transformer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा दक्षिण वार्ड 51 - बारिश में सड़कों के गढ्डे व आवारा कुत्तों से राहवासी परेशान
कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण वार्ड 51 में विकास कार्य तो किए गए हैं, लेकिन बारिश के दिनों में सड़क के गड्डे और नालियों पर लगाए गए ढकान वार्डवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि मुख्य सड़कों की सफाई नियमित रूप से होती है और कचरा गाड़ी भी समय पर आती है, लेकिन गली-नुक्कड़ की सफाई न होने से कठिनाई बढ़ जाती है। इसके अलावा, रात्रि के समय आवारा कुत्ते राहगीरों और बाइक सवारों को परेशान कर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। वार्डवासियों ने नगर निगम से नालियों की देखभाल और गली-सड़कों की सफाई के साथ सुरक्षा उपायों की भी मांग की है। वार्डवासी नितेश कुमार व  दिनेश ने बताया कि वार्ड की मुख्य रोड की सड़क की प्रतिदिन सफाई होती है पर अंदर की गली में सफाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खाली प्लाट बने कचरा पात्र
वार्डवासियों ने बताया कि हमारे पास स्थित खाली प्लॉट कचरा प्वाइंट बना हुआ है,  जिससे दिनभर बदबू आती है। वहीं कचरे को मवेशी इधर- उधर फैला देते है जो कि परेशानी का कारण बना हुआ है।

सड़कों के गड्डे दे रहे दर्द
वार्ड के मुख्य रोड की सड़कों के गड्डे बारिश की वजह से राहगीरों के परेशानी का कारण बने हुए। बाइक  सवार रहीम व दिनेश ने बताया कि हमारे वार्ड की मुख्य सड़क पर गड्डे होने से वजह से जब बारिश से इन गड्डों में पानी भर जाता है जब सही से गड्डे नहीं दिखाई देने के कारण राहगीर हादसे का शिकार हो जाते है।

खुले बिजली ट्रांसफार्मर दे रहे हादसे को न्यौता
वार्ड के श्रीनाथपुरम ए सेक्टर में स्थित बिजली के खुले ट्रांसफार्मर के पैनल खुले हुए है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। साथ ही इसी के पास टॉयलेट भी स्थित जो कि बदहाल स्थिति में व इसमें सुविधा विकसित नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
श्रीनाथपुरम बी आधा,श्रीनाथपुरम ए आधा
(शिवलुक स्कूल के पीछे वाला भाग)

इनका कहना
वार्ड में कचरा गाड़ी आती है पर कोई समय निश्चित नहीं होने से  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कचरा इधर उधर डालना पड़ता है।
-अभिषेक कुमार

वार्ड के मुख्य रोड की सफाई तो होती है पर वार्ड के अंदर की रोड की सफाई नहीं होती है।
-कृष्णकांत

वार्ड के रोड़ की मरम्मत व सीसी रोड बनवाने के लिए लिखित में अधिकारियों को देख रखा है। खाली प्लॉट के मालिकोें को नोटिस देकर अवगत कर रखा है साथ ही इनमें जला हुआ आॅयल भी घास-फूस में डाला गया है।
- बालचंद शर्मा, पार्षद 51 बीजेपी

