Madhya Pradesh News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल तोड़ने पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के धाबा गांव में एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने का मामला अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। इस कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा बनवाया जा रहा स्कूल ऊपर से दबाव बताकर गिरा दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अब्दुल नईम के पास निर्माण से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज थे और उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वे मुसलमान हैं और गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवा रहे थे। उन्होंने इसे धार्मिक आधार पर भेदभाव करार दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया ने अपने बयान में कहा कि जिस राज्य में दलित और आदिवासी बच्चों को केवल इसलिए शिक्षा से वंचित किया जा रहा हो क्योंकि एक मुसलमान है और उन्हें पढ़ाने की पहल कर रहा है, वहां की सरकार समाज को बर्बादी की ओर धकेल रही है। इधर, प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह वैधानिक बताया है। पंचायत के अनुसार स्कूल भवन बिना अनुमति के बनाया जा रहा था, जिस पर पंचायत अधिनियम की धारा 55 के तहत जेसीबी से तोडफ़ोड़ की गई। यह कार्रवाई एसडीएम अजीत मरावी के नेतृत्व में की गई।

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। वहीं घटना के बाद अब्दुल नईम कथित तौर पर डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ये मामला दो दिन पहले सामने आया था, जब प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए इस निर्माणाधीन स्कूल को ढहाने की कार्रवाई की थी। इसके बाद से  इसे धार्मिक एंगल दे दिया गया है।

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी नेटवर्क का खुलासा, आतंकी मॉड्यूल से जुड़ाव के आरोप में युवक गिरफ्तार
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास प्रजापति नामक युवक को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विकास का नाम गुरदासपुर ग्रेनेड हमले से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क की जांच में सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार, 26 नवंबर को स्पेशल सेल की टीम इंदरगढ़ पहुंची और वार्ड क्रमांक-11, पुरानी तहसील के पास स्थित घर से विकास को हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई। उस समय उसके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। विकास की मां और भाई जामनगर (अहमदाबाद) में मजदूरी करते हैं। परिवार लौटने पर स्थानीय पुलिस ने केवल यही जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस की टीम विकास को ले गई है।

गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल की जांच टीम शुक्रवार को विकास को एक बार फिर दतिया लाई और इंदरगढ़ स्थित उसके कमरे की तलाशी ली। इस दौरान लगभग 10 ग्राम संदिग्ध पदार्थ, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद युवक को दोबारा दिल्ली ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को तलाशी के दौरान केवल आमर्स एक्ट से जुड़ी जानकारी दी गई। विकास की मां ने बताया कि बेटा दीपावली पर घर आया था, लेकिन उसकी गतिविधियों के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं थी। गुजरात से लौटते ही गिरफ्तारी की खबर मिलने से परिवार स्तब्ध रह गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा संचालित किया जा रहा था। अब तक इस नेटवर्क के तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें हरगुनप्रीत सिंह (पंजाब), विकास प्रजापति (दतिया, मध्य प्रदेश) और आरिफ (बिजनौर, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। एजेंसियों ने कहा कि मॉड्यूल के कई अन्य कनेक्शन भी सामने आए हैं, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस के साथ साझा किया गया है।

एसीपी कुशवाहा ने दावा किया कि, यह मॉड्यूल देश में किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में था। समय रहते की गई कार्रवाई ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क की योजनाओं को विफल कर दिया। विकास के डिजिटल उपकरणों, मोबाइल और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच जारी है। दतिया और आसपास के इलाके में स्थानीय युवक का इस तरह के आतंकी गतिविधियों में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

मध्य प्रदेश की VIT यूनिवर्सिटी में भारी बवाल: पीलिया से 4 छात्रों की मौत के बाद 4000 Gen-Z ने किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सीहोर जिलें में स्थिन वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात को हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहां करीब 4000 Gen-Z ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और कई कारों को आग के हवाले कर दिया। छात्रों ने कॉलोज परिसर पर आरोप लगाते हुआ कहा है कि, यहां कई दिनों से पीलिया फैला हुआ है और इसके कारण करीब 4 छात्रों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया, लेकिन इसके बावजूद ​यूनिवर्सिटी प्रशासन के कान पर जूं भी नहीं रेंगी और वो हर बात को नजरअंदाज करते रहे।

