satyendra jain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है। कोर्ट के विशेष पीसी जज विनय सिंह ने सत्येंद्र जेन की जमानत याचिका को मंजूर किया।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की एसीबी शाखा ने पिछले महीने सत्येंद्र जैन को ​गिरफ्तार किया था। साल 2024 में दर्ज इस मामले में सत्येंद्र जैन को 19 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र के ठिकानों पर ईडी का छापा, , नकद मिले 2.85 करोड़
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि उसने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य के ठिकानों पर छापे मारकर 2.85 करोड़ रुपए नकद, सोने के बिस्कुट 1.80 किलोग्राम वजन के सोने के कुल 133 सिक्के और दस्तावेज तथा डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए हैं। ईडी ने कहा कि छापे की यह कार्रवाई की गई। इसमें नकदी और सोने के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी ने कहा है कि जब्त नकदी और सोने के स्रोत की जानकारी उसे नहीं दी गई है।

इनके ठिकानों पर तलाशी
ईडी ने कहा है कि इस कार्रवाई में सत्येंद्र जैन/पूनम जैन और उन्हें धन शोधन की कार्रवाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले या उसमें भाग लेने वाले अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन (मेसर्स राम प्रकाश ज्वैलर्स प्रा. लि. के निदेशक), जी.एस. मथरू (प्रूडेंस स्कूल चलाने वाले लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के चेयरमैन), योगेश कुमार जैन (निदेशक/ राम प्रकाश ज्वैलर्स प्रा. लि.), मेसर्स लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के ठिकानों पर तलाशी ली गई।

सत्येंद्र जैन और उनके करीबियों से दो करोड़ से ज्यादा का कैश और दो किलो सोना, 133 सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि केजरीवाल की क्या ऐसी मजबूरी है कि वो दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से हवालात मंत्री बने सत्येंद्र जैन का इस्तीफा नहीं ले पा रहे हैं।
- शहजाद पूनावाला, भाजपा प्रवक्ता

सोशल मीडिया पर जैन के घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने की बरामदगी पर प्रसारित खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। तलाशी के दौरान केवल 2,79,200 रुपए नकद, एक डिजिटल डिवाइस और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं, हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा इन्हें जब्त नहीं किया गया है।
- सौरभ भारद्वाज, आप नेता

सत्येन्द्र जैन ने खुद मानी मनी लॉण्ड्रिंग की बात, केजरीवाल कैसे करेंगे बचाव : ईरानी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को आप के मुखिया एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा क्लीन चिट दिये जाने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 56 शेल (फर्जी) कंपनियों के मालिक जैन ने स्वयं ही 16.39 करोड़ रुपए की धनशोधन की आय स्वीकार की है, तो फिर केजरीवाल किस मुंह से उन्हें पाक साफ बता रहे हैं। भाजपा की नेता एवं केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नेता अरविंद केजरीवाल ने एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। उन्होंने घोषणा की है कि सत्येन्द्र जैन के खिलाफ जो आरोप हैं, वे सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं। केजरीवाल ने  सत्येन्द्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया। इसलिए वह कुछ प्रश्न पूछने के लिए विवश हैं।

ईरानी ने पूछा कि क्या  केजरीवाल इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि  सत्येन्द्र जैन ने चार शेल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शेल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) की या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ये सत्य है कि प्रधान आयकर आयुक्त ने इस बात को लेकर  कहा कि 16.39 करोड़ रुपये के कालेधन के सही मालिक स्वयं सत्येन्द्र जैन हैं। क्या ये सत्य है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 2019 के अपने एक आदेश में इस बात की पुष्टि की कि सत्येन्द्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की है, तो फिर  केजरीवाल किस मुंह से उन्हें पाक साफ बता रहे हैं।केजरीवाल के पास अदालत के आदेश की प्रति नहीं है, तो भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें ये दस्तावेज उपलब्ध कराने में प्रसन्नता अनुभव करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या ये सत्य है कि सत्येन्द्र जैन शेल कंपनियों के मालिक हैं। इन शेल कंपनियों के नाम हैं- इंडो मैटेलिक इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड। ये कंपनियां वे अपनी पत्नी के साथ शेयर होल्डिंग के माध्यम से कंट्रोल करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ये सत्य है कि इस कालेधन के माध्यम से सत्येन्द्र जैन ने दिल्ली के कई इलाकों में 200 बीघा जमीन का मालिकाना हक अपने लाभ में लिया।

ईरानी ने पूछा कि केजरीवाल क्या ये सत्य है कि सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आरोपपत्र में मुख्य आरोपी हैं? क्या ये सत्य है कि 16.39 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग की जो आय है, उस पर टैक्स लगाया जाए, ये प्रस्ताव स्वयं सत्येन्द्र जैन की कंपनियों का था। सत्येन्द्र जैन ने स्वयं स्वी कार किया कि 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला कारोबार के माध्यम से की गई, केजरीवाल  क्या ऐसा व्यक्ति भी आपकी सरकार का मंत्री बना रहना चाहिए।ईरानी ने कहा कि केजरीवाल को अच्छी तरह से पता था कि  सत्येन्द्र जैन काले धन को सफेद करने के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में स्वघोषित आय योजना में उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग की आय घोषित की थी। ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाना और मामला खुलने पर भी उसका बचाव करना,  केजरीवाल के दोहरेपन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि  केजरीवाल ने कहा है कि भ्रष्टाचार करना देशद्रोह करना होता है तो  केजरीवाल अब बतायें कि एक देशद्रोही उनके मंत्रिमंडल में क्यों है।

ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित 4.81 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्क
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके परिवार तथा कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रूपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ईडी ने यहां जारी एक बयान में बताया कि जैन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक मामले के आधार पर जांच शुरू की गयी है।
बयान के मुताबिक जांच में पता चला है कि वर्ष 2015-16 के दौरान जब जैन लोक सेवक थे, तो उनके स्वामित्व वाली और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों को हवाला के जरिए कोलकाता वाले ऑपरेटरों को नकद हस्तांतरण के बदले कंपनियों से 4.81 करोड़ रूपये की प्रविष्टियां मिली थी।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अङ्क्षकचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड, पर्यास इंफोसोल्यूशंस प्रा। लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्रा। लिमिटेड, जेजे आइडियल एस्टेट प्रा. लिमिटेड और तीन व्यक्तियों से संबंधित 4.81 करोड़ रूपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।