nagaur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर, मेड़ता, नागौर, सांभर और फुलेरा से नई मूंग की आवक शुरू, पिछले साल से बेहतर
जयपुर। राजधनी कृषि उपज मंडी, कूकर खेड़ा में नए मूंग, मोठ और चौला की आवक शुरू हो गई है। गुरुवार को आवक सामान्य रही।

मंडी में मूंग की आवक:
जोधपुर, मेड़ता, नागौर, सांभर और फुलेरा मंडियों से नई मूंग की आवक शुरू हो गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में आवक बेहतर है, जिससे किसानों को उम्मीद है कि उन्हें अच्छे भाव मिलेंगे।

चौला की आवक में सुधार:
नवलगढ़, सीकर और मुकुंदगढ़ में नई चावल की आवक ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मंडियों में किसानों की अच्छी आवक देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में चौला के दाम स्थिर बने हुए हैं।

मोठ की स्थिति:
नोखा, बीकानेर और सरदारशहर में मोठ की फसल की भी आवक शुरू हो चुकी है। इस बार बारिश से कुछ इलाकों को छोड़कर फसलों को नुकसान नहीं हुआ है, जिससे मोठ की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार देखा जा रहा है। मालपुरा और चाकसू क्षेत्र में बारिश के चलते कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति संतोषजनक रही है।

मंडी में भाव:

मोठ: 58-62 रुपए प्रति किलो

चौला: 78-82रुपए प्रति किलो

मूंग: 68-74 रुपए प्रति किलो

जयपुर मंडी में लूज़ भाव बने हुए हैं, लेकिन आवक अच्छी होने के चलते व्यापारियों और किसानों को बाजार में स्थिरता की उम्मीद है।

नागौर से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
जयपुर। नागौर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को इस्तीफा सौंपा।

बेनीवाल लगातार दूसरी बार बने है सांसद
गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद बने है। 2019 लोकसभा चुनाव में बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़कर जीते थे। 2024 लोकसभा चुनावों में बेनीवाल इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़कर चुनाव जीते है।

खींवसर विधानसभा क्षेत्र में होगा उपचुनाव
बेनीवाल के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खींवसर सीट खाली हो गई है। प्रदेश में अगले महीने खींवसर सहित 5 सीटों पर उपचुनाव होंगे।

Jyoti Mirdha Joined BJP: नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल, बीजेपी ने जाट वोटों को साधने के लिए चली बड़ी चाल
दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा बीजेपी में शामिल हो गई है। ज्योति बीजेपी मुख्यालय में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। बीजेपी ज्योति मिर्धा के जरिए जाट वोटों को साधने की फिराक में है। नागौर जाट राजनीति का गढ़ है। इस इलाके से जाटों के बड़े चेहरे के रुप में ज्योति मिर्धा बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है।

बीजेपी में शामिल होते ही ज्योति मिर्धा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था सही नहीं है। मैं कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी से आहत हुई। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी की सच्चे सिपाही की तरह काम करुंगी। मैंने कांग्रेस सांसद रहते हुए अच्छे काम करने की कोशिश की थी।

नागौर से लड़ सकती है 2024 लोकसभा का चुनाव
ज्योति मिर्धा के बीजेपी में आते ही चर्चा शुरु हो गई है कि वो एक बार फिर से नागौर से चुनाव लड़ने जा रही है। हनुमान बेनीवाल और बीजेपी के रास्ते अब अलग-अलग हो चुके हैं। बेनीवाल की पार्टी आरएलपी 2019 के चुनाव में एनडीए का हिस्सा थी लेकिन बाद में उन्होंने इससे अपना नाता तोड़ लिया था। इसी नए सियायी घटनाक्रम से नागौर का चुनाव भी दिलचस्प हो गया।

नागौर की पूर्व सांसद है ज्योति
ज्योति मिर्धा ने नागौर से साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। फिर साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ज्योति को हार का मुंह देखना पड़ा था। वे बीजेपी के सीआर चौधरी से चुनाव हारी थी। ज्योति ने 2019 में भी इसी सीट से हनुमान बेनीवाल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वो मुकाबला जीतने में नाकाम रही थी। ज्योति के भाई भानुप्रकाश मिर्धा भी नागौर से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। ज्योति के दादा नाथूराम मिर्धा की बात करें तो उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उन्हें नागौर की जनता ने छह बार अपना सांसद चुना था।

