jasprit bumrah - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप: भारत-न्यूजीलैंड में खिताबी मुकाबला आज; देश को एक ही आस, रच दो इतिहास
अहमदाबाद। जब भारत आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो यह केवल क्रिकेट का एक और मैच नहीं होगा। मैच में भारत की नजरे जीत पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड भी जीत के लिए जी जान लगा देगा। आज का मैच केवल खेल नहीं यह भारत की दिल की धड़कन है।

जमेगा खेल, थमेगी सांसें भारत की मजबूती

भारत की जबरदस्त बैटिंग लाइनअप है। ईशान किशन और संजू सैमसन की शुरूआत ही मैच का आधार रख देती है। वहीं मध्यम क्रम में सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल रन रेट बढ़ाने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में देंखे तो बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को रोकने में दमदार हैं।

अहमदाबाद में दे दनादन न्यूजीलैंड की मजबूती

वहीं न्यूजीलैंड के लिए, एलन शुरू से ही लय में चल रहे हैं। साथ ही रचिन रवींद्र, डेरल मिचेल ग्लेन फिलिप्स और डेवेन कोनवे भी मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही मेट हेरी, फर्ग्यूसन और कायल जैमिसन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

वनडे में हार्दिक-बुमराह को दिया जा सकता है आराम, जानें वजह
नई दिल्ली। आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है। टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वापसी करेंगे। इनसे पहले होने वाले तीन एकदिवसीय मैच 11 जनवरी (बड़ौदा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) को होंगे। इनमें बुमराह और पांड्या को शामिल किए जाने की संभावना कम है। एकदिवसीय टीम की घोषणा 4-5 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है। ऐसा समझा जा रहा है कि टीम प्रबंधन टी-20 विश्व कप के लिए अहम इन दो खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर रखा जाएगा। हार्दिक पांड्या ने फिटनेस की दिक्कतों के कारण मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई वनडे नहीं खेले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है भारत
मुंबई। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन होगा। चयन प्रक्रिया में पहली बार आर अश्विन शामिल नहीं होंगे, जो अब संन्यास ले चुके हैं।  वहीं जसप्रीत बुमराह के कार्यभार को अभी भी प्रबंधित करने की आवश्यकता है, और पिछले साल न्यूजीलैंड से मिली अप्रत्याशित 3-0 की हार से जुड़े सवाल अभी भी मंडरा रहे हैं। बुमराह ने इंग्लैंड में भारत की पिछली टेस्ट सीरीज में पांच में से केवल तीन मैच खेले थे, और उनकी पीठ की गंभीर चोटों के इतिहास को देखते हुए उन्हें एक टेस्ट में खिलाया जा सकता है और पूरी सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है।

पंत बाहर, ध्रुव जुरेल होंगे मुख्य विकेटकीपर :

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। पंत इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वर्तमान में पंत बेंगलुरु स्थित एनसीए के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब कर रहे हैं। पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल वेस्टइंडीज सीरीज में भारत के मुख्य विकेटकीपर होंगे। जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो टेस्ट में विकेटकीपिंग की थी।

नितीश कुमार और देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है :

इस सीरीज के लिए आंध्र प्रदेश के नितीश कुमार रेड्डी और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। देवदत्त ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 150 रन की पारी के बाद चर्चा में हैं। वहीं नितीश इंग्लैंड में घुटने की चोट से उबरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए स्क्वॉड में शामिल हैं। वह सात टेस्ट खेल चुके हैं और ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एशिया कप : जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है भारतीय टीम, अगले मुकाबले में ओमान से होगा सामना
दुबई। एशिया कप में अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय टीम ओमान का सामना करेगी। ओमान का अभी तक इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन खास नहीं रहा है, जबकि भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की हैं। पहले दो मुकाबलों में मिली शानदार जीत के कारण भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम पहले ही सुपर 4 का टिकट हासिल कर चुकी है। गत चैंपियन टीम ने ग्रुप चरण में तूफानी प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने पहले यूएई को रनों के बड़े अन्तर से हराया और फिर दूसरे मैच में सात विकेट शेष रहते पाकिस्तान को धूल चटाई।

लय में है पूरी भारतीय टीम :

