rpf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत बीते तीन दिनों में 9 संकटग्रस्त बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में राह भटके, घर से बिना बताए निकले और संकट में मिले बच्चों को सुरक्षा प्रदान कर उनके परिवारों से मिलाया जा रहा है।

आरपीएफ के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे क्षेत्र में कुल 414 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें घर से बिना बताए निकले, भटक चुके और शोषण या बाल तस्करी के संभावित खतरे में आए बच्चे शामिल हैं। आरपीएफ ने नागरिकों और रेल यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला, डरा हुआ या संदिग्ध व्यक्ति के साथ दिखाई दे तो तुरंत आरपीएफ या रेलवे कर्मचारियों को सूचना दें। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आरपीएफ ने कहा कि सजगता का एक कदम किसी बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा सकता है।

बैतूल आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कैंप कोर्ट में 89 मामलों का निपटारा
बैतूल। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना बैतूल द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे अधिनियम के विभिन्न उल्लंघनों पर कुल 89 मामलों में एक लाख पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह त्वरित सुनवाई रेलवे कोर्ट भोपाल के न्यायाधीश अनुराग खरे की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कैंप कोर्ट में बैतूल के साथ-साथ आमला और जुन्नारदेव आरपीएफ थानों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया गया। पूरी कार्रवाई मध्य रेलवे नागपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में की गई।

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बनकर ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध प्रवेश, अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचना, दिव्यांग या महिला कोच में प्रतिबंधित प्रवेश, फुटबोर्ड पर यात्रा करना, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना और परिसर में गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

कैंप कोर्ट को सफल बनाने में उप निरीक्षक विद्याधर यादव, अनिल कुमार शर्मा, सचिन सोनुले, सहायक उप निरीक्षक डी.के. देशमुख, डी.के. गौतम तथा जवान सोबरन ङ्क्षसह, सुभाष मीणा, फराह खान, मदन लाल, कुलवंत, मंजीत, धर्मेंद्र और महिला आरक्षक पूजा व ताप्ती का विशेष योगदान रहा। न्यायालयीन प्रक्रिया रीडर भोज कुमार कीर और कोर्ट स्टाफ ने व्यवस्थित ढंग से पूरी की। थाना प्रभारी ने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को दें

RPF ने पिछले 7 वर्षों में 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत 84,119 बच्चों को बचाया
जयपुर। आरपीएफ भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है।

वर्ष 2018 में 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष, आरपीएफ ने कुल 17,112 पीड़ित बच्चों को बचाया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बचाए गए 17,112 बच्चों में से 13,187 बच्चों की पहचान भागे हुए बच्चों के रूप में की गई, 2105 लापता पाए गए, 1091 बच्चे बिछड़े हुए, 400 बच्चे निराश्रित, 87 अपहृत, 78 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 131 बेघर बच्चे पाए गए। वर्ष 2018 में इस तरह की पहल की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हुए ऑपरेशन के लिए एक मजबूत नींव रखी गई।

वर्ष 2019 के दौरान, आरपीएफ के प्रयास लगातार सफल रहे और लड़कों और लड़कियों दोनों सहित कुल 15,932 बच्चों को बचाया गया। बचाए गए 15,932 बच्चों में से 12,708 भागे हुए, 1454 लापता, 1036 बिछड़े हुए, 350 निराश्रित, 56 अपहृत, 123 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 171 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

वर्ष 2020 कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसने सामान्य जीवन को बाधित किया और परिचालन पर काफी प्रभाव डाला। इन चुनौतियों के बावजूद, आरपीएफ 5,011 बच्चों को बचाने में कामयाब रही।

वर्ष 2021 के दौरान, आरपीएफ ने अपने बचाव कार्यों में पुनरुत्थान देखा, जिससे 11,907 बच्चों को बचाया गया। इस वर्ष पाए गए और संरक्षित किए गए बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 9601 बच्चों की पहचान भागे हुए के रूप में, 961 लापता के रूप में, 648 बिछड़े हुए, 370 निराश्रित, 78 अपहृत, 82 मानसिक रूप से विकलांग और 123 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

