semi-finals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में
नॉर्थ साउंड। तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 136 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर घटाकर 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य कर दिया गया। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (52) रन की अर्धशतकीय और काइल मेयर्स (35) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोस्टन ने 39 गेंदो में (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टी-20 विश्व कप में यह उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक है। आंद्रे रसल (25) और अल्जारी जोसेफ नाबाद ने (11) रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिये। मार्को यानसन, एडन मारक्रम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। दो ओवर के बाद बारिश आने से दक्षिण अफ्रीका टीम को 17 ओवर में 123 का संशोधित लक्ष्य मिला। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। रीजा हेंड्रिक्स(शून्य), क्विंटन डिकॉक (12) और कप्तान एडन मारक्रम (18) रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 27 गेंदों में (29), हाइनरिक क्लासन 10 गेंदों में (22) और मार्को यानसन ने 14 गेंदों में नाबाद (21) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन ने तीन विकेट लिये। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग
योसु। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने जापान के युगो कोबायाशी और ताकुरो होकी को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सात्विक-चिराग ने अपने जापानी प्रतिद्वंदियों को 21-14, 21-17 से हराने के लिए सिर्फ 40 मिनट का समय लिया। सेमीफाइनल में विश्व नंबर तीन भारतीय जोड़ी विश्व नंबर दो चीन के लियांग वेंग किंग और वांग चैंग से भिड़ेगी।

यह कोबायाशी और होकी के विरुद्ध सात्विक-चिराग की तीसरी जीत थी जिसके लिए उन्हें जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस मुकाबले का मुख्य आकर्षण सात्विक का आक्रामक रवैया रहा जिन्होंने एक बार फिर 500 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से स्मैश मारा। पहले गेम में स्कोर जब 5-5 पर बराबर था तब भारतीय युगल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। जापान ने ब्रेक के बाद वापसी करनी चाही लेकिन सात्विक के स्मैश की मदद से भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में जापानी युगल ने बेहतर अनुशासन दिखाया, हालांकि भारतीय जोड़ी 11-9 की बढ़त बनाने में कामयाब रही। सात्विक-चिराग जब 14-9 से आगे थे तब कोबायाशी-होकी ने संघर्ष करते हुए स्कोर 16-16 पर बराबर कर लिया। भारतीय युगल ने इसके बाद अपने जापानी प्रतिद्वंदियों को सिर्फ दो अंक लेने दिए और सीधे सेटों में मुकाबला जीत लिया।

सानिया ने विम्बलडन को कहा अलविदा, सेमीफाइनल में बाहर हुए सानिया, पाविक
लंदन। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने करियर के आखिरी विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइल में हारकर बाहर होने के बाद गुरुवार को विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम आयोजन को अलविदा कहा। भारतीय टेनिस दिग्गज सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई साथी मेट पाविक विंबलडन मिश्रित युगल सेमीफाइनल में नील स्कूप्सकी और डेजीरे क्रावजिक की ब्रिटिश-अमेरिकन जोड़ी से हारकर दुनिया के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम से बाहर हो गये। स्कुपस्की- क्रावजिक ने सानिया और पाविक को बुधवार को 6-4, 5-7, 4-6 से शिकस्त दी।

सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची थीं। वह तीन बार (2011, 2013 और 2015) क्वार्टरफाइनल में बाहर हो चुकी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया ने 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन सहित तीन मिश्रित युगल खिताब जीते हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में रूस की एलिसा क्लेबानोवा के साथ विम्बलडन का महिला युगल खिताब जीता था। वह ऐसा करके ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी थीं।  सानिया ने कहा, 'मैं ङ्क्षवबलडन को याद करूंगी लेकिन मुझे लगता है कि अब आगे बढऩे का समय है। जीवन में ऐसी चीजें हैं जो टेनिस मैच खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और मैं अब जीवन के उसी चरण पर हूं।' सानिया ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन की महिला युगल स्पर्धा में शुरुआती दौर में हार के बाद अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करते हुए कहा था कि 2022 सीजन उनका आखिरी होगा।

सानिया ने पत्र लिखकर विम्बलडन को कहा अलविदा
सानिया ने इंस्टाग्राम के माध्यम से कहा, 'खेल आपसे बहुत कुछ ले लेता है.) मानसिक तौर पर, शारीरिक तौर पर, भावनात्मक तौर पर.. जीतना और हारना. घंटो तक मेहनत करना और मुश्किल हारों के बाद रात भर जागना, लेकिन वह आपको बदले में इतना कुछ देता है जो काफी अन्य 'नौकरियां' नहीं दे सकतीं। मैं इसके लिये हमेशा आभारी रहूंगी. खुशी के आसुओं के लिये, लड़ाई के लिये, संघर्ष के लिये। हम जो भी मेहनत करते हैं वह अंतत: रंग लाती है।' उन्होंने कहा, 'विम्बलडन, इस बार जीत होनी नहीं थी लेकिन तुम शानदार रहे हो। पिछले 20 सालों में यहां खेलना और जीतना मेरा सौभाग्य रहा है। अगली बार मिलने तक प्रशंसकों की कमी महसूस होगी।'

