dowry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन : गिरिबाला सिंह सीबीआई हिरासत में, 3 घंटे से लगातार हो रही पूछताछ
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ट्विशा शर्मा की कथित दहेज हत्या मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद जल्द ही उनकी सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, गिरिबाला सिंह को गिरफ्तारी से राहत देने से अदालत के इनकार के बाद कानूनी कार्रवाई की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनका बेटा समर्थ सिंह फिलहाल सीबीआई हिरासत में हैं। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी दोनों आरोपियों से आमने-सामने की संयुक्त पूछताछ करने पर विचार कर रही है ताकि उनके बयानों की पुष्टि की जा सके और ट्विशा शर्मा की मौत से संबंधित घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

सीबीआई ने चल रही जांच के तहत दूरसंचार कंपनियों को पत्र लिखकर मामले से जुड़े मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन डेटा को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने 12 मई से 20 मई तक की अवधि के रिकॉर्ड मांगे हैं और रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है। सीबीआई ने सोमवार रात समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ औपचारिक रूप से प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में आरोप है कि ट्विशा को शादी के बाद पैसे और दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था।

यह मामला ट्विशा शर्मा की मृत्यु से संबंधित है, जिनका विवाह समर्थ सिंह से 9 दिसंबर, 2025 को हुआ था। प्राथमिकी के अनुसार, ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद से ही दहेज की बार-बार मांग के कारण उन्हें अपने पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। ट्विशा की मृत्यु की 12 मई को सूचना मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम से पता चला कि उनकी मृत्यु फांसी के कारण हुई थी। चिकित्सा रिपोर्टों में कथित तौर पर मृत्यु को "मृत्यु पूर्व फांसी" का मामला बताया गया है।

जांचकर्ताओं ने उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई चोट के निशान भी देखे। प्राथमिकी में उल्लेखित चिकित्सा निष्कर्षों के अनुसार, ये चोटें शारीरिक हमले या किसी भारी वस्तु से प्रहार के कारण प्रतीत होती हैं, जिससे उनकी मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों की गहन जांच शुरू हो गई। सीबीआई ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह जांच के तहत अपराध स्थल पर इस केस से जुड़ी घटनाओं को दोहरा सकती है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि भौतिक साक्ष्य और गवाहों के बयान आरोपियों द्वारा बताए गए घटनाक्रम से मेल खाते हैं या नहीं। एजेंसी फॉरेंसिक और मेडिकल साक्ष्यों की भी विस्तार से जांच कर रही है। सीबीआई वर्तमान में इस मामले में दहेज हत्या, क्रूरता, आपराधिक साजिश और मामले से जुड़े अन्य संभावित अपराधों के आरोपों की जांच कर रही है।

दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद, विवाहिता ने की थी आत्महत्या
कोटा । दहेज हत्या व देहेज प्रतिषेध अधिनियम के पांच साल पुराने मामले में एडीजे, महिला उत्पीड़न क्रम दो के न्यायाधीश ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुनाई है। पीपल्दा निवासी आरोपी दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र अशफाक को तीन हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। कोर्ट ने आरोपी को दहेज प्रतिषेध अधिनियम में एक साल की सजा भी दी है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस थाना इटावा में उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 बी आईपीसी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

अपरलोक अभियोजक रामेत कुमार सैनी ने बताया कि सुल्तानपुर  निवासी फरियादी गुड्डू पुत्र कल्लू खां  ने 21 मई 2020 को सीएचसी इटावा पर एक रिपोर्ट दी थी। उसमें  बताया था कि वह सुल्तानपुर का रहने वाला है, उसकी  पुत्री हारून की शादी करीब एक वर्ष पहले ग्राम गैता में पीपल्दा निवासी दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र अशफाक के साथ हुई थी। दामाद  दिलशाद उससे व उसकी पुत्री से दहेज की मांग करता था । उसने  दिलशाद को पचास हजार रुपए भी दिये थे। दिलशाद ने गैंता निवासी उसके साले शहजाद से भी रुपयों की मांग की थी।  थोड़े दिन पहले उसने पुत्री को अपने पास भी रखा था, लेकिन समाज के लोगों द्वारा समझाने पर पुत्री को वापस  ससुराल भेज दिया था।दिलशाद  उसकी पुत्री हारून के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था, इसके कारण लगातार पुत्री मानसिक तनाव में रहती थी। 21 मई 2020 को करीब साढ़े पांच बजे उसकी पुत्री  ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर पीपल्दा पहुंचे, जहां से उसकी पुत्री हारून की लाश को लेकर सरकारी अस्पताल इटावा आए। इससे पहले उसकी पुत्री के ससुराल वाले शाम को उसको लेकर सरकारी अस्पताल इटावा में आये थे, फिर  वापस पीपल्दा लेकर चले गए। उसकी पुत्री ने दिलशाद से परेशान होकर आत्महत्या की है।

