churu news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ननिहाल पहुंचे युवक ने खुद को किया घायल, गले पर चाकू से वार
चूरू। रामगढ़ रसूलपुरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को हिला दिया। कल्याणपुरा नवलगढ़ निवासी 35 वर्षीय प्रकाश भोपा अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह परिवार को शौच जाने का कहकर घर से निकला और गांव के पास स्थित जोहड़ में धारदार चाकू से खुद का गला काट लिया। खेत मालिक ने घटना की सूचना परिवार को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रकाश को निजी वाहन से रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे चूरू के डीबी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल में मौजूद भंवरलाल ने बताया कि प्रकाश ने अचानक यह कदम उठाया जिससे परिवारजन स्तब्ध रह गए।

डॉक्टरों ने पाया कि उसके गले की नस कट चुकी थी और स्थिति बेहद गंभीर थी। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एवं सर्जन विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। उन्होंने प्रकाश की हालत को देखते हुए उसे बाहर रैफर करने के बजाय डीबी अस्पताल में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास देवड़ा और उनकी टीम ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद प्रकाश को मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

कब्र से निकालवाया शव : दामाद पर भूत प्रेत का साया बता मिर्च का पानी पिलाया, आंखों में मिर्च डालकर किया जादू-टोना
रतनगढ़। जादू टोना कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्र से निकालवाया। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुन: दफनाया जाएगा। मामले के अनुसार 27 अगस्त को न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे में शहर के वार्ड 21 निवासी इमरान कायमखानी ने उल्लेख किया था कि 17 अगस्त को उसकी नानी गुलशन बानो, मामा याकुब, मामी नसीम, मनी, खाला शहिदन, बेगमा, मामा का लड़का शमशेर, जंगशेर, केप, जावेद उर्फ बाबू, भाभी बेबी फलक एवं मामा की लड़की शाहिना उसके घर कब्जा करने की नियत से आए और घर में बुरी आत्मा का निवास होने की बात कह इमरान को एक बकरा लाने के लिए भेज दिया। रिश्ते में भाभी बेबी फलक ने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी और जैसे ही इमरान घर पर पहुंचा, तो उसे सामने बैठाकर आग जलाकर जादू-टोना करने लगी। इस दौरान इमरान की आंखों में मिर्च भी डाल दी, जब उसने विरोध किया, तो बेबी फलक ने कहा कि इसमें बुरी आत्मा का साया नहीं है, इसके पिता को बुलाओ।

जब पिता महबूब घर पहुंचे, तो उसे एक शीशी पिला दी, जिससे वह निढाल हो गया और उसे तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दी। इस दौरान जबरन मिर्च का पानी पांच-सात बार पिलाया और कान में तेल से भरी रुई एवं आंखों में मिर्च डालकर जादू-टोना करने लगी। जब विरोध किया, तो एक पानी के टब में मुंह ढककर डुबा दिया। बार-बार विरोध करने पर जब पानी से बाहर निकाला, तो उसकी हालत गंभीर हो गई। शोर सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंच गए तथा महबूब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम, फिर से दफनाया जाएगा शव
कोर्ट के माध्यम से स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रकरण ने न्यायालय के आदेश से शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुन: शव को दफनाया जाएगा।

दोहराया थ्री इडियट फिल्म का सीन : ट्रेन में बेहोश बुजुर्ग को युवक ने बाइक से ले जाकर अस्पताल की इमरजेंसी में उतारा
चूरू। बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला ट्रेन में रविवार सुबह शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी  ट्रेन में शुगर लेवल लो होने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गया। इसी दौरान दोस्त को ट्रेन में छोड़ने के लिए आए एक युवक ने बुजुर्ग हालत को समझा और तुरंत थ्री इडियट फिल्म का सीन दोहराते हुए बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर उसे डीबी अस्पताल ले जाकर बाइक को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा दिया। डॉक्टर व नसिंर्ग स्टॉफ ने तुरंत रोगी की जांच की, जिसमें रोगी की शुगर लेवल लो आई। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर उसकी जान बचायी। फतेहाबाद हरियाणा निवासी रणसिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन कर वापस बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गए।