लापरवाही : कम वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ता, ग्रामीणों ने की संबंधित विभाग से समस्या का जल्द समाधान की मांग
भण्डेड़ा। भण्डेड़ा क्षेत्र में बांसी के गणेश कॉलोनी में विद्युत विभाग के घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ताओं को लंबे समय से एक ही ट्रॉसफार्मर पर निर्भर है। जो उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज मिलने से इस गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरण भी अच्छी तरह नहीं चल पाते है। संबंधित विभाग की अनदेखी इतनी है कि इस कॉलोनी के लिए वोल्टेज की समस्या को लेकर लगाया ट्रांसफार्मर सहित लाइन अभी तक चालू नही किया है। मजबूरन उपभोक्ता लंबे समय से ही कम वोल्टेज से जूझ रहे है। जानकारी के अनुसार देई रोड़ पर बांसी की गणेश कॉलोनी में जयपुर विद्युत वितरण निगम ने घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए एक ही ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इस पर ही विभाग द्वारा हर वर्ष कनेक्शन बढोतरी की जा रही है। जो इस समय लगभग 100 से अधिक कनेक्शनों का भार हो चूका है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम व भार अधिक होने से पर्याप्त वोल्टेज नही मिलने से पंखे सहित कुलर शोपीस बने हुए है। बाशिंदे इस गर्मी के मौसम में परेशानियों का सामना कर रहे है। ग्रामीण वोल्टेज की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग करते हुए आ रहे थे। जिसके बाद संबंधित विभाग ने उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाने को लेकर घरेलू कनेक्शन के लिए एक ट्रांसफार्मर रख रखा है। दूसरे के लिए विद्युत पोल लगा रखे है। वही उपभोक्ताओं के भार को कम करने के लिए अलग लाइन तक लगा दी, पर एक ट्रांसफार्मर नहीं लगाने से मोके पर रखे एक ट्रांसफार्मर से भी कनेक्शन नही किया गया है। एक ट्रांसफार्मर सहित लाइन को लगे एक महिने से अधिक समय व्यतीत हो गया है, पर रखे ट्रांसफार्मर से भी विद्युत सप्लाई नहीं दी जा रही है, जबकि यह मौके पर अभी तक शोपीस बने हुए है। उपभोक्ता इस गर्मी में कम वोल्टेज मिलने से परेशान हो रहे है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान की मांग की है।

इनका कहना है
कम वोल्टेज व ट्रांसफार्मर की समस्या के बारे में जानकारी करता हूँ, एवं कर्मचारियों से बोलता हूँ। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- सुनिल सामरिया, जेईएन  जयपुर विद्युत विभाग ग्रामीण देई

ट्रांसफार्मर में फाल्ट, नया कोटा पानी को तरसा
कोटा। जलदाय विभाग के अकेलगढ़ स्थित फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में मंगलवार देर रात को फाल्ट आ जाने से पूरा प्लांट ठप पड़ गया। जिसके चलते करीब 18 घंटे तक पानी का शोधन कार्य बंद रहा। पानी का शोधन नहीं होने से नये कोटा के अधिकतर इलाकों में सुबह से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। हालांकि जलदाय विभाग के अधिकारी देर रात से ही फाल्ट को ठीक कर प्लांट को चालू करने की जदोजहद में लगे रहे। फिर भी प्लांट पूरी क्षमता पर बुधवार को रात 7.30 बजे तक चालू हो पाया। ऐसे में नये कोटा के बाशिंदे पूरे दिन पानी का इंतजार करते रहे।

आधे से ज्यादा कोटा की सप्लाई रही बाधित
प्लांट बंद रहने और शोधन कार्य नहीं होने से बुधवार को आधे से ज्यादा कोटा में पानी की सप्लाई बाधित रही। कोटा की कई कॉलोनियों में पूरे दिन पानी नहीं आया। शहर के राजीव गांधी नगर, महावीर नगर, तलवंडी, छावनी, विज्ञान नगर, बोरखेड़ा, औद्योगिक क्षेत्र, रंगबाड़ी, श्रीनाथपुरम, आरकेपुरम, स्वामी विवेकानंद नगर, केशवपुरा, दादाबाड़ी सहित संपूर्ण नये कोटा में पानी की सप्लाई बंद रही। जो बुधवार रात को करीब 10 बजे के बाद चालू हो पाई। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को पानी की सप्लाई कम दबाव के साथ रहेगी जो शाम को 6 से 7 के बीच सामान्य हो पाएगी।

बारह ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर जलने से बंद रहा प्लांट
दरअसल अकेलगढ़ जल शोधन संयंत्र से 70 फीसदी से ज्यादा कोटा शहर की जलापूर्ति होती है। जिसके लिए अकेलगढ़ में 300 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र से पानी को साफ कर उसे कॉलोनियों तक भेजा जाता है। इसी प्लांट को चलाने के लिए यहां करीब बारह ट्रांसफार्मर मौजूद हैं। जहां लोड के चलते देर रात एक ट्रांसफार्मर फाल्ट होकर जल गया। जिससे पूरे संयंत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और प्लां ठप पड़ गया। हालांकि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जानकारी होने पर तुरंत एक्शन लेते हुए रात को ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर के मरम्मत कर बदलने के कार्य में करीब 18 घंटे का समय लग गया। ऐसे में शोधन का कार्य पूरी तरह ठप रहा।