रिपोर्ट के आधार पुलिस थाना इटावा में धारा 304 बी आईपीसी व 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान न्यायालय में अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए गए। न्यायाधीश धर्मराज मीणा ने आरोपी दिलशाद उर्फ गोलू को दोषी मानते हुए सात साल के कारावास की सजा सुनाई और तीन हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया ।

बेटे की आर्मी में नौकरी लगते ही मांग लिया ज्यादा दहेज, मामला दर्ज
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र में सेना में नौकरी लगने के बाद दहेज की मांग बढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि सेना में भर्ती होने के बाद दूल्हे के परिजनों ने दहेज की रकम बढ़ा दी, जिसके बाद कन्या पक्ष ने विवाह से इंकार करते हुए तिलक में दी गई दहेज की रकम मांगी तो वर पक्ष ने रकम भी देने से इंकार कर दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि केराकत क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी पूजा यादव की शादी गाजीपुर जिले में शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी श्रवण कुमार यादव के साथ तय हुई थी। युवती के पिता नागेन्द्र यादव ने दहेज स्वरूप तिलक में छह लाख रूपया दे दिया। इसी बीच श्रवण कुमार सेना में भर्ती हो गया। सेना में भर्ती होते ही श्रवण के परिजनों ने दहेज की रकम बढ़ा कर चार लाख रूपए और देने की मांग कर दी और रकम न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी।

इस पर कन्या पक्ष ने शादी से इंकार करते हुए तिलक में दिए गए छह लाख रूपए वापस मांगे। वर पक्ष ने रकम देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती केराकत कोतवाली पंहुची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार यादव के खिलाफ अमानत में खयानत , जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या
नदबई। गांव गादौली में दहेज नहीं देने पर मारपीट करते हुए गर्भवती महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। मृतक महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने लखनपुर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। नदबई पुलिस सीओ नीतिराज सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर महिला शव को सीएचसी के मुर्द्वाघर में रखवाया। बाद में तहसीलदार अनिल कुमार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस उपनिरीक्षक विशम्भर गुर्जर के अनुसार हिण्डोन निवासी मृतक महिला श्यामा गौरी शर्मा की शादी करीब 3 साल पहले गांव गादौली निवासी ओमवीर शर्मा विशम्भर दयाल शर्मा के साथ हुई। शादी के बाद महिला का पति सहित ससुरालजन दहेज में 2 लाख रुपए व मारुति गाडी की मांग करते हुए महिला को मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। बाद में मृतका के पति व ससुरालजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर महिला के शव को सीएचसी के मुर्द्वाघर में रखवाते हुए महिला के पीहर पक्ष को सूचना दी। बाद में हिण्डौन निवासी मृतक महिला की माता कोमलदेवी पत्नी रमनलाल शर्मा ने मृतक महिला के पति ओमवीर सहित जेठ मोहनप्रकाश व रामेश्वर शर्मा, देवर हेमन्त उर्फ गुड्डू, सास रुकमणी देवी, जिठानी सरिता एवं ननद अंजू व अनीता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

दहेज की मांग के चलते विवाहिता को दोस्तों को परोसा
सीकरी। स्थानीय थाने पर एक पीड़ित ने अपनी बेटी को दहेज की मांग के चलते बुरा व्यवहार कर तथा दोस्तो से दुष्कर्म करवाकर गायब करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि अलवर जिले के पीड़ित पिता ने नगर उपाधीक्षक के यहां एक परिवाद दिया जिसको थाने पर भेजा गया। जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी कस्बे में एक व्यक्ति के साथ की तथा उनकी मांग के अनुसार शादी में ढाई लाख नकद, दो किलो चांदी के जेवरात तथा घरेलू सामान ओर कपड़े दिए। मेरी बेटी के साथ ससुरालीजन ट्रेक्टर ओर पांच लाख की मांग के चलते अत्याचार करते थे, मारपीट करते और भूखी रखने रखे बेटी जब घर आई तो उसने बताया पर समझाकर वापस भेज दिया। पति शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता जब वो घर वालो को बोलती तो जेठानी बोलती जब तक ट्रेक्टर नही लाएगी, ऐसा ही होगा।