चूरू में ट्रेन पहुंचने पर उसके पिता 65 वर्षीय भलेराम की तबीयत बिगड़ गई, वह ट्रेन में बेहोश हो गए और उनका शरीर ठंडा हो गया। ट्रेन चूरू से चल चुकी थी। तभी परिवार के लोगों ने ट्रेन की चेन खींचकर उसे रोक लिया। इसी दौरान इसी ट्रेन में  दोस्त को छोड़ने के लिए प्लेटफार्म पर आया युवक शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचा। उसने बुजुर्ग को बाइक पर पीछे की सीट पर बैठकर थ्री इडियट फिल्म की स्टॉइल में डीबी अस्पताल के लिए रवाना हो गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती हैं, उसकी हालत अब खतरे से बाहर हैं।

निजी स्कूल की लैब के एसी में धमाके के साथ लगी आग : हादसे के समय 400 बच्चे और 20 टीचर का स्टाफ मौजूद
सुजानगढ़। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बुधवार सुबह 11:15 बजे के कंप्यूटर लैब के एसी में तेज धमाके साथ आग लग गई। आग लगने के बाद स्टूडेंट्स में अफरा तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुन कर लोग दौड़कर विद्यालय पहुंचे और आग पर काबू करने के प्रयास मे जुट गए।  लकड़ी की सीढ़ियां लगाकर बच्चों को प्रथम तले से उतारा। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर नगरपरिषद से दो दमकलों ने आग पर काबू पाया। स्कूल में आग बुझाने के लिए लगे उपकरणों से भी आग बुझाने में सहायता मिली। स्कूल की शिक्षिका पुष्प जांगिड़ के अनुसार धुंए से स्कूल स्टाफ और बच्चों का दम घुटने लगा। सूचना पर पहुंचे पेरेंट्स अपने बच्चों को घर ले गए। इधर हादसे की सूचना पर सुजानगढ़ डिप्टी दरजाराम, नगरपरिषद के फायर अधिकारी रूप सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।

इनका कहना है
स्कूल प्रबंधन की जयश्री सेठिया ने बताया की उनके पास शिक्षा आयुक्तालय, शिक्षा विभाग से जारी की गई फायर एनओसी है।

स्कूल में चल रही थीं क्लासेज
नवीन सत्र के शुरू होने के दूसरे दिन स्कूल में क्लासेज चल रही थी। अचानक आग की घटना होने के बाद दहशत फैल गई। वाइस प्रिंसिपल सुभाष जांगिड़ ने बताया की हादसे के समय स्कूल में 400 बच्चे व 20- 25 टीचर का स्टाफ मौजूद था। आग से 20 कंप्यूटर, यूपीएस, रूम में लगे पंखे जल गए। नगरपरिषद के फायरमैन रामनिवास काला ने बताया की स्कूल प्रबंधन को कई बार फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस दिए गए हैं। लेकिन नोटिस का जवाब स्कूल की ओर से नहीं दिए गए।

पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर शव कुण्ड में फेंके : मृतकों के शरीर पर मिले चोटों के निशान
सरदारशहर। चूरू जिले के बंधनाऊ गांव में शनिवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर शव पानी के कुण्ड में फेंक दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कुण्ड से बाहर निकाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे सूचना मिली कि सुभाष पोटलिया ने पत्नी व तीनों पुत्र-पुत्रियों की हत्या कर शव कुंड में फेंक दिए हैं। पुत्री जेठी (24) व दोहिती इंसिका के शव कुण्ड के बाहर पड़े थे व दोहिती आरूसी व दोहिता संजय का शव कुंड के अंदर पड़े थे। पुत्री जेठी के ठोडी व कनपटी पर गंभीर चोट लगी हुई थी तथा बच्चे- बच्चियों के भी चोटें थी।

आरोपी ने मृतका के पिता को धमकाया
मृतका के पिता का कहना था कि मौके पर जंवाई सुभाष पोटलिया ने लोगों के सामने कहा कि मैंने सभी को मारकर कुंड में डाला है। मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो उनका भी हाल ऐसा ही होगा, सबको जान से मार डालूगां। वहीं सुभाष के चाचा मुखराम ने भी धमकी दी कि यदि किसी ने शिकायत की तो यही हाल उनका होगा।

पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा : अस्पतालकर्मियों के टोकने पर बोला, मेरी मर्जी, मैं तो ले जाऊंगा
चूरू। शहर के गर्वमेंट डीबी अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद पति उसके शव को बिना परमिशन इमरजेंसी के बाहर पार्किंग तक कंधे पर डालकर ले आया। इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन पति आक्रोशित हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और यह कहते कि मेरी मर्जी मैं तो ले जाऊंगा। करीब दस वह पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा। उसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने बामुश्किल शव को मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी रतनगढ़ पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रतनगढ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रतनगढ थाना के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि सेहला निवासी हरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी झूमा देवी मंगलवार को घर में सफाई कर रही थी। रसोई में पोंछा लगाते समय गीला कपड़ा आटा चक्की से टच हो गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा। शीघ्र निजी वाहन से उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