वर्ष 2023 के दौरान, आरपीएफ 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही। इनमें से 8916 बच्चे घर से भागे हुए थे, 986 लापता थे, 1055 बिछड़े हुए थे, 236 निराश्रित थे, 156 अपहृत थे, 112 मानसिक रूप से विकलांग थे, और 237 बेघर बच्चे थे। आरपीएफ ने इन असुरक्षित बच्चों की सुरक्षा और उनकी अच्छी देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया है। जिसमे 3430 घर से भागे हुए बच्चों को बचाया गया है, शुरुआती रुझान ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हैं। ये संख्या बच्चों के भागने की लगातार जारी समस्या तथा उन्हें अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुंचने के लिए आरपीएफ के किए गए प्रयासों दोनों को दर्शाती हैं।

आरपीएफ ने अपने प्रयासों से, न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है, जिसमे आगे की कार्रवाई और विभिन्न हितधारकों से समर्थन मिला। आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ रहा है, रोज नई चुनौतियों का सामना कर भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। 135 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्पडेस्क उपलब्ध है।आरपीएफ मुक्त कराए गए बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप देती है । जिला बाल कल्याण समिति बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप देती है।

आरपीएफ का तलाशी अभियान, मानव तस्करी और यात्रियों के सामान चुराने वाले 32 लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 17 से 31 मई के बीच इस जोन के अधीन नियमित तलाशी एवं अभियान चलाते हुए मानव तस्करी और रेलयात्रियों के सामान की चोरी में लिप्त 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की आरपीएफ ने विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में चलाए अभियानों के दौरान विभिन्न स्थानों से 45 नाबालिगों और तीन महिलाओं सहित 48 व्यक्तियों का सफलता पूर्वक उद्धार किया और तीन मानव तस्करों को हिरासत में लिया। इसी तरह टीमों ने यात्रियों के चोरी हुए लगभग 4 लाख 95 हजार रुपए के बहुमूल्य सामान भी बरामद किया। टीमों ने इस सिलसिले में मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैग, नकदी आदि जैसे कीमती सामान बरामद करने के साथ 29 लोगों को हिरासत में लिया।

21 मई की एक घटना में आरपीएफ/किशनगंज (केएनई) और एसआईबी/कटिहार (केआईआर) की एक संयुक्त टीम ने नियमित जांच और अभियान के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन से तीन नाबालिग लड़कों को उद्धार किया। टीम ने इस मामले में दो मानव तस्करों को भी पकड़ा और कानूनी कार्रवाई के लिए नाबालिग लड़कों सहित उन लोगों कोओसी/जीआरपी/किशनगंज को सौंप दिया। इसी तरह 16 मई को आरपीएफ/जलपाई गुड़ी रोड जेपीई एवं अलीपुर द्वार एपीडीजे की एक संयुक्त टीम ने जलपाई गुड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15658 डाउन ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से एक लापता लड़की का उद्धार किया।

टीम ने इस संबंध में एक संदिग्ध मानव तस्कर को पकड़ा, जिसे बाद में कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस प्राधिकारी को सौंप दिया। जलपाई गुड़ी रोड आरपीएफ  चौकी ने उचित सत्यापन के बाद उद्धार लड़की को उसके चचेरे भाई को सौंप दिया। वहीं 19 मई की एक अन्य घटना में, न्यूजलपाईगुड़ी एनजेपी की आरपीएफ और जीआरपी टीम ने न्यू जलपाईगुड़ी के रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया और लगभग 75 हजार मूल्य के पांच मोबाइल फोन बरामद किए, जो ट्रेन यात्रियों से चोरी हुए थे।

एक अन्य घटना में 17 मई 2024 को कटिहार के आरपीएफ जीआरपी और सीपीडीएस की एक संयुक्त टीम ने नियमित तलाशी और अभियान के दौरान पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया और रेल यात्रियों से चोरी हुए पांच मोबाइल फोन बरामद किए, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए थी। इसके बाद दोनों मामलों में पकड़े गए व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद कीमती सामानों के साथ क्रमश: न्यूजलपाई गुड़ी और कटिहार की जीआरपी चौकी प्रभारी को सौंप दिया। पूसी रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने कार्य के अलावा रेल उपयोगकर्ताओं को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने की सेवाओं के लिए हमेशा तत्पर है। रेलयात्री अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी समस्या का सामना करने पर 139 टोल फ्री डायल क र सकते हैं।