लोगों का कहना है
सुबह से लेकर शाम तक पानी नहीं जलदाय विभाग के अधिकारियों से पूछा तो प्लांट में खराबी बताई। दिन भर पानी बंद रहने से पीने के पानी में समस्या हुई, उसके लिए कैंपर मंगाने पड़े।
- लोकेश नागर, राजीव गांधी नगर

पानी की सप्लाई बंद रहेगी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में दिन भर इंतजार करते रहे शाम को लोगों से पता चला प्लांट खराब है। विभाग को ऐसी स्थिति के लिए व्यवस्था करके रखनी चाहिए। क्योंकि पीने के पानी के लिए ज्यादा समस्या होती है।
- भुपेंद्र शर्मा, डीसीएम

इनका कहना है
अकेलगढ़ फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर देर रात फाल्ट के कारण जल गया था। जिसकी सूचना मिलते ही मरम्मत के लिए कर्मचारी पहुंच गए थे। फाल्ट बड़ा होने के कारण मरम्मत कार्य में समय लगा। करीब 18 घंटे बाद प्लांट शुरू कर दिया गया। नये कोटा में गुरूवार को पानी कम दबाव से आएगा जो शाम 6 बजे के बाद सामान्य हो सकेगा।
- भरत भुषण मिगलानी, अधिशाषी अभियंता, जलदाय विभाग

रोड निर्माण कम्पनी खुलेआम कर रही बिजली चोरी
रामगंजमंडी। सहायक अभियंता रामगंजमंडी द्वारा अधिशासी अभियन्ता द्वारा 2 माह पूर्व एमएम कंस्ट्रक्शन रोड़ निर्माण कम्पनी कुम्भकोट को विद्युत कनेक्शन की सेंक्शन देने के बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। पीछे के दरवाजे से रोड़ निर्माण कम्पनी को बिजली देकर मिक्सर प्लांट चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुम्भकोट फैक्ट्री एरिया में गली नंबर 14 में रोड़ निर्माण कम्पनी ने प्लांट डाल रखा है। जहां दिनदहाड़े विद्युत चोरी हो रही है। जानकर सूत्रों के अनुसार 20 अप्रैल 23 को अधिशासी अभियन्ता विद्युत रामगंजमंडी कार्यालय से जारी सहायक अभियंता रामगंजमंडी को लिखे पत्र में नियमों की पूर्ति करते हुए विद्युत कनेक्शन देने के लिए लिखा है। अधिशाषी अभियंता कार्यालय से जारी पत्र में विद्युत कनेक्शन को लेकर  आपत्तियां की जिसमें मुख्य रूप से पूर्व में सहायक अभियंता कार्यालय से डिमांड राशि जारी हुई थी, वह कम है। जबकि यहां 11 केवी की विद्युत लाइन निकली हुई है। नियमानुसार रोड़ से प्लांट तक ऊंचे टावर लगने आवश्यक हैं। साथ ही रोड़ व प्लांट पर दुर्घटना न हो, इसके लिए जाल लगाया जाना चाहिए। आवेदक द्वारा अपने खर्च पर निजी ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, सरकार के क्लीनर को चार्ज करने के लिए प्रदान किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर एचटी साइड पर लगाया जा सकता है। सुरक्षा, मेलर सुरक्षा, पर्यवेक्षण शुल्क, 11 केवी लाइन चार्ज का डिस्मेंटल स्टार एक आवेदक ले सकता है। जब तक बिजली आपूर्ति 2021 के लिए नियम और शर्तों के अनुसार सभी औपचारिकताएं जारी हो जाती हैं। जिस परिसर में इस कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है, उसकी भौतिक एवं विद्युत आपूर्ति की पुष्टि की जाने के आदेश दिए थे। कारखाने के परिसर को किराए की सिगेटी के स्वामित्व के संबंध में सत्यापित किया जाए। निगम नियमों के अनुसार शुल्क वसूल करें आदि का उल्लेख है। किसी भी औद्योगिक कनेक्शन के साथ जीनिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, कनेक्शन के  से पहले पूरा किया जाना चाहिए। सहायक अभियंता ने सेशन आॅर्डर के बाद भी कोई प्रकिया पूरी नहीं की।ना ही रोड कम्पनी को विद्युत कनेक्शन दिया है। कम्पनी धड़ल्ले सरे आम पीछे स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली ले रही है। सहायक अभियंता इससे अनभिज्ञ है।