इसके आगे छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, इंदौर-भोपाल रोड पर सीहोर में कई दिनों से पीलिया फैल रहा है जिसकी शिकायत छात्र कई दिनों से वीसी ऑफिस, डीन समेत कई लोगों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर ​कोई भी एक्शन नहीं लिया। इसके आगे छात्रों ने बताया कि, कॉलेज में पानी की व्यवस्था सही नहीं है जिसके कारण यहां आएं दिन पीलिया की शिकायत होती रहती है। इसके अलावा पीलिया के कारण कई छात्रा कॉलेज को छोड़कर अपने घर चले गए, लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन ने काई ठोस कदम नहीं उठाया।

बताया जा रहा है कि, जब मामला हाथ निकल गया तो मंगलवार की देर रात करीब 4000 जेन जी छात्रों ने हंगामा कर दिया और जमकर नारेबाजी की। सूत्रों की मानें तो, इस मामले में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, कॉलेज के स्टॉफ ने कुछ छात्रों को जमकर पीटा। इसके बाद ही ये प्रदर्शन उग्र हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची और छात्रों को न्याय दिलाने का वादा किया।

लव जिहाद की शिकार युवती के मामले में पुलिस भेजी जाएगी कर्नाटक: नरोत्तम मिश्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की एक युवती के कथित तौर पर बंगलुरु में लव जेहाद का शिकार होने के मामले में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रदेश पुलिस की टीम कर्नाटक भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी उमर फारूक पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, एट्रोसिटी एक्ट और धर्मांतरण संबंधित अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि पीड़ति युवती ने कल दमोह के महिला थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई है। आज ही प्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक भेजी जाएगी।

हालांकि उन्होंने इस मामले के बहाने कांग्रेस महासचिव और पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसी बात करती हैं। इस मामले में उनसे अनुरोध है कि वे पीडि़ता को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार की मदद करें।

दमोह जिले की एक युवती बंगलुरु की एक निजी कंपनी में नौकरी करने गई थी। वहां उसकी अपनी ही कंपनी के एक युवक राजीव से दोस्ती हो गई। दोनों ने विवाह करने का फैसला कर लिया। इसी बीच युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम उमर फारुक है और वह असम का निवासी है। ये जानकारी लगते ही युवती ने उससे दूरी बनाना शुरु कर दी, लेकिन आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इसी बीच युवक की शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर युवती वापस दमोह आ गई और उसने कल दमोह में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

पांच साल बाद पाकिस्तान की जेल से खंडवा के राजू की वतन वापसी
खंडवा। जासूसी की आशंका में पिछले पांच वर्षो से पाकिस्तान की जेल में कैद मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम इंधावड़ी के युवक राजू पिण्डारे को आखिरकार निर्दोष मानते हुए उसे आजाद कर उसकी घर वापसी का रास्ता साफ कर दिया है।

मानसिक रूप से कमजोर राजू पता नहीं किस तरह भटककर पाकिस्तान पहुंच गया था, जिसे पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था। उसे पाकिस्तानी मीडिया ने भारतीय जासूस बताया जबकि उसे अवैध रूप से प्रवेश के आरोप में वर्ष 2019 से ही पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया गया था। जहां वो अपनी बेगुनाही का सबूत भी नहीं दे सका। राजू के माता-पिता वर्ष 2019 से ही सरकारी दफ्तरों में अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से वापस लाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। आ$िखरकार स्थानीय पुलिस की पहल से गृह मंत्रालय और मिनिस्ट्री ऑ$फ एक्स्टर्नल अफेयर्स के सतत प्रयासों से उसे रिहा कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विवेक ङ्क्षसह ने बताया कि खंडवा जिले के ग्राम इंधावड़ी की बसंता बाई ने अपने बेटे राजू की गुमशुदगी की शिकायत पांच वर्ष पूर्व दर्ज कराई थी। इसमें बाद में जानकारी मिली की वह किसी तरह पाकिस्तान पहुंच गया है, जिसके अवैध तरह से वहां प्रवेश पर उसे पाकिस्तान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वह तभी से जेल में था। कुछ दिन पूर्व राजू के परिजन उनसे मिले और उसकी पाकिस्तान से वापसी की गुहार लगाई, तो उन्होंने गृह मंत्रालय के माध्यम से उसके लिए प्रस्ताव भेजा।