तेजस एक्सप्रेस से 6.62 करोड़ का सोना व 26 लाख नकद पकड़ा
कोटा। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए आरपीएफ  ने विशेष अभियान सतर्क चला रखा है। आरपीएफ की खुफिया एजेंसी ने इस अभियान के तहत गुरुवार देर रात को कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पर  तेजस एक्सप्रेस की तलाशी में 10 किलो 700 ग्राम सोना तथा 26 लाख रुपए नकदी सहित तीन युवकों को पकड़ा। आरपीएफ द्वारा बरामद सोने की कीमत 6.62 करोड़ रुपए है। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया। मामले में इनकम टैक्स विभाग कोटा की टीम तीनों युवकों से सोना व नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है। आरपीएफ सीआईडी इंटेलीजेंस निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त नवीन कुमार को आरपीएफ इंटेलीजेंय व खुफिया तंत्र से गुरुवार को सूचना मिली थी कि निजामुद्दीन -  मुंबई तेजस एक्सप्रेस से भारी मात्रा में सोना व नकदी ले जाई जा रही है। जिसमें दो युवक मुंबई तथा एक युवक राजस्थान का रहने वाला है।  इस दौरान ट्रेन के रात करीब साढ़े दस बजे कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर रुकी तो आरपीएफ ने तीनों की  तलाशी ली और संदिग्ध दिलीप भाई पुत्र देवासी तथा जितेन्द्र भंवर निवासी मुंबई और राजस्थान निवासी प्रीतेश  को गिरफ्तार कर पूछताछ की ।   तीनों की तलाशी के दौरान उनके पास दस किलो 700 ग्राम सोना तथा बैग में 26 लाख के सभी नोट पांच-पांच सौ के  बरामद किए। आरोपियों से आरपीएफ ने नकदी व सोने के बारे में पूछताछ की तथा 202 सीआरपीसी में जब्त किया ।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोटा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान
कोटा। कोटा में भी 76वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं इस दौरान स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान आरपीएफ द्वारा कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर सघन जांच की जा रही है। आरपीएफ निरीक्षक बच्चन देव सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता  दिवस को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए कोटा मंडल में आने वाले रेलवे स्टेशन, आने जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। स्टेशनों की सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए आरपीएफ जीआरपी, सिविल पुलिस और रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।
आरपीएफ आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सहायता से, डॉग स्क्वायड का उपयोग करते हुए स्टेशन में आने वाले यात्रियों के सामान, रेल से जाने वाले पार्सल, ज्वलनशील वस्तु, बम आदि कि सघन जांच की जा रही है। यात्रियों के सामान की जांच करने के लिए बैगेज स्केनर की सहायता ली जा रही है। जांच का यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रात में भी राजधानी सहित अन्य ट्रेनें, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय की लगातार जांच की गई। कोटा आने वाली यात्री गाड़ियों में पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ सीसीटीवी की मॉनिटरिंग कर रही है। आरपीएफ स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्टेशन तथा रेलवे परिसर में संदिग्ध लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। स्टेशन पर प्रवेश करने वाले अधिकृत रास्तों पर भी जवान तैनात किए गए हैं।

कोटा आरपीएफ ने गुजरात में मर्डर कर भाग रहे आरोपी को चलती ट्रेन में पकड़ा
कोटा।  कोटा आरपीएफ ने गुजरात में मर्डर कर भाग रहे एक आरोपी को गुरुवार को चलती ट्रेन से  गिरफ्तार किया । आरपीएफ ने शुक्रवार को आरोपी को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस निरीक्षक बचन देव सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरपीएफ को सूचना मिली थी कि गुजरात में गुरुवार को मर्डर कर एक युवक बांद्रा-बरौनी (19037) ट्रेन से फरार हो गया। गुजरात पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले सभी आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाने को युवक की तलाश का आग्रह किया था।