इनका कहना है
रोड़ निर्माण कम्पनी जब तक नियमों की पालना नहीं करेगी, तब तक विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। फिलहाल रोड़ निर्माण कम्पनी को कनेक्शन नहीं दिया गया है।
-संदीप जैन, सहायक अभियंता, विद्युत विभाग, रामगंजमंडी

रोड निर्माण कम्पनी को अभी विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है। फिलहाल जनरेटर से मिक्सर चला रहे हैं।
-रामचन्द्र, प्रबन्धक, एमएम कंस्ट्रक्शन

ट्रांसफार्मर में आग का कारण बन रहा नीचे पड़ा कचरा
कोटा। शहर में लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर के आस-पास गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही है। इसका कारण हैं ट्रांसफार्मर के पास लगा कचरे का ढेर। बिजली विभाग की ओर से घरों में बिना किसी परेशानी के बिजली सप्लाई करने  के लिए निर्धारित स्थानों पर बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन ट्रांसफार्मर में करंट का खतरा होने से लोगों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालिंयां लगाकर फेंसिंग तक की हुई है। उसके बाद भी हालत यह है कि अधिकतर ट्रांसफार्मर के आस-पास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लोगों ने जालियों के अंदर तक कचरा डाला हुआ है। जिससे गर्मी में शॉर्ट सर्किट होने पर चिंगारी गिरने से उस कचरे में आग लग रही है। जिससे वह आग बढ़कर ट्रांसफार्मर की केबल जला रही है। वहीं कई लोग कचरे के ढेर में आग लगा रहे हैं। जिससे वह बढ़कर भयावह रूप ले रही है। इतना ही नहीं कई जगह पर कचरे के ढेर में लोग जलती बीड़ी व सिगरेट डाल रहे हैं। जिससे भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। गर्मी के सीजन में जब लोगों को बिजली की अधिक जरूरत है। उस समय में ट्रांसफार्मर के आस-पास आग लगने से केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे आग बुझाने के दौरान बिजली बंद करनी पड़ रही है। केबल जलने पर उसे बदलने में समय लगता है। जिससे उस दौरान काफी देर तक बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां हो चुकी हैं घटनाएं
गत दिनों तलवंडी मैन रोड पर ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हुई थी। उस समय शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से वहां पड़े कचरे के ढेर में  आग लगी जिससे भयावह रूप ले लिया था। इसी तरह केशवपुरा में नाले के पास, बारां रोड पर निजी स्कूल के पास और नयापुरा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे के पास वाले ट्रांसफार्मर में भी इसी तरह से आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। लाड़पुरा में जगदीश होटल के पास वाले ट्रांसफार्मर में भी कचरे के कारण आग लगने की घटना हो चुकी है। जिससे नयापुरा व लाड़पुरा में तो काफी देर तक लाइट बंद रही थी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

बरसात में मवेशियों के लिए करंट का खतरा
जिस तरह से गर्मी में कचरे में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। उसी तरह से ट्रांसफार्मर के पास पड़े कचरे से बरसात के सीजन में मवेशियों में करंट लगने का खतरा रहता है। इसका कारण उस कचरे में खाने की वस्तुएं होने से मवेशी उसे खाने के लिए जैसे ही ट्रांसफार्मर के नजदीक जाते हैं। वैसे ही वे करंट की चपेट में आने से मौत का शिकार हो जाते है। पिछले साल बरसात में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। कुछ समय बाद फिर से बरसात का सीजन भी शुरू होने वाला है।

ट्रांसफार्मर के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निजी बिजली कम्पनी केईडीएल के जन सम्पर्क अधिकारी कुंज बिहारी मालव ने बताया कि लोगों को बिना किसी परेशानी के बिजली मिल सके इसके लिए ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं। मैन रोड व निर्धारित स्थानों पर ट्रांसफार्मर के आस-पास लोहे की जालियां व फेंसिंग लगकर सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं। लेकिन उसके बाद भी लोग ट्रांसफार्मर के पास कचरा डाल रहे हैं। उस कचरे में आग लगा रहे हैं। जिससे ट्रांसफार्मर व उसकी केबल जलने की घटनाएं हो रही हैं। केबल जलने पर उसमें जोड़ नहीं लगता। उसे बदलने में समय लगता है। उतनी देर बिजली बंद रखनी पड़ती है। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  मालव ने बताया कि विभाग की ओर से पूर्व में इस तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। जिसमें बरसात में करंट का खतरा होने व गर्मी में आग लगने की घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। जालियों के अंदर भी कचरा डालकर आग लगा रहे हैं।