एसपी सिंह ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्स्टर्नल अफेयर्स ने पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया और उसकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। अंतत: उसे 14 फरवरी को रिहा कर भारत को सौंप दिया गया। राजू को अमृतसर में रेड क्रॉस सोसायटी ने अपने पास रखा है, जिसे वह खंडवा जिला प्रशासन के माध्यम से घर वापस पहुंचा दिया जायेगा।

अपर कलेक्टर शंकर लाल सिंघाड़े ने बताया कि इंधावड़ी का राजू किसी तरह पाकिस्तान चला गया था, उसको पाकिस्तान द्वारा 14 फरवरी को रिहा कर दिया गया है, वह भारत आ चुका है। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी अमृतसर ने खंडवा जिला प्रशासन को राजू को वहां से ले जाने के लिए सूचित किया। इस सूचना पर जिला प्रशासन ने एक चार सदस्यीय दल बनाया है, जिसमे एक मेडिकल कर्मचारी, एक शासकीय कर्मचारी और दो पुलिस के जवान है, जो वारंट के साथ उसको प्राप्त करने के लिए रवाना हो रहे हैं। उसकी जो गुमशुदगी दर्ज हुई थी उसके हिसाब से पुलिस कार्रवाई करके उसके परिवार को सौंप देगी।

दरअसल वर्ष 2019 में पाकिस्तानी अखबार की एक खबर खूब वायरल हुई, जिसमे पाकिस्तानी पुलिस के साथ एक युवक को दिखाया जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पकड़ा गया युवक भारतीय था। उस समय पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया था कि वह जासूसी के इरादे से पाकिस्तान में दाखिल हुआ था। राजू को पाकिस्तान की पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया जा रहा था। उस समय जब भारतीय पुलिस और इंटेलिजेंस को इस युवक की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के इंधावड़ी गांव का रहने वाला राजू है।

पुलिस ने जब खंडवा जिले के ग्राम इंधावड़ी आकर राजू के परिजनों को वह तस्वीर दिखाई तो उन्होंने उसे तुरंत अपने बेटे के रूप में पहचान लिया। उन्होंने बताया कि राजू मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर घर से बाहर चला जाता था और कुछ दिनों बाद वापस लौट आता था, लेकिन इस बार जब लम्बे समय तक वह नहीं लौटा तो सभी चिंतित थे, लेकिन वह भटककर पाकिस्तान पहुंच जायेगा यह उन्हें कल्पना भी नहीं थी। घर वालों को आशंका है कि वह किसी ट्रक सवार होकर राजस्थान चला गया होगा और वहां से भटककर गलती से पाकिस्तान चला गया होगा।

इस दौरान राजू की वापसी के लिए उसके परिजन बहुत भटके, हर स्तर पर गुहार की। वो आर्थिक तंगी में आकर कर्ज में भी डूब गए। अब राजू की वापसी की खबरों से घर में खुशियां लौट आई है। राजू की मां बसंता कहती हैं कि 'हम बैचेन हो गए थे, उसे आँखे देखने को तरस रही है। कैसे स्वागत करें उसका ऐसा लगता है खुशी के मारे झूम जाएँ उस पर।

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से आदिवासी (15) की मौत हो गयी। इसके साथ एक महिमा घायल हो गयी। ये दोनों ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गयी थी।

विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत: 14 साल के बच्चे को बचाने के लिए जुटी भीड़, कुआं धंसने से गिरे 30 लोग
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा के बाहरी इलाके में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हो गया। कुएं में गिरे बच्चे को बचाने के लिए जमा हुए लोग कुआं धंसने से अंदर गिर गए। करीब 30 फीट गहरे कुए में 10-15 फीट तक पानी था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया गया है कि अब भी कम से कम एक दर्जन ग्रामीण लापता हैं, जिन्हें तलाशते हुए परिजन दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद हैं। कल रात निकाले गए 15 लोगों को गंजबासौदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा के बाहरी क्षेत्र के लाल पठार गांव में गुरुवार रात एक बच्चा कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए दर्जनों ग्रामीण कुएं की मुंडेर और उस पर लगी जाली पर चढ़ गए थे। इस दौरान अचानक हुए हादसे के चलते ग्रामीण, जाली और मिट्टी के साथ कुएं में जा गिरे थे। देर रात राहत एवं बचाव कार्य के दौरान भी कुछ लोग कुएं में गिर गए थे। उन्हें रात्रि में ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान 15 लोगों को निकालकर गंजबासौदा अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद कुएं का पानी निकालने का काम शुरू किया गया।

मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासौदा में हुए हादसे में मृत नागरिकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपए और नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने का निर्णय लिया है। चौहान ने कहा कि वे लगातार घटनास्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव कार्य की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन के प्रतिनिधि के तौर पर विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी रात भर घटनास्थल पर मौजूद रहे। उनकी देखरेख में बचाव दल फंसे हएु लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। घटनास्थल पर संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लोगों को मदद पहुंचा रही है।

MP में खुलेंगे स्कूल: CM शिवराज बोले- 50% क्षमता से 26 जुलाई से खोले जाएंगे स्कूल, पहले फेज में 11वीं-12वीं की कक्षाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 26 जुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। पहले चरण में 11वीं एवं 12वीं की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि पहले चरण के रूप में हमने तय किया है कि 26 जुलाई से जो सप्ताह प्रारंभ होगा, उसमें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हम 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यालय प्रारंभ करेंगे। सप्ताह में एक दिन एक बैच आएगा और अगले दिन दूसरा बैच आएगा। इसी हिसाब से महाविद्यालय आधी क्षमता के साथ फेसेज में प्रारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि हम इसकी रणनीति बना रहे हैं और परिस्थितियों पर नजर रखते हुए जनता यदि कोविड 19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करती रहे, तो हम 9वीं, 10वीं और क्रमश: 6वीं से 8वीं और पहली से 5वीं तक की कक्षाएं भी प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे, ताकि हमारे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी कोविड 19 नियंत्रण में है, परिस्थिति पर हम पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। अभी 20 के आसपास पॉजिटिव प्रकरण आ रहे हैं और एक्टिव केस 250 के आसपास है। संभावित तीसरी लहर से निपटने की हम तैयारी कर रहे हैं।

दिग्विजय का भागवत पर तंज, कहा- सबका DNA एक है, तो धर्म परिवर्तन कानून लाने की क्या आवश्यकता
सीहोर। कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के ताजा बयानों के परिप्रेक्ष्य में नया बयान दिया है, जिससे विवाद की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद ने इंदौर से भोपाल जाते वक्त मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब हिंदू और मुसलमान का डीएनए एक है, तो फिर धर्म परिवर्तन और लव जिहाद संबंधी कानून लाने की क्या आवश्यकता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि फिर 'मोहन भागवत जी' और 'ओवेसी' का डीएनए भी एक ही है। सिंह के इस बयान का लगभग 21 सैकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कोरोना: MP में डेल्टा प्लस वैरिएंट से दूसरी मौत की पुष्टि, मरीज ने नहीं लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। उज्जैन की एक महिला की कोरोना से मौत के बाद उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दरअसल उज्जैन में 23 मई को एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। इस महिला की कोविड की जांच इंदौर की एसआरएल लैब में करवाई गई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आई थीं। इस महिला एवं अन्य 14 मरीजों का सेंपल लेकर जीनोम रिपोर्ट के लिए भोपाल लैब में भेजा गया था। इन 15 सैंपल में से 2 मरीज डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे।