एंबुलेंस-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत, महिला की तबीयत खराब होने पर राजगढ़ से बीकानेर लेकर जा रहे थे परिजन
चूरू। जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में राजू की ढाणी के पास एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार तीन जने गंभीर घायल हो गये। घायलों को गौसेवक विकी की टीम ने निजी वाहन से गर्वमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वेंटीलेटर की एंबुलेंस से जयपुर रैफर किया गया। अस्पताल में राजगढ़ निवासी आनंद ने बताया कि राजगढ़ निवासी 30 वर्षीय सीमा उर्फ बबली पत्नी जगदीश कुमार की तबीयत ज्यादा खराब होने पर राजगढ़ के झाझड़िया अस्पताल से बीकानेर लेकर जा रहे थे।

एंबुलेंस में उसका भाई शिव कुमार, रतनलाल और सुमन थे। एंबुलेंस को खारिया हाल राजगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजेश गोदारा चला रहा था। राजगढ़ से बीकानेर लेकर जाते समय रास्ते में राजू की ढाणी से चूरू की तरफ सामने से आ रहे ट्रक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गयी। हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा व सीमा देवी को राजगढ़ ले जाया गया। वहीं दूधवाखारा के गोसेवक विकी ने अपनी टीम के साथ तीन घायल 32 वर्षीय रतनलाल, 30 वर्षीय सुमन देवी व 45 वर्षीय शिव कुमार को चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गयी।

वहीं हादसे में गंभीर घायल रतनलाल व सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रैफर किया गया। दूसरी ओर राजगढ में एंबुलेंस ड्राइवर राजेश गोदारा की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल भींवाराम इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

किशोर का घर के आगे से अपहरण, मर्डर का प्लान विफल
चूरू। मर्डर के इरादे से चार बदमाशों द्वारा घर के आगे से अपहरण कर किए किशोर को भालेरी पुलिस ने दो घंटे के अंदर बदमाशों के चंगल से मुक्त करा तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। कार्रवाई एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि रात आठ बजे सूचना मिली कि गांव कानड़वास में घर के आगे से एक साढ़े 17 वर्षीय किशोर को फॉरच्यूनर से आए 4 बदमाश अपहरण कर ले गए हैं। अपहरण का मकसद किशोर का मर्डर करना था। थानाधिकारी के अनुसार किशोर का ननिहाल मालकसर गांव में है, जहां हत्या के मामले में एसे निरूद्ध किया गया था। बाद में एसे जमानत मिल गई। इस पर जमानत मिलने के बाद वह गांव कानड़वास आ गया था। उसके पास अपहरण करने वालों के कॉल आए जिसमें वह उससे मिलकर बात करना चाह रहे थे। इस दौरान देर फॉच्यूनर में आए चार बदमाश उसे घर के आगे से गाड़ी में डालकर ले गए।

नाबालिग के मर्डर की थी योजना
इससे पहले बदमाशों ने रास्ते में ठेके से लेकर शराब पी है। उन्होंने रास्ते में कहीं ले जाकर किशोर का मर्डर करने की योजना बना रखी थी, लेकिन इससे पहले किशोर के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बदमाश भानीपुरा के पास पकड़ लिए गए। पुलिस ने इनके नाम मालकसर भानीपुरा निवासी रणवीर जाट, रंगाईसर सरदारशहर निवासी कैलाश कुमार जाट व मालकसर निवासी कालू उर्फ चेतनराम जाट बताए हैं।