डॉ. सतीश पूनियां पहुंचे नागौर, अमरनाथ यात्रा हादसे के मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
नागौर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां जयपुर से नागौर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे । जहां वे परबतसर विधानसभा क्षेत्र के रूपपुरा, मकराना विधानसभा क्षेत्र के बरवाला, डीडवाना  विधानसभा क्षेत्र के तोषीणा और थेबडी में अमरनाथ यात्रा हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक हादसे में काल कवलित हुए नागौर जिले के बरवाला निवासी विजय सिंह , तोषिणा निवासी प्रहलादराम , थेबड़ी निवासी युजवेन्द्र सिंह और रूपपुरा निवासी वीरसिंह  को आज उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

नागौर, अलवर और गंगानगर जिला क्रिकेट संघ फिर आरसीए से डिस-एफिलिएट
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ ने तीन जिला क्रिकेट संघों को एक बार फिर आरसीए से डिस-एफिलिएट (असंबद्ध) कर दिया है। आरसीए की सोमवार को यहां संपन्न एक्सट्रा ऑर्डिनरी जनरल बॉडी की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि नागौर, अलवर और गंगानगर जिला क्रिकेट संघों की मान्यता समाप्त कर दी गई है और उन्हें आरसीए से असम्बद्ध किया गया है। वैभव ने कहा कि तीनों जिला क्रिकेट संघ आरसीए के ओम्बुड्समैन की ओर से तय मापदंडों की पालना करने में असफल रहे। इसी वजह से आरसीए की ओर से यह कठोर निर्णय लेना पड़ा। वैभव ने कहा कि ये मापदंड हमने तय नहीं किए हैं, बल्कि बीसीसीआई की ओर से भी मान्यता के लिए इन्हें पूरा किया जाना जरूरी है।

नागौर, अलवर और गंगानगर जिला क्रिकेट आरसीए के पिछले चुनाव में वोट नहीं दे सके थे। हालांकि इसके बाद आरसीए को ओम्बुड्समैन जस्टिस शिवकीर्ति सिंह ने तीनों जिला संघों की मान्यता सशर्त बहाल करने के आदेश दिए थे। तीनों जिला संघों को ओम्बुड्समैन की ओर से तय मापदंडों के अनुरूप अंडरटेकिंग देनी थी।

जिला संघों को मिलने वाली राशि में इजाफा
राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से जिला क्रिकेट संघों को दी जाने वाली आर्थिक मदद में भी इजाफा किया गया है। आरसीए अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में प्रत्येक जिला संघों को तीन लाख रुपए वार्षिक दिए जाते थे। अब इसे बढ़ाकर पांच लाख रुपए किया गया है।

पूर्व खिलाड़ियों को मिलेगी पैंशन
वैभव गहलोत ने कहा कि राजस्थान के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को पैंशन जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आरसीए की ओर से इस संबंध में निर्णय पूर्व एजीएम में ही कर लिया गया था और इसे तभी से लागू किया जाएगा। हम जल्दी ही एक समारोह कर खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे और इस कार्यक्रम में ही पैंशन की शुरुआत कर दी जाएगी।

क्रिकेट का राजनीतिकरण किया जा रहा है : नांदू
नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह नांदू ने कहा कि नागौर, अलवर और गंगानगर जिला क्रिकेट संघों को आरसीए से असम्बद्ध करने का निर्णय पूरी तरह राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का राजनीतिकरण किया जा रहा है। नांदू ने आरोप लगाया कि राजनीतिक आधार पर जिला संघों पर कार्रवाई की जा रही है। जिन जिलों के पदाधिकारी भाजपा समर्थक हैं, उन्हें हटाया जा रहा है।

हमने सभी शर्तों की पालना की है : सहारण
नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने कहा कि आरसीए के ओम्बुड्समैन ने तीन जिला संघों की मान्यता बहाली के आदेश दिए थे। ओम्बुड्समैन की ओर से बहाली के लिए जो शर्तें तय की गईं, हमने सभी का पालन कर दिया। बावजूद इसके राजनीतिक विद्वेष के चलते जिला संघों पर कार्रवाई की जा रही है।

एक्शन में एसीबी: नगर पालिका चौमू का सहायक नगर नियोजक 15 हजार और नागौर में अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी ने मंगलवार कार्रवाई करते हुए दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की जयपुर एसयू- प्रथम इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी भूमि का आबादी का पट्टा जारी करने की एवज में दीवाकर शर्मा सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर द्वारा 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर एसयू- प्रथम इकाई ने कार्रवाई करते हुए दीवाकर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी बी-19 विजय सिंह पथिक नगर भीलवाडा, हाल किरायेदार व्यास मार्केट चौमू जयपुर, हाल सहायक नगर नियोजक नगर पालिका चौमू जिला जयपुर को परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी सहायक नगर नियोजक द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 5 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

नागौर में अजमेर डिस्कॉम का अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी. की नागौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बिजली कनेक्शन का नाम परिवर्तन करने एवं विधुत क्षमता बढ़वाने की एवज में प्रकाशचन्द हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर द्वारा 25 हजार रूपये (जिसमें राजकीय राशि 16-17 हजार तथा शेष राशि रिश्वत के रूप में) रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर टीम ने  शिकायत का सत्यापन कार्रवाई करते हुए प्रकाशचन्द पुत्र बिरदीचन्द रेगर निवासी प्लॉट नं0 160 शास्त्री नगर ट्रक यूनियन के पीछे नागौर, हाल अभियांत्रिकी पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक अभियन्ता एवीवीएनएल (शहर) नागौर को परिवादी से 25 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ।

विज्ञान संकाय में नागौर और सीकर संयुक्त रूप से टॉपर
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग में नागौर और सीकर जिले प्रदेशभर में टॉप पर रहे, जबकि वाणिज्य वर्ग में बूंदी जिला अव्वल रहा। विज्ञान में नागौर और सीकर ने 98.30 प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग में बूंदी जिले ने शत प्रतिशत परिणाम देकर लोहा मनवाया है।

विज्ञान वर्ग में दूसरा स्थान झुन्झुनूं ने 97.54 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। वहीं 97.31 अंक हासिल कर जालोर को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वाणिज्य वर्ग में दूसरे स्थान पर डूंगरपुर 99.32 फीसदी एवं तीसरे स्थान पर झुन्झुनूं जिले ने 99.27 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में सबसे नीचे के पायदान 30वें स्थान पर सिरोही 92.10 प्रतिशत एवं वाणिज्य में सबसे कम अंक बांसवाड़ा जिले को 94.30 प्रतिशत के साथ 33वां स्थान मिला।

ये रहा जिलेवार परिणाम

विज्ञान वर्ग में चौथे स्थान पर राजसमंद, पांचवें पर अलवर, छठे पर दौसा, सातवें पर जोधपुर, आठवें पर बारां, नवें पर भीलवाड़ा, दसवें स्थान पर जैसलमेर एवं ग्याहरवें पर कोटा और बीकानेर संयुक्त रूप से रहे। बारहवें स्थान पर करौली, तेहरवें पर बांसवाड़ा और डूंगरपुर संयुक्त रूप से एवं 14वें पर धौलपुर, पन्द्रहवें पर जयपुर, सोलहवें पर सवाई माधोपुर, सत्रहवें पर श्रीगंगानगर, बाड़मेर अठारहवें, हनुमानगढ़ उन्नीसवें, चुरू बीसवें, टोंक इक्कीसवें, झालावाड़ बाइसवें, भरतुपर तीइसवें, अजमेर चौबीसवें, बूंदी पच्चीसवें, उदयपुर छब्बीसवें, चित्तौड़गढ़ सत्ताइसवें, पाली अठाइसवें, और प्रतापगढ़ उनतीसवें एवं सिरोही तीसवें स्थान पर रहे।

वाणिज्य वर्ग में चौथे स्थान पर प्रतापगढ़, पांचवें पर दौसा, बाड़मेर छठे पर, सातवें पर हनुमानगढ़, आठवें पर अलवर, नवें पर नागौर, दसवें पर पाली, ग्यारहवें पर श्रीगंगानगर, बारहवें पर भीलवाड़ा, तेहरवें पर करौली, जयपुर चौदहवें, बीकानेर पन्द्रहवें, अजमेर सोलहवें, कोटा सत्रहवें, राजसमन्द अठाहरवें, सीकर उन्नीसवें, बीसवें पर धौलपुर, इक्कीसवें पर जालोर, जोधपुर बाइसवें, चित्तौड़गढ़, तेइसवें, झालावाड़ चौबीसवें, उदयपुर पच्चीसवें, सवाई माधोपुर छब्बीसवें, भरतपुर सताइसवें, बारां अठाइसवें, चुरु उन्नतीसवें और सिरोही ने तीसवां स्थान प्राप्त किया। जबकि टोंक 31वें, जैसलमेर 32वें और बांसवाड़ा 33वें स्थान पर रहे।

अर्से बाद शिक्षा मंत्री के बगैर ही निकाला परिणाम

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने लम्बे अर्से बाद बुधवार को इस वर्ष के पहले दो परीक्षा परिणाम जारी किए, जिसमें शिक्षामंत्री के बगैर ही परिणाम घोषित किया गया। गत वर्षों से चली आ रही परिपाटी के तहत शिक्षा बोर्ड का पहला सालाना परीक्षा परिणाम शिक्षामंत्री द्वारा ही जारी किया जाता है। यह प्रदेश की सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार और पूर्ववर्ती भाजपा व उससे पूर्व की सरकारों में भी परिपाटी रही है। लेकिन यह लम्बे अर्से के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि मौजूदा शिक्षामंत्री बी.डी.कल्ला को बुलाए बगैर ही परिणाम जारी हुआ। कल्ला का इस सरकार में शिक्षामंत्री रहते हुए यह पहला अवसर था, जब बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। ऐसे में भी उनके बगैर परिणाम जारी होना दिनभर बोर्ड एवं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। जबकि इनसे पूर्व शिक्षामंत्री रहे गोविन्द सिंह डोटासरा एवं भाजपा राज में शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी परिणाम जारी करते रहे। यह भी संयोग ही रहा कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार फुल टाइम प्रशासक के रूप में नियुक्त आईएएस अधिकारी ने परिणाम जारी किया। इससे पूर्व भी प्रशासक रहे, लेकिन उनके पास बोर्ड प्रशासक का स्वतंत्र जिम्मा नहीं रहा।

विज्ञान में 9 और वाणिज्य में 6 विषयों में मिले 100 प्रतिशत अंक

परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 9 एवं वाणिज्य में 6 विषयों में पूरे में से पूरे अंक अर्जित किए हैं। जबकि अन्य विषयों में भी 99 एवं 98 अंक भी लाए हैं। परीक्षार्थियों ने विज्ञान में हिन्दी और अंग्रेजी अनिवार्य के साथ ही गणित, एग्रीकल्चर केमेस्ट्री, एग्रीकल्चर बायोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर में सौ में से सौ अंक प्राप्त किए। आईटी एण्ड आईटीईएस में 99 एवं आॅटोमोबाइल, रिटेल एवं इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रोन में 98 अंक भी प्राप्त किए। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में भी हिन्दी अनिवार्य के साथ कम्प्यूटर साइंस, इकॉनोमिक्स, गणित, अकाउण्टेंसी, बिजनस स्टेडीज में पूरे में से पूरे अंक एवं अंग्रेजी अनिवार्य, इन्फो.प्रेक्टिस में 99 अंक मिले हैं।

झील में अवैध खारड़ों पर चला पीला पंजा
नावां सिटी। उपखंड के दक्षिण में फैली खारे पानी की विश्वप्रसिद्ध सांभरझील में नमक के वर्चस्व व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया द्वारा निर्देश दिये जाने व तीन टीमें गठित किये जाने के बाद गुरूवार को प्रशासनिक अमला तीव्र गति से हरकत में आया व सुबह आठ बजे से सायं सात बजे तक लगातार ग्यारह घंटे तक झील में मैराथन गति से कार्यवाही को अंजाम दिया।

एसडीएम ब्रह्मलाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि, झील के खसरा नंबर 2/1 रकबा 11011 हैक्टर में मोहनपुरा पहाड़ी से बंवली सीमा की के पास उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सतीश राव, आरआई राजेन्द्र सिंह, एईएन विद्युत सुल्तान सिंह, पटवारी रविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, मनीष कुमार, भंवर सिंह, रामनिवास के साथ ही हेड कांस्टेबल शंकरलाल, कांस्टेबल अर्जुन के साथ पालिका, राजस्व विभाग व विद्युत विभाग के साथ करीब पच्चीस लोगों की टीम की उपस्थिति व सहयोग से करीब पचपन बीघा भूमि पर से अवैध खारड़ा दो जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया व साथ ही तीन सौ पचास स्क्वायर फुट भूमि पर बना पक्का निर्माण भी ध्वस्त किया गया और पंद्रह बोरवेल नष्ट करने के साथ ही सात सब मर्सिबल पंप जब्त किये गये। वहीं ओपनवेल में से भी मोटर निकालकर जब्त की गयी व ध्वस्त करने की कार्यवाही की गयी।

झील में रूपनगढ़ क्षैत्र जिला अजमेर में भी भारी मात्रा में अवैध अतिक्रमण व बोरवेल आदि है, पर रूपनगढ़ प्रशासन द्वारा कभी कार्यवाही करने के समाचार नहीं मिलते हें, नावां प्रशासन आये दिन अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही करता रहता है। हांलाकि अवैध गतिविधियों पर कई प्रश्न है, जो प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करते हैं, जैसे इतनी बड़ी मात्रा में अवैध निर्माण होने के बावजूद भी प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगना, अवैध खारड़ों में बिजली के कनेक्शन दे दिया जाना आदि, इन पर भी विचार किया जाना चाहिए व अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ ही भ्रष्टाचार की जड़ पर भी चोट किया जाना नितांत आवश्यक है।

अश्लील वीडियो बनाकर दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप
डीडवाना। डीडवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं दोनों बहनों का गुरुवार को मेडिकल करवाया। पीड़ित परिवार के सदस्य ने डीडवाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया जिसमें बताया कि आरोपी उसकी दो बहनों के साथ दो साल से अश्लील वीडियो बनाकर गैंग रेप कर रहे हैं। परिजनों को मामले की जानकारी मिलने के बाद डीडवाना थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। डीडवाना थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार मामले की जांच डीडवाना सीओ गोमाराम कर रहे हैं।

सेना में जाने का जूनून: नागौर का रहने वाला है सुरेश भिचर, भर्ती में देरी का कर रहा है विरोध
जयपुर। नागौर के रहने वाले सुरेश भिचर उन लाखों युवाओं में से एक हैं जो भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं। 24 वर्षीय सुरेश ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर सीकर से दिल्ली तक दौड़ लगाई। उन्होंने 350 किलोमीटर लम्बा यह सफर मात्र 50 घंटे में पूरा किया।
सुरेश ने दिल्ली में सेना भर्ती में देरी के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बहुत प्रतिबद्ध हूं। हालांकि दो साल से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। नागौर, सीकर और झुंझुनू जैसी जगहों पर युवा अपनी उम्र सीमा को पार कर रहे हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैंने दिल्ली तक दौड़ लगाई है।

सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करते थे
उन्होंने बताया कि मैं सुबह 4 बजे दौड़ना शुरू करता था और 11 बजे तक पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद ही रुकता था, जहां मैंने आराम किया और आस-पास के इलाकों में सेना के उम्मीदवारों से भोजन प्राप्त किया। सुरेश का दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तिरंगा लिए दिल्ली की ओर भागते हुए नजर आ रहा है।