करीब छह माह पूर्व उसका पति अपने अकबरपुर खोहरी निवासी वकील पुत्र रणजीत तथा जाहुल पुत्र करीम नामक दोनो दोस्तो को लेकर घर आया और कमरे में साथ शराब पीने लगा और बेटी को साथ बैठने की बोलने लगा जिस पर वो बच कर निकल आई जब जेठानी को बताई तो उसने बोला दहेज नही लाएगी तो ऐसा ही होगा। जिसके बाद उसके पति ने दिल्ली में नौकरी की बात बोलकर दोस्तों के साथ गुड़गांव आ गए, जहां दोस्तों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे घर ले आये एक दिन मौका लगने पर हमें बताया जब एक माह पूर्व अपने भाइयों के साथ घर पहुंचा तो मेरी बेटी को गायब कर दिया तथा नही बताया जब उसकी जानकारी की तो बोला पुलिस में मामला दर्ज कराया तो बेटी को मरवा देंगे। मामले की जाच उपाधीक्षक कर रहे है।

दहेज नहीं देने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज
वैर। गांव जगजीवनपुर में दहेज के दरिंदो ने एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर देने की सूचना पर वैर थाना पुलिस गांव जगजीवनपुर गई और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर वैर अस्पताल लाई मृतका के परिजनों की उपस्थिति में वैर सीएचसी पर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दौसा जिले के मंडावर थाने के गांव हल्देना निवासी रिंकू मीना ने वैर थाने में अपनी ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी सूचना में पुलिस को बताया की उसकी दो बहिन रेखा और सुनीता की शादी नौ वर्ष पूर्व भरतपुर जिले के वैर थाने के गांव  जगजीवन पुर में दिनेश उर्फ  रिंकू मीना और उसके भाई ओमप्रकाश मीना के साथ हुई।

दोनों बहिनों के ससुराली जन शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। ससुरालीजनों ने मृतका रेखा मीना की उसकी सास जलबाई ओमप्रकाश दिनेश उर्फ रिंकू जगराम मीना ने गला दबाकर हत्या कर दी। एएसआई भूरी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई रिंकू मीना  ने वैर थाने में अपनी ओर से मृतका रेखा मीना के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है। वैर पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से मृतका के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए मृतका रेखा मीना का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

दहेज के लिए बहू को मारकर दफनाया पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव
बाड़ी। उपखंड पर दहेज में एक लाख रुपए और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने बहू को मारकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर आगरा से परिजन बाड़ी पहुंचे तो छोटी बेटी ने उन्हें जानकारी दी। जिसके बाद आगरा अछनेरा निवासी वकील पुत्र फजलू ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस थाने पर हत्या का मामला दर्ज करवाया।

वहीं हत्या का मामला दर्ज होने के बाद बाड़ी थाना पुलिस ने बाड़ी उप जिला कलक्टर राधेश्याम मीणा की मौजूदगी में कब्रिस्तान से मृतका का शव निकलवाकर जांच के लिए मेडीकल बोर्ड को भेजा है। बाड़ी पुलिस उप अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि आगरा के अछनेरा निवासी वकील ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें उसने बताया कि उसने अपनी दोनों बेटियों शकीला का निकाह बल्लू और अकीला का निकाह फारूक निवासी मौहल्ला गुम्मट थाना बाड़ी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मय दान दहेज के 16 मार्च 2015 को किया था। जिसके बाद बड़ी बेटी शकीला को पति बल्लू, ससुर भूरा, सास नग्मो, जेठ सलमान, जिठानी रूखसाना व ननद चंदा ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए नकद और एक कार की मांग को लेकर तीन साल पहले जिंदा जलाने का प्रयास किया था। 7 मार्च 2022 को बेटी शकीला की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी जिसकी सूचना छोटी बेटी ने दी तो वह बाड़ी पहुंचे तो ससुरालियों ने बेटी के शव को भी देखने नहीं दिया। जिस पर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।