शीर्ष क्रम में युवा अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे पावरप्ले में भारत को तेज शुरुआत मिल रही है। शुभमन गिल शानदार हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बीच के ओवरों में चमकदार स्ट्रोक लगाए हैं। उनके पीछे संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल हैं। भारतीय टीम की बेंच काफी गहरी है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने अपना जादू बिखेरा है।

बुमराह चौथा टेस्ट खेलेंगे, नितीश सीरीज से बाहर, बशीर की जगह डासन इंग्लैंड टीम में
मैनचेस्टर। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। मोहम्मद सिराज ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, भगवान ने मुझे स्वस्थ रखा है। मैं मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं। जब आप देश के लिए खेलते है तो सबसे बड़ी प्रेरणा यही होती है कि आप देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जब भी मैं भारत के लिए खेलता हूं, मैं बस अपना शत-प्रतिशत देना चाहता हूं।

नितीश शृंखला से बाहर :

भारतीय टीम के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण शृंखला से बाहर हो गए हैं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हाथ में चोट के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हैं, आकाश दीप को कमर में चोट लगी है और ऋषभ पंत के बाएं हाथ की उंगली में चोट है। ऐसे में भारत ने हरियाणा के नए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है और वह मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं।

बशीर की जगह लियाम डॉसन को मिला मौका :

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। उम्मीद थी कि शोएब बशीर इस मैच में नहीं खेलेंगे वैसा ही हुआ है। उनकी जगह इंग्लैंड ने आठ साल बाद एक स्पिनर लियाम डासन को मौका दिया है।  बशीर को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। उन्होंने मैच के आखिरी गेंदबाजी की थी और मोहम्मद सिराज का अहम विकेट लेकर भारत की जीत की उम्मीदों को खत्म किया था।

जसप्रीत बुमराह को अगले दो टेस्ट मैच खेलने चाहिए : अनिल कुम्बले
मैनचेस्टर। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेलने चाहिए। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है। अनिल कुंबले और भारत के सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने जियोहॉटस्टार के शो फॉलो द ब्लूज में टीम चयन पर चर्चा की और खिलाड़ियों की चोटों पर अपडेट साझा किए। जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता और मोहम्मद सिराज की फिटनेस से लेकर ऋषभ पंत की रिकवरी टाइमलाइन तक दोनों ने टीम की मानसिकता और योजना के बारे में भी जानकारी दी क्योंकि सीरीज अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है।

कुंबले ने बाकी टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता के महत्व पर जोर दिया। कुंबले ने कहा कि मैं निश्चित रूप से बुमराह को अगला मैच खेलने के लिए प्रोत्साहित करूंगा क्योंकि यह बेहद महत्वपूर्ण है। अगर वह नहीं खेलते हैं और भारत टेस्ट हार जाता है, तो बस सीरीज खत्म हो जाएगी। हां, उन्होंने पहले कहा था कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे, लेकिन इसके बाद एक लंबा ब्रेक है। अगर उन्हें आराम चाहिए तो उन्हें घरेलू सीरीज का हिस्सा होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी बुमराह को अगले दो मैच खेलने चाहिए।भारत के सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे ने सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में बुमराह की उपलब्धता को लेकर टीम की निर्णय प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।  उन्होंने कहा कि हम मैनचेस्टर में बुमराह के बारे में फैसला करेंगे। हम जानते हैं कि वह आखिरी दो टेस्ट मैचों में से एक के लिए उपलब्ध हैं, और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि मैनचेस्टर में सीरीज दांव पर होने के कारण, हम उन्हें वहीं खिलाने के पक्ष में हैं।

डेशकाटे ने मोहम्मद सिराज के जुझारूपन की तारीफ की और मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से पहले उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि हम कभी-कभी यह मानकर चलते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि सिराज जैसा खिलाड़ी टीम में है। हो सकता है कि वह हमेशा उस तरह की वापसी न कर पाए जैसी आप एक तेज गेंदबाज से उम्मीद करते हैं, लेकिन दिल के मामले में, वह शेर जैसा है।

राहुल के अर्द्धशतक से भारत के 3 पर 145 रन, बुमराह का पंजा, इंग्लैंड पारी 387 रन पर सिमटी
लंदन। जसप्रीत बुमराह (74 रन पर पांच विकेट), मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड पारी को 387 रन के स्कोर पर रोक दिया। जवाब में भारत ने केएल राहुल (53)  के अर्द्धशतक की मदद से खेल समाप्ति तक अपनी  पहली  पारी में 3 विकेट  पर 145 रन बना लिए थे। उस समय केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत 19 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड से अभी भी 242 रन से पीछे है और उसके 7 खिलाड़ी शेष है।

