालिका राज्य सरकार बजट पर ही अपना कार्य कर रही है जिसको भी बोर्ड की सहमति बिना ही लाखों रुपए आयोजनों में खर्च किए जा रहे है। पार्टी के नगर अध्यक्ष ने बताया जहां पालिका द्वारा गणगौर आमंत्रण पत्र भी हमारे पास नहीं पहुंचाए जिससे लगता है यह आयोजन केवल एक युक्ति का नजर आता है। भेदभाव रखते हुए राष्ट्रीय पार्टी के नगर अध्यक्ष  के पास बी आमंत्रण पत्र अभी पहुंचा सके।

इनका कहना है
विधानसभा सत्र चलने के कारण गणगौर समारोह को लेकर बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी थी। इसको ध्यान में रखते हुए नियमानुसार प्रशासनिक समिति के सदस्यों की बैठक कर गणगौर समारोह को लेकर चर्चा कर ली गई थी। इसके साथ ही जहां तक निमंत्रण का सवाल है सभी को आॅफिसियल निमंत्रण भेजा गया था। विपक्ष के लोग गलत आरोप लगा रहे है।
-आशा शर्मा,चेयरमैन लाखेरी नगर पालिका