dandi march - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर उसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक संदेश में उन नेताओं और स्वयंसेवकों को याद किया जिन्होंने 1930 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ बड़े सविनय अवज्ञा आंदोलन के हिस्से के तौर पर मार्च में हिस्सा लिया था।

प्रधानमंत्री ने लिखा, सन 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। इसमें शामिल सभी विभूतियों का श्रद्धापूर्व स्मरण। उन्होंने उन लोगों की हिम्मत और कुर्बानी को याद किया जो नमक कानूनों के खिलाफ मार्च में शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने सच्चाई और नेकी के विचार से जुड़े एक संस्कृत श्लोक का भी जिक्र करते हुए लिखा, सत्यमेव जयते नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयान:, येन आक्रमंति ऋषयो ह्याप्तकाम यत्र तत् सत्यस्य परमं निधनम्।

उल्लेखनीय है कि, दांडी मार्च 12 मार्च, 1930 को शुरू हुआ, जब महात्मा गांधी और उनके समर्थकों का एक समूह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से गुजरात के तटीय गांव दांडी तक 24 दिन, लगभग 390 किलोमीटर की यात्रा पर निकला था। इस मार्च का मकसद नमक उत्पादन और कर पर ब्रिटिश एकाधिकार को चुनौती देना था। छह अप्रैल, 1930 को गांधीजी ने दांडी में समुद्र के पानी से नमक बनाकर सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़ा। इससे पूरे देश में बड़े पैमाने पर सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू हुआ और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ओर दुनिया का ध्यान गया।

दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता
जयपुर। महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की 96वीं वर्षगांठ पर भारत सेवा संस्थान द्वारा एक विशेष पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधीवादी मूल्यों, सत्य, अहिंसा और लोकतंत्र की रक्षा के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाला गया। मार्च शहीद स्मारक से शुरू होकर गांधी वाटिका तक पहुंचा, जहां प्रार्थना सभा के साथ समापन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मौन शांति मार्च का नेतृत्व किया और इसमें शामिल होकर महात्मा गांधी के अहिंसक प्रतिरोध को याद किया।

गहलोत ने कहा कि दांडी मार्च अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक आंदोलन था। उन्होंने वर्तमान समय में लोकतंत्र पर चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है, न्यायपालिका और जांच एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि आज के खतरनाक माहौल में सत्य-अहिंसा के संकल्प को और मजबूत करना होगा। मार्च में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, विधायक रफीक खान सहित कई कांग्रेस नेता और गांधीवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने मौन रखते हुए मार्च किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने बयान देते हुए वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी की। गहलोत ने सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि न्याय अब सड़कों पर तलाशना पड़ रहा है। डोटासरा ने गांधीजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

दांडी मार्च के समापन अवसर पर रैली आयोजित
कोटा। दांडी मार्च के समापन अवसर पर 6 अप्रैल को रामपुरा स्थित गांधी चौक से बारादरी किशोर सागर की पाल तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं गांधी जयंती समारोह समिति के समन्यवक और जिला कलेक्टर हरिमोहन मीना, अतिरिक्त कलेक्टर राजकुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम वासुदेव मलावत, सीईओ जिला परिषद ममता तिवाड़ी, गांधी जयंती समारोह समिति के सदस्य संदीप दिवाकर, नरेश विजयवर्गीय, उपयुक्त निगम एचडी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गणमान्य नागरिक, स्काउट एनसीसीए खेल संघों एवं कॉलेज के व्याख्याताओं ने भाग लिया। रैली गांधी चौक से प्रारंभ होकर रामपुरा बाजार, महात्मा गांधी स्कूल, आर्य समाज रोड होते हुए बारादरी पहुंची । जहां महात्मा गांधी के प्रिय भजनों एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।