जायसवाल सस्ते में लौटे :

इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर्चर ने अपने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (13) को ब्रूक के हाथों लपकवा इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। केएल राहुल और करुण नायर ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी बनाई। कप्तान स्टोक्स ने करुण  नायर को रूट के हाथों लपकवा इस जोड़ी को जुदा किया। नायर ने  62 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाते हुए 40 रन बनाए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले शुभमन को वोक्स ने पवेलियन लौटा भारत का स्कोर 3 विकेट  पर 107  कर दिया। गिल 44 गेंदों में 2 चौको की मदद से 16 रन ही बना सके। इसके बाद केएल राहुल ने 97 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में, प्रसारण दोपहर 3.30 बजे से, 58 वर्षों का सूखा खत्म करने उतरेगा भारत
बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। इस टेस्ट में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। दरअसल, इस मैदान पर अब तक भारतीय टीम फतह नहीं कर पाई है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर सबसे पहला मैच 1967 में खेला था। चाहे विराट कोहली हों या धोनी या फिर द्रविड़ या फिर सौरव गांगुली, 58 साल में यहां किसी भारतीय कप्तान ने जीत हासिल नहीं की। हालांकि, गिल के पास अपना नाम इतिहास की किताबों में दर्ज कराने का मौका होगा। अगर वह 58 वर्षों का सूखा खत्म करने में कामयाब होते हैं तो बर्मिंघम के एजबेस्टन में जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बनेंगे।

5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में 2 या 3 बदलाव कर सकती है। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर अपना रुख स्पष्ट किया है। गिल का कहना है कि बुमराह इस मैच के लिए निश्चित रूप से उपलब्ध हैं, लेकिन वह बस देखना चाह रहे हैं कि आने वाले टेस्ट मैचों में किस तरह बुमराह का कार्यभार (वर्कलोड) मैनेज किया जा सकता है। सीरीज की शुरूआत से ही बुमराह के वर्कलोड को लेकर चर्चा चल रही है।

कमजोर दिख सकता है गेंदबाजी आक्रमण :

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और खुद बुमराह ने स्पष्ट किया था कि वह इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच ही खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच में भारत की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन बुमराह ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी। बुमराह की अनुपस्थिति में भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख सकता है, लेकिन गिल ने स्पष्ट किया है कि यह तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध है।

बर्मिंघम टेस्ट : दो स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत, इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान
बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ी भारतीय टीम शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर खेल सकती है। इसके साथ ही टीम कोच रेयान टेन डोएश ने नितीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने जसप्रीत बुमराह को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा। डोएशे ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि बुमराह दूसरा टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन वह खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला नहीं हुआ है। रेयान ने यह जानकारी नहीं दी कि दो स्पिनर कौन होंगे। भारत के पास रविन्द्र जडेजा के अलावा स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुन्दर विकल्प हैं। वाशिंगटन ऑफ स्पिन के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। डोएशे ने कहा कि तीनों स्पिनर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। रेयान ने नितीश कुमार रेड्डी को लेकर कहा कि वह मैच खेलने के बहुत करीब है। ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। टीम में शामिल होने के बाद वह बहुत बढ़िया खेले। रेयान ने कहा कि पिछले मैच के लिए हम गेंदबाजी ऑलराउण्ड के साथ जाना चाहते थे। हमें लगा कि शार्दुल गेंदबाजी के मामले में थोड़ा आगे हैं। इस बार हम एक बल्लेबाजी ऑलराउण्ड को शामिल कर सकते हैं। जाहिर है, नितीश इस समय हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी ऑलराउण्डर हैं।

दूसरे टेस्ट की इंग्लैंड टीम में जोफ्रा की नहीं हुई वापसी :

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बुधवार से बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में विजयी रही टीम को ही बरकरार रखा है। जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह नहीं दी गई। जोफ्रा पारिवारिक कारणों से सोमवार को एजबेस्टन में टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके थे।  इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फैमिली इमरजेंसी के कारण 30 जून को एजबेस्टन ट्रेनिंग सेशन में टीम का हिस्सा नहीं बने सके। उनके मंगलवार को टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।
इंग्लैंड टीम- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

