world health day - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को दी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर समस्त प्रदेशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें और वो सिर्फ इसलिए इलाज करवाने से न कतराएं कि उसमें खर्चा बहुत है।

इसी सोच के साथ, निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार राइट टू हेल्थ कानून पास किया, मुफ्त दवा, मुफ्त जांच, निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, चिरंजीवी योजना समेत अनेक ऐसी योजनाएं बनाई थीं, अस्पताल, पीएचसी इत्यादि खोलने का कार्य किया प्रयास होना चाहिए कि आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेंडिचर कम से कम हो। अच्छा स्वास्थ्य कोई सुविधा नहीं बल्कि अधिकार है।

वर्ल्ड हेल्थ डे पर विशेष: संसाधनों की कमी के साथ युवा डॉक्टर कर रहे हैं अपनी पारी की शुरुआत
जयपुर। राजस्थान में मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए युवाओं में रूचि काफी बढ़ी है। सरकारी सेवा में भी युवा डॉक्टर काफी जोश के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि युवा डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान उन्हें सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कमी और मरीजों के भार से जूझना पड़ता है, लेकिन इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। वहीं रिटायर्ड हो चुके या रिटायरमेंट के नजदीक पहुंच चुके डॉक्टर इन चुनौतियों को पार कर आज भी पूरी शिद्दत से मरीजों की सेवा में लगे हैं।

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर ऐसे ही शहर के कुछ युवा और सीनियर डॉक्टर से नवज्योति ने यह जाना कि उनके सामने क्या चुनौतियां पेश आ रही हैं और आगे इन चुनौतियों का कैसे सामना करेंगे।

सरकारी हेल्थ सिस्टम ने हमें समाज सेवा करने का सुनहरा मौका दिया है, जहां हम गरीब और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क व अच्छा इलाज दे पाते हैं। साथ ही चिकित्सक और मरीज के बीच विश्वास कायम रखने की हरसंभव कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार अधिक मरीज होने के कारण हमे संसाधनों की कमी का सामना भी करना पड़ता है।
-डॉ. सुचित्रा, गढ़वाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन एसएमएस अस्पताल

मुझे गवर्नमेंट सर्विस ज्वाइन करके अच्छा लग रहा है। सरकारी क्षेत्र में अपने कौशल को दिखाने का पूरा अवसर मिलता है। हां कुछ दिक्कतें जरूर हैं, जिनमें ओपीडी में बहुत व्यस्त होने के कारण कभी-कभी हमें मरीजों की काउंसलिंग के लिए कम समय मिल पाता है।
-डॉ. अंबिका शर्मा, सहायक आचार्य, श्वसन रोग संस्थान, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अहसास सुखद लगता है। बड़े अस्पतालों में मरीजों का भार कम करने और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए पेरिफेरल हेल्थ सर्विसेज को और मजबूत करने की जरूरत है। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करना, मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी मुख्य पहलू हैं।
-डॉ. योगेश स्वामी, असिस्टेंट प्रोफेसर, जनरल मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल

मेरी 40 साल की सर्विस हो चुकी है। इस दौरान मुझे कभी भी सरकारी सेवा से दिक्कतें नहीं हुई। हमेशा मरीजों को भगवान और अस्पताल को मंदिर समझकर सेवा की है। इस पेशे की खासियत है कि सरकारी सेवा से तो हम रिटायर हो जाते हैं, लेकिन मरीजों की सेवा से नहीं होते। मैं अगस्त में रिटायर होने वाला हूं पर आगे भी मरीजों का इलाज इसी तरह करता रहूंगा।
-डॉ. आरके सोलंकी, सीनियर प्रोफेसर एंड यूनिट हैड, मनोचिकित्सा विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज

मैं आज जो कुछ भी हूं वो सब इस सरकारी सेवा और मरीजों के प्यार के कारण ही हूं। मुझे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी चुनौतियों को अवसर के तौर पर लिया और आगे बढ़े। वर्तमान समय में मरीजों और डॉक्टरों के बीच बेहतर रिलेशनशिप जरूरी है। रिटायरमेंट में करीब डेढ़ साल का वक्त है। मेरी कोशिश रहेगी कि इस रिलेशनशिप को कायम रखकर मरीजों की सेवा करूं।
-डॉ. डीएस मीणा, सीनियर प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक्स, एसएमएस अस्पताल

चिकित्सा विभाग ने स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जवाहर सर्किल पर लोगों को स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को निरोगी बनाए रखने की मंशा से चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर जीवन शैली के साथ ही स्वस्थ शरीर पाया जा सकता है। सोनी ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के जरिए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना का आगाज किया है, जिसमें आईपीडी और ओपीडी के दौरान मरीजों का कैशलेस इलाज किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान योगा इंस्ट्रक्टर ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से योगा करवाया गया और फिटनेस के मंत्र साझा किए। इस दौरान वैक्सीनेशन कैंप और बीमारियों की जांच, बीएमआई स्क्रीनिंग, एनीमिया स्क्रीनिंग, निशुल्क नेत्र जांच व अन्य प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विश्व स्वास्थ्य दिवस की इस बार की थीम अवर प्लेनेट अवर अर्थ रखी है। इस अवसर पर सीफू निदेशक डॉ. आरपी डोरिया, स्टेट नोडल ऑफिसर एनयूएचएम डॉ. रोमेल सिंह, सीएमएचओ प्रथम डॉ. नरोत्तम शर्मा और डॉ. विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।