सूचना पर कोटा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बचन देव, उप निरीक्षक सुमित रघुवंशी, कांस्टेबल बाबूलाल, मनोज कुमार पाल तथा खेमराज आरोपी की तलाश में दोपहर करीब 12:45 बजे कोटा पहुंची अवध एक्सप्रेस में सवार हो गए। बताए हुलिए और नाम पते के आधार पर आरपीएफ ने कोटा-सवाई माधोपुर के बीच आरोपी की गहनता से तलाशी की। इसी दौरान आरपीएफ को ट्रेन के सामान्य कोच में बताए गए हुलिए का एक युवक छिप कर बैठा नजर आया। बाद में आरपीएफ इस युवक को सवाई माधोपुर में उतारकर कोटा ले आई। इसके बाद आरपीएफ ने गुजरात पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पर कोटा पहुंची गुजरात पुलिस ने संदिग्ध युवक की पहचान कर ली।गुजरात पुलिस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शुभम महतो (19) है। यह छपरा( बिहार) का रहने वाला है। फिलहाल यह उमरगांव वलसाड (गुजरात) में रहता है। किसी बात पर इसने गुरुवार को एक व्यक्ति का मर्डर किया था। इसके खिलाफ उमरगांव थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

आरपीएफ ने यात्रियों को 14 करोड़ रु के खोये हुए सामान लौटाये
अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों को ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत खोये हुए सामान वापस करने में मदद कर पिछले पांच वर्षों में 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सामान उन्हें लौटाये हैं।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने यहां बताया कि अनुसार कुछ यात्री ट्रेन में चढऩे या स्टेशन से निकलने की जल्दी में अपना सामान ले जाना भूल जाते हैं। ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत आरपीएफ कर्मी ऐसे सामानों को सुरक्षित रखने और उन्हें वैध मालिकों को वापस दिलाने में मदद करते हैं। पिछले पांच वर्षों (2019 से मार्च 2023 तक) में, ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत आरपीएफ ने 6905 मामलों में लगभग 14.52 करोड़ रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इनमें से 3876 बैग, 489 पर्स, 61 ज्वैलरी आइटम, 1996 मोबाइल फोन और 636 अन्य सामान, जिनकी कीमत 14.52 करोड़ रुपये से अधिक है यात्रियों को सौंपे गए। सत्यापन के बाद यात्रियों को यह छूटा हुआ सामान वापस कर दिया गया।

ठाकुर ने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2023 में आरपीएफ ने 2.19 करोड़ रुपये मूल्य के 937 यात्रियों के सामान को पुन: प्राप्त किया है। पश्चिम रेलवे का रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम करता है। आरपीएफ ने निवारक उपायों के साथ-साथ रेलवे संपत्ति के खिलाफ अपराधों का पता लगाने के उपाय करके देश भर में दूर-दूर तक फैली रेलवे की विशाल संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने अवैध विक्रेताओं के खिलाफ ऑपरेशन दूसरा के तहत काम करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर विशेष क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड टीमों और सीआईबी टीमों के गठन के माध्यम से अपराध को रोकने के लिए ध्यान केंद्रित किया। ट्रेन परिचालन को सुचारु बनाने के लिए पश्चिम रेलवे के आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वित्त वर्ष 2022-23 में रेलवे अधिनियम की धारा 144(1) के दंडात्मक प्रावधान के तहत कुल 57,517 अनधिकृत वेंडरों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 20,195 अनधिकृत विक्रेता आदतन अपराधी थे जिन्हें बार-बार गिरफ्तार किया गया था। ऐसे वेंडरों से वित्त वर्ष 2022-23 में 1.87 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। गत वर्ष की तुलना में अनधिकृत विक्रेताओं की गिरफ्तारी में लगभग 39.14 प्रतिशत वसूले गए जुर्माने में 53.32 फीसदी की वृद्धि हुई है। पश्चिम रेलवे के आरपीएफ रेल के प्रहरी हैं और रेलवे को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इकलौते बेटे की हत्या कर ट्रेन से भागते पिता को गंगापुर आरपीएफ ने पकड़ा
कोटा। अहमदाबाद में इकलौते बेटे की हत्या कर अवध ट्रेन से भागते पिता को गंगापुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। बाद में आरपीएफ ने आरोपी पिता को अहमदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अम्बा बाड़ी एलीसब्रिज अहमदाबाद (गुजरात) निवासी निलेश  जयंतीलाल (61) ने 18 जुलाई की रात को अपने पुत्र स्वंय जोशी (21) की ओखली के पत्थर से हत्या कर दी। हत्या के बाद निलेश ने ग्राइंडर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़े कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश के दौरान निलेश एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शक होने पर पकड़े जाने के डर से निलेश घर का ताला लगाकर फरार हो गया। घर से भागकर निलेश सीधा बड़ौदा स्टेशन पहुंचा।  यहां मुंबई-बरौनी अवध एक्सप्रेस में सवार हो गया। इस दौरान मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस गिरफ्तार करने निलेश के घर पहुंची। घर पर ताला लगा देखकर पुलिस निलेश की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस को निलेश के शहर से बाहर भागने की जानकारी मिली। निलेश की तलाश में पुलिस बड़ोदा स्टेशन पहुंची। यहां सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को निलेश अवध एक्सप्रेस में भागता नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने फोटो और हुलिए के आधार पर रास्ते के सभी स्टेशनों की आरपीएफ और जीआरपी को निलेश के फरार होने की जानकारी दे दी। शनिवार को यह मैसेज कोटा आरपीएफ को भी मिला। लेकिन तब तक ट्रेन कोटा से निकल चुकी थी। इसके बाद कोटा ने गंगापुर आरपीएफ को मामले की सूचना दी। जिस समय आरपीएफ को सूचना मिली ट्रेन गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी। ट्रेन का ठहराव भी यहां मात्र 5 मिनट का था। ऐसे में आरपीएफ ने अपने पूरे दल बदल के साथ एक साथ कार्रवाई का निर्णय लिया।