विंबलडन में मिश्रित युगल में सानिया का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जबकि युगल प्रतियोगिता में सानिया 2015 में स्विस दिग्गज मार्टिना हिंगिस के साथ खिताब जीत चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि सानिया ने इस साल की शुरुआत में यह घोषणा कर दी थी कि वह अपना अंतिम सीजन खेल रही हैं। हिंगिस और सानिया की जोड़ी ने यूएस ओपन 2015 और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2016 का खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम की हैट्रिक लगाई थी। तीन मिश्रित युगल ट्राफियों सहित छह ग्रैंड स्लैम खिताबों के साथ सानिया भारत की सबसे कुशल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने इससे पहले महेश भूपति के साथ साझेदारी करते हुए 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 फ्रेंच ओपन जीता था। सानिया ने ब्राजीलियाई ब्रूनो सोरेस के साथ 2014 यूएस ओपन खिताब भी जीता था।

ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं सानिया, पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल में बनाई जगह
लंदन। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने क्रोएशियाई साथी मेट पाविक के साथ मिलकर गेबरियेला डाब्रोस्की और जॉन पियर्स की मिश्रित युगल जोड़ी को हराकर विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सानिया-मेट की जोड़ी ने सोमवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और कनाडा की गेबरियेला डाब्रोस्की को 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। सानिया ने इस जीत के साथ पांच साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सानिया पहली बार विम्बलडन के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2011, 2013 और 2015 के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 फ्रेंच ओपन और 2014 यूएस ओपन का मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सेमीफाइनल में भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी का सामना रोबर्ट फराह-जेलेना ओस्तापेनको या नील स्कूप्सकी-डेजीरे क्रॉजकि में से किसी एक जोड़ी से होगा।

भारत पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा
बैंकाक।  भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एचएस प्रणय के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन की बदौलत डेनमार्क को शुक्रवार को 3-2 से हराकर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही इतिहास रच दिया।  भारतीय टीम इससे पहले 1952, 1955 और 1979 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत का खिताब के लिए रविवार को होने वाले फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा।  भारतीय टीम 43 साल के अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेल रही थी। प्रणय ने रेस्मस गेमके के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 13-21, 21-9, 21-12 से जीत हासिल की और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पूर्व भारतीय पुरुष  बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को मलेशिया को 3-2 से हराकर 43 साल के लम्बे इन्तजार के बाद थॉमस कप टूर्नामेंट  के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत 2020 में पिछले संस्करण के क्वार्टर फाइनल में हार गया था।  किदाम्बी श्रीकांत, एच इस प्रणय और चिराग शेट्टी तथा सात्विक सैराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने अपने अपने मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए।

शुरुआती मैच में हारे लक्ष्य
पहले मैच में लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर छह खिलाड़ी ली जी जिया ने हरा दिया, जिसके बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। इस मैच से पहले सेन ने जी जिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैच जीते थे। हालांकि इस मैच में मलेशिया के जी जिया सेन पर हावी रहे और उन्होंने सेन को 23-21, 21-9 से मात दी। चिराग शेट्टी और रैंकीरेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी ने दूसरे मैच में स्कोर बराबर किया। इस जोड़ी ने फॉर्म में चल रहे गोह स्जे फी और नूर इजुद्दीन को हराकर मैच 21-19, 21-15 से जीता।

17 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा राजस्थान
जयपुर। मानव सुथार और रोहित खींचड़ के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बना ली। गुजरात की टीम राजस्थान की पहली पारी के 9 विकेट पर 565 (घोषित) के जवाब में आज अपनी पहली पारी में 288 रनों पर सिमट गई। राजस्थान टीम 17 साल के लम्बे अन्तराल के बाद नायडू ट्रॉफी के सेमी फाइनल में पहुंची है। सेमी फाइनल में राजस्थान का मुकाबला 18 से 21 अप्रैल तक अहमदाबाद में मुम्बई से होगा। गुजरात ने आज खेल के आखिरी दिन अपनी पहली पारी विगत दिन के 5 विकेट पर 234 रन से आगे शुरू की और उसके शेष पांच विकेट 54 रन और जोड़ आउट हो गए। मानव सुथार ने 85 रन देकर 6 और रोहित खींचड़ ने 67 रन देकर चार विकेट लिए। आज गिरे पांच विकेट में से चार रोहित खींचड़ ने झटके, वहीं एक विकेट मानव सुथार ने लिया।