कार और एंबुलेंस भिडे, 3 लोगों की मौत, 4 घायल
सुजानगढ़। उपखण्ड के सालासर रोड पर लोढ़सर गांव के बस स्टैंड के निकट देर रात कार और एम्बुलेंस की भिड़ंत में कार में सवार दो लोगोंं की मौत हो गई, वहीं एम्बुलेंस में मोजूद हृदय रोगी ने भी सीकर में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ से हृदय रोगी को लेकर सीकर जा रही निजी एम्बुलेंस सामने से आ रही स्विफ्ट कार भिडंत हो गई, जिससे कार चालक जाकिर (32) पुत्र रामू खान मिरासी, रतनगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, कार सवार सलीम खान (60) पुत्र पन्ने खान, निवासी बालेरा तहसील बीदासर गंभीर घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे सीकर रैफर किया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। वहीं एम्बुलेंस से सीकर ले जाए जा रहे रोगी महावीर प्रसाद (60) निवासी ठरड़ा रोड़ सुजानगढ़ की सीकर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक मनीष को भी अन्यंत्र रेफर किया गया। हादसे के बाद मृतक जाकिर खां के भाई अलताफ खां ने सदर थाने में एम्बुलेंस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर कार के टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है।

वर्तमान सरकार के राज में विकास का पहिया थम गया : राजेंद्र राठौड़
चूरू। कस्बे में झारिया मोरी के पास रमेश नाई से शीतला माता मंदिर तक राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार सड़क का शिलान्यास विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से ही प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। क्योंकि प्रदेश सरकार का ध्यान अपने अस्तित्व को बचाने पर ही लगा हुआ है। इसका खामियाजा आज प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास की गंगा बहाई गई तथा शहर के वार्डो में विकास को प्राथमिकता से किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार के राज में विकास का पहिया थम गया है। शहर में जगह जगह सड़कें टूटी हुई है। लेकिन नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नही देती  है।

उन्होंने कहा कि वे चूरू की जनता के सजग प्रहरी है और प्रदेश सरकार की उपेक्षा के बाद भी विकास कार्य लगातार करवा रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस का प्रदेश से सुपड़ा साफ  कर देगी। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, बसन्त शर्मा, विमला गढवालए व अनवर थींम  ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व पार्षद भंवरू खान ने आभार जताया।संचालन विश्वनाथ शर्मा राजगुरु ने किया।

आपसी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या
चूरू। जिले की तारानगर तहसील के गांव भलाउ ताल के पास बुधवार देर रात को आपसी रंजिश के चलते छह जनों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घरेलू रंजिश के चलते कणाउ गोगामेड़ी निवासी 28 वर्षीय युवक उधार दिए हुए रुपयों को लौटाने के बहाने उसके चचेरे भाई अंकित ने भलाऊ ताल बुलाया। जहां पर आरोपी अंकित, सतवीर, बबलू, मुकेश व भलाऊ ठेके के जयवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर ने भलाऊ ताल गांव के पास एक खेत में युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां से युवक को तारानगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। तारानगर थानाधिकारी गोविन्दराम विश्नोई ने बताया कि कणाउ हनुमानगढ़ निवासी बृजलाल पुत्र नथूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि बुधवार रात को उसके बेटे नरेश उम्र 28 साल के पास उसके छोटे भाई इंद्राज के लड़के अंकित का फोन आया। जिसने कहा कि तुम मेरे जो 20 हजार रूपये मांगते हो वो मै आज दे दूंगा। तुम बाइक लेकर आ जाओ फिर हम रणवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर वालों के भलाऊ ताल ठेके पर चलेंगे। जिस पर नरेश गांव के युवक की बाइक मांगकर ले आया।

देर शाम को अंकित पुत्र इंद्राज जाट, सतवीर पुत्र हंसराज जाट, बबलु पुत्र रामनिवास जाट, मुकेश पुत्र गौरीशंकर निवासी कणाउ भादरा उसके घर पर आ गए। उसके बाद चारों ने नरेश को साथ ले लिया। दो बाइकों पर सवार होकर भलाउ ताल गए। उसके बाद से नरेश का फोन बंद आने लगा। देर रात तक वापिस नहीं आने पर शक हुआ। साथ में गौरीशंकर का लड़का मुकेश भी था। साहवा पहुंचे तो उसके भाई मदन का फोन आया कि नरेश के साथ मारपीट की जो भलाउ ताल गांव की रोही में पड़ा है। पीड़ित अपने बेटे कृष्ण के साथ भलाऊ ताल पहुंचा। जहां पर एक खेत में नरेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

कार की टैंकर से टक्कर में 4 लोगों की मौत
चुरु। सुजानगढ़ क्षेत्र में कार की टैंकर से टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह लोग सालासर बालाजी के दर्शन कर के जोधपुर लौट रहे थे कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर पुलिया के पास सामने से आ रहा टैंकर उनकी कार से टकरा गया।

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को मौके से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।