कंबल ओढ़ कर सो रहा था
सघन तलाशी अभियान के दौरान आरपीएफ को एस-वन कोच की एक सीट पर एक वृद्ध कंबल ओढ़ कर सोता मिला। आरपीएफ में कंबल हटा कर पहचान की तो फोटो और हुलिए के आधार पर निलेश पकड़ में आ गया। बाद में पूछताछ में निलेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद आरपीएफ ने जयपुर ले जाकर निलेश को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान विजय सिंह के साथ दिलसुख मीना, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, विश्वेंद्र सिंह, कांस्टेबल अरुणसिंह डोहिला, गुरुदयाल तथा विष्णु कुमार शामिल थे।

...इसलिए की बेटे की हत्या
विजयसिंह ने बताया कि निलेश का बेटा नशे का आदि था। नशे के लिए बेटा बार-बार पिता से पैसे मांगता था। इससे निलेश बहुत परेशान था। निलेश ने बेटे को दो तीन बार नशा मुक्ति केंद्र ने भी भर्ती कराया। लेकिन बाहर आने के कुछ दिन बाद फिर से नशा करने लगता। आखिरकार तंग आकर बेटे की हत्या कर दी और ग्राइंडर मशीन से काटकर बेटे के शव ठिकाने लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश के दौरान निलेश पकड़ा गया। निलेश रोडवेज से सहायक सुपरिंटेंडेंट पद से सेवानिवृत्त है। विजय ने बताया कि निलेश के पत्नी और बेटी भी है जो जर्मनी में रहती है। यहां नीलेश अपने पुत्र के साथ अकेला रहता था।

आरपीएफ ने 51 टिकट दलालो को गिरफ्तार किया
जोधपुर। शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित पहला पुलिया के एक होटल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आईपीएल के मैच में सट्टा लगा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस और डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपी राजस्थान रॉयल एवं बैंगलूरू टीम के बीच खेले जा रहे आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। प्रताप नगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि चौहाबो के पहला पुलिया स्थित एक होटल में बाहर से आए दो युवक कमरा लेकर आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे हैं। इस पर पुलिस ने होटल के एक कमरे में दबिश देकर ब्यावर के गुरदीप सिंह उर्फ शेरू और ब्यावर के पुष्करगंज निवासी तेजेंद्र पाल सिंह उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर उनके पास से सिम के साथ 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, 9300 रुपए नकद और 87310 रुपए का ऑनलाइन हिसाब की डायरी बरामद की। टीम में थानाधिकारी सोमकरण के साथ एएसआई मदनसिंह, हैड कांस्टेबल भरतलाल, कांस्टेबल सुरेश, रमेश देवनगर के पिंटू सिंह एवं डीएसटी के प्रेमचौधरी, बलवीर, हंसाराम, दिनेश को शामिल थे।  दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। दोनों सटोरियों को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। मामले की आगे की जांच देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी द्वारा की जा रही है।