एजबेस्ट में 58 साल से टेस्ट नहीं जीता भारत :

भारतीय टीम ने एजबेस्टन मैदान पर पहला मैच 58 साल पहले 1967 में खेला था। 13 जुलाई से 15 जुलाई तक खेले इस गए मुकाबले में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 132 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। तब से अब तक भारतीय टीम ने इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले, लेकिन किसी भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई। भारतीय टीम ने यहां 39 साल पहले 1986 में एक ड्रॉ मैच खेला था। कपिल देव की कप्तान में इस मुकाबले में मोहिंदर अमरनाथ (79), मोहम्मद अजहर (64) और सुनील गावस्कर (54) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर मैच ड्रॉ कराया था।

दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
मुंबई। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को आराम देना पूर्व नियोजित कार्यभार प्रबंधन रणनीति का हिस्सा है। लाल गेंद क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में बैक इंजरी से वापसी की है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में खेले गए मैच में पहली पारी में 24.4 ओवर गेंदबाजी की और पांच विकेट हासिल किए।

बुमराह के नहीं खेलने पर खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह या कुलदीप यादव को टीम में स्थान मिल सकता है। लीड्स में बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाज उम्मीद  के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर में निरंतरता और क्षमता का अभाव था।

लीड्स टेस्ट : भारत की दूसरी पारी में 2 पर 90 रन, बुमराह-कृष्णा ने बढ़त दिलाई, इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमटी
लीड्स। जसप्रीत बुमराह (5 विकेट) प्रसिद्ध कृष्णा (3 विकेट) और मोहम्मद सिराज (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 465 के स्कोर पर रोक कर छह रनों की मामूली बढ़त ले ली। खेल समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट  पर 90 रन बना लिए थे। केएल राहुल 47 और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बना क्रीज  पर मौजूद थे। इस प्रकार भारत की कुल बढ़त 96 रन हो गई  और उसके 8 खिलाड़ी शेष है। इंग्लैंड ने विगत दिन के तीन विकेट पर 209 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में इंग्लैंड का पहला विकेट ओली पोप के रूप में गिरा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। ऑली पोप ने 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। मोहम्मद सिराज ने हैरी ब्रूक (20) को पंत के हाथों कैच आउट कराकर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने पहले सत्र में भले ही दो विकेट झटके है लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजो ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। भोजनकाल के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जेमी स्मिथ को (40) को आउटकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया। इंग्लैंड का सातवां विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। हैरी ब्रूक को (99) के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। ब्राइडन कार्स (22) को सिराज ने, क्रिस वोक्स (18) और जॉश टंग (11) को बुमराह ने बोल्ड कर इंग्लैंड की पहली पारी का 100.4 ओवर मे 465 के स्कोर पर अंत कर दिया।

सेना देशों में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह :

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 5 विकेट लिए और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक बुमराह 5 विकेट ले चुके थे। लीड्स में बूम-बूम बुमराह का जलवा देखने मिला। बुमराह सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया है।

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना बने दुनिया के सबसे बडे क्रिकेटर, टॉप-5 क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर का हुआ एलान
नई दिल्ली। विजडन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को वर्ष 2024 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। वर्ष 2024 के लिए विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पुरुष टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। जसप्रीत बुमराह को 2024 मे औसत 14.92 रहा और स्ट्राइक रेट 30 से रिकॉर्ड तोड़ 71 टेस्ट विकेट लिए और टी-20 विश्वकप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने अकेले 13.06 की औसत से 32 विकेट झटके।

महिला वर्ग में स्मृति मंधाना ने पिछले वर्ष तीनों प्रारुपों टी-20, एकदिवसीय और टेस्ट मैच में 1659 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मधाना ने यह उपलब्धि दो बार पाने वाले पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। बीते वर्ष उन्होंने चार एकदिवसीय शतक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट शतक (149 रन) बनाया था। उन्होंने कहा कि एकदिवसीय में 747 रन के साथ-साथ टी-20 में 763 रन बनाकर शीर्ष पर रहीं। इसके अलावा मंधाना ने पिछले वर्ष रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अपने पहले महिला प्रीमियर लीग का खिताब जिताया था।