2003-04 में खेला था सेमीफाइनल
आरसीए के अधिकारिक स्टेटिशियन ओपी शर्मा के अनुसार सीके नायडू ट्रॉफी में राजस्थान टीम आखिरी बार 2003-04 के सत्र में सेमी फाइनल में पहुंची थी। तब अरविन्द मान की कप्तानी में राजस्थान के कटक में खेले सेमी फाइनल मुकाबले में पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सीनियर टीमों का रहा शानदार प्रदर्शन
राजस्थान के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पूर्व रणजी क्रिकेटर विलास जोशी की अध्यक्षता में चयन समिति को भी है। राजस्थान की सीनियर टीम लगातार तीसरे साल मुश्ताक अली टी-20 के नॉकआउट में खेली, वहीं विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में राजस्थान ने 15 साल बाद नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया। अब 17 साल बाद नायडू ट्रॉफी में राजस्थान सेमी फाइनल में पहुंचा है।

सेमीफाइनल भी अहमदाबाद में
सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला मुम्बई से होगा। सेमी फाइनल में 18 से 21 अप्रैल तक अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। मुम्बई की टीम कर्नाटक को 4 विकेट से हरा अंतिम चार में पहुंची है।

अभिजीत कोच, शमशेर चयनकर्ता
एक और रोचक बात यह है कि 2003-04 की टीम के सदस्य रहे अभिजीत शर्मा आज राजस्थान टीम के सहायक कोच हैं, वहीं शमशेर सिंह चयनकर्ता बने हैं। इसके अलावा तब विकेटकीपर रहे दिशांत याग्निक पिछले सत्र में टीम के कोच रहे, जबकि टीम का एक अन्य खिलाड़ी अफरोज खान वर्तमान में आरसीए की जूनियर चयन समिति का सदस्य है।

विश्व ब्रिज चैंपियनशिप: डी ओरसी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत सीनियर्स का मुकाबला फ्रांस से
जयपुर। भारत की सीनियर पुरुष टीम ने इटली में खेली जा रही 45वीं विश्व ब्रिज चैंपियनशिप में डी ओरसी ट्रॉफी सीनियर टीम चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने बुधवार को लीग में टॉप पर रही यूएसए-1 टीम को 150-146 अंकों से शिकस्त दे अंतिम चार में जगह बनाई। ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और राजस्थान ब्रिज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी ने विजयी टीम को बधाई देते हुए यहां बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन बेहतरीन खेल खेला और आखिरी बोर्ड पर दो अंकों की बढ़त के साथ मुकाबला अपने पक्ष में किया। सेमी फाइनल में भारत का मुकाबला फ्रांस से होगा, जबकि दूसरा सेमी फाइनल डेनमार्क और पोलैंड के बीच खेला जाएगा।

पहले दिन तीन सत्र के बाद 7 अंकों से पीछे थी भारतीय टीम
भारतीय टीम सोमवार को पहले तीन सत्र के बाद 73-80 अंकों से पिछड़ी थी। मंगलवार को कोविड के कारण खेल स्थगित होने के कारण शेष तीन सत्र आज खेले गए। चौथे सत्र के बाद यूएसए-1 टीम ने 11 अंकों (109-98) की बढ़त हासिल कर ली थी।

आखिरी दो सत्रों में बदला खेल
दीनबंधु चौधरी ने बताया कि पांचवें सत्र में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेला और 27-14 से जीत हासिल की। भारत ने पहली बार कुल स्कोर में दो अंकों की बढ़त हासिल की। भारत ने आखिरी सत्र में भी अपनी लय बरकरार रखी और 25-23 से जीत के साथ कुल 150-146 के स्कोर से क्वार्टर फाइनल जीत लिया।

अन्य परिणाम
बरमुडा बॉल टीम चैंपियनशिप में स्विटजरलैंड ने इंग्लैंड को 182-139 से, यूएसए-1 ने हंगरी को 191-144 से, नॉर्वे ने यूएसए-2 को 175-116 से और नीदरलैंड्स ने मेजबान इटली को 184-151 से हरा सेमी फाइनल में जगह बनाई।  वीनस कप महिला टीम चैंपियनशिप में पोलैंड, स्वीडन, टर्की और इंग्लैंड की टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया, जबकि वुहान कप मिश्रित टीम चैंपियनशिप में फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूएसए-1 टीमें अंतिम चार में पहुंची हैं।