दोनों मरीजों के संपर्क में आए 21 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई। सभी की आरटीपीसीआर जांच करवाई गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया। जांच में पता चला कि 23 मई को जिस महिला की मौत हुई है। इनके घर में पहले पति कोरोना संक्रमित हुए थे और बाद में वह महिला संक्रमित हुई। जांच के दौरान पता चला कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित मिले दो में से 1 मरीज ने कोरोना की वैक्सीन लगवा रखी थी, जबकि इस महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। इससे पहले भोपाल में एक व्यक्ति की 13 मई को कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उनमे कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मृतक नितिन जैन अशोकनगर के निवासी है, लेकिन वह लंबे समय से भोपाल में रह रहे थे।

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले माह दो मरीज इससे संक्रमित मिले, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है। हालांकि सावधानी बरतना जरूरी है। सिंह ने बताया कि उज्जैन में वर्तमान में डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी सावधानी रखना आवश्यक है। सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना आदि का पालन करना होगा। बता दें कि देश में बुधवार तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के लगभग 40 मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने नए वैरिएंट को देखते हुए महाराष्ट्र, केरल, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश का अलर्ट जारी किया है।

कमलनाथ के इंडियन कोरोना वाले बयान से गरमाई सियासत, बीजेपी ने बताया देश का अपमान
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कोरोना वायरस पर दिए एक बयान को लेकर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कमलनाथ ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनिया भर में देश की पहचान इंडियन कोरोना से बन गई है। कमलनाथ के इंडियन कोरोना वाले बयान का बीजेपी ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि कमलनाथ ने इसे भारतीय कोरोना कहा। उन्होंने आगे कहा कि 'हमारी पहचान, मेरा भारत कोविड' है। यह भारत का अपमान है। कांग्रेस के अन्य नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने साफ किया है कि किसी वैरिएंट को किसी देश का नाम नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब को-वैक्सीन आई थी, तो उन्होंने इसे बीजेपी वैक्सीन कहा था। लेकिन यह बहुत कारगर साबित हुई। अब वे को-वैक्सीन लगने वालों की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध की बात कर रहे हैं, जबकि डब्ल्यूएचओ ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस न केवल देश का अपमान कर रही है बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी कमजोर कर रही है।

कमलनाथ के बयान पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से भारत के लिए अपमानजनक शब्द सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। कुछ दिन पहले हमने अरविंद केजरीवाल का सिंगापुर को लेकर बयान सुना और अब कमलनाथ इसे इंडियन कोरोना कह रहे हैं। यह जानबूझकर किया जा रहा है। यह पक्का है कि कमलनाथ का टूलकिट से कनेक्शन है। वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पूरी दूनिया कह रही है कि चीन कोरोना लेकर आया है। कमलनाथ कह रहे हैं कि भारत पहले महान था, अब भारत कोरोना हो गया है। कमलनाथ का बयान शर्मनाक है। ऐसे नेता भारत में पैसा कमाने के लिए राजनीति कर रहे हैं और भारत का नाम बदनाम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बीजेपी ने भी ट्वीट कर कमलनाथ के बयान की निंदा की है और लिखा कि कमलनाथ जी, चीन से आपकी दोस्ती के किस्से तो सुने थे लेकिन आज आपने चाइनीस कोरोना को इंडियन कोरोना बताकर चीन की गुलामी की है। आपको भारत की इज्जत उछालने का कोई हक नही है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम कहते थे चाइनीज कोरोना है। जनवरी 2020 में कहते थे यह कोरोना चीन का है। चाइनीज लेबोरेटरी में बना है। हम आज कहां पहुंच गए हैं। आज दुनिया भर में इंडियन कोरोना है, भारतीय कोरोना है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि इंडियन कोरोना से सब डर रहे हैं सारी फ्लाइटें बंद करो। जो छात्र और नौकरी करने वाले थे उनकी एंट्री बंद कर दी है कि यह इंडियन कोरोना ले आएंगे। यह आज अपने देश की पहचान बन गई है।