ट्रांसफार्मर से टकराई कार, एक युवक जिंदा जला
कुचामनसिटी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास एक कार ट्रांसफार्मर के खंभों से टकरा गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। इस दौरान एक महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कार में सवार अन्य तीन युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। उसने लकड़ी से कार के शीशे तोड़ दिए, जिससे तीनों युवक कार से निकलने में कामयाब हो गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हर कोई हादसे को लेकर चर्चा करता नजर आया।

जानकारी के अनुसार कार की सर्विस कराने के बाद चार युवक घूमने निकले। इन युवकों ने इसी वर्ष कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण की थी। ग्राम हिराणी के निकट स्थित हिराणी मठ के पास कार की ट्रांसफार्मर के खम्भों से जोरदार टक्कर हो गई। कार टकराते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर ही गिर गया। कार सवार तीन युवक तो जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकल गए लेकिन ड्राइवर सीट के पास बैठे युवक का पैर फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। इस दौरान कार की फाटक भी लॉक हो गई, जिससे मौके पर मौजूद लोग भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए और वह जिन्दा जलकर गया। हादसे में सुरेश पुत्र धर्माराम कुमावत (19) निवासी आसनपुरा की मौत हो गई।

संतोष ने दिखाई हिम्मत

दुर्घटनास्थल के पास ही निवास करने वाली महिला संतोष ने जब देखा कि कार में चार युवक फंसे हुए है तो वह तुरन्त मौके पर पहुंची तथा बिना जान की परवाह किए युवकों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। उसने एकलकड़ी उठाई तो कार के शीशों को फोड़ कर युवकों को बाहन निकालने का प्रयास किया। गाड़ी में करंट प्रवाहित है अथवा नहीं, इसकी परवाह किए बगैर महिला ने युवकों को अपने हाथों से खींचकर बाहर निकाल लिया। चौथे युवक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन उसका पैर गाड़ी में फंसा हुआ था। यही नहीं उसकी फाटक भी लॉक हो गई, जो काफी प्रयास करने के बावजूद नहीं खुली। दो मिनट की समयावधि में ही आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि गाड़ी के पास खड़ा होना भी असम्भव हो गया। कार सवार चारों युवकों ने इसी वर्ष 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम आने के बाद कुछ रिलीफ मूड में वे घूमने निकले थे। सभी की आयु करीब 19 वर्ष ही है तथा चारों सहपाठी है। उनका आज घूमने जाने का प्लॉन था। मृतक युवक दो भाइयों में छोटा भाई था। गाड़ी में मनीष कुमावत, पिंटू दादरवाल सहित एक अन्य युवक सवार था।

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
जयपुर/बगरू। भांकरोटा थाना पुलिस ने बुधवार को 40 लाख रुपए कीमत के ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी फरार हो गए हैं। इनके कब्जे से ट्रांसफार्मर के बॉक्स व चोरी की बाइक बरामद की गई है। इन्होंने थाना भांकरोटा, सेज, बगरु, दूदू, फागी, नरैना, फुलेरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की करीब 50 वारदात करना कबूल किया है। वहीं श्याम नगर से बाइक चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपी बाला उर्फ  डोल्यो (22) भादरपुरा फुलेरा और संजय उर्फ  बोद्या (20) बदरवास श्याम नगर का रहने वाला है। वहीं कालू उर्फ  शंकर उर्फ  काना (21) निवासी पिथ्यावास, प्रहलाद उर्फ  चूचियां उर्फ  पारली उर्फ  टीकू (25) निवासी लीलवा की ढाणी नरैना और भादरपुरा फुलेरा के नन्दा उर्फ  रामजीलाल फरार हैं।

चोरियां रोकने के लिए बनीं टीम की सूचना पर की कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि जयपुर शहर के आसपास के गांवों में रात में ट्रांसफार्मर और डीपी की हो रही चोरियों को रोकने के लिए गठित टीम ने सूचना पर बाला और संजय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कहा कि वे रात में कार व बाइक से आते थे और रोड किनारे व सुनसान जगहों पर लगे ट्रांसफार्मर को उतारकर ले जाते थे। फिर ट्रांसफार्मर से तांबा व आॅयल चोरी कर लेते थे।