nuisance - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहर में सांडों का उत्पात, लड़ते हुए बाइक सवार पर चढ़े
कोटा। शहर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों का जमघट तो लगा हुआ ही है। साथ ही सांडों का आतंक व उत्पात भी इतना अधिक है कि वे आए दिन लोगों को घायल कर रहे है। गुरुवार को भी सांड  लड़ते हुए आए और बाइक सवार पर चढ़ गए। जिससे वे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  गुरुवार  सुबह केशवपुरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर  पर महिलाएं पूजन कर रही थी। उसी दौरान वहां 3 से 4 सांड आपस में लड़ते हुए आए। जैसे ही वहां से बाइक सवार गुजरा तो सांड ने उनके टक्कर मारी  जिससे वह नीचे गिर गया। उसके पीछे आ रहा दूसरा  बाइक सवार भी उससे टकराकर नीचे गिर गया। इसके बाद वे सांड उन बाइक सवार के ऊपर से होकर निकल  गए। जिससे वे बुरी तरह से चोटिल हो गए।  यह देख वहां मौजूद लोग दौड़े और सांडों को वहां से भगाया। साथ ही दोनों ने बाइक सवारों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कई सांड हैं जो आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इस तरह से पूर्व में भी सांड कई लोगों को घायल कर चुके हैं।

पूनम कॉलोनी में भी किया था घायल
शहर में सांडों का आतंक किसी एक एरिया में ही नहीं है। ये शहर में सभी क्षेत्रों में दिनभर घूमते हुए देखे जा सकते है। मेन रोड पर ही आपस में लड़ते  और दौड़ते रहते हैं। जिससे अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। गत दिनों रेलवे कॉलोनी इलाके की पूनम कॉलोनी में भी दो सांड ने एक बुजुर्ग महिला को उठाकर पटक दिया था। जिससे वे चोटिल हो गई थी।

नियमित पकड़ रहे, गौशाला में 15 सौ सांड
नगर निगम गौशाला समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में सांडों की संख्या काफी अधिक है। निगम की ओर से इन्हें पकड़ा जा रहा है। जहां से शिकायत आती है वहां प्राथमिकता से टीम व एम्बूलेंस भेजकर पकड़ा जा रहा है। गौशाला में वर्तमान में करीब 3 हजार गौवंश हैं। जिनमें से आधे करीब 15 सौ तो सांड व बैल ही हैं।

निगम की जिम्मेदारी पकड़े गाय व सांड
संतोषी नगर निवासी अरुणा शर्मा ने बताया कि घर से बाहर निकलते ही गायों व सांड का झुंड नजर आया है। जिस तरह से शहर में आए दिन गाय व सांड द्वारा लोगों पर हमले कर घायल करने की सूचनाएं मिल रही हैं उससे तो इन्हें देखकर ही डर लगने लगता है न जाने कब हमला कर दे। निगम की जिम्मेदारी हैं कि वे इन्हें पकड़े।

सब्जीमंडी में जाना हुआ मुश्किल:
केशवपुरा सेक्टर 7 निवासी कमलेश वर्मा का कहना है कि गली मौहल्लों में भी इतनी अधिक गाय व सांड हैं कि  वे बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रहे है। सब्जीमंडी में तो गाय कम और सांड अषिक होने से वहां जाने में डर लगने लगा है। ये खाने की चीज देखकर महिलाओं के हाथ से थैली छीन लेते हैं। नहीं देने पर हमला कर कर रहे है। निगम अधिकारियों को चाहिए कि वे नियमित रूप से इन्हें पकड़े तभी तो शहर कैटल फ्री बनेगा। अभी तो सिर्फ नाम का कैटल फ्री है।

शहर में कचरा पॉइंट व मेन रोड पर जहां खाने-पीने की सामग्री अधिक रहती है। गाय व सांड का वहां जमावड़ा लगा रहता है। निगम की ओर से समय-समय पर घेरे डालकर गाय और सांड दोनों को पकड़ा जा रहा है। निगम की गौशाला में जगह कम होने के बाद भी लगातार पकड़ रहे हैं। यदि लोग सड़क पर खाद्य पदार्थ डालना बंद कर दें तो गाय व सांड नजर नहीं आएंगे। घास डालकर धर्म करना है तो गौशालाओं या मंदिरों में बनी गौशालाओं में कर सकते हैं।
- राजीव अग्रवाल, महापौर नगर निगम कोटा दक्षिण

UP में योगी एक्शन: कानपुर हिंसा मामले के आरोपी हयात के रिश्तेदार इश्तियाक की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े 227 संदिग्ध गिरफ्तार
कानपुर। शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में हुई अराजकता से कई सवाल खड़े हो गए है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुये उपद्रव मामले के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के एक करीबी रिश्तेदार मो. इश्तियाक की एक इमारत के अवैध निर्माण पर शनिवार को सुबह बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई शुरु की गईं।

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की ओर से शहर के बेना झाबर इलाके में स्थित इश्तियाक की इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोडऩे की कार्रवाई की गई। केडीए के सचिव शत्रुघ्न वैश्य ने बताया कि बिल्डर कारोबारी इश्तियाक की इस इमारत में हुए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने का नोटिस पहले कई बार दिया गया। नोटिस पर अमल नहीं होने के बाद प्राधिकरण ने शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। वैश्य ने बताया कि इस इमारत का आवासीय श्रेणी का नक्शा पारित कराया गया था लेकिन इसका व्यवसायिक इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई थी। समझा जाता है कि इश्तियाक, कानपुर हिंसा मामले के मुख्य आरोपी का करीबी रिश्तेदार है।

चार बुलडोजर से अवैध इमारत धवस्त
कानपुर के किसी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि इश्तियाक का बेकन गंज हिंसा मामले से कोई संबंध है या नहीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इश्तियाक की इमारत को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को पूरा कराने के लिये केडीए के अनुरोध पर कार्रवाई के दौरान पीएसी और आरएएफ की एक एक कंपनी और कई थानों की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इमारत के अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोडऩे के लिये चार बुलडोजर तथा कई मजदूर लगाये गये हैं।

प्रयागराज सहित अन्य जिलों में उपद्रव से जुड़े मामलों में 227 संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित कुछ अन्य शहरों में उपद्रवी तत्वों द्वारा नारेबाजी और पथराव की घटनाओं के मामले में बीती रात गिरफ्तारियों का दौर चलता रहा। उपद्रव और हिंसा से जुड़े इन मामलों में पुलिस ने शनिवार को सुबह तक 227 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के बाद पुलिस ने उपद्रवग्रस्त इलाकों से अब तक 227 संदिग्ध लोगों को हिंसा फैलाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि रात भर चली धरपकड़ की कार्रवाई के दौरान सहारनपुर जिले में तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 48 हो गये हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 08 और अंबेडकरनगर में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रयागराज हिंसा मामले के मास्टरमांइड की पहचान किये जाने का पुलिस ने दावा किया है। सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद जावेद नामक शख्स को प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई हिंसा के मामले में पुलिस एवं प्रशासनिक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दो उच्च स्तरीय बैठकों में हिंसा से जुड़े आरोपियों की पहचान कर इनके सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।  इस बीच राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को उपद्रव की घटनाओं का सामने करने वाले राज्य के विभिन्न शहरों में फिलहाल शांति है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इन शहरों में स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। बीते सप्ताह शुक्रवार को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सबसे पहले उपद्रव फैलाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दोपहर बाद प्रयागराज से मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गईं विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया। इसके बाद सहारनपुर शहर और देवबंद, फिरोजाबाद और मुरादाबाद, अंबेडकरनगर और हाथरस में भी इसी तरह की घटनायें होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी।

जोधपुर उपद्रव: अब तक 141 जने गिरफ्तार 12 मुकदमे दर्ज
जयपुर/जोधपुर। जोधपुर उपद्रव मामले में पुलिस अब तक 141 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुल 12 मामले दर्ज किए है। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।

पुलिस ने अब तक कुल 141 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 133 को धारा 151 में एवं 8 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 4 एफआईआर व आमजन द्वारा 8  एफआईआर दर्ज की गई हैं । उपद्रव में 9 पुलिसकर्मी  चोटिल हुए, सभी सुरक्षित हैं। 3 व्यक्ति  अस्पताल में भर्ती हैं और तीनों खतरे से बाहर है । पुलिस मुख्यालय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में  तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई है ।

इंटेलिजेंस और प्रशासन का अलर्ट मान लिया होता तो नहीं होता उपद्रव
जयपुर। करौली में गुरूवार को 2 घंटे की कर्फ्यू में छूट दी गई। सुबह 9 से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान लोग बाजारों में जरूरी सामान लेने के लिए निकले। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। लेकिन पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस और प्रशासन (कानून व्यवस्था) विंग की ओर से धार्मिक आयोजनों को लेकर जारी किए गए अलर्ट को यदि करौली जिला पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो वहां उपद्रव नहीं होता। इन दोनों ही ब्रांच ने मार्च के अंत में प्रदेशभर की जिला पुलिस को अलर्ट जारी किया था, फिर भी करौली में सीआई, डिप्टी एसपी, एएसपी और एसपी ने गम्भीरता नहीं दिखाई और उपद्रवी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए। अब पुलिस मुख्यालय ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। उच्चाधिकारियों ने लापरवाह अधिकारियों की पूरी जानकारी सीएमओ को दे दी है। जल्द ही उच्च स्तर पर बड़ी कार्रवाई होगी।

उच्चाधिकारियों ने सीएमओ में रखी बात, लापरवाह पुलिस अफसरों पर हो कार्रवाई
बवाल को समेटने में 3 अधिकारी रातभर जागे
करौली पुलिस की लापरवाही के कारण पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी जूझते नजर आए। उपद्रव को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी एमएल लाठर, डीजी (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा और एडीजी (कानून-व्यवस्था) हवासिंह घुमरिया को रातभर जागना पड़ा और पल-पल की खबर रखकर मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस मुख्यालय से भेजे चार आईपीएस में से दो ने बेहतर कार्य किया।

आरपीएस को नाकाबंदी में लगाया
करौली में तनाव शुरू हो गया, कर्फ्यू लगाने के साथ नेटबंदी लागू कर दी गई। पुलिस मुख्यालय से भेजे अधिकारियों ने फील्ड में जाकर दौरा किया तो पता चला कि कानून-व्यवस्था बनाने में लगाए गए जाब्ता भी सही नहीं है। जयपुर से भेजे गए कई आरपीएस अधिकारियों को नाकाबंदी में लगा दिया गया जबकि एएसआई और एसआई स्तर के अधिकारी गाड़ियों में घूमकर स्थिति को देख रहे थे। यह सब देखकर नए तरीके से जाब्ता लगाया गया।

राजाराम को पकड़ने के लिए दबिश
करौली उपद्रव की नामजद एफआईआर में शामिल जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर के पति को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। तीन अप्रैल से फरार राजाराम के लिए एक टीम यूपी भी भेजी गई है। करौली उपद्रव में पुलिस अभी तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने धार्मिक आयोजनों को लेकर गत माह में ही लिखित में आदेश जारी कर दिए थे। करौली में इस आदेश को गम्भीरता से नहीं लिया गया। किसी भी लापरवाह अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
-मोहन लाल लाठर, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान

तीन सदस्यीय कमेटी ने सीएम गहलोत को सौंपी रिपोर्ट, दोनों पक्षों की गलती और पुलिस की भी लापरवाही मानी
करौली पथराव मामले में कांग्रेस की गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने मौका स्थल का दौरा कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दी है। रिपोर्ट में दोनों पक्षों की गलती मानी है और पुलिस की लापरवाही भी बड़ा कारण है।
इस कमेटी में भरतपुर संभाग प्रभारी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष विधायक रफीक खान और करौली प्रभारी ललित यादव थे।  कमेटी सदस्य ललित यादव ने बताया कि रैली निकालने वाले लोगों की गलती यह थी कि वे लगातार भड़काऊ नारेबाजी करते रहे तो वहीं छतों पर मौजूद दूसरे पक्ष की गलती यह थी कि उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखकर पथराव किया। गहलोत को सौंपी रिपोर्ट में कमेटी ने सिफारिश की है कि सीसीटीवी फुटेज में जो नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में किसी भी पार्टी के व्यक्ति ने कोशिश की हो, उसके खिलाफ बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिपोर्ट में पुलिस की भी गलती मानी है।रैली में लाउड स्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होने के बावजूद पुलिस ने नहीं रोका। प्रशासन के पास मौजूद 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को रैली में नहीं लगाकर रिजर्व में बिठाए रखा। रिपोर्ट में हिंसा और आगजनी घटना में हुए नुकसान का ब्यौरा भी दिया है।