.proceeding - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकसभा में फिर गूंजा अडानी का मुद्दा, शोर-शराबे के बीच कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। अपराह्न 12 बजे सदन जैसे ही पुन: समवेत हुआ, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के सदस्य सदन के बीचो-बीच आकर संभल हिंसा मामले को लेकर नारेबाजी और शोरगुल करने लगे।

राय ने विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के बीच ही आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। उन्होंने विपक्षी सदस्यों से अपने-अपने स्थानों पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाना चाहते हैं, उन्हें इसका मौका दीजिए। विपक्षी सदस्यों पर राय की अपील का कोई असर नहीं हुआ और वे शोर-शराबा करते रहे। इस पर उन्होंने सदन की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

इससे पहले आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होने पर पर अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की और तेलुगू देशम पार्टी के लक्ष्मीनारायण वाल्मीकि को प्रश्न पूछने के लिये पुकारा, लेकिन इसी बीच विपक्षी सदस्य अडानी मामले में चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। भारी हंगामे के बीच कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने जवाब देना शुरू किया, लेकिन हंगामा और बढ़ गया। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि प्रश्न काल उनका समय है। प्रश्न काल की कार्यवाही चलने दें और सभी अपने-अपने स्थान पर जायें, लेकिन हंगामा नहीं रुका। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 12 बजे तक स्थगित कर दी।

कांग्रेस के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। राज्यसभा में शिवसेना और कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने विमान वाहक आईएनएस विक्रांत से संबंधित एक सौ करोड़ रुपये के स्कैम को लेकर हंगामा किया। इसके कारण सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। शून्यकाल के दौरान शिवसेना के संजय राउत और अनिल देसाई ने इस मामले को उठाया और सदन के बीच में आ गये। इसके बाद शिवसेना तथा कुछ अन्य सदस्य अपनी सीट के आगे आ गये और शोरगुल करने लगे। शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने नियम 267 के तहत इस स्कैम पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नोटिस दिया था।

सभापति ने कहा कि सदन की बैठक का अंतिम दिन है। इसलिए सदस्य सदन की कार्यवाही चलने दें। उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों को कहा कि आप यहां से यही संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने सदस्यों को चेतावनी दी। इसके बाद भी सदस